दांत दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

Spread the love

दांत दर्द में क्या खाना चाहिए: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए पोस्ट पर जहां आज आप जानेंगे की दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए ,क्योंकि दांत का दर्द जब होता है तो उसकी पीड़ा असहनीय होती है। दांत का दर्द बिन कारण कभी नहीं होता है इसके होने के कई कारण हो सकते है जैसे दांत में कैविटी होना, सड़न होना आदि।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए
दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

जब दांत के दर्द से आप परेशान आंतो खासतौर से आपको कुछ चीजों को दूर करने की जरुरत होती है वर्ना इसके कारण अपना दांत भी खो सकते है या फिर परेशानी को बढ़ावा दे सकते है।

जाने की दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए-

मीठा

जब दांत के दर्द से परेशान हो तो मीठा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, यह दांत के दर्द को और ज्यादा बढ़ावा देने के समान होता है।

ठंडा या गरम

कुछ भी ठंडा या गरम खाने से बचें क्योंकि ऐसा करने से आपको दांतो में तेज झनझनाहट का सामना करना पड़ सकता है।

स्टार्च वाला खाना(दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए)

जब दांत में दर्द हों रहा हो तो आपको स्टार्च वाले खाने से बचना चाहिए और स्टार्च ब्रेड आलू व चावल में पाया जाता है।

सॉफ्ट ड्रिंक ना पीए

दोस्तों सॉफ्ट ड्रिंक में पाया जानें वाला सोढा और सीट्रिक एसिड आपके दांत के दर्द को और ज्यादा बढ़ा देता है।

एहलकोल ना पीए

एहलकोल पीने से मुंह सूखने लगता है जिसके कारण स्लाइवा कम बनता है और खाना दांतो में फसने लग जाता है। ऐसे में दांतो की सड़न और कैविटी और ज्यादा बढ़ जाती है।

मांस का सेवन ना करें

मांस चबाने में भारी होता है जिसके कारण आपको दांत के दर्द की प्रोब्लम बढ़ सकती है।

खट्टे फल और अम्लीय खाना (दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए)

इनमे अम्ल की मात्रा होने के कारण आपके दांत का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए इन्हे खाने से बचें। इसके अलावा आपको गुटका, सुपारी, पान मसाला, कच्चे अमरूद खाने से भी बचना चाहिए।

दांत दर्द में क्या खाना चाहिए

दोस्तो ये थी कुछ बाते की दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए अब हम जानते है की आपको दांत के दर्द में क्या खाना चाहिए जिसके कारण आपको दांत के दर्द से राहत महसूस हो।

Also, Read सबसे ज्यादा वसा किसमे होता है (Sabse Jyada Vasa Kisme Hota Hai)

सूप

सूप अधिकतर सब्जियों से बनता है और पतला भी होता है जिसके कारण दांत के दर्द होते वक्त आप खाना चबाने से बच सकते है।

छेना और पनीर

छेना और पनीर का सेवन करने पर भी आपको दांतो पर ज्यादा जोर देने की ज़रूरत नहीं होती है।

दलिया या खिचड़ी

दलिया और खिचड़ी खाने से भी दांत के दर्द से आप बच सकते है क्योंकि उन्हें चबाने की जरूरत नहीं होती है। और यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है खाने में।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए यह तो जान लिया लेकिन क्या आपको पता है की दांत में दर्द होता क्यो है और इसके कारण क्या है।

दांत में दर्द होने के कारण

दांतो की बाहरी परत का कमजोर होना:  जरूरत से ज्यादा अम्लीय भोजन करने और किसी चोट और ब्रश ज्यादा जोर देकर करने नसे दांतो की बाहरी परत कमजोर हो जाती है। जिसके कारण अंदरूनी परत संवेदनशील होने के कारण दांत में दर्द होता है।

Also, Read नवजात शिशु को पॉटी न आये तो क्या करे

संक्रमण होना

जब किसी दांतो या मसूड़ों में किसी प्रकार का संक्रमण हो तो भी दांत में दर्द होने लगता है।

ठंडा या गरम खाना

ज्यादा ठंडी और गर्म चीज़ खाने से दांत ज्यादा संवेदनशील हो जातें है। जिसके कारण दांत में दर्द होता है।

मसूड़ों से जुड़ी प्रोब्लम होना

बहुत बार ऐसा ही होता है की मसूड़े कमजोर हो जातें है या उनमें किसी प्रकार से सुजन आ जाती है और तेज दर्द होने लगता है जो दांतो को प्रभावित करता है।

दांत के दर्द  से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

लॉन्ग का उपयोग करे

दोस्तो लॉन्ग दांत के दर्द में राहत दिलाने के लिए जानी जाती है। इसके लिए आप लॉन्ग को अपने उस दांत के नीचे रखे जहां आपको दर्द हों रहा है और कुछ वक्त इस को ऐसे ही रखे रहे।

Also, Read सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय

नमक के पानी का यूज करे

साधारण सा दिखने वाला नमक का पानी होता बड़े काम है। यह आपके दांतो से दर्द में राहत दिला सकता है। इसके लिए आप नमक के पानी से कुल्ला करे।

लहसुन

सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन आपके दांत के दर्द को भी कम कर सकता है।  इसके लिए आप एक लहसुन की कली ले और उस दांत से चबाए जिसमें दर्द हों। आपकों आराम मिलेगा।

दोस्तो ये थी  दांत के दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए, दांत के दर्द में क्या खाना चाहिए और दांत का दर्द होने के कारण से जुड़ी कुछ जानकारियां। जिनका लाभ आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर ले सकते है। इस पोस्ट पर आने के लिए आपका धन्यवाद।

Also, Read जीभ के पीछे दाने होने के कारण और इलाज

FAQ

Q. अगर दांत में बहुत ज्यादा ही दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

Ans: नमक के पानी से गरारे करे, फिटकरी लगा सकते है कुछ मात्रा में, बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा ज्यादा ही दर्द है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Q. दांत में दर्द के लिए कौनसा विटामिन जिम्मेदार है?

Ans: विटामिन ए

Q. दांत का दर्द होने पर डॉक्टर से ईलाज कब करवाए?

Ans: अगर दर्द तीन दिन से ज्यादा हो रहा है तो।

Also, Read स्क्रब करने के तरीके (Scrub Karne ka Tarika)

1 thought on “दांत दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं”

Leave a Comment