ढील मारने का उपाय (Dhil Marne ka Upay)

Spread the love

ढील मारने का उपाय: दोस्तों आजी की पोस्ट में मैं आपको ढील मारने का उपाय( Dhil Marne ka Upay) बताने जा रही हैं। ढील जिसे कई नामों से जाना जाता हैं इसे जूं, चिलुआ, Lice भी कहाँ जाता हैं। जब हमारे सर के बालों में ढील हो जाते हैं तो हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ढील के कारण हमारे सर में अत्यधिक खुजली होती हैं। ढील ज्यादातर लम्बे बालों में पनपते हैं क्योकिं लंबे बालों की सफाई रोज नहीं हो पाती हैं। इसलिए अक्सर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं। चूँकि पुरुषों के बाल छोटे होते हैं इसलिए ढील पनपने के chances कम होते हैं।

ढील मारने का उपाय
ढील मारने का उपाय

अगर आपके भी बालों में लगातार खुजली हो रही हैं तो हो सकता हैं की आपके सर पे ढील ने अपना बसेरा बना लिया हैं। ऐसे में मैं आपको ढील मारने के कुछ जबरदस्त घरेलु उपाय बताने जा रही हूँ जिसके प्रयोग से आपको हमेशा के लिए ढील से छुटकारा मिल जायेगा। तो देर की किस बात की चलियें आपको ढील मारने का घरेलू उपाय उपाय बताते हैं। लेकिन उससे पहले आपको सर में ढील होने कुछ कारण बता देते हैं ताकि आप दुबारा वैसी गलती न करें की फिर से ढील अपना बसेरा आपके सर के बालों में बना ले।

नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें

सर में ढील होने कारण

  1. बालों की साफ़ सफाई न करने से, जी हाँ अगर आप सप्ताह में कम से कम 2 दिन बालों को शैम्पू से नहीं धोते हैं तो सर में ढील होने का खतरा रहता हैं। इसलिए बालों का उचित ख्याल रखें।
  2. किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी आपके बालों में ढील की समस्या हो सकती हैं। इसे पेडिक्युलोसिस कैपिटिस भी कहाँ जाता हैं। मुख्यतः जब आप एक ही बेड पर संक्रमित व्यक्ति के साथ सोते हैं तो ऐसी स्थिति में 90% chances होते हैं की आपको भी ढील की समस्या का समस्या हो जाएगी।
  3. दोस्तों कई बार संक्रमित व्यक्ति के कैप और हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी ढील की समस्या उत्पन्न होती हैं। इसलिए ढील से प्रभावित व्यक्ति के कंघी आदि का प्रयोग न करें।
  4. दोस्तों अगर आपको बालों में रुसी की समस्या हैं या फिर आप बालों में अत्यधिक तेल लगाते हैं तो ढील पनपने की सम्भावना बहुत ज्यादा होती हैं।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

बालों में ढील होने के लक्षण

ढील होने पर आपके बालों में नीचे बताएं गए लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

  1. बालों में अत्यधिक खुजली होती हैं।
  2. स्कैल्प में सरसराहट या कीड़े के चलने जैसा अनुभव का होना।
  3. बालों के मध्य छोटे छोटे white eggs का दिखना।

ढील मारने का घरेलू उपाय

चलिए अब मैं आपको ढील मारने का उपाय ( dheel marne ki dawa)बताती हूँ जिसके 2 से 3 दिन के प्रयोग में ही अप ढील को हमेशा के लिए टाटा बाय बाय कह सकते हैं। ढील मारने का यह उपाय आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

नाखूनों को कैसे बढ़ाएं | जल्दी बढ़ाने के घरेलु उपाय

1. प्याज का रस :- प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता हैं साथ ही इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते जो ढील का पूरी तरह सफाया कर देती हैं। नुस्खा बनाने की विधि नीचे डी गयी हैं :-

  • सबसे पहले 2 प्याज को बारीक़ काटकर मिक्सी की सहायता से उसका रस निकाल ले।
  • उसके बाद सूती कपड़े की मदद से रस को छान ले।
  • अब रस में 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिला दे।
  • अब आपका पेस्ट तैयार हैं इसे अपने स्कैल्प में उँगलियों की मदद से धीरे धीरे लगायें।
  • लगाने के बाद कम से कम 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दे।
  • ऐसा लगातार 5 दिन आपको करना हैं। फिर आप देखेंगे की ढील आपके बालों से पूरी तरह गायब हो जाएगी।

सिरका से नुस्खा बनाने की विधि (ढील मारने का घरेलू उपाय)

2. सिरका :- सिरका जिसमें एसिटिक एसिड मौजूद होते हैं ये आपके सर के जुएँ को आसानी से मार देती हैं। सिरके के प्रयोग करने के बाद जब आप बाल धोते हैं तो मरे हुए ढील आसानी से निकल जाते है।

  • एक स्प्रे बोतल ले और उसमें 4 चम्मच सिरका डालें और नमक ऐड करें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • फिर इस घोल को अपने बालों पे स्प्रे करें और गमछे से 1 घंटें के लिए ढक कर छोड़ दे।
  • फिर बालों को अच्छी तरह शैम्पू से धो ले। इसके एक बार के प्रयोग से अधिकतर ढील आपके सर से गायब हो जायेंगे।

तो दोस्तों ढील मारने का यह घरेलु उपाय (dhil marne ka upay) आपको कैसा लगा कमेंट के जरिये जरुर बताएं। ब्यूटी टिप्स के लिए Sundarta ब्लॉग को जरुर फ़ॉलो करें।

अनचाहे बाल कैसे हटाए( चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के घरेलु उपाय )

5 thoughts on “ढील मारने का उपाय (Dhil Marne ka Upay)”

Leave a Comment