रसोई की टाइल्स साफ करने का उपाय :- रसोई में खाना बनाने के बाद गंदगी होना आम बात हैं। लेकिन जब आप गंदगी को साफ़ नहीं करते है तो यह टाइल्स में चिपक जाती हैं। किचन में साग-शब्जियों, आटे, चावल, तेल और मसाले परत दर परत गिरकर टाइल्स को मजबूती से पकड़ लेते हैं। बार-बार टाइल्स को साफ़ करने के बावजूद भी अगर गंदगी नहीं जा रही है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। आज मैं आपको कुछ ऐसे बेहतरीन तरीके बताने जा रही हूं जिससे टाइल्स बिल्कुल नये जैसा चमकने लगेगा। घर के रूम और किचन के टाइल्स को साफ़ करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं हैं। आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से ही गंदे टाइल्स को दुबारा चमका सकते हैं। आइए जानते है की रसोई की टाइल्स साफ करने का उपाय क्या हैं ?

वैसे तो मार्किट में बहुत सी कम्पनियां है जो टाइल्स को क्लीन करने वाली केमिकल्स बनाती हैं। लेकिन टाइल्स क्लीनर आपके जेब को खाली कर सकता हैं। किचन हो या रूम साफ-सफाई बहुत जरुरी हैं। गंदगी में जीवाणु, फंगस और वायरस होते हैं। गंदगी की तरफ चूहे, छछूंदर, मक्खियां और मच्छर आकर्षित होते हैं। ये सभी जीव लगभग हर घर में होते हैं। जब ये जीव गंदगी पर बैठते है तब इनके पैरों के जरिए किचन में रखी वस्तुएं और खाना आसानी दूषित हो जाता हैं। इसलिए रसोई घर को हमेशा साफ़ करते रहना जरुरी हैं। आइए जानते है की किचन टाइल फर्श साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
रसोई और बाथरूम की टाइल्स साफ करने का उपाय
रसोई की टाइल्स गन्दी होने पर बेहद भद्दी सी लगती हैं। टाइल्स पर सामान्यत: काले और पीले रंग की पार्ट चढ़ जाती हैं। टाइल्स की गंदगी सामान्य पानी की मदद से भी हटायी जा सकती हैं। लेकिन टाइल्स का पीलापन धोने और रगड़ने से भी जल्दी नहीं जाती हैं। आज जो मैं टाइल्स साफ करने का आसान तरीका बताने जा रही हूं उसकी मदद से जिद्दी से जिद्दी टाइल्स के दाग भी चंद सेकंड्स में दूर हो जाती हैं। तो आइए आपको टाइल्स को क्लीन करने वाले कुछ बेहतरीन क्लीनर्स बनाने का तरीका बताती हूं। साथ ही मैं आपको कुछ अन्य तरीके भी बताउंगी जिसकी मदद से टाइल्स पर लगी गंदगी को रिमूव किया जा सकता हैं। टाइल्स पर लगी गंदगी कैसे साफ करें? इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :-

रसोई की टाइल्स साफ करने का बेहतरीन उपाय है सिरका और पानी
सिरका का पानी बाथरूम और किचन की टाइल्स को गहराई से साफ़ कर उसकी चमक को नये जैसा कर देता हैं। अक्सर देखा जाता है की टाइल्स जहां एक दुसरे से जुड़े होते है वहां गंदगी ज्यादा जम जाती हैं। सिट्रिक एसिड न सिर्फ टाइल्स की चमक बढ़ाती है बल्कि गंदगी को जॉइंट से निकालकर बाहर करने में भी मदद करती हैं। दरसल यह एसिड गंदगी को फुला देती है जिसे कपड़े से आसानी से पोछकर हटाया जा सकता हैं। सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी के साथ 100 ग्राम सिरका मिलाकर घोल तैयार करें। उसके बाद सौम्य स्क्रब की मदद से टाइल्स को हाथों की मदद से धीरे-धीरे साफ़ करें। ध्यान रहे की गर्म पानी साफ़-सफाई के लिए सबसे बेस्ट हैं।
टाइल्स साफ करने का आसान तरीका है गर्म पानी, निम्बू और सूती कपड़ा
निम्बू में मौजूद एसिड और गर्म पानी का मिश्रण टाइल्स के ऊपर जमी हुई काली और पीली परतों के अणुओं को तेजी से तोड़कर पानी में घोल लेती हैं। गर्म पानी और निम्बू का घोल बनाने के निम्बू ज्यादा मात्रा में पानी में मिलाना जरुरी हैं। घोल बनाने के लिए एक बड़े पात्र में 2 लीटर पानी लें। उसके बाद उसमें 10 निम्बू निचोड़ लें। उसके बाद सूती कपड़े को घोल में डुबाकर टाइल्स पर जोर-जोर से रगड़ें। उसके बाद कुछ सेकंड पानी को टाइल्स पर रहने दें।
उसके बाद दुबारा उस स्थान को रगड़े। दुबारा रगड़ से गंदगी पूरी तरह से टाइल्स से चली जाती हैं। इस घोल में डेटोल और गुलाब जल आदि भी मिलाया जा सकता हैं। डेटोल जर्म्स को खत्म करता है वही गुलाब जल एक मनमोहक सुगंध छोड़ता हैं।
यह भी पढ़ें पढ़ाई में तेज कैसे बने? 2025
टाइल्स साफ करने वाला केमिकल
टाइल्स को साफ़ करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से भी केमिकल्स खरीदे जा सकते हैं। टाइल को साफ़ करने के लिए Roff Cera Cleaner और Lizol Shakti खरीदा जा सकता हैं। यह न सिर्फ टाइल्स को साफ़ करता है बल्कि हानिकारक कीटाणुओं को मारता भी हैं। इन केमिकल्स में अपनी एक अलग खुशबू होती हैं। Lizol Shakti में गुलाब की खुबसुरत और मनमोहक सुगंध होती हैं। कम्पनी का दावा है की यह 99।9% Germs को मारता हैं।
इस Scented क्लीनर के इस्तेमाल पूरा घर अद्भुत सुगंध से भर जाता हैं। Roff Cera Cleaner हर तरह के जिद्दी दागों को रसोई और बाथरूम की टाइल्स से हटा देता हैं। 1:10 की अनुपात में इसे मिलाकर टाइल्स पर स्पंज की मदद से हल्का-हल्का रगड़ देना होता हैं।
यह भी पढ़ें मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं -5 उपाय अभी करें फिर देखें चमत्कार
सर्फ और शैम्पू से भी फर्श की गंदगी मिनटों में चली जाती हैं
हर घर में सर्फ शैम्पू का इस्तेमाल तो होता ही हैं। सर्फ का इस्तेमाल मुख्यत: गंदे कपड़ों से मैल को हटाने के लिए किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है की इसका इस्तेमाल फर्श को साफ़ करने के लिए भी किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद सर्फेक्टेंट केमिकल मैल को अपनी तरफ खींचता हैं। जिससे फर्श पर जमी जिद्दी से जिद्दी मैल मिनटों में गायब हो जाती हैं। एक शैम्पू, 3 चम्मच सर्फ और 2 लीटर पानी को एक साथ मिलाकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
उसके बाद सूती कपड़े को पानी में डुबोकर टाइल्स पर जोड़-जोड़ से रगड़े। आप रिजल्ट देखकर हैरान हो सकते है। क्योकि इससे तेल, मसाले और अन्य चीजों के दाग को भी आसानी से हटाया जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है इसका कोई घरेलू आसान और उसका इलाज बताइए
बाथरूम और किचन टाइल्स साफ करने का तरीका है बेकिंग सोडा, साबुन और निम्बू
टाइल्स पर मौजूद पीले-काले दाग और हर तरह की गंदगियों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा, साबुन और निम्बू कारगर साबित हो सकता हैं। सबसे पहले 10 रूपये का साबुन खरीद लें। उसके बाद आधे साबुन को तोड़कर एक लीटर पानी में अच्छी तरह घोलें। उसके बाद उसमें बेकिंग सोडा और 2 निम्बू को डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर घोल रेडी हो जाएगा।
अब इस घोल को पुरे टाइल्स पर फैलाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद कपड़े या स्क्रब की मदद से गंदगी को आसानी से हटाया जा सकता हैं। इसमें मौजूद निम्बू फर्श पर एक बेहतरीन खुसबू छोड़ देती हैं। जिससे किचन और बाथरूम की दुर्गन्ध मिनटों में चली जाती हैं। उम्मीद है की आपको आपके सवालों जैसे : टाइल्स से जमी हुई गंदगी कैसे निकालते हैं?, टाइल्स की चमक वापस कैसे लाएं? आदि का जवाब मिल गया होगा।
यह भी पढ़ें डर को भगाने का तरीका – डर को भगाने के लिए 5 टिप्स
निष्कर्ष
रसोई और बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के कई उपाय हैं। टाइल्स की गंदगी कीड़े-मकोड़े को आकर्षित करते हैं। जिससे अनेक बीमारियां फैलने की आशंका रहती हैं। इसलिए टाइल्स को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए. टाइल्स पर जमी पीले परत देखने में भी बेहद भद्दी लगती हैं। टाइल्स की गंदगी को आप बेकिंग सोडा, साबुन, शैम्पू, सर्फ, सिरका और निम्बू की मदद से आसानी से साफ़ कर सकते हैं। टाइल्स को बाजार में मिलने वाले केमिकल्स की मदद से भी साफ़ कर सकते हैं।
इस खास पोस्ट ” रसोई की टाइल्स और अन्य टाइल्स को साफ करने का उपाय : एक सेकंड में नए जैसा हो जाएगा टाइल्स ” में टाइल्स को कम खर्चे में अच्छी सफाई देने के तरीके बताए गए हैं। इस पोस्ट को हर घर की महिलाओं तक शेयर करें।
यह भी पढ़ें चूहा भगाने का आसान तरीका – फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे