चाणक्य नीति की 10 बातें – जो आपको बनाएगा सबसे बेहतर

Spread the love

चाणक्य नीति की 10 बातें – जो आपको बनाएगा सबसे बेहतर – चाणक्य महाज्ञानी और राजनीती के महारथी थे। महाज्ञानी चाणक्य की पुस्तके आज के इस आधुनिक समय में भी लोगों के जीवन को सुधारने का काम कर रही हैं। इन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी लोग जानते हैं। इतिहास में आपने चन्द्रगुप्त मौर्य के बारें में जरुर पढ़ा होगा। कौटिल्य इनके महामंत्री थे। चाणक्य नीति की बातें इतनी प्रेरणादायक हैं की जीवन से हारे व्यक्ति में जोश भर देती हैं। ग्रंथ में लिखी बातें आपके जीवन को आसान और सुखमय बना सकता हैं। चाणक्य द्वारा लिखी गयी बातें आज तक कभी भी गलत नहीं हुई हैं। तो आइए जानते हैं चाणक्य नीति की 10 बातें जो आपकी लाइफ को बेहतर बना सकती हैं।

चाणक्य नीति की 10 बातें - जो आपको बनाएगा सबसे बेहतर
चाणक्य नीति की 10 बातें – जो आपको बनाएगा सबसे बेहतर

लाइफ में हम हजारों तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। परन्तु अगर चाणक्य नीति का पालन करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ेंगे तो कभी भी हार का मुख नहीं देखना पड़ेगा। आचार्य चाणक्य ने जीवन जीने का सही तरीका अपने ग्रंथ के जरिए बताने का प्रयास किया हैं। अगर आप चाणक्य की बातों को जीवन में उतार लेंगे तो आपके साथ-साथ आपका परिवार भी सदैव खुश रहेगा। नीच चाणक्य नीति की 10 बातें बतायी गयी हैं।

चाणक्य नीति की 10 बातें

आचार्य चाणक्य बिल्कुल सिंपल लाइफ व्यतीत करते थे। उनके लाइफ में महल और राजशाही चीजों का कोई महत्त्व नहीं था। इसलिए वे हमेशा ही झोपड़ी में रहा करते थे। जो लोग उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति की बातों का पालन असल जीवन में करते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से समस्याएं दूर होने गलती हैं। उम्र के अंतिम क्षण तक उनकी बातें प्रेरणा और हिम्मत देती हैं। चाणक्य नीति की 10 बातें निम्नलिखित हैं।

चाणक्य नीति की 10 बातें
चाणक्य नीति की 10 बातें

1. ज्यादा ईमानदारी न दिखाएं

ईमानदारी अच्छी चीज हैं लेकिन हद से ज्यादा इमानदार होना कई बार आपको बड़ी परेशानी में फंसा देता हैं। इस आधुनिक युग में इमानदार लोग बेहद कम ही दिखाई देते हैं। ईमानदार और सीधे लोगों के साथ छल-प्रपंच करना आसान होता हैं। इसलिए ज्यादा ईमानदारी भी अच्छी बात नहीं हैं। क्योकि इस आधुनिक में ज्यादात्तर लोग चापलूस, ठग, स्वार्थी और झूठे प्रकृति के होते हैं।

2. बैंक बैलेंस की सही जानकारी न दे

कई बार लोग खुद को बड़ा दिखाने के लिए अपनी सम्पत्ति और धन के बारें में सभी को बताते रहते हैं। चाणक्य नीति कहती हैं की गलती से भी अपने धन के बारें में पड़ोसी अथवा करीबी मित्रों को इसकी जानकारी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से आपके आस पास के लोग आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। जलन-इर्ष्या व्यक्ति से कुछ भी करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए? – मोबाइल का लत को हमेशा के लिए होगी खत्म

3. सोच समझकर फैसला लें

कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब व्यक्ति को दिमाग के बजाय दिल से फैसला लेना पड़ता हैं। बिना सोचे समझे फैसला करने से बाद में असफलता और निराशा ही हाथ लगती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो हमें अपनी बुद्धि का प्रयोग ही करना चाहिए।

4. खुद को स्वस्थ रखें

चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं ही करनी चाहिए। इस धरातल पर मौजूद प्रत्येक चीजें दुबारा प्राप्त की जा सकती हैं। परन्तु अगर आपका शरीर ही स्वस्थ नहीं होगा तो किसी भी प्रकार के भौतिक सुख का कोई महत्त्व नहीं हैं।

यह भी पढ़ें पति को रात में कैसे खुश रखें – 5 चीजें करें – पति आपके इशारों पर नाचेगा

5. खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं

सफल होने के लिए यह आवश्यक हैं की आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करें। जो परिस्थितियों से हार मानकर आगे बढ़ना छोड़ देते हैं उनका जीवन व्यर्थ हैं। इसलिए हिम्मत न हारते हुए लड़ना सीखें। एक समय आएगा जब आपकी सफलता आपके कदमों को चूम रही होगी।

6. नीजी बातें किसी को न बताएं

अपने घर में चल रही समस्याएं किसी को नहीं बतानी चाहिए। दुश्मन आप की इस स्थिति का फायदा उठा सकते हैं। मदद करने के बजाय वे आप हसेंगे। घर की बातें घर तक ही सिमित रहे तो बेहतर हैं। घर की समस्याएं घर में सुलझानी चाहिए।

यह भी पढ़ें पैसे बचाने के 6 तरीके जो आपकी लाइफ को बनाएगी खुशहाल

7. कमजोरी किसी को न बताएं

चाणक्य कहते हैं की जब आप अपनी कमजोरी दूसरों के सामने उजागर करते हैं तब दुश्मन इसका फायदा उठाकर आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं। जैसे – अगर घर में किसी के साथ आपकी नहीं बनती हैं तो इन चीजों को किसी के साथ शेयर न करें। क्योकि सामने वाला फुट डालने की कोशिश कर सकता हैं। आपकी एक कमजोरी भी दुश्मन के लिए ब्रह्मास्त्र के समान साबित हो सकती हैं। एकता में ही शक्ति हैं।

8. अपने प्लान्स किसी को न बताएं

अगर आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या कही घुमने जाना चाहते हैं तो इसके बारे में पहले से परिवार के सिवाय किसी अन्य को नहीं बताना चाहिए।

9. अपने दुःख को किसी के साथ शेयर न करें

अगर आप पर्सनल या प्रोफेशनल कारणों से दुखी हैं तो इसे स्वयं तक ही सिमित रखें। क्योकि अगर आप अपने दुःख को परिवार के सिवाय किसी अन्य के साथ शेयर करेंगे तो वे आपका मजाक ही उड़ाएंगे। हो सकता हैं की वे आपके सामने आपके दुःख में सहभागी होने का दिखावा करेंगे लेकिन सच तो यह हैं की पीठ पीछे वे सिर्फ हसेंगे।

यह भी पढ़ें इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा

10. संतोषी बने

करोड़ों कमाने वालों के जीवन में दुःख होता हैं। अगर आप यह सोचते हैं की दुःख का कारण सिर्फ धन की कमी हैं तो आप गलत हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को संतोषी होना चाहिए। आप जितना भी कमा रहे हैं उसमें संतोष करें और निरंतर कर्म करते रहे।

निष्कर्ष – चाणक्य नीति की 10 बातें

इस लेख ” चाणक्य नीति की 10 बातें – जो आपको बनाएगा सबसे बेहतर ” में दी गयी जानकारी आपको आम लग सकती हैं लेकिन यह बड़े काम की चीज हैं। जो इन बातों पर गंभीरता पूर्वक लेता हैं उसका सारा जीवन ख़ुशी-ख़ुशी व्यतीत होता हैं। हर व्यक्ति को आचार्य चाणक्य द्वारा कही इन बातों को जीवन में उतारना चाहिए। दुखों और समस्याओं से बचने के लिए चाणक्य नीति की यह 10 बातें बड़े काम की हैं।

मुझे आशा हैं की आपको यह जानकारी ” चाणक्य नीति की 10 बातें ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को स्त्री-प्रुरुष सभी तक शेयर करें।

यह भी पढ़ें मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं – मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2024

1 thought on “चाणक्य नीति की 10 बातें – जो आपको बनाएगा सबसे बेहतर”

Leave a Comment