चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं – चक्कर के कारण क्या हैं ?

Spread the love

चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं : चक्कर आना अर्थात सर घूमना, ऐसी स्थिति में कई लोग बेहोश भी हो जाते हैं। हालाँकि चक्कर आना कोई बीमारी नहीं हैं यह किसी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं या फिर सामान्य करणों से भी चक्कर आने की समस्या हो सकती हैं। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। कई लोगों को चक्कर आने के साथ साथ उल्टी भी होती हैं। साथ ही आपको कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती हैं। आज की इस पोस्ट में मैं आपको चक्कर आने के कारण के बारें में बताउंगी। दोस्तों अक्सर ही लोगों के मन में यह दुविधा होती हैं की चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं तो निश्चिंत रहें इस लेख द्वारा मैं विस्तार से इन चीजों को बताने जा रही हूँ।

चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं
चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं

जानिए चक्कर आने के मुख्य कारण

चक्कर आने के कुछ प्रमुख कारण नीचे विस्तार से बताएं गए हैं:

1. कान से जुड़ी समस्यायों के कारण
2. तनाव और चिंता
3. विटामिन डी की कमी के कारण
4. लो ब्लडप्रेशर
5. कमजोरी
6. लगातार खड़े रहने के कारण
7. एनीमिया रोग में
8. माइग्रेन
9. हृदय सबंधी रोगों के कारण जैसे : हार्ट अटैक, हृदय गति को अचानक बढ़ना और घटना, हाई ब्लड प्रेशर
10. शरीर में पानी की कमी के कारण
11. ज्यादा समय तक आहार न लेने के कारण
12. दर्द निवारक और हाई ब्लडप्रेशर से जुड़ी दवा के सेवन से
13. इसके अलावे यह मिर्गी और पार्किंसंस रोग के कारण भी आ सकती हैं।

Also, Read दाढ़ी नहीं आती तो करें ये 4 बेहतरीन उपाय

डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

ज्यादातर मामलों में चक्कर आना आम हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादा शारीरिक क्रिया करने के कारण चक्कर आता हैं। लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे अगर आपको चक्कर के साथ उल्टी, बुखार, हाथ पैरों का सुन्न पड़ जाना, गंभीर सिर दर्द, सीने में दर्द और बार बार बेहोश होने जैसी समस्याएं हैं तो इस स्थिति में देर करना उचित नहीं। आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए। चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं इस पोस्ट को पूरा पढकर समझ आ जायेगा।

Also, Read आँख फड़कना कैसे रोके – जबरदस्त उपाय

अगर सामान्य कारणों से चक्कर आ रहे हैं तो नीचे बताएं गए घरेलु उपायों द्वारा इस समस्या से बचा जा सकता हैं

1. पानी

भरपूर पानी का सेवन करें। अगर पानी की कमी के कारण चक्कर आने की समस्या हैं तो शरीर में पानी की पूर्ति चक्कर आने की समस्या को ख़त्म कर देगा। पर्याप्त नींद ले और तरल पदार्थों का सेवन करें। आप चाहे तो फलों का जूस पी सकते हैं।

Also, Read Gale Me Dard Ho To Kya Kare In Hindi- गले में दर्द से तुरंत राहत

2. चीनी और तुलसी

चक्कर आने की समस्या में कुछ तुलसी के पत्ते तोड़े और उसका रस निकालें। रस में चीनी को मिलाएं और यूज़ खाएं। इसे चक्कर आना तत्काल ही बंद हो जाता हैं।

3. लौंग

लौंग बहुत हद तक चक्कर आने की समस्या से निजात दिलाता हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी ले और उसमें 2 3 से 4 लॉन्ग डालें। अब पानी को अच्छी तरह उबालें और ठंडा कार पी लें। इससे चक्कर आने की समस्या में बेहद आराम मिलता हैं।

4 .खरबूज का बीज

दोस्तों चक्कर आने की स्थिति में खरबूज का बीज बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता हैं. खरबूज के बीज से चक्कर आने की समस्या दूर हो जाती हैं. इसके लिए खरबूज के बीज को अच्छी तरह पीस लें और कड़ाही में घी के साथ इसे पकाएं. पकाने के बाद इसका सेवन करें।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

5. धनिया और आंवला

चक्कर आने की समस्या में 10 ग्राम धनिया के पाउडर में 10 ग्राम आंवला का पाउडर एक गिलास पानी में मिलाकर रात भर छोड़ दे। सुबह इसे चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिलाकर पियें। इससे चक्कर आना बंद हो जायेगा। अब तक आपने चक्कर आने के घरेलु उपाय के बारें में जाना हैं अब जानते हैं की चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं

Also, Read Corn Flour In Hindi – मक्के का आटा और स्टार्च में अंतर

चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं

अब तक मैंने आपको चक्कर आने के कारण और चक्कर आना क्या हैं इसके बारें में बताया हैं। चलिए अब मै आपके सवाल चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं का जवाब देती हूँ।
दोस्तों अगर आपको तनाव या किसी मानसिक बीमारी के कारण चक्कर आते हैं तो Psychiatrist से दिखाएं। दिमाग से जुड़ी समस्या जैसे, सिर में चोट लगना, नसों से जुड़ी समस्या के लिए Neurologist को दिखाना चाहिए। लेकिन अगर आपको चक्कर आने का कारण पता नहीं हैं तो जनरल सर्जन से ही दिखाएँ। डॉक्टर कारणों की जाँच करेंगे और उचित सलाह देंगे।

नोट : यह एक सामान्य जानकारी हैं। उचित सलाह के लिए डॉक्टर संपर्क रकें।

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से मैंने आपको चक्कर आने के कारण और चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं इसकी जानकारी दी हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरुर बताएं। वर्टिगो के बारें में जाने।

Also, Read लैट्रिन में खून आए तो क्या खाना चाहिए?

2 thoughts on “चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं – चक्कर के कारण क्या हैं ?”

Leave a Comment