सपने में कुत्ते का प्यार करना / सपने में कुत्ते का अटैक शुभ या अशुभ

Spread the love

सपने में कुत्ते का प्यार करना / सपने में कुत्ते का अटैक शुभ या अशुभ – भविष्य में कब-क्या होने वाला हैं यह कोई नहीं जानता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संभावित दृश्य को सपना कहते हैं। सपनों की दुनियां में जो कुछ भी होता हैं उसका संबंध आपके या आपके परिवार से हो सकता हैं। कई बार स्वप्नद्रष्टा द्वारा देखा या महसूस किया गया दृश्य बहुत ही स्ट्रेंज लगता हैं। ऐसा लगता हैं जैसे इनका वास्तविकता से कोई नाता नहीं हो सकता हैं। लेकिन शास्त्र की माने तो सपने ही हैं जो हमें भविष्य को सुधारने का मौका देती हैं। ड्रीम्स का दृश्य अगर कुत्ते-बिल्लियों से जुड़े हुए हैं तो हैरान होने की जरूरत नहीं हैं। सपने में कुत्ते का प्यार और अटैक करना भी आने वाले समय की घटनाओं से जुड़े हो सकते हैं।

सपने में कुत्ते का प्यार करना
सपने में कुत्ते का प्यार करना

कुत्ते का सपना शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार के हो सकते हैं। दरसल यह पूरी तरह से इस बात पर डिपेंड करता हैं की आपने इस जीव को स्वप्न दृश्य में किस स्थान और स्थिति में पाया हैं। तो आइए विस्तार से शास्त्रों के अनुसार जानते हैं की सपने में कुत्ते का प्यार करना या अटैक करना कैसा होता हैं।

सपने में कुत्ते का प्यार करना

अगर आप किसी पालतू या अनजान कुत्ते या उसके बच्चे को प्यार करते हुए सपने में देखते हैं तो इसका मतलब हैं की लाइफ में जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान करने में परिवार और दोस्तों की भूमिका काफी अहम होगी। आपके अच्छे नेचर और व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करने में सफल होगा। जिसका असर आपकी लाइफ पर बड़ा ही शुभ होगा। सपने में कुत्ते का प्यार करना यह भी दर्शाता हैं की मुश्किल वक्त में भी लोग आपके साथ खड़े होंगे। बड़ी और असाधारण लगने वाली समस्याएं भी एक दुसरे के सहयोग से बिल्कुल आसानी से हल हो जायेगा।

यह भी पढ़ें सपने में मोर को पकड़ते हुए देखना / सपने में मोर पंख इकट्ठे करना कैसा होता हैं

सपने में कुत्ते का अटैक

सपने में कुत्ते का अटैक देखना बिल्कुल भी शुभ नहीं हैं। भयानक काला कुत्ता जब सपने में आक्रमण करता हैं तो यह दुश्मनों के एक्टिव होने के संकेत हैं। आपके दुश्मन पहले से अधिक बुद्धि और बल से आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावे किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास या भरोसा आपकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता हैं। इसलिए निकट भविष्य में ऐसे लोगों से थोड़ी दुरी बनाकर रहे जो आपको हर समय डिमोटीवेट करते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में दूसरे के सिर से जुएं निकालना / सपने में लिख देखना

सपने में कुत्ते से डरना

सपने में कुत्ते से डरना इशारा हैं की आपके आसपास नकारात्मक सोच वाले लोग और शक्तियां हैं जो आपके हर कार्य को प्रभावित कर रहे हैं। भुत काल में हुई किसी घटना के चलते आगे चलकर मानसिक परेशानियां आपको सता सकती हैं। इसलिए भुत काल में अगर कोई गलती आपसे हुई हैं तो उसका पश्चाताप कर जीवन में आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में कुत्ते का झुंड देखना

फ्रेंड्स, सपने में कुत्ते का झुंड देखना शुभ हैं। जिसका मतलब हैं की आपका अच्छा चाहने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी। दुःख की घड़ी हो या सुख हमेशा आपके करीबी आपका साथ देने के लिए पास खड़े रहेंगे। वास्तविक जीवन में इस सपने का बड़ा महत्त्व हैं क्योकि यह सपना दर्शाता हैं की जीवन के हर मोड़ पर आपका साथ देने के लिए कोई न कोई खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में कुत्ते को खाना खाते हुए देखना

सपने में कुत्ते को खाना खाते हुए देखना बड़ा ही शुभ हैं। जीवन में चल रही आर्थिक और अन्य प्रकार की समस्यायों का अंत निकट हैं। यह सपना आपको दिखलाने का प्रयत्न करती हैं की ग्रह दोष के चलते आपके जीवन पर जो नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था उसका अंत निकट हैं। यह सपना राहू और शनी की प्रसन्नता का प्रतिक हैं।

यह भी पढ़ें सपने में मछली का झुंड देखना / सपने में काली मछली देखना शुभ या अशुभ

सपने में कुत्ते का बच्चा देखना

सपने में कुत्ते का बच्चा देखना
सपने में कुत्ते का बच्चा देखना

सपने में कुत्ते का बच्चा देखना नई जिम्मेदारियों, कार्य और किसी नए रिश्ते की शुरुवात होने की सम्भावना को दर्शाता हैं। इस सपने का संबंध आपकी संतान से हो सकता हैं। अगर आप खेलते हुए कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चों को देखते हैं तो डरने की आवश्यकता नहीं हैं। यह दर्शाता हैं की आपका परिवार सदैव हंसता-खेलता जीवन व्यतीत करेगा। बच्चों के लेकर मन को खुश कर देने वाली कुछ बेहद शुभ और अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें सपने में काला भैंसा देखना कैसा होता है ? – मतलब जान हैरान हो जाएंगे

निष्कर्ष

उम्मीद हैं की यह लेख ” सपने में कुत्ते का प्यार करना / सपने में कुत्ते का अटैक शुभ या अशुभ ” आपको पसंद आयी होगी। कुत्ते को अच्छी स्थिति में स्वप्न की अवस्था में पाना स्वप्नद्रष्टा के साथ होने वाली अच्छी और शुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। हालांकि सपने में कुत्ते से डरना और उसका आप पर अटैक करना अच्छा नहीं माना जाता हैं। इसलिए ध्यान रहे की जब भी आपको अशुभ होने की संभावना प्रबल प्रतीत हो तब आपको शांत दिमाग से काम लेना चाहिए।

उम्मीद हैं की आपको यह पोस्ट ” सपने में कुत्ते का प्यार करना / सपने में कुत्ते का अटैक शुभ या अशुभ ” आपको अच्छी लगी होगी। इसे अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत

Leave a Comment