बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे

Spread the love

बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे – कुछ लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी की अनुभूति होती हैं। ऐसे में मन में अक्सर यह सवाल उठता हैं की ऐसा क्यों होता हैं। जब आपको बहुत ज़्यादा गर्मी लगती हैं तो मष्तिष्क की कार्य क्षमता घट जाती हैं। व्यक्ति कई समस्यायों से जूझने लगता हैं। कुछ लोगों को ठंड में भी बहुत पसीना आता हैं। अगर आप भी अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा गर्मी महूसस करते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढना बेहद जरुरी हैं। बहुत ज़्यादा गर्मी लगना किसी बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं। अत: आइये जानते हैं की बहुत ज़्यादा गर्मी लगना किन कारणों से होता हैं और बहुत ज्यादा गर्मी लगने पर क्या करें?

बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण - जानकर हैरान हो जायेंगे
बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावे गलत खानपान और नशा भी इस समस्या का कारण हो सकती हैं। आमतौर पर हमारी बॉडी का तापमान 98 °F होता हैं। यह किसी भी इंसानी शरीर का नार्मल टेम्प्रेचर हैं। नीचे विस्तारपूर्वक बताया गया हैं की बहुत ज़्यादा गर्मी लगना किन कारणों से होता हैं और इसके लक्षण क्या-क्या हैं।

बहुत ज़्यादा गर्मी लगने पर दिखाई देते यह लक्षण

बहुत ज़्यादा गर्मी लगने पर दिखाई देते यह लक्षण
बहुत ज़्यादा गर्मी लगने पर दिखाई देते यह लक्षण

अगर आपको अत्याधिक गर्मी महूसस होती हैं तो काम में भी मन नहीं लगता हैं और बेचैनी सी होने लगती हैं। कुछ लोग खाते वक्त पसीने से तरबतर हो जाते हैं। अत्यधिक टेंशन लेने से भी अधिक पसीना आता हैं। जिन लोगों को ठंड कर दिन में अधिक गर्मी लगती हैं उनकी स्थिति गर्मी के मौसम में बद्दतर हो जाती हैं। बहुत ज़्यादा गर्मी लगने पर निम्नलिखित लक्षण दिखाई पड़ते हैं।

  • बहुत ज्यादा उतावलापन और बेचैनी महसूस होना
  • साधारण गर्मी में भी बहुत ज्यादा गर्मी का अनुभव और पसीना अधिक आना
  • चक्कर आना और सर दर्द करना
  • शरीर से अधिक बदबू आना और स्किन में खुजली होना
  • दिल की धडकन का अचानक बढ़ना
  • धुप में निकलने पर स्किन का ज्यादा गर्म होना

बहुत ज़्यादा गर्मी लगने पर ऊपर बताएं गए लक्षण अक्सर दिखाई देते हैं। आइये अब जानते हैं की बहुत ज़्यादा गर्मी लगने के प्रमुख कारण क्या हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए taki pregnant na ho जाने विस्तार से

बहुत ज़्यादा गर्मी लगने के कारण

दोस्तों, अगर किसी व्यक्ति को अधिक गर्मी फील हो रही हैं तो यह आपके गलत खान-पान और नशे की लत के चलते भी हो सकता हैं। जो लोग अधिक सिगरेट, शराब, कैफीन और तम्बाकू आदि का सेवन करते हैं उन्हें सामान्य से अधिक गर्मी लगती हैं। इन चीजों के सेवन से हृदय की धडकनों में बदलाव आता हैं। धड़कने अचानक से तेज होने लगती हैं। धड़कने बढ़ने से बॉडी का तापमान अधिक हो जाता हैं। इसके अलावे कुछ बीमारियां भी बहुत ज़्यादा गर्मी लगने का कारण बन सकती हैं।

हाइपोथायरायडिज्म, एन्हीड्रोसिस, मेनोपॉज, हृदय रोग और अधिक मोटापा भी शरीर की गर्मी को काफी हद तक बढ़ा देता हैं। जी हाँ, हाल ही के शोध से पता चला हैं की जिन लोगों का वजन अधिक होता हैं उन्हें सामान्य लोगों की तुलना में बहुत ज्यादा गर्मी लगती हैं। शरीर में खून की कमी और अत्यधिक तेज रक्त संचार भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

जो लोग हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं या जिन्हें मानसिक बीमारी हैं उनका ब्लड सर्कुलेशन आम इन्सान की तुलना में बहुत ज्यादा होती हैं जिसकी वजह से गर्मी की अनुभूति भी ज्यादा होती हैं। स्ट्रेस आपके ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव कर गर्मी की समस्या को बढ़ा देता हैं।

यह भी पढ़ें प्लास्टर होने के बाद चलना चाहिए या नहीं – प्लास्टर होने के बाद बरतें सावधानी

बहुत ज़्यादा गर्मी लगने पर क्या करना चाहिए

दोस्तों, अगर आप सामान्य से ज्यादा गर्मी फील कर रहे हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा नार्मल पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावे खीरा, ककड़ी, संतरा, हरी शब्जियां, पुदीना, प्याज, तरबूज, नारियल पानी आदि का सेवन करना शुरू कर दें। यह सभी शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके अलावे नशा और तेल मसाले वाली चीजें छोड़ दें। खीरा जूस आपके शरीर को डिटॉक्स करता हैं। विटामिन सी युक्त फल और कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम युक्त नारियल का पानी बॉडी के तापमान को नियंत्रित कर गर्मी से राहत देता हैं।

यह भी पढ़ें ग्राइप वाटर कितने महीने के बच्चे को देना चाहिए – ग्राइप वाटर फॉर बेबी

नोट – अगर यह समस्या कई महीनों से आपको परेशान कर रही हैं तो डॉक्टर से जरुर मिलें क्योकिं यह किसी बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं।

FAQ – बहुत ज़्यादा गर्मी लगना

Q. शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी होने के क्या कारण होते हैं?

Ans– स्ट्रेस, थायरोइड, कैफीन, अल्कोहल, मोटापा, मोनोपोज, ज्यादा तेल मसाला आदि गर्मी ज्यादा लगने के कारण हो सकते हैं।

Q. बहुत ज्यादा गर्मी लगने पर क्या करें?

Ans– बहुत ज्यादा गर्मी लगने पर ठंडे पानी, फल-फुल और शब्जियां आदि का सेवन करें।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की बहुत ज़्यादा गर्मी लगना किन कारणों से होता हैं और ऐसा होने पर आपको क्या करना चाहिए। जब शरीर में रक्त प्रवाह सामान्य से ज्यादा तेज हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में गर्मी लगना स्वाभाविक हैं। आपने कई बार महसूस किया होगा की जब आप दौड़ते हैं तो गर्मी ज्यादा लगती हैं। दरसल ऐसा इसलिए होता हैं क्योकिं दौड़ने से रक्त प्रवाह तेज हो जाता हैं और हृदय की गति सामान्य से अधिक हो जाती हैं। ऐसे में गर्मी ज्यादा लगने लगती हैं। गर्मी कुछ बीमारियों की वजह से भी आपको ज्यादा परेशान कर सकती हैं इसलिए चिकित्सीय सलाह पर इलाज आवश्यक हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे ” बेहद पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें

थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है – थायराइड के लक्षण और घरेलू उपाय

नाभि में तेल लगाने के नुकसान और फायदे जानकर हैरत में पड़ जायेंगे

पपीते के पत्ते के फायदे और नुकसान – पपीते से हाइड्रोसील का इलाज क्या संभव हैं?

बिना केमिकल वाला हेयर कलर – बाल काले करने का नेचुरल तरीका

आठवें महीने में लड़के के लक्षण – बेबी बॉय के 7 प्रमुख लक्षण

1 thought on “बहुत ज़्यादा गर्मी लगना इन रोगों के हैं लक्षण – जानकर हैरान हो जायेंगे”

Leave a Comment