बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं

Spread the love

बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं – माता-पिता हमेशा ही इसी कोशिश में लगे रहते हैं की उसका बेटा/बेटी बड़े होकर एक नेक इंसान बने। पेरेंट्स बच्चों के भविष्य के लिए हर वो मुमकिन कोशिश करते हैं जो वे कर सकते हैं। लेकिन जब वही बच्चा बड़ा होकर पेरेंट्स की बातों नजरंदाज कर गलत संगत में पड़ जाते हैं तो उनका दुःख किसी पहाड़ से भी बड़ा प्रतीत होता हैं। गलत संगत के चलते अक्सर बेटे गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। दोस्तों के साथ दिन भर घूमना और नशे में डूबे रहना भला किसी पेरेंट्स को कैसे अच्छा लग सकता हैं। बुरे संगत का बुरा प्रभाव शिक्षा पर भी पड़ता हैं।

बेटे को सुधारने के उपाय - ५ उपाय जरुर आजमाएं
बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं

पढाई के बजाय दिन भर खेलना और लड़कियों के पीछे भागना आपके बच्चे का भविष्य खराब कर सकता हैं। बेटियों की तुलना में बेटें ही बुरी संगत का शिकार होते हैं। इसलिए आइए आपको बताते हैं की बेटे को सुधारने के उपाय कौन-कौन से हैं। जब बेटा गलत संगत में फंस जाता हैं तो माँ-बाप को अक्सर खुद में ही कमी महसूस होती हैं। वे सोचने लगते हैं की शायद हमारे द्वारा दी गयी परवरिश ही में दोष था।

लेकिन सच तो यह हैं की बुरी संगत अच्छे-अच्छों को बुरा बना सकता हैं। महाभारत काल के महारथी कर्ण का ही एक्जाम्पल ले लेते हैं। कर्ण भगवान सूर्य के पुत्र थे। उनके गुरु स्वयं श्री हरी विष्णु के अवतार परशुराम जी थे। गुणों में वे पांडवों के समान थे। परन्तु अधर्मी दुर्योधन की मित्रता ने उन्हें भी गलत रास्ते का चयन करने के लिए मजबूर कर दिया था। बेटे को सुधारने के कुछ बेहतरीन उपाय और टिप्स बताएं गए हैं।

बेटे को सुधारने के उपाय

बेटे को सुधारने के उपाय
बेटे को सुधारने के उपाय

बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के लिए क्रोध से नहीं बल्कि बुद्धि से काम लेना चाहिए। क्रोध से आपका बेटा आपसे और भी दूर हो सकता हैं। कई बार ऐसा होता हैं की पेरेंट्स बच्चों की गलती पर उन्हें मारने-पीटने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से हर पेरेंट्स को बचना चाहिए। अगर आपका बच्चा आपसे हर बात पर बहस कर रहा हैं तो शांति से काम लेना ही उचित होगा। अधिक उम्र होने पर बेटे पर हाथ उठाना भी सही नहीं होगा। अगर आपका बेटा आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता हैं या गलत लोगों के संगत में हैं तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

बेटे माँ की अपेक्षा पिता से ज्यादा डरते हैं। लेकिन सुधारने के लिए बेटे को डराने-धमकाने के बजाय प्रेम और शांति से बात करना आवश्यक हैं। और यह काम माँ से बेहतर कोई नहीं कर सकता हैं। बेटे माँ के सबसे क्लोज होते हैं। बेटे को सुधारने के कुछ बेहतरीन उपाय या टिप्स नीचे ध्यान से पढ़ें।

1. पहले स्वयं को सुधारने का प्रयत्न करें

पेरेंट्स अक्सर ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते जिसकी वजह से उनका बेटा उनसे दूर होने लगता हैं। जब बेटा पेरेंट्स से दूर होता हैं तो अपने मन की करने लगता हैं। और मन तो चंचल होता हैं। क्या अच्छा हैं और क्या बुरा यह बताने वाला कोई तो होना ही चाहिए। कभी-कभी आपकी गलतियां भी बेटे को बिगाड़ देती हैं। अगर आप बेटे के सामने रोज-रोज वाइफ से लड़ाई झगड़े करते हैं तो निश्चित तौर पे आपका बेटा भी आपसे गलत करने की शिक्षा लेगा। कुछ पेरेंट्स नशे की लत में डूबे रहते हैं और अपने बेटे पर ध्यान भी नहीं देते हैं।

अगर आप ऐसा करेंगे तो बेटा कैसे सुधर सकता हैं। निश्चित तौर पे आपका बेटा भी इस लत का शिकार हो सकता हैं। इसलिए बेटे को सुधारने से पहले खुद को बेहतर बनाएं तभी आप किसी और को ज्ञान दे सकते हैं। अन्यथा आपका बेटा आपसे बहस करेगा की आप ऐसा क्यों करते हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स

2. क्रोध से नहीं बल्कि प्रेम का सहारा ले

अगर आपका बेटा गलत रास्ते पर हैं जैसे – दिन भर लडकियों से साथ घूमना, पढाई न करना, शराब और सिगरेट पीना आदि तो इस स्थिति में बेटे को डाटने या मारने के बजाय सही समय का इन्तेजार कर प्रेम से समझाना ही बेहतर होगा। प्रेम एक ऐसा शस्त्र हैं जो बड़े-बड़ों को अपने आगे झुकने को विवश कर देता हैं। अपने बेटे को समझाने के लिए उचित समय का चयन करें। जब आपका बेटा अच्छे मूड में हो तब उसे समझाएं। उन्हें जीवन का सही अर्थ समझाएं। शिक्षा और स्वस्थ शरीर का महत्त्व बताएं। समाज में एक शिक्षित और गुणवान व्यक्ति को ही सम्मान और आदर प्राप्त होता हैं। अच्छी शिक्षा एक सफल व्यापार और जॉब की नीव हैं। समय का महत्त्व बताएं। समय किसी का इन्तेजार नहीं करती हैं। अगर आपका बेटा अपना समय व्यर्थ के कार्यों में लगाएगा तो उसका भविष्य चौपट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले

3. गंदगी भरे वातावरण से दूर करने की कोशिश करें

अगर आपका बेटा बहुत ही जिद्दी प्रकृति का हैं और आपकी हर बात को अनसुना कर रहा हैं तो उसके साथ कही घुमने जाने का प्लान कर सकते हैं। नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो बुरा ही होता हैं। नशे करने वाले व्यक्ति की सोचने की क्षमता सिमित हो जाती हैं। इसलिए अपने बेटे को उस वातावरण से कुछ दिन दूर रखने का प्रयत्न करें। गलत संगत से बेटे को दूर रखने के लिए परिवार के साथ कही दूर कुछ दिनों के लिए घुमने जा सकते हैं। कुछ दिनों तक नशे से दूर रहने पर उसकी मन: स्थिति में सुधार हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान

4. गलत से संगत से छुटकारा दिलाने का प्रयत्न करें

अगर हर मुमकिन कोशिश के बाद भी आपका बेटा बुरे संगत को छोड़ नहीं पा रहा हैं तो यह आवश्यक हैं की आप गंदे लोगों से उसे दूर रखने का प्रयत्न करें। आप चाहे तो बेटे के दोस्तों के पेरेंट्स से शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करने से निश्चित ही उनके पेरेंट्स भी बच्चे को गलत रास्ते पर जाने से रोकने का प्रयत्न करेंगे।

यह भी पढ़ें अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं

5. बेटे को पैसे देना बंद कर दे और कोई बड़ी जिम्मेदारी दें

जब कोई दिन भर फ्री रहता हैं तो मन हमेशा उटपटांग चीजों की तरफ आकर्षित होता हैं। अगर आपके बेटे के पास खाने-पीने के अलावे कोई काम धंधा नहीं हैं तो उसका बिगड़ना तय हैं। दिन भर फ़ोन से चिपके रहना और गर्लफ्रेंड से बाते करते रहना यही सब अगर उसकी जिन्दगी का मुख्य हिस्सा बन गया हैं तो समय रहते स्थिति को संभालना जरुरी है। अगर बच्चा पढाई नहीं करना चाहता हैं तो उसे किसी व्यापार में लगा सकते हैं। पुराने समय में लोग बिगड़े बेटे को सुधारने के लिए शादी करवा देते थे ताकि उसपर पत्नी और बच्चों की एक बड़ी जिम्मेदारी आ जाएं। लेकिन ऐसा करना बेटे की पत्नी और बच्चे की लाइफ खराब कर सकता हैं। इसलिए सर्वप्रथम बेटे को अच्छी नौकरी या व्यापार में लगाना जरुरी हैं।

अगर आपका बेटा आपके ही पैसे से दिन भर दोस्तों के साथ मस्ती करता हैं तो यह बहुत ही चिंता का विषय हैं। नशे और जुएं की लत से कई घर उजर चुके हैं। इसलिए सबसे पहले बेटे को पूरी तरह से पैसे देना बंद कर दें। जब उसे पैसों की जरूरत होगी तो वह जॉब या व्यापार करने के विषय में सोचेगा। अगर वह व्यापार करना चाहता हैं तो उसकी मदद जरुर करें।

यह भी पढ़ें पत्नी अपने पति से दूर क्यों रहती है – दूरियों की वजह जाने

निष्कर्ष – बेटे को सुधारने के उपाय

माता-पिता अपने बच्चों का अहित कभी नहीं चाहते हैं। गलत संगत का शिकार ज्यादात्तर वही लोग होते हैं जिन्हें सबकुछ बैठे बिठाएं मिल जाता हैं। बेटे अक्सर ही पिता के पैसों को पानी तरह बहाते हैं। जब एक लड़का व्यस्क होता हैं तो उसका मन अक्सर ही भटकता हैं। इस उम्र में गलत चीजों के प्रति आकर्षण भी बढ़ता हैं। इसलिए अपने बच्चों पर नजर रखना बेहद जरुरी हैं। अगर आप भी बेटे को सुधारना चाहते हैं तो सबसे पहले बुरी लत, बुरे दोस्त से उन्हें दूर करने की कोशिश करें। बेटे को सुधारने के सभी उपाय विस्तार से इस पोस्ट में मेंशन किये गए हैं।

आशा हैं की आपको यह लेख ” बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है

1 thought on “बेटे को सुधारने के उपाय – ५ उपाय जरुर आजमाएं”

Leave a Comment