गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde)

Spread the love

गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, गिलोय के फायदे(giloy ke fayde) के बारे में। भारत को जड़ी बूटियों का देश भी कहा जाता है और प्राचीन काल से ही हमारे आयुर्वेद में जड़ी बूटियों की मदद से कई बीमारियां ठीक करने के उपचार भी पाए गए हैं। बदलते वक्त के साथ टेक्नोलॉजी में भी तरक्की हुई लेकिन आज भी जड़ी बूटियां हमारे स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल की जाती है।  ऐसी ही एक जड़ी बूटी है गिलोय। अगर आप गिलोय के बारे में नहीं जानते तो कोई बात नहीं लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। इस लेख में हम जानेंगे गिलोय के फायदे(giloy ke fayde), नुकसान, इसमें मिलने वाले पोषक तत्व,  और इस्तेमाल के बारे में।

गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde)
गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde)

Giloy me kya paya jata hai

सबसे पहले जानते हैं गिलोय में मिलने वाले  पोषक तत्व के बारे में:

हमारा भरोसा जड़ी बूटियों में बढ़ने के साथ-साथ इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में हो रहा है। लोगों से पूछा जाए तो उनका मानना यही है की जड़ी बूटियां हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। बेशक बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हो लेकिन लोगों का भरोसा आज भी जड़ी बूटियों में बना हुआ है। गिलोय भी एक ऐसी जड़ी बूटी है जिस में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे फ्लेवोनॉयड, क्विनोन्स, डपॉलीफेनोल्स और टैनिन, कूमैरिन्स,टरपेनोइड्स और एसेंशियल ऑयल्स,अल्कालोइड्स, लैक्टिक और पॉलीपेप्टाइड, ग्लाइकोसाइड, सैपोनिन्स, और स्टेरायड्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं।

Also, Read अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde)

चलिए अब जानते हैं गिलोय के इस्तेमाल के बारे में:

  • गिलोय का जूस आप दिन में दो बार ले सकते हैं।
  • दिन में दो बार इसका काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं।
  • इसके फलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • गिलोय का जूस आप सुबह खाली पेट और रात में कर सकते हैं।

फायदे (Giloy ke Fayde)

चलिए अब जानते हैं गिलोय के फायदे के बारे में:

पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखना:

गिलोय के फायदे(giloy ke fayde) में से पहला फायदा है, पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखना। गिलोय   एक ऐसी औषधि है जिसकी मदद से आपकी पाचन की शक्ति बढ़ेगी और स्वस्थ रहेगी। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं। गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं और उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही साथ पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे दस्त और डायरिया को भी ठीक करने में मदद करते हैं।

Also, Read छुहारा खाने के फायदे(Chhuhara Khane ke Fayde)

डायबिटीज को कंट्रोल करने में गिलोय के फायदे

गिलोय के फायदे(giloy ke fayde) में दूसरा फायदा है, डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार। अगर आप एक डायबिटीज के पेशेंट हैं तो गिलोय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गिलोय की मदद से डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व anti-diabetic गुणों से भरे होते हैं। यही कारण है कि गिलोय हमारे शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रण में  रखने में काम आता है। सुबह शाम गिलोय का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक:

गिलोय के फायदे(giloy ke fayde) में तीसरा फायदा है,  इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार। अगर आप बीमारियों का शिकार होते रहते हैं  तो गिलोय आपकी मदद करेगा। सुबह खाली पेट और रात को गिलोय लेने से आपकी इम्यूनिटी  बूस्ट होगी और आपको बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के सेल्स को ठीक करता है और हमें बीमारियों से लड़ने की  ऊर्जा प्रदान करता है।

Also, Read मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)

आंखों के स्वास्थ्य के लिए:

गिलोय के फायदे(giloy ke fayde) में चौथा फायदा है, आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए। अगर आप आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हो चुके हैं और कोई  उपाय नहीं मिल रहा  तो आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं। गिलोय में  पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं साथ ही साथ आंखों की रोशनी को भी बढ़ाते हैं। दिन में दो बार गिलोय का सेवन करने से हम अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

वजन को कम करने में गिलोय के फायदे

गिलोय के फायदे(giloy ke fayde) में पांचवा फायदा है, वजन को कम करने में लाभदायक है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं या फिर आपके शरीर में अधिक मात्रा में चर्बी है तो गिलोय का इस्तेमाल आपकी मदद कर सकेगा। एक अच्छी डाइट के साथ आप उसमें गिलोय को भी शामिल कर सकते हैं। गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें वेट लॉस में मदद करते हैं और वजन को  नियंत्रण में रखने में भी मदद मिलती है। दिन में दो बार गिलोय का जूस पीने से आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

Also, Read शंखपुष्पी सिरप के फायदे(shankpushpi syrup ke fayde)

Giloy Ke Nuksan (गिलोय के नुकसान)

हमने गिलोय के फायदे के बारे में जान लिया लेकिन अब जानते हैं इसके कुछ नुकसान के बारे में:

वैसे तो गिलोय  हमारे स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद करता है लेकिन अधिक मात्रा में कोई भी वस्तु हमें नुकसान ही देती है। ठीक उसी प्रकार गिलोय का भी अधिक इस्तेमाल हमारे शरीर को नुकसान दे सकता है।

  • डायबिटीज के पेशेंट गिलोय का इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कम करता है तो अधिक इस्तेमाल से आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम ना हो जाए।
  • अत्यधिक इस्तेमाल करने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि  गैस और जलन हो सकती है।
  • अगर आप गर्भवती हैं तो इसका इस्तेमाल  बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें।

Also, Read हल्दी दूध पीने के फायदे(Haldi Doodh Pine Ke Fayde)

FAQ:

गिलोय कौन सी बीमारियों को ठीक करता है?

गिलोय हमारे शरीर में पीलिया, डायरिया, डायबिटीज, कब्ज, और इत्यादि बीमारियों को ठीक करने में सहायक है।

क्या गिलोय रोज पी सकते हैं?

जी हां, आप गिलोय को दिन में दो बार नियमित रूप से ले सकते हैं।

क्या गिलोय हानिकारक है?

गिलोय के कुछ नुकसान है जैसे ब्लड शुगर लेवल कम करना, पेट से जुड़ी समस्याएं, और इत्यादि।

गिलोय का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

आप 20 मिलीलीटर गिलोय को पानी में मिलाकर दिन में दो बार ले सकते हैं।

Also, Read अर्जुन छाल के फायदे (Arjun Chhal ke Fayde)

1 thought on “गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde)”

Leave a Comment