शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा – कर लो सिर्फ 5 उपाय

Spread the love

शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा : – अगर शत्रुओं की टेढ़ी-मेढ़ी चाल कर रही है आपके लाइफ को बुरी तरह प्रभावित तो इस खास आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें। लाइफ में हमे कई ऐसे लोग मिलते है जो जलन और इर्ष्या के वजह से आपसे दुश्मनी कर बैठते हैं। जलन व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति को क्षीण कर देता हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति गलत सोचने और करने लगता हैं। जब आपके शत्रुओं की संख्या अधिक हो जाती है तब आप हर पल एक अजीब डर और चिंता में व्यतीत करते हैं। जिसकी वजह से डेली लाइफ बुरी तरह प्रभावित होती हैं। दुश्मनी की सैकड़ों वजहें हो सकती हैं। चाहे वजह जो भी हो यकीन मानिए नीचे बताए गए ज्योतिषीय उपाय से शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा

शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा - कर लो सिर्फ 5 उपाय
शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा – कर लो सिर्फ 5 उपाय

शत्रु आपको कभी भी आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं। जब आप जीवन में सबसे खुश होते है तब वे सबसे दुखी होते हैं। आपका गलत एक गलत शब्द, व्यवहार और लोकप्रियता भी दुश्मनों की संख्या बढ़ा सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शत्रुओं को पस्त करने या हराने के लिए बहुत सारे टोटके और उपाय बताए गए हैं। जिनकी मदद से शत्रुओं को हाथ जोड़ माफ़ी मांगने पर मजबूर किया जा सकता हैं। शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा , बस आपको नीचे बताए गए 5 उपाय करने हैं।

शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा – 5 ज्योतिषीय उपाय

कुछ लोगों को दूसरों को परेशान करना आनंद देता हैं। अपने झूठे आनंद के लिए शत्रु आपके जीवन पथ में हर हमेशा मुश्किलें पैदा करने की कोशिश करते हैं। शत्रु कई प्रकार के होते हैं। कुछ सामने से वार करते है तो कुछ पीठ पीछे षड्यंत्र करते हैं। चाहे आप किसी भी प्रकार के शत्रुओं से घीरे हो नीचे बताए गए 5 ज्योतिषीय उपाय हाथ जोड़कर माफी मांगने पर मजबूर कर देगा।

शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा - 5 ज्योतिषीय उपाय
शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा – 5 ज्योतिषीय उपाय

1. सिंदूर और मोर पंख

शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा बस आपको शनिवार के दिन इस टोटके को करना हैं। सबसे पहले आपको एक सिंदूर का पैकेट और मोरपंख खरीद लेना हैं। उसके बाद शनिवार की प्रतीक्षा करें। शनिवार के दिन सुबह स्नान के पश्चात हनुमान जी की पूजा करें। पूजा में उपयोग किया गया हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर लेकर मोर के पंखों पर अपने सभी शत्रुओं के नाम लिख लें। नाम लिखने के बाद हनुमान जी के मंत्रों ” ॐ हनुमंते नमः, ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा ” आदि का जाप करें। उसके बाद मोर पंख को बहती जलधारा में प्रवाहित करें। इस ख़ास उपाय से शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा और साथ ही नकारात्मक शक्तियों से भी छुटकारा मिलेगा।

2. लौंग का टोटका है शत्रुनाशक

शत्रु को हाथ जोड़कर माफ़ी मांगने पर मजबूर करने या पीछा छुड़ाने के लिए टोटको को शनिवार या मंगलवार के दिन ही करना ही सबसे प्रभावकारी होता हैं। इस खास टोटके को भी शनिवार के दिन ही करना चाहिए। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करते हुए 11 लौंग को हाथों में रखकर सभी दुश्मनों का बार–बारी से नाम लेकर फूंक मार दें। उसके बाद अगले दिन उठकर लौंग को जलाकर नदी में प्रवाहित करें। इस टोटके से शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा

यह भी पढ़ें सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

3. काली पूजन से शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा

ज्योतिष शास्त्र में शत्रु नाश हेतु कई उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक काली पूजन भी हैं। माँ काली की पूजा से सभी तरह के शत्रुओं से बचाता हैं। माँ काली की पूजा के सबसे अच्छा दिन रविवार का हैं। इस दिन रात को 11 बजे के बाद एक काले चादर पर दक्षिण की तरफ मुख कर बैठना हैं। उसके बाद माता काली की मूर्ति को सामने रखना हैं। अब एक लाल मिर्च, निम्बू और सिंदूर को सामने रखे। तत्पश्चात ॐ ह्रीं काली काली महाकाली किलिकिले फट् स्वाहा: मंत्र का जप करते हुए सभी दुश्मनों के नाम लिखना हैं। इसलिए सिंदूर को पानी में घोलकर नीम की लकड़ी से निम्बू पर नाम अंकित करें। अब मिर्च को तोड़कर उस पर डाल दें। अब उस निम्बू को अपने घर के गेट पर लटका दें। ऐसा करने से शत्रु आपके घर पर स्वयं चलकर आएगा और हाथ जोड़कर माफी मांगेगा

यह भी पढ़ें सपने में शरीर पर फफोले देखना / सपने में हाथ पैर में छाले देखना

4. शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा श्री नृसिंह पूजा करें

भगवान श्री नृसिंह भगवान श्री हरी विष्णु जी के अवतार हैं। इन्ही की मदद से धर्म के शत्रु हिरण्यकशिपु पर विजय प्राप्त हुई थी। इनकी उपासना से आपके समस्त दुखों का अंत होता हैं। गुरुवार के दिन मंदिर अथवा घर में मूर्ति पर फुल अर्पित करते हुए ॐ क्ष्रौं नमो भगवते नरसिंहाय मंत्र को 101 बार लगातार जप करें। ऐसा करने से शत्रु निर्बल होते हैं और एक समय ऐसा आता है जब वे आपसे डरकर हाथ जोड़ने लगते हैं।

यह भी पढ़ें कपूर से दो लोगों को अलग करने का टोटका – मिनटों में काम शुरू

5. शनी की पूजा करें

कुंडली में शनि दोष व्यक्ति के जीवन में अनेक समस्यायों को जन्म देती हैं। इसमें से एक शत्रुओं की संख्या का बढ़ना भी हैं। अगर शत्रु आप पर हावी होते जा रहे है तो ज्योतिष में शनि पूजन करने की सलाह दी गयी हैं। शनि पूजन से शत्रुओं का आत्मबल क्षीण होता हैं। इस उपाय को शनिवार के दिन ही करना चाहिए। शनि वार को स्नान के बाद साफ़ काले रंग के वस्त्र धारण कर साफ़ सुथरे स्थान पर पालथी मारकर बैठ जाए। उसके बाद सर्वप्रथम शनिदेव को प्रणाम करने के बाद सरसों तेल और रुई के दिए जलाए। शनी पर भोग के रूप में सरसों के तेल में भीने गए चने को चढ़ाना चाहिए। पूजा सम्पन्न होने के बाद प्रसाद को गरीबों, कुष्ट रोगियों और मछलियों को दे देना चाहिए। इससे जल्द लाभ मिलता हैं।

यह भी पढ़ें राम दरबार की फोटो कहां लगाएं -सपने में राम दरबार देखना

निष्कर्ष

आज की यह खास जानकारी ज्योतिष और तंत्र शास्त्रों के आधार पर प्रोवाइड की गयी हैं। उपर बताए गए 5 उपाय आपके लाइफ से शत्रुओं को दूर करने में मदद करता हैं। जब शत्रु आपको हर तरफ से घेर लेते है तो ज्योतिषीय उपाय ही एक मात्र उपाय सूझता हैं। इन उपर बताए उपायों से मन के शत्रु अर्थात नकारात्मक विचारों और बाहरी शत्रुओं से छुटकारा मिलता हैं। इसके अलावे जब शत्रु बढ़ने लगे तो स्वयं द्वारा बोले गए शब्दों पर नियंत्रण रखना आवश्यक हैं।

मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” शत्रु हाथ जोड़कर माफी मांगेगा – कर लो सिर्फ 5 उपाय ” अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस खास जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।

यह भी पढ़ें पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें 7 चमत्कारी उपाय

Leave a Comment