रात में पति को कैसे आकर्षित करें? – 5 सबसे बेस्ट तरीके

Spread the love

रात में पति को कैसे आकर्षित करें? – 5 सबसे बेस्ट तरीके :- शादी के कुछ सालों तक पति-पत्नी को एक दुसरे को आकर्षित करने की कोशिश नहीं करनी पड़ती हैं। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है दोनों के बीच का अट्रैक्शन कम होता चला जाता हैं। जी हां, शादी के 2,4 सालों के बाद आकर्षण स्वत: कम होने लगती हैं। हालांकि इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है की प्यार भी कम होता हैं। प्यार और आकर्षण में बहुत अंतर होता हैं। समय के साथ प्यार बढ़ता ही जाता हैं। लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते है की शारीरिक संबंध कपल्स के बीच की बोन्डिंग को मजबूत करता हैं।

रात में पति को कैसे आकर्षित करें? - 5 सबसे बेस्ट तरीके
रात में पति को कैसे आकर्षित करें? – 5 सबसे बेस्ट तरीके

पति-पत्नी के बीच चाहे कितना ही प्रेम क्यों न हो अगर शारीरिक सम्बन्ध की कमी है तो स्वाभाव में चिडचिडापन आ ही जाता हैं। इससे कपल्स एक दुसरे से दूर होने लगते हैं। कपल्स के बीच की दूरियां न सिर्फ बच्चे बल्कि पुरे परिवार के भविष्य को प्रभावित करती हैं। इसलिए आइए जानते है की रात में पति को कैसे आकर्षित करें?

अगर पति रोमांस और शारीरिक सम्बन्ध बनाने में इंटरेस्ट नहीं ले रहा है तो पत्नी को ही अपने कदम आगे बढाने चाहिए। मानसिक टेंशन, खराब फिगर, मेकअप न करना, उम्र का बढ़ना या कोई शारीरिक बीमारी भी पति का आपके प्रति आकर्षण को कम कर सकता हैं। जब पत्नी हर तरीके आजमाकर भी पति को आकर्षित नहीं कर पाती है तो अक्सर गूगल पर सवाल करते है जैसे :- रात में पति को कैसे आकर्षित करें? , पति को आकर्षित करने के लिए क्या करना चाहिए? , बिस्तर में पति को खुश कैसे करें? , पति को खुश करने के लिए क्या करें? और पुरुष को अपनी ओर कैसे आकर्षित करें? आदि।

रात में पति को कैसे आकर्षित करें?

भारत में ही सिर्फ शारीरिक संबंध न बनाने की वजह हर रोज सैकड़ों तलाक होते हैं। खैर, यह पोस्ट उन पत्नियों के लिए है जिनके पति शारीरिक सम्बन्ध बनाने में रूचि नहीं दिखाते हैं। आमतौर पर पति ही पत्नि को आकर्षित करने की पहल करते हैं। लेकिन जब पति पार्टनर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता तो ऐसे में पत्नी को ही पहल करनी पड़ती हैं। अगर पति को आकर्षित करना है तो नीचे बताए गए इन 5 उपायों को आज से आजमाना शुरू कर सकते हैं। आइए जानते है की रात में पति को कैसे आकर्षित करें?
अपने पति को आकर्षित करने के सैकड़ों तरीके हैं। पति को खुश कर आकर्षित करने के लिए निम्नलिखित 5 टिप्स कारगर साबित हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है की रात में पति को कैसे आकर्षित करें?

रात में पति को कैसे आकर्षित करें? - 5 सबसे बेस्ट तरीके
रात में पति को कैसे आकर्षित करें? – 5 सबसे बेस्ट तरीके

घर आते ही पति के मनपसंद का खाना बनाकर दें

आपने यह तो सुना ही होगा की पति के दिल तक पहुंचने का रास्ता पेट से होकर ही जाता हैं। दरसल इस कहावत का अर्थ है की पति को रात के समय अपनी ओर आकर्षित करने और प्यार पाने के लिए उनकी पसंदीदा डिनर बनाकर देनी चाहिए। पसंदीदा भोजन पति के मन को प्रसन्न करेगा। जिससे उन्हें फील होगा की आप उनकी कितनी परवाह करती हैं। आपके प्रेम को देखकर उनकी दिन भर की थकान चंद मिनटों में दूर हो जाएगी। हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती हैं। अगर आपको यह नहीं पता की आपके पति को खाने में क्या पसंद है तो उनसे जरुर पूछ लें। उनके मनपसंदीदा चीजों और छोटी-मोटी जरूरतों का ख्याल रख आप उन्हें अपनी तरफ आसानी से आकर्षित करने में सफल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण

रात को फिट कपडे और मेकअप जरुर करें

अगर पति रात के समय आपमें कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे है तो टाइट और रिविलिंग कपड़े के साथ-साथ मेकअप में रहना भी जरुरी हैं। रात के समय में ऐसे कपड़े पहने जिसमें आप हॉट लग सकती हैं। इसके अलावे हेयर स्टाइल और मेकअप भी जरुरी करनी चाहिए। ज्यादात्तर स्त्रियां दिन के समय मेकअप करना पसंद करती हैं। लेकिन मेकअप का मुख्य उद्देश्य पति को रिझाना होना चाहिए। मेकअप पति के लिए की जाती है न की किसी और के लिए।

इसलिए रात को अगर पति को आकर्षित करना है तो कुछ अलग तो करना ही होगा। उलझे बाल, शरिर से आती पसीने की दुर्गंध और ढीले-ढाले पुराने कपड़े पति का आपके प्रति आकर्षण को कम कर सकता हैं। इसलिए संभव हो तो रात को पति के साथ बेड पर जाने से पहले स्नान कर साफ-सुथरे नाईट ड्रेस पहन लें। इसके अलावे होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक और चेहरे पर फेयरनेस क्रीम जरुर लगाएं,

पति के मूड को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले खुद को फ्रेश रखना जरुरी हैं। कुछ पत्नियां पति से भी बहुत ज्यादा शर्माती है। जिसकी वजह से पति को पता ही नहीं चलता की पत्नी मूड में है या नहीं। अगर आप भी शर्मीली किस्म की है तो थोड़ा खुद को बदलने की कोशिश करें। पति के सामने पत्नी को शर्माना नहीं चाहिए। पति के सामने कम या बिना कपड़ों के जाने में संकोच नहीं करना चाहिए। आपको कम कपड़ों में देख पति की हालत निश्चित ही खराब हो जानी हैं।

यह भी पढ़ें दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान

फ़्लर्ट करे और पति के अंगों को छूना शुरू करें

शर्मीली स्त्रियां कभी भी शारीरिक संबंध बनाने या पति को आकर्षित करने की कोशिश नहीं करती हैं। बार-बार जब पति को पहल करनी पड़ती है तो उनका गुस्सा होना जायज हैं। ऐसे में आपको रोमांटिक होना ही पड़ेगा। अत: रात को जैसे ही पति घर पर आए दौड़कर उन्हें किस करें और उनसे लिपट जाएं। पति से फ़्लर्ट करने का एक भी मौका न छोड़े। बार-बार उनके सेंसिटिव अंगों को छूने का प्रयास करें।

इससे आपके पति की उत्तेजना बढ़ेगी। रात को पति के घर लौटने के बाद हर नहाते वक्त, खाते वक्त अर्थात हर समय रोमांटिक बातें करते रहे। इससे धीरे-धीरे पति का भी मूड रोमांटिक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

पति को खुश रखे और मानसिक थकान को दूर करें

अपने पति को खुश रखने के लिए आप जो कर सकती है वो जरुर करें। उनको खुश रखना है तो उन्हें समझने की कोशिश करें। अगर वह किसी बात को लेकर तनाव में है तो एक साथ बैठकर कुछ देर तक प्यार भरी बातें करें। आपकी प्यार भरी बातें उनकी मुश्किलों को कम तो नहीं कर सकती है लेकिन तनाव मुक्त करने में सहायता जरुर कर सकती हैं। अगर संभव हो तो उनके ऑफिस के कार्यों में भी मदद कर सकती हैं।

दरसल जब व्यक्ति किसी बात को लेकर टेंशन में रहता है तब किसी और चीज की ओर ध्यान ही नहीं देता हैं। ऐसी स्थिति में पति को खुश कर ही उनका ध्यान आकर्षित कर सकती हैं। अगर पति घर पर ही देर रात तक काम कर रहे है तो काफी, चाय और खाने-पीने की चीजें समय-समय पर देती रहें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स

शरीर पर ध्यान दें

शादी के बाद अधिकत्तर महिलाएं अपनी शरीर पर ध्यान नहीं देती हैं। बेडोल और अबढबा शरीर भला कैसे किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकता हैं। शादी के कुछ सालों तक कपल्स अपने शारीर पर खूब ध्यान देते हैं। लेकिन बच्चों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अन्य वजहों से खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता हैं। जिसकी वजह से शरीर पर यत्र-तत्र चर्बी जम जाती हैं। निकला हुआ पेट स्त्रियों की खूबसूरती को बर्बाद कर देती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सिर्फ 1 घंटे का समय जरुर निकालें। रोज सुबह उठकर 1 से 2 किलोमिटर की दौड़ लगाकर आप अपने शरीर को फिट रख सकती हैं।

स्त्रियों की स्लिम बॉडी पुरुषों को बहुत आकर्षित करती हैं। व्यायाम के अलावे आपको खान-पान पर भी जरुर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा तेल-मसाले और चावल आदि खाने से पेट और शरीर पर अधिक चर्बी जम सकती हैं। कहने का अर्थ है की आप खुद को स्लिम फिट रखकर पुरुष पार्टनर को आसानी से आकर्षित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी साथ में क्यों सोते हैं ? / मिलन कब और कैसे होना चाहिए

रोमांटिक वातावरण तैयार करें

तनाव भरे माहौल में किसी का भी मन शारीरिक सम्बन्ध बनाने की ओर नहीं जाता हैं। इसलिए अगर पति को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है तो एक रोमांटिक और स्वस्थ माहौल का निर्माण करना जरुरी हैं। पति से लड़ाई-झगड़े करने से बचे और उनकी बातों को काटने के बजाय ध्यान से सुनना सीखें। यह बात सिर्फ स्त्रियों के लिए ही नहीं हैं। पुरुषों को भी ऐसा ही करना चाहिए। एक दुसरे को सुनकर-समझकर ही आप अपनी लाइफ की गाड़ी को अच्छी तरह चला सकते हैं। अगर रात के समय पति को आकर्षित करना है तो पति के घर पहुँचने के पहले ही रोमांटिक माहौल बनाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

आप एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर या फिर कोई सरप्राइज प्लान कर सकती हैं। इसके अलावे आप डिनर के बाद उनकी पसंद की कोई बढ़िया सी चीज गिफ्ट भी कर सकती हैं। इससे वे जरुर ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। अक्सर स्त्रियां गूगल पर यह सवाल ” रात में अपने पति को कैसे आकर्षित करें? ” पूछती हैं। उम्मीद है की अब आप आसानी से अपने पति को आकर्षित कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है

निष्कर्ष – रात में पति को कैसे आकर्षित करें?

आज की इस खास पोस्ट में आपके कई सवालों जैसे :- रात में अपने पति को कैसे आकर्षित करें? , पति को आकर्षित करने के लिए क्या करना चाहिए? , बिस्तर में पति को खुश कैसे करें? , पति को खुश करने के लिए क्या करे आदि के जवाब दिए गए हैं। अक्सर ये सवाल वे स्त्रियां पूछती है जिनके पति उनमें इंटरेस्ट नहीं लेते हैं। इंटरेस्ट न लेने के पीछे कई वजहे हो सकती है जैसे :- लड़ाई-झगड़े, ऑफिस की टेंशन, खराब स्वास्थ्य, पति का ख्याल न रखना और पति की समस्यायों को न सुनना आदि।

इसके अलावे भी कई वजहें हो सकती हैं। इसलिए सबसे पहले अफने पति को समझने की कोशिश करें उसके बाद आप उपर बताए गए तरीकों से पति को रिझाने की कोशिश कर सकती हैं। यकीन मानिए उपर बताए गए तरीके पति को अपनी तरफ आकर्षित करने के सबसे बेस्ट तरीके हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” रात में पति को कैसे आकर्षित करें? – 5 सबसे बेस्ट तरीके ” पसंद आयी होगी। इस जानकारी और टिप्स को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी अपने पति का प्यार मिल सकें।

यह भी पढ़ें

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स

Leave a Comment