इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा

Spread the love

इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे – दोस्तों, इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे यह जानना जरुरी हैं नहीं तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता हैं। पहले के समय में इंगेजमेंट नहीं होता था। इंगेजमेंट का शादी का पक्का होना हैं। सगाई के बाद भी रिश्ते अक्सर टूटते देखे गए हैं। इसलिए अगर आपकी भी इंगेजमेंट हो चुकी हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरुरी हैं की रिश्ते को मजबूत करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता हैं। इंगेजमेंट के बाद अक्सर कपल्स जल्दीबाजी कर बैठते हैं। जल्दबाजी के कारण आपका पक्का हो गया रिश्ता भी टूट सकता हैं। इसलिए यह जानना जरुरी हैं की इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे ?

इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा
इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा

शादी से पहले इंगेजमेंट की रस्म अब आम हो चुकी हैं। अक्सर लोग शादी से पहले एक दुसरे को जानने की कोशिश करते हैं। इंगेजमेंट के बाद एक दुसरे का नंबर लेकर घंटों फ़ोन पर लगे रहते हैं। दोनों ही एक दुसरे को जानने के लिए उल्टे-सीधे प्रश्न करते रहते हैं। शादी के बाद जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। नयी जिम्मेदारियों के साथ बदलाओं को एक्सेप्ट करना शुरुवात में थोड़ा मुश्किल सा लगता हैं। लेकिन शादी के पहले ही अगर लड़का और लड़की एक दुसरे को अच्छी तरह समझ ले तो यह आसान हो जाता हैं। तो आइए जानते हैं की इंगेजमेंट के बाद या शादी से पहले होने वाले पार्टनर कैसे बात करे –

इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे / शादी से पहले क्या बात करे

पहले के समय में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन न तो एक दुसरे की शक्ल देख सकते थे और न ही बात कर सकते हैं। लेकिन समय के साथ परम्पराएं बदलती हैं। आज के समय में इंगेजमेंट के बाद ही लोग रात भर फ़ोन पर रोमांटिक बातें करते रहते हैं। जिस व्यक्ति से आपकी शादी होने वाली हैं उसका व्यक्तित्व और सोच कैसा हैं यह जानना आपके लिए जरुरी हैं। क्योकि अक्सर शादियां टूटने की वजह सोच का न मिलना हैं। अगर आप पहले ही एक दुसरे को जान लेंगे तो मज़बूरी के रिश्ते में बंधने से खुद को बचा लेंगे। बात करने और मिलने से आप उसके करैक्टर और व्यवहार के बारें में जान सकते हैं। इसलिए इंगेजमेंट के बाद या शादी से पहले एक दुसरे से बात करना बहुत जरुरी हैं। इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे इसकी जानकारी नीचे प्रदान की गयी हैं।

इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे / शादी से पहले क्या बात करे
इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे / शादी से पहले क्या बात करे

1. इंगेजमेंट के बाद दोस्त की तरह बात करे

कहते हैं न हड़बड़ का काम गड़बड़ होता हैं यानी शुरुवात में ही अगर आप फ़ोन पर रोमांस करना शुरू कर देंगे तो हो सकता हैं की सामने वाले को पसंद न आएं। खासकर लड़के लड़कियों के इस बीहैवियर को शक के दृष्टिकोण से देखते हैं। वही कुछ लड़कियां भी जल्दबाजी करने वाले लडकों को पसंद नहीं करती हैं। इसलिए सबसे पहले एक दुसरे को जानने का प्रयत्न करें। अपने पसंद-नापसंद को एक दुसरे के साथ साझा करें। जरूरत पड़ने पर एक दुसरे की हेल्प जरुर करें। एक बात का हमेशा ध्यान रखें की एक दुसरे से कभी भी झूठ न बोले। लेकिन यह भी ध्यान रखें की अपने पिछले रिलेशनशिप के बारें में गलती से भी कुछ न बताएं।

यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले

2. इंगेजमेंट के बाद फ्यूचर को लेकर बातें करें

अगर आप शादी से पहले ही रिश्ते को मजबूती देना चाहते हैं तो साथी के साथ हनीमून पर जाने की बात कर सकते हैं। आप उनसे अपने पसंदीदा जगह के बारें में भी पूछ सकते हैं जहां उन्हें हमेशा से जाने का सपना रहा हैं। इसके अलावे फॅमिली प्लानिंग, व्यापार, जॉब और शिक्षा को लेकर चर्चा जरुर करें। शादी के बाद के क्या प्लान्स है उसके बारें में साथी से जरुर शेयर करें। इससे पार्टनर को लगेगा की आपकी जिन्दगी में वह विशेष स्थान रखती हैं।

यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे

3. इंगेजमेंट के बाद सावधानी से बात करे

कई बार लड़के ज्यादा उत्सुक होकर लड़की से गन्दी बातें करना शुरू कर देते हैं। इंगेजमेंट के बाद इस तरह की बातें हर लड़की को पसंद नहीं होती हैं। लड़की के मन में आपके करैक्टर को लेकर कई सवाल उठ सकते हैं। लड़की सोचने लगती हैं की लड़का निश्चित ही पहले किसी के साथ रिलेशन में था।

यह भी पढ़ें लड़कों के प्यार के इशारे समझना – लड़के को जब होता हैं सच्चा प्यार तो देते हैं ऐसे इशारे

4. ऑनलाइन रोमांस करें

आज के समय में दूर रहने के बावजूद विडियो कॉल से अपने पार्टनर को पास महूसस किया जा सकता हैं। इंगेजमेंट के बाद whatsapp पर विडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। अगर इंगेजमेंट के बाद शादी में ३ या ४ महीने शेष है तो इतना समय एक दुसरे से प्रेम होने के लिए पर्याप्त होता हैं। बातचीत जैसे-जैसे आगे बढे आप ऑनलाइन अपनी होने वाले पार्टनर से रोमांस कर सकते हैं। लेकिन कोशिश करें की पहल आपका पार्टनर सबसे पहले करें।

यह भी पढ़ें दर्द भरा लव लेटर और पहला लव लेटर जो आपके प्यार को खिंच कर वापस लायेगा

5. खुद पर कण्ट्रोल रखना हैं जरुरी

कई बार एक दुसरे से बात करते हुए थोड़ी खटपट भी हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे की इस स्थिति में भी अपने पार्टनर के लिए बुरे वर्ड्स का उपयोग गलती से भी न करें। बातचीत करते वक्त एक दुसरे के लिए सम्मान का होना बेहद जरुरी हैं। कभी-कभी गुस्से में कपल्स एक दुसरे के माँ-बाप को भी गलत बोल देते हैं। अगर आप इंगेजमेंट के बाद या शादी के पहले ऐसी गलती करते हैं तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता हैं।

यह भी पढ़ें अगर किसी को ऐसे इंसान से बहुत प्यार हो जाये जो पहले से ही शादीशुदा है तो उसे क्या करना चाहिए

शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए

शादी से पहले लड़कों के जीवन का ज्यादात्तर समय अपने दोस्तों के साथ घुमने-फिरने में व्यतीत होता हैं। परन्तु शादी के बाद समय की कमी महसूस होती हैं। लडकों के ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं। घर चलाने के लिए अपने परिवार से दूर रहकर जॉब करनी पड़ती हैं। पत्नी की ख़ुशी और उसकी हर एक जरूरत लड़कों की पहली प्रायोरिटी बन जाती हैं। फिर बाद में बच्चे उसकी पढाई और अनेक तरह के खर्चे भी होते हैं।

ऐसे में शादी से पहले लड़कों को इस बड़ी जिम्मेदारी को उठाने के लिए पहले से तैयार होना जरुरी हैं। इसलिए सुखद जीवन व्यतीत करने के लिए एक अच्छा जॉब या व्यापार की जरूरत होगी। जब आप अपने पैरों पर खड़े होते हैं तो बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होते हैं। इसलिए शादी से पहले लड़कों के लिए सबसे जरुरी अच्छी शिक्षा और जॉब ही होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें किसी को अपने प्यार में पागल करने का तरीका – 5 तरीके

निष्कर्ष – इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह लेख ” इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा ” बहुत अच्छी लगी होगी। शादी के पहले या इंगेजमेंट के बाद एक छोटी सी गलती भी संभावित पार्टनर को आपसे बहुत दूर कर सकता हैं। इसलिए शुरुवात में कोशिश करें की ज्यादा बात न करनी पड़ें। अगर आप दिन-रात बात करते हैं तो लड़ाई-झगड़े भी होंगे। फ़ोन पर लड़ाई-झगड़ों को सुलझाना थोडा मुश्किल होता हैं। खैर अपने पार्टनर से तमीज से पेश आएं और इज्जत दें।

मुझे आशा हैं की आपको इस पोस्ट ” इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा ” में बतायी गयी सभी बातें अच्छी तरह समझ आ गयी होगी। इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें बिना पैसे के अमीर कैसे बने – ५ तरीके

Leave a Comment