1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? – 5 आसान घरेलू उपाय और क्रीम :- अगर आप किसी पार्टी-फंक्शन के लिए चेहरे के ग्लो या खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। हर कोई चाहता है की वह पार्टी में सबसे अलग और खुबसुरत दिखें। चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल्स और कालेपन की समस्या दाग की तरह होती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग अपनी पूरी सैलरी वेस्ट कर देते हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए महंगे क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं हैं। दरसल ज्यादात्तर मार्किट में बिकने वाली महंगे क्रीम में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। जो त्वचा को तुरंत निखार तो देता है लेकिन लम्बे समय तक इस्तेमाल से नुकसान भी पहुंचता हैं। तो आइए जानते है की चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या लगाना चाहिए?
रुखी और बेजान त्वचा की प्रमुख वजहें प्रदुषण, तेज धुप, खराब लाइफस्टाइल, गतल खान-पान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का आवश्यकता से अधिक उपयोग करना हैं। शरीर में विटामिन्स जैसे डी, ई, सी, बी, और के की कमी भी स्किन के ग्लो को छीन लेता हैं। लेकिन सिर्फ 1 दिन में चेहरे की चमक को खान-पान द्वारा बढ़ाना मुमकिन नहीं हैं। चेहरे के ग्लो को बढाने के लिए आपको लम्बे समय तक विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना होगा। मैं आपको कुछ ऐसे बेहतरीन घरेलु तरीके बताने जा रही हूं जिसकी मदद से आपको सिर्फ 1 दिन में चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं। आइए जानते है की 1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?
चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं घरेलू उपाय
चेहरे की सुंदरता या ग्लो शरीर में पानी की कमी की वजह से भी होती हैं। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी होता हैं। पानी की कमी रुखी त्वचा का कारण बनती हैं। आज मैंने आपके लिए 5 ऐसे घरेलू उपाय के बारें इमं बताया है जो एक दिन में ही चेहरे की ग्लो को चमत्कारी तरीके से बढ़ा सकता हैं। अगर आप चेहरे पर गोरापन लाने के सभी झटपट उपाय करके थक चुके है तो नीचे बताए गए उपाय जरुर करें।
हल्दी, निम्बू और बेसन
हल्दी, निम्बू और बेसन से बने नुस्खे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी मौजूद हैं। इसके अलावे में इसमें एंटी एजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते है जो त्वचा पर मौजूद कई समस्याएं जैसे ढीलेपन, मुहांसे, कालेपन, रूखेपन, दाग, डेड सेल्स आदि को दूर करता हैं। हल्दी, निम्बू और बेसन से निर्मित लेप को चेहरे पर अप्लाई करने से महज कुछ ही घंटों में ग्लो आने लगता हैं।
पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरे में एक कप पानी, आधे निम्बू का रस, एक कप बेसन और १ छोटी चम्मच हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद फेस पर पेस्ट को अप्लाई कर आधे घंटे के लगा रहने दें। सुख जाने पर फेस से पानी की सहायता से पेस्ट को हटा दें। इस पेस्ट से चेहरे पर उपस्थित छोटे-छोटे बाल भी रिमूव हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें हल्दी वाला दूध
मलाई हल्दी का पेस्ट
तेज धुप की वजह से अक्सर हमारी स्किन को क्षति पहुंचती हैं। हमारा चेहरा धुप की वजह से ज्यादा प्रभावित होता हैं। क्योकि चेहरे पर सूर्य की धुप डायरेक्ट पड़ती हैं। जिसकी वजह से हमारे चेहरे की स्किन कपड़े से ढके हुए अंगों की अपेक्षा ज्यादा काली दिखने लगती हैं। खराब रंगत की वजह से चेहरा उदास और उत्साहहीन दिखने लगता हैं। इस स्थिति में आत्मविश्वास की कमी महसूस होती हैं। मलाई हल्दी का पेस्ट सिर्फ 1 दिन में चेहरे पर ग्लो को वापस ला सकता हैं। पेस्ट बनाने के लिए ४ चम्मच मलाई और आधी चम्मच हल्दी पर्याप्त हैं। दोनों को मिलाकर चेहरे पर दिन में दो बार जरुर अप्लाई करें।
यह भी पढ़ें होठों के आसपास का कालापन कैसे दूर करें – Best Cream
नीम और हल्दी का फेस पैक
नीम और हल्दी का फेस पैक भी आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता हैं। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी सेप्टिक गुण है जो की चेहरे की कई समस्यायों जैसे – कील-मुहांसे, पिम्पल्स और फुंसी को जड़ से खत्म कर देता हैं। इन समस्याओं के चलते चेहरे का ग्लो नष्ट हो जाता हैं। यह फेस पैक आपको इंस्टेंट ग्लो भी देता हैं।
इस फेस पैक को बनाने के लिए २० से २५ नीम की पत्तियां और आधे चम्मच हल्दी की आवश्यकता हैं। नीम की पत्तियों को मिक्सी में डालें। उसके बाद उसमें थोड़ी सी हल्दी और पानी मिक्स करें। जब पत्तियां अच्छी तरह पीस जाए तो पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को अच्छी तरह साफ़ कर लें।
यह भी पढ़ें चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है? – 5 सबसे प्रभावकारी क्रीम
एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें पाएं जाने वाले विटामिन्स और प्रोपर्टीज त्वचा की कई समस्याओं से निजात देता हैं। यह रुखी त्वचा को भी पुनर्जीवित कर देता हैं। नमी की कमी से त्वचा की रंगत खराब हो जाती हैं। एलोवेरा जेल चेहरे पर नमी को लम्बे समय तक बरकरार रखता हैं। जिससे त्वचा की चमक भी बढती हैं। इसमें त्वचा की ग्लो बढाने वाले सभी विटामिन जैसे ए, बी, सी, और ई भी मौजूद हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी त्वचा को इन्फेक्शन से बचाता हैं।
यह भी पढ़ें चेहरे के गड्ढे भरने वाली क्रीम और कुछ बेहतरीन घरेलु उपाय
शहद और चीनी से स्क्रब करें
स्क्रब त्वचा के डेड सेल्स और अनचाहे बालों को हटाने में मदद करती हैं। सबसे पहले एक छोटी कटोरी में चीनी को पीसकर रखें। उसके बाद उसमें थोड़ी से शहद मिला लें। इस मिश्रण से दिन में दो बार स्क्रब करने से त्वचा की खोई चमक तुरंत वापस लौट आती हैं। स्क्रब करने के बाद दूध या ठंडे पानी से फेस को जरुर धो लें।
यह भी पढ़ें शहद खाने के फायदे (Honey Khane Ke Fayde)
फेस पर ग्लो कैसे लाए Cream
फेस का ग्लो बढाने का दावा करने वाली सैकड़ों क्रीम बाजार में उपलब्ध हैं। मैंने इंस्टेंट ग्लो के लिए तीन सबसे बेस्ट क्रीम के बारें में नीचे बताया हैं।
1. Mamaearth Beetroot डेली ग्लो फेस क्रीम
अगर आप तुरंत ही चेहरे की चमक को बढ़ाना चाहते है तो चुकंदर और हयालूरोनिक एसिड के गुणों से भरपूर इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेहरे पर पिंक कलर का ग्लो छोड़ता है जिससे आपकी स्किन खिलीखिली सी लगती हैं। यह त्वचा में नमी युक्त बनाएं रखने में सक्षम है जिससे त्वचा शयनी और मुलायम रहती हैं। एंटीऑक्सिडेंट गुणों वाला यह क्रीम मुक्त कणों से स्किन को सुरक्षित रखती हैं।
यह भी पढ़ें अचानक चेहरा काला पड़ना किन वजहों से होता है ? – कारण और घरेलु उपाय
2. Glow & Lovely Advanced
यह एक पोपुलर स्किन क्रीम है जिसका इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया जाता हैं। 1 दिन में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए यह बेस्ट प्रोडक्ट साबित हो सकता हैं। इसे लगाते ही चेहरा खिल उठता हैं। यह विटामिन बी 3, सी और ई युक्त है जो त्वचा के ग्लो को तुरंत बढाती हैं। इस क्रीम की ख़ास बात यह है की यह सूर्य की हानिकारक UV किरणों से भी फेस को बचाता हैं।विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट रखता है और रूखेपन से बचाता हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियों के लिए सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है – बेस्ट परफ्यूम फॉर गर्ल्स
3. Biotique कोकोनट वाइटनिंग और ब्राइटनिंग क्रीम
इस क्रीम की खास बात यह है की यह हर प्रकार के त्वचा के सूटेबल हैं। यह क्रीम दाग-धब्बे को हटाकर त्वचा की नेचुरल शाइन को वापस लाता हैं। इसमें मुख्य रूप से दूध, बादाम, नारियल तेल, निम्बू की पत्तियां और मंजीठा हैं। यह स्किन सेल्स को पोषण देता हैं। इसके इस्तेमाल से सेल्स चमकदार होते हैं। जिससे प्राकृतिक चमक फिर से लौट आती हैं। इसका इस्तेमाल दिन में दो बार जरुर करें।
यह भी पढ़ें फुंसी हटाने वाली क्रीम
निष्कर्ष – 1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं
आज की इस खास पोस्ट में 1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? की जानकारी दी हैं। चेहरे के ग्लो को बढ़ाने के लिए मैंने आपको घरेलु उपायों के साथ-साथ कुछ बेहतरीन पोपुलर प्रोडक्ट्स के बारें में भी बताया हैं। मार्किट में मिलने वाले अधिक्तर प्रोडक्ट्स में केमिकल हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में बताएं गए घरेलु उपायों को आजमाना सबसे बेस्ट हो सकता हैं। घरेलु आयुर्वेदिक उपाय त्वचा की रंगत को तो सुधारता ही है साथ इसके इस्तेमाल से साइडइफेक्ट्स की सम्भावना भी न के बराबर रहती हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह जानकारी ” 1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? – 5 आसान घरेलू उपाय और क्रीम ” पसंद आयी होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग को जरुर से जरुर फॉलो करें।
यह भी पढ़ें व्हाइट टोन क्रीम कब लगाना चाहिए – व्हाइट टोन क्रीम लगाने से चेहरे पर क्या होता है