छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय – छछूंदर से जुड़ी सभी जानकारी

Spread the love

छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय – छछूंदर से जुड़ी सभी जानकारी – छछूंदर चूहे के आकार के जीव हैं जो अपने जीवन का ज्यादात्तर समय धरती के अंदर ही व्यतीत करते हैं। इन्हें अक्सर घरों और खेतों में देखा जाता हैं। जमीन खोदने में ये जीव बड़े माहिर होते हैं। ये लम्बी-लम्बी सुरंगे रातों-रात आसानी से बना लेते हैं। कई बार घर में छछूंदर बहुत अधिक हो जाते हैं। यत्र-तत्र धमाल मचाते हैं। रात के समय छछूंदर कभी-कभी काट भी लेते हैं। ऐसे में लोगों के मन में कुछ सवाल अक्सर ही आते हैं जैसे – छछूंदर को घर से भगाने का तरीका क्या हैं और छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं आदि। छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय की सम्पूर्ण जानकरी नीचे प्रदान की गयी हैं।

छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय
छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय – छछूंदर से जुड़ी सभी जानकारी

दोस्तों, छछूंदर की आवाज आसानी से सुना जा सकता हैं। यह जीव दो तरह की तरह की आवाजें निकालते हैं। इन्हें मारने पर जोर-जोर से चीखते हैं। लेकिन सामान्यत: छोटी चिडियों की तरह चहचाहते हैं। छछूंदर अगर किसी इंसान को काटता हैं तो सावधानी तो बरतनी ही चाहिए। आज हम जानेंगे की छछूंदर में जहर होता हैं या नहीं और क्या इसका जहर इंसानों के लिए घातक हो सकता हैं ?

क्या छछूंदर जहरीला होता है?

छछूंदर के दांत छोटे लेकिन बड़े ही नुकीले होते हैं जिसकी सहायता से वह शिकार और इंसानों की त्वचा को काट देते हैं। हालांकि यह जीव अपनी मांद से जल्दी बाहर नहीं आता हैं। शिकार और संबंध बनाने के लिए ये अपने बिल से बाहर निकलते हैं। छछूंदर जब किसी इंसान को काटता हैं तो त्वचा में छेद कर देता हैं। हालांकि छेद इतना छोटा होता हैं की खून न के बराबर बहता हैं। फिर भी लोगों के मन में यह शंका रहती हैं की कही इसका जहर ब्लड में मिलकर शरीर को नुकसान न पहुंचाए। इनके लार में मौजूद जहर सिर्फ छोटे जीवों के अंगों को ही प्रभावित कर सकते हैं। इंसान के शरीर पर इसका प्रभाव न के बराबर होता हैं।

आपको बता दें की छछूंदर जहरीला तो नहीं होता हैं लेकिन कभी-कभी गंदे स्थानों में रहते हैं। इसी वजह यह आपके शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को भी इंजेक्ट कर सकता हैं। ऐसे में शरीर में दर्द और बुखार हो सकता हैं। हालांकि मोल्स साफ़-सुथरे रहने वाले जीव हैं इसलिए इसकी संभावना बेहद कम हैं। हालांकि कुछ मामलों में काटे गए स्थान पर घाव हो सकता हैं। लेकिन छछूंदर इंसानों के लिए जहरीला नहीं होता हैं। इसलिए यह चिंता का विषय नहीं हैं। अगर किसी जीव द्वारा काटे जाने के बाद त्वचा पर इंफेक्शन देखने को मिल रहे हैं तो चिकित्सीय सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़ें चूहा भगाने का आसान तरीका – फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे

छछूंदर काटने पर क्या होता है

छछूंदर काटने पर त्वचा में छोटे-छोटे २ छिद्र हो सकते हैं। छिद्रों से खून का रिसाव भी हो सकता हैं। लेकिन दर्द सुई के चुभने जैसा होता हैं। कभी-कभी काटे गये स्थान पर हल्का सुजन भी देखने को मिल सकता हैं। चूंकि ज्यादात्तर छछूंदर जहरीले नहीं होते हैं इसलिए चिंता करने जैसी कोई बात नहीं हैं। हालांकि कुछ प्रजाति के छछूंदरों की लार में हानिकारक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं जिसकी वजह से कुछ स्थितियों में संक्रमण भी संभव हैं। लेकिन जैसा की मैंने आपको बताया हैं की इसके चांसेज बेहद कम हैं। क्योकि यह जीव मिटटी खोदकर जमीन में साफ़-सुथरे स्थान में रहता हैं।

अक्सर लोग यह भी सवाल करते हैं की क्या इस जीव के काटने से रेबीज हो सकता हैं ?। आपकी जानकारी के लिए बता दूं की इससे रेबीज का जोखिम बहुत कम ही होता हैं। इसलिए चिंता जैसी कोई बात नहीं हैं। अब जानते हैं की छछूंदर के काटने पर कौन से घरेलू उपाय करने चाहिए।

यह भी पढ़ें सांप के काटने का निशान कैसा होता है ? लक्षण और इलाज की जानकारी

छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय

हालांकि छछूंदर जल्दी किसी इंसान के करीब नहीं आते हैं लेकिन कभी-कभी अनजाने में टकराव होने पर बचाव में काट सकते हैं। ज्यादात्तर मोल्स जहरीले नहीं होते हैं। फिर भी घरेलु उपायों द्वारा संक्रमण की संभावना को आसानी से दूर कर सकते हैं। छछूंदर के काटने पर नीचे बताए गए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

  • सबसे पहले हमें काटे गए स्थान को साफ़ करना चाहिए
  • साफ़ करने के लिए साबुन की सहायता ले सकते हैं
  • अगर प्रभावित स्थान पर गंदगी होगी तो इन्फेक्शन का खतरा होगा
  • इसलिए सर्वप्रथम साफ़-सफाई आवश्यक हैं
  • उसके बाद प्रभावित स्थान पर पुदीने से बने लेप को लगाकर छोड़ दें
  • इसके अलावे ककड़ी के पत्ते का लेप भी विष के प्रभाव को कम करते हैं
  • इससे घाव जल्दी से भरने लगते हैं
  • कुछ मामलों में एंटी टिटनेस का इंजेक्‍शन की भी जरूरत पड़ सकती हैं
  • अगर स्थिति विकट प्रतीत होती हैं तो डॉक्टर की सलाह अत्यंत आवश्यक हैं

यह भी पढ़ें कुत्ता काटने की दवा जड़ी बूटी – प्राथमिक उपचार की जानकारी

छछूंदर को घर से भगाने का तरीका

फ्रेंड्स, छछूंदर को घर से भगाना बहुत ही आसान हैं। छछूंदरों को भगाने के लिए किसी केमिकल का छिड़काव करने की जरूरत नहीं हैं। आप घर में मौजूद चीजों से भी छछूंदर जैसे जीवों को हमेशा के लिए भगा सकते हैं। छछूंदर को घर से भगाने का निम्नलिखित तरीका बहुत प्रभावी हैं।

छछूंदर को घर से भगाने का तरीका
छछूंदर को घर से भगाने का तरीका

रेड चिल्ली पाउडर

अगर बार-बार छछूंदर घर के अंदर दीखता हैं तो सावधान हो जाए। क्योकि यह कुछ बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। रेड चिल्ली पाउडर से छुछुंदर बहुत दूर भागते हैं। अगर आप इस पाउडर को दरवाजे, बिल और खिडकियों के पास छिड़क दे तो इससे छुछुंदर गलती से घर के अंदर कदम रखने की हिम्मत नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें कुत्ता काटने पर क्या खाना चाहिए – आहार और इलाज की सम्पूर्ण जानकारी

कैस्टर ऑयल

छछूंदर के आतंक से बचने के लिए कैस्टर ऑयल भी काफी प्रभावी हैं। कैस्टर ऑयल को छछून्दर के बिल के पास गिरा देने से वे बाहर नहीं निकलते हैं। अगर आप चाहते हैं की छछूंदर घर में कभी आतंक न मचाएं तो तेल की कुछ बूंदों को दरवाजे और विंडो पर डाल सकते हैं। दरसल यह जीव कैस्टर ऑयल की गंध को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें Aubergine Pizza in Hindi : सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट पिज्जा मिनटों में तैयार

निष्कर्ष – छछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की छछूंदर के काटने पर कौन से घरेलू उपाय सबसे ज्यादा कारगर हैं। छछूंदर को घर से भगाने का तरीका और इलाज की सम्पूर्ण जानकरी आपको जरुर ही पसंद आयी होगी। छछूंदर इंसानों के लिए उतना खतरनाक नहीं लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी तो आवश्यक ही हैं। इसलिए आप कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से इन्फेक्शन के खतरे को कम कर सकते हैं।

मुझे पूरा यकीन हैं की आपको प्रोवाइड की गयी यह जानकारी ” छछूंदर को घर से भगाने का तरीकाछछूंदर के काटने पर घरेलू उपाय – छछूंदर से जुड़ी सभी जानकारी ” आपको अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें सांप भगाने वाला केमिकल और कुछ अन्य बेहतरीन उपाय

Leave a Comment