बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है / बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

Spread the love

बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है / बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं – बरगद का पेड़ जिसे वट का पेड़ भी कहते हैं। यह पेड़ बहुत विशालकाय होता हैं। सनातन धर्म में इस पेड़ का खास महत्त्व हैं। शादी-विवाह में भी बरगद का पेड़ बेहद उपयोगी माना जाता हैं। जब किसी का विवाह होता हैं तो पत्ते काटने का रश्म होता हैं। इस दौरान तलवार से बरगद के पत्तों को काटा जाता हैं।

सनातन धर्म में इस पेड़ की पूजा सदियों से होती आ रही हैं। माना जाता हैं की इस पेड़ में स्वयं त्रिदेवों का वास हैं। इस पेड़ की पूजा करना और बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है और बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं ?

बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है
बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है

दोस्तों बरगद का पेड़ छायादार और काफी बड़ा होता हैं। प्राचीन समय से ही इस पेड़ की पूजा संतान सुख प्राप्त करने के लिए किया जाता रहा हैं। शास्त्रों में इस पेड़ के बारें में वर्णन हैं। कहते हैं की जो व्यक्ति इस पेड़ की पूजा सच्चे हृदय से करता हैं उसके जीवन से कष्टों का समूल नाश हो जाता हैं। इस पेड़ में परमपिता ब्रह्मा, देवो के देव महादेव और स्वयं श्री हरी विष्णु से विराजते हैं। इस तरह बरगद के पेड़ की पूजा से तीनों देवताओं को एक साथ प्रसन्न की जा सकता हैं। हालाँकि तीनों वास्तव में एक ही उर्जा के स्वरुप हैं। नीचे बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके और बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है इसकी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी हैं।

बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके

दोस्तों बरगद का पेड़ एक चमत्कारी पेड़ माना जाता हैं। इस पेड़ की पूजा से पति-पत्नी के बीच स्नेह और प्रेम बना रहता हैं। शनि और राहू के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी इस पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती हैं। इस पेड़ से निकलने वाले दूध का उपयोग तांत्रिक करते हैं। बरगद के पेड़ की पूजा से व्यक्ति को संतान सुख मिलता हैं। अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही हैं तो ऐसे में बरगद का पेड़ आपके काम आ सकता हैं। ज्योतिष शास्त्र में बरगद के पेड़ को बेहद पूजनीय और सुख- समृद्धि प्रदान करने वाला पेड़ बताया गया हैं। बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके नीचे विस्तार से पढ़ें।

यह भी पढ़े घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने

नौकरी के लिए बरगद चमत्कारी टोटके

अगर आप नौकरी के लिए दर-दर भटक रहें और खूब मेहनत कर रहे हैं इसके बावजूद आपको सफलता नहीं मिल रही हैं तो इस स्थिति में आपको एक बरगद का छोटा पेड़ घर के बाहर बगीचे में लगाना हैं। नौकरी या बिज़नस की परेशानी को दूर करने के लिए प्रतिदिन पेड़ की जड़ों के पास मिट्टी के दियें में दीपक प्रज्वलित करें। साथ ही आपको इसके पत्ते पर स्याही की मदद से मनोकामना को लिखकर गंगा नदी में बहा देना हैं।

Also, Read तकिए के नीचे लौंग रखने से क्या होता है? / पर्स या जेब में लौंग रखना

आर्थिक संकट को दूर करने के लिए

अगर घर में आर्थिक समस्या हैं या आपका बिज़नस ठप पड़ गया हैं तो बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके आपके काम आ सकते हैं। इस पेड़ में प्रतिदिन जल और फुल चढाने से आपकी आर्थिक समस्या नष्ट हो जाएगी। इस पेड़ में केसर और हल्दी को भी चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का अंत होगा।

Also, Read गूलर का पेड़ शुभ है या अशुभ – गूलर के पेड़ का टोटका

सन्तान प्राप्त करने के लिए बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके

बरगद के पेड़ में महादेव का वास हैं। इस पेड़ की जड़ में दूध और जल चढ़ाकर ॐ नम: शिवाय मंत्र का 101 बार जाप करने से स्त्री की मां बनने की मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसके अलावे जिस स्त्री को मां बनने की चाहत है उसे प्रतिदिन दीपक जरुर जलाना चाहिए।

बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बरगद के पेड़ में पानी डालने से परिवार में शांति बनी रहती हैं। पति-पत्नी के बीच का मनमुटाव खत्म होता हैं और जीवन में सकारात्मकता आती हैं। इस पेड़ की जड़ों में नियमित जल देने से राहू और शनि का दुष्प्रभाव नष्ट होता हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के लिए सफ़ेद धागा पेड़ के तने में लपेटकर जल देना चाहिए। जल देने से त्रिदेवों का आशीर्वाद याचक पर बना रहता हैं।

बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं
बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

बरगद का पेड़ कभी भी घर के आंगन में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिषों के अनुसार, अगर घर में खुद से बरगद का पेड़ उग आता हैं तो यह बेहद अशुभ माना जाता हैं। इस पेड़ को घर में लगाने से परिवार में झगड़े बढ़ने लगते हैं। अत: शास्त्र इस पेड़ को घर के बाहर बगीचे में लगाने की सलाह देते हैं।

Also, Read कपूर से दुश्मन का नाश / शमशान की राख से दुश्मन का नाश

बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है

दोस्तों, बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। भक्त पर अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता हैं। इसके अलावे अगर आपको ऐसा लगता हैं की घर में नकारात्मकता हैं तो इसकी डाल को दूध से भरी कटोरी में डुबोकर भगवान के पास रख दे। ऐसा करने से आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न होंगे।

Also, Read दीपक के टोटके या उपाय – चारों तरफ से मिलेंगी खुशखबरी ही खुशखबरी

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है और बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं इसकी जानकारी शास्त्रों के अनुसार दी हैं। बरगद का पेड़ या वट वृक्ष की पूजा से व्यक्ति के जीवन में आ रही कठिनाइयाँ दूर होती हैं। बरगद का पेड़, पैसों की किल्लत हो या शारीरिक कष्ट हर तरह के कष्ट को दूर करने वाला माना जाता हैं। इस पेड़ की पूजा कई तरीकों से किया जाता हैं। इसके टोटके बहुत असरदार और प्रभावी माना जाता हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको बरगद का पेड़ का टोटका और बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है की जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

Also, Read झाड़ू के चमत्कारी टोटके, जो करेंगे आपको मालामाल

2 thoughts on “बरगद के पेड़ में पानी डालने से क्या होता है / बरगद का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं”

Leave a Comment