रिश्ते आने के उपाय – विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत

Spread the love

रिश्ते आने के उपाय – विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत – शादी में रुकावटें कई कारणों से आ सकती हैं। जब समय पर लड़के-लडकियों की शादी नहीं होती हैं तो आसपास के लोग तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। लोग उनमें कई तरह की कमियां ढूंढ कर उनकी बुराई शुरू कर देते हैं। रिश्ते न आने की एक बड़ी वजह शिक्षित न होना भी हो सकता हैं। आज के समय में सभी लोग ऐसे पार्टनर चाहते हैं जो शिक्षित होने के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़ा हो। शिक्षित और सफल होने के बावजूद भी कुछ लोगों को रिश्ते नहीं आते हैं। इसलिए आइए जानते हैं की रिश्ते आने के उपाय क्या हैं।

रिश्ते आने के उपाय - विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत
रिश्ते आने के उपाय – विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप स्मार्ट और सफल इंसान हैं इसके बावजूद शादी में समस्या आ रही हैं तो इसकी वजह कुंडली दोष हो सकता हैं। जब कोई व्यक्ति ग्रह दोष का शिकार होता हैं तो उसके जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं होता हैं। ग्रह दोष का असर शादी-विवाह पर भी पड़ता हैं। अगर आप शादी के लिए पूर्ण रूप से योग्य हैं फिर भी रिश्ते नहीं आते या बार-बार कट जाते हैं तो ज्योतिष द्वारा बताएं मार्ग पर चलकर ही इस समस्या का समाधान संभव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रिश्ते आने के उपाय विस्तार से पढ़ें।

रिश्ते न आने के कारण

भारत में ज्यादात्तर शादियां 24 से 30 वर्ष में होती हैं। जब 30 वर्ष की उम्र पार कर जाती हैं तो शादी को लेकर टेंशन होना स्वाभाविक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक जीवनसाथी की आवश्यकता होती हैं जो बुढ़ापे तक उसका साथ बिना किसी स्वार्थ के दे सकें। विवाह का पवित्र बंधन जीवन की एक नयी शुरुवात हैं। चाहे दुःख हो या सुख हर परिस्थिति में कपल्स एक दुसरे के साथ खड़े रहते हैं। पत्नी/पति से अच्छा साथी कोई भी नहीं हो सकता हैं। यही कारण हैं एक उम्र के पश्चात शादी अनिवार्य हो जाती हैं। लेकिन जब अच्छी जॉब और व्यवसाय में होने के बावजूद रिश्ते नहीं आते हैं तो व्यक्ति तनाव में रहने लगता हैं। इस लेख में रिश्ते आने के उपाय तो बतायेंगे ही लेकिन सबसे पहले यह जान लेते हैं की रिश्ते न आने के कारण क्या हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें सच्चे रिश्ते की पहचान करने आसान तरीका जाने

बेरोजगार होना

बिना पैसे के जीवन निर्वाह करना बहुत ही मुश्किल होता हैं। शादी के बाद लाइफ पार्टनर और उसके बाद बच्चों की जिम्मेदारी कन्धों पर आ जाती हैं। इस वजह से लोग बेरोजगार व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो रिश्ते न आने की यह एक बड़ी वजह हो सकती हैं।

शिक्षित न होना

शिक्षा का क्या महत्त्व हैं यह तो आप जानते ही हैं। एक शिक्षित व्यक्ति को अन्य लोगों की तुलना में आसानी से जॉब मिल जाती हैं। उनकी सोच भी काफी मॉडर्न होती हैं। बिना सोचे समझे कोई भी कार्य नहीं करते हैं। किसी भी कार्य को सम्पादित करने से पहले हानि और लाभ को तराजू में जरुर तौलते हैं। शिक्षित व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी दिमाग से काम लेते हैं। शिक्षा हमें हर तरह से बेहतर बनाती हैं। चाहे लड़की हो या लड़का सभी के लिए पढाई करना आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें बिना पैसे के अमीर कैसे बने – ५ तरीके

ग्रह दोष

शास्त्रों के अनुसार, अगर आप शिक्षित हैं और अच्छे नौकरी – पेशे में हैं इसके बावजूद रिश्ते नहीं आ रहे हैं तो इसका सबसे बड़ा कारण ग्रह दोष हैं। ज्योतिष के अनुसार, रिश्ते न आने का मुख्य कारण मांगलिक दोष और गुरु और शुक्र का कुंडली में शुभ स्थिति में न होना हैं। शुक्र और गुरु का कुंडली में कमजोर होना इस समस्या का कारण बनता हैं। इसके अलावे नवांश कुंडली में दोष होना और सप्तमेश का कमजोर होना भी रिश्ते न आने का कारण हो सकता हैं। गुरु और शुक्र की स्थिति सुधारने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताएं गए हैं। तो आइए ज्योतिष के अनुसार जानते हैं रिश्ते आने के उपाय क्या हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में सातवां भाव पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव के चलते शादी से सम्बंधित समस्याएं आती हैं। किसी व्यक्ति की शादी किस दिन होगी यह सातवां भाव से ही पता चलता हैं। जब इस भाव पर ग्रहों की अशुभ छाया पड़ती हैं तो रिश्ते बनते बनते भी टूट जाते हैं। सातवे भाव में गुरु और शनि की उपस्थिति रिश्ते न आने का कारण हैं। साथ ही सातवे भाव में शुक्र, बुध और शनी के होने पर भी रिश्ते कम आते हैं या न के बराबर आते हैं। सप्तम में सूर्य का मंगल के साथ होना और सप्तम भाव के स्वामी का केतु के साथ होना भी विवाह की समस्या को बढाता हैं।

यह भी पढ़ें कालसर्प दोष के फायदे कर देंगे आपको हैरान

रिश्ते आने के उपाय – ज्योतिष शास्त्र

रिश्ते आने के उपाय - विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत
रिश्ते आने के उपाय – विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत
  • जल्दी रिश्ते आने के उपाय भी ज्योतिष शास्त्र में बताएं गए हैं। अगर आप जल्दी से जल्दी शादी करने की अभिलाषा रखते हैं तो नीचे बताएं गए उपाय अवश्य करें।
  • गुरुवार के दिन पीला वस्त्र, पीला भोजन और पीला स्नान आवश्यक हैं। गुरु की स्थिति ठीक करने के लिए आपको गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। हल्दी को पानी में डालकर स्नान करें और भोजन में हल्दी का उपयोग जरुर करें। पीला भोजन कैसे बनाते हैं जाने।
  • गुरुवार को विष्णु जी की पूजा करें। साथ हल्दी को जल में मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ों में डालें। घर के आंगन या छत पर केला का पेड़ जरुर लगाएं। गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्त्व हैं। पीला रंग गुरु का प्रतिक हैं। इस दिन पूजा में बैठने से पहले पीले कलर के वस्त्र जरुर धारण करना चाहिए। पूजा सम्पन्न होने के पश्चात पीले रंग का ही भोजन करें। प्रत्येक गुरुवार शाम को घी के दीपक जलाकर गुरु मंत्र का जाप करें। ऐसा लागातर कुछ सप्ताह करने से विवाह के रास्ते में आ रही समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • अगर कन्या की शादी में देरी हो रही हैं तो कन्या के हाथों गुरुवार के दिन दान-दक्षिणा अवश्य दें। गुरुवार के दिन अपने हाथों से पीली वस्तुएं ही दान करने चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते की बाढ़ आने लगती हैं।
  • अगर किसी लडके की शादी के रिश्ते नहीं आ रहे हैं तो २१ मंगलवार हनुमान मंदिर जाकर माता सीता और राम के चरणों में सिंदूर रखकर शीघ्र विवाह की इच्छा व्यक्त करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी कृपा जल्द प्राप्त होती हैं।

सोमवार का व्रत रखने से भी जल्द ही रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं। इसलिए लगातार १६ सोमवार का व्रत अवश्य रखें।

यह भी पढ़ें औरतों को सबसे ज्यादा क्या पसंद होता है – जानकर हैरान हो जाएंगे

निष्कर्ष – रिश्ते आने के उपाय

रिश्ते आने के उपाय की जानकारी शास्त्रों के अनुसार इस लेख में प्रदत्त की गयी हैं। अगर आपको रिश्ते नहीं आ रहे हैं या जो रिश्ते आ रहे हैं टूट जाते हैं तो ऊपर बताएं गए उपाय कर सकते हैं। शास्त्रों में, शादी-विवाह की अर्चनों को दूर करने के लिए हजारों उपाय बताए गए हैं। गुरु और शुक्र की कमजोर स्थिति को मजबूत कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता हैं।

आशा हैं की आपको दी गयी यह जानकारी ” रिश्ते आने के उपाय – विवाह आ रही रुकावटों का होगा अंत ” आपको बेहद अच्छी लगी होगी। इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है

Leave a Comment