बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका :- स्वस्थ लम्बे बाल चेहरे की खूबसूरती ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास को भी बढाती हैं। अधिकत्तर स्त्रियां लम्बे बाल रखना पसंद करती हैं। आज के समय पुरुष भी इस मामले में स्त्रियों से कम नहीं हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनेताओं के लम्बे बाल देखकर पुरुष भी उनकी कॉपी करते हैं। बालों का ग्रोथ कई वजहों से प्रभावित होती हैं। जब बाल तेजी से नहीं बढ़ते है तो गंजेपन का डर बना रहता हैं। बालों का ग्रोथ खराब लाइफ स्टाइल, गलत खान-पान और मानसिक तनाव के चलते प्रभावित हो सकती हैं। कुछ लोग बालों में तेल लगाना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आज मैंने इस पोस्ट में बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका बताया हैं।

बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए खान-पान, व्यायाम और नीचे बताए गए कुछ टिप्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका जानने से पहले यह जानना आपके लिए बहुत जरुरी है की बालों का ग्रोथ किन वजहों से रुक जाता हैं। बालों का ग्रोथ रुकने की प्रमुख वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी, स्कैल्प की गंदगी, इन्फेक्शन, रुसी, हार्मोनल बदलाव, प्रदुषण, टेंशन, अनुवांशिकी और ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता हैं। आइए अब जानते है की बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का कौन-कौन सा तरीका सबसे बेस्ट हैं।
बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका
अगर आप बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका ढूंढ रहे है तो आपको लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत हो सकती हैं। रोजाना तनाव भगाने वाले योग और ब्लड फ्लो को तेज करने वाले व्यायाम जरुर करने चाहिए। इसके अलावे जंक फ़ूड और ज्यादा तैलीय भोजन की जगह हरी-साग शब्जियों का सेवन करना जरुरी हैं। आज के समय में लोग बालों को नया और अलग लुक देने के लिए तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल कर हेयरस्टाइल को बदलते रहते हैं। जिसकी वजह से बालों का ग्रोथ बुरी तरह प्रभावित होती हैं। बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने के 5 सबसे अच्छा तरीका जाने:-

1. खान-पान को ठीक करें
बालों के अच्छे ग्रोथ के लिए बायोटिन, प्रोटीन, जिंक, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए जैसे पोषक तत्वों से युक्त भोजन का सेवन बहुत जरुरी हैं। हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं। अंडा, बीन्स, दाल, अंकुरित मेथी और साबुत अनाज प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से हेयर पोर्स ओपन हो जाते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, बीज, चिया के बीज, सुखा मेवा, बादाम, अखरोट आदि नये बाल उगाने और घना करने में मदद करती हैं। बादाम, सूरज मुखी का बीज और पालक में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होती हैं। विटामिन ई रक्तसंचार को बेहतर करता हैं तथा फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता हैं। ब्लड फ्लो सही रहने से स्कैल्प को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते रहते हैं। ब्लड फ्लो को सही करने के लिए व्यायाम और योग भी जरुर करना चाहिए।
जिंक और आयरन की कमी बालों के झड़ने की बड़ी वजह हैं। दरसल आयरन की कमी की वजह से बालों तक आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता ऐसे में मनचाहा ग्रोथ देखने को नहीं मिलता हैं। इसलिए भोजन में पालक और हरी पत्तेदार शब्जियों का सेवन जरुर करें। पालक में बालों के लिए आवश्यक सभी मिनरल्स, विटामिन्स जैसे सी, ई और बी होते हैं।
आयरन युक्त अन्य खाद्य पदार्थों जैसे अंजीर, पालक, ओट्स, काजू, टोफू, क्विनोवा, और मछली आदि का भी सेवन फायदेमंद साबित हो सकता हैं। आयरन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता हैं। जिससे आवश्यक पोषक तत्व आसानी से बालों की जड़ों तक पहुंच जाती हैं। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन जैसे सेब, संतरा, अलसी, अदरक, जामुन, बादाम, टमाटर आदि फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्कैल्प को सेफ रख बालों के तेज ग्रोथ में मदद करते हैं। आप चाहे तो पालक, संतरे और आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं।
2. योग और व्यायाम करें
योग और व्यायाम तनाव दूर करने और ब्लड फ्लो को बढ़ाने में सहायता करते हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से जरुरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए योग और व्यायाम जरुर करें। रोज दिन में दो बार सर के बल खड़े होकर 2 से 3 मिनट तक उसी अवस्था में बने रहें। अर्थात आपका सर धरती पर पैर आसमान की तरफ होना चाहिए। इसके अलावे दौड़ना, तेजी से टहलना आदि भी फायदेमंद हैं।
यह भी पढ़ें
- Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips
- जिंदगी में कुछ करना है तो क्या करें – लाइफ बदल देंगे ये टिप्स
- बिना केमिकल वाला हेयर कलर – बाल काले करने का नेचुरल तरीका
3. भरपूर पानी का करें सेवन
पानी की कमी से अनेकों शारीरिक समस्याएं पैदा होती हैं। शरीर में अपर्याप्त जल बालों की कमजोरी का कारण बनती हैं। दरसल जो लोग कम पानी पीते है उन्हें अक्सर स्किन से संबन्धित समस्याएं होती हैं। स्किन के ड्राई होने से बाल कमजोर होते हैं। इसके अलावे रुसी की समस्या भी बढ़ने लगती हैं। इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ३ से ४ लिटर पानी जरुर पिए। अगर आप पानी ज्यादा नहीं पि सकते तो फलों के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
4. बालों के उपरी भाग को काटते रहें
हेयर एक्सपर्ट्स कहते है की समय-समय पर बालों की ट्रीमिंग करते रहने से ग्रोथ तीव्र होती हैं। दरसल कई बार दोमुंहे बाल और क्षतिग्रस्त उपरी भाग की वजह से ग्रोथ अचानक से थम जाती हैं। जिसकी वजह से बाल लम्बे नहीं हो पाते हैं। अगर आप महीने दो महीने में एक बार बालों के उपरी भाग को काटते रहें तो बालों के न बढ़ने की समस्या दूर हो सकती हैं। बालों के उपरी भाग को काटते रहना बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का बेस्ट तरीका हैं।
यह भी पढ़ें
- बालों को सिल्की कैसे बनाये | Sundarta
- बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है – बालों के लिए 5 सबसे अच्छा शैम्पू
- बाल धोने का सही दिन
- बालों का झड़ना कैसे रोके
5. सर की गंदगी को हटाएं
सर की त्वचा में मौजूद धुल, गंदगी, रुसी और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं बालों के स्वस्थ ग्रोथ को रोकती हैं। अगर आप प्रतिदिन प्रदुषण और धुल मिट्टी का सामना करते है तो बालों की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी हैं। बालों की जड़ों में जमी हुई गंदगी इन्फेक्शन का कारण बन सकती हैं। ऐसे में बाल झड़ने और टूटने लगते हैं। इतना ही नहीं धुल-मिट्टी स्कैल्प की नमी को सोख कर बालों को कमजोर करते हैं। बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का यह तरीका या टिप्स बालों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
ऊपर बताए गए सभी उपाय बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने के बेस्ट तरीके माने जाते हैं। लेकिन इस पोस्ट में बताए गए टिप्स को फॉलो करने के साथ-साथ ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से खुद को दूर रखना चाहिए। कुछ लोग रोजाना गर्म पानी से स्नान करते हैं। गर्म पानी की जगह ताजा पानी का इस्तेमाल बालों के लिए अच्छा माना जाता हैं।
यह भी पढ़ें
- एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद – 5 घरेलू उपाय
- बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? – तुरंत शुरू होगा असर
- बालों में तेल किस दिन लगाना चाहिए ( balo me tel kis din lagana chahiye )
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका क्या हैं। स्वस्थ हेयर ग्रोथ के लिए बालों की साफ़-सफाई सबसे आवश्यक हैं। इसलिए बालों की जड़ों में गंदगी और रुसी को जमा होने से रोकना चाहिए। भरपूर पानी, फलों और शब्जियों जैसे पालक और करेले का जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन बालों तक पोषक तत्वों को पहुँचाने में मदद करता हैं। योग और व्यायाम भी बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने के ही कुछ आसान और बेहतरीन तरीके हैं।
मुझे पूरा यकीन है की आपको यह पोस्ट ” बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने का तरीका ” पसंद आयी होगी। इस पोस्ट में प्रदान की गयी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर प्रोवाइड की गयी हैं।
यह भी पढ़ें