चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स

Spread the love

चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स – साइनस बीमारी में व्यक्ति को कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। नाक बहना, नाक का बंद होना, सर दर्द होना, बुखार और सांस लेने में तकलीफ इस समस्या के आम लक्षण हैं। इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह ही होते हैं। सर्दी-जुकाम स्वत: ही कुछ समय पश्चात ठीक हो जाते हैं लेकिन जब यह समस्या लम्बे समय तक बनी रहती हैं तो साइनस बीमारी का खतरा रहता हैं। रोगी इस बीमारी बेचैनी महसूस करता हैं। जब हमारे नाक के अंदर मौजूद गुहा में कफ जमा होती हैं तो रास्ता बंद हो जाता हैं। इससे व्यक्ति को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता हैं। चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे नीचे बताएं गए इलाज और ये टिसाइनस की समस्या बेहद आम हैं।

चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स
चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स

यह एक दुसरे से फैलने वाली बीमारी हैं। इस बीमारी से प्रभावित व्यक्ति को साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखना पड़ता हैं। यह फंगल, बैक्टीरियल और वायरस के इन्फेक्शन से होता हैं। दरसल हमारी नाक के हड्डियों के पीछे स्थित साइनस गुहा या उसकी परतें बलगम के कारण जब सामान्य से अधिक मोटी या ब्लाक हो जाती हैं तो साइनसाइटिस की समस्या उत्पन्न होती हैं। आइए जानते हैं की साइनस के लक्षण और इलाज क्या हैं।

साइनस कितने प्रकार के होते हैं

फ्रेंड्स, साइनस को साइनसाइटिस के नाम से जाना जाता हैं। यह मुख्यत: २ प्रकार का हैं। तीव्र साइनस और दूसरा क्रोनिक साइनसाइटिस। जब समस्या २५ से उससे कम दिनों तक बनी रहती हैं तब इसे तीव्र साइनस कहते हैं। वही जब यह लम्बे समय तक व्यक्ति को अपने जद में लिए रहता हैं तो इसे क्रोनिक साइनसाइटिस कहते हैं।

साइनस के लक्षण

साइनस के लक्षण
साइनस के लक्षण

आप साइनस बीमारी से जूझ रहे हैं अथवा नहीं यह लक्षणों को देखकर या महूसस कर ही पता किया जा सकता हैं। साइनस से प्रभावित व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं :-

  • कान या कान के आसपास दर्द
  • गले में दर्द और खसखासाहट होना
  • सर में लगातार दर्द बने रहना
  • चेहरे और आँखों में दर्द होना
  • नाक अधिक बहना या बंद होना
  • मध्यम या तीव्र बुखार होना
  • बहुत अधिक कमजोरी महूसस करना
  • सोते वक्त लगातार खांसी आना
  • स्वाद और मूड का बदलना
  • नाक से बहने वाले तरल का रंग हरा होना
  • मुंह या नाक से बदबू आना
  • बार-बार छींक से परेशान होना

दोस्तों, साइनस से जूझ रहे व्यक्ति में ये सभी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसा भी हो सकता हैं की कुछ लोगों में ऊपर बताएं गए कुछ लक्षण दिखाई न दें। अगर बताएं गए लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लें। घरेलु उपायों और टिप्स की मदद से भी इस बीमारी को दूर किया जा सकता हैं। तो आइए आपको बताते हैं की साइनस का इलाज घर पर कैसे संभव हैं।

साइनस के नुकसान

साइनस तब गंभीर रूप ले लेता हैं जब इसका इलाज जल्द से जल्द शुरू नहीं किया जाता हैं। शारीरिक रूप से व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता हैं। गले से ऊपर के अंगों में दर्द के साथ-साथ सुनने की क्षमता भी प्रभावित होती हैं। रात की खांसी सबसे ज्यादा परेशान कर सकती हैं। सांस में तकलीफ के चलते व्यक्ति जल्दी हांफने लगता हैं।

चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स

साइनस का खुद से इलाज करना हैं तो पर्याप्त नींद के साथ-साथ खान-पान में भी बदलाव की जरूरत होगी। इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ टिप्स और इलाज नीचे विस्तार से बताएं गए हैं। अगर आप साइनस से परेशान हैं तो फलों के जूस और पानी पीने में कोताही न करें। यह भी ध्यान रहे की ठंडे पानी का सेवन करना इन्फेक्शन को बढ़ा सकता हैं। इसलिए गलती से भी फ्रिज का या नार्मल पानी न पिएं। हल्का गर्म पानी साइनस के इन्फेक्शन की समस्या को कम करने में मदद कर सकती हैं। अगर आप नीचे बताएं गए टिप्स और इलाज अपनाएंगे तो चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज :-

1. भाप लेना हैं जरुरी

भाप लेने से साइनस से छुटकारा मिल सकता हैं। यह बलगम को पतला करने में मदद करता हैं। साइनस ब्लॉकेज को खोलने में मदद करेगा। बलगम को हटाकर गुहा को क्लियर रखेगा। जिससे कफ बाहर आसानी से निकल जायेगा। भाप लेने के लिए भाप मशीन या फिर एक साधारण से तसले का उपयोग कर सकते हैं। एक पात्र में पानी को गर्म करने के लिए कुछ समय के लिए छोड़ दें। जब उसमें अजवायन का तेल मिलाएं। जब भाप निकलने लगे तो फेस को किसी तौलिये से ढककर नाक से सांस लें। ऐसा करने से साइनस के लक्षणों से तुरंत राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें क्या भाप लेने से चेहरा गोरा होता है सच जानकर हैरान हो जाएंगे

2. खूब तरल और इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजो का करें सेवन

तरल चीजें जैसे पानी और गर्म प्रकृति के फल साइनस के इलाज में काफी कारगर हैं। पपीता, आम, केला, अंजीर, नाशपाती, संतरा, खरबूज और अनार आदि का सेवन लाभदायक हैं। इसके अलावे आप जितना अधिक पानी पियेंगे उतनी ही जल्दी जमी हुई बलगम पतली होकर बाहर निकलेगी। गर्म पेय पदार्थ पीने से गले की खराबी और साइनस के अन्य लक्षणों जैसे – बंद नाक और गले की खसखसाहट आदि से भी तुरंत निजात मिलता हैं। इसके अलावे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूलगोभी, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर का सेवन भी बहुत ही लाभदायक हैं। एंटी बैक्टीरियल खाद्य पदार्थ जैसे शलजम, अजवायन, लौंग, जौ, गाजर, ब्रोकली आदि भी आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें खांसी का इलाज घरेलू तरीके – जिससे खांसी की समस्या होगी आसानी से दूर

3. इम्युनिटी को बूस्ट करें

मार्किट में विटामिन सी की गोलियां भी मिलती हैं। लेकिन आप नेचुरल तरीके से भी आसानी से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाकर साइनस से लड़ने में मदद करेगी। इसलिए खट्टे पदार्थों जैसे संतरा, निम्बू, पपीता, हरी मिर्च, किवी और स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन करें। इन फलों के सेवन से विटामिन सी तो प्राप्त होगा ही साथ ही शरीर हाइड्रेट रहेगा जो बलगम को पिघलाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके – 5 चीजें जो जुकाम का हैं दुश्मन

4. हीट थेरेपी

हीट थेरेपी भी साइनस के इलाज को सरल बनाता हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को फ़ास्ट कर सर दर्द, नाक दर्द और चेहरे के दर्द को कम करेगा। हीट थेरेपी से बलगम आसानी से पिघलने लगता हैं। सबसे पहले आपको किसी पात्र में पानी गर्म कर लेना हैं उसके बाद किसी साफ़ सूती कपड़े को पानी में डुबाकर उसे निचोड़ लें। अब कपडे को फेस पर रखकर छोड़ें। ऐसा दिन में २ से ३ बार जरुर करें।

यह भी पढ़ें बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे

5. दवाएं

बेनाड्रिल, इबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन, साइनस 77 टैबलेट, एंटीहिस्टामिन्स, Zanocin 200 Tablet और Moxiflox Tablet जैसी दवाओं का इस्तेमाल साइनस के इलाज और लक्षणों को दूर करने में किया जाता हैं। एंटीहिस्टामाइन एलर्जी के लिए दी जाती हैं। इबुप्रोफेन दर्द में दी जाती हैं। एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल संक्रमण को दूर करने में किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड में दवा खाना चाहिए कि नहीं – पीरियड के दर्द मिनटों में छूमंतर

निष्कर्ष –

चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स ” की इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया हैं की साइनस का इलाज, लक्षण और कारण क्या हैं। साइनस के लक्षणों से राहत के लिए घरेलु उपाय बहुत ही कारगर हैं। घरेलु उपाय में भाप लेना, विटामिन सी युक्त भोजन करना और हीट थरेपी शामिल हैं। संक्रमण पर तत्काल काबू पाने के लिए ऊपर बताएं गए उपाय अवश्य करने चाहिए।

आशा करता हूं की साइनस से जुड़ी यह जानकारी ” चुटकियों में हो सकता है साइनस का इलाज अगर अपनाएंगे ये टिप्स ” आपके बहुत काम आएगी। इस महत्वपूर्ण जानकारी को सोशल मीडिया पर लिंक के जरिये शेयर करें।

यह भी पढ़ें सर्दी में क्या खाना चाहिए | सर्दी-जुकाम के घरेलु उपाय

Leave a Comment