खुश रहने का सबसे आसान तरीका – 6 तरीके

Spread the love

खुश रहने का सबसे आसान तरीका – 6 तरीके – जीवन में सुख-दुःख तो आते ही हैं। सुख में व्यक्ति खुश रहता हैं तो वही दुःख में चेहरे पर उदासी छा जाती हैं। दुःख का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं। वही ख़ुशी आपको अंदर से मजबूत रखता हैं। तनाव हमारे शरीर पर भी बुरा असर डालता हैं। तनाव के चलते मष्तिष्क की कार्य क्षमता घटने लगती हैं। कुछ लोग बाहर से तो बहुत खुश दिखाई देते हैं लेकिन अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। एक खुश इंसान की चेहरे की चमक देखने लायक होती हैं। खुश रहने वाला इंसान हमेशा सकारात्मक सोचता हैं। सकारात्मक सोच जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरुरी हैं। जो लोग हमेशा नकारात्मक सोचते हैं उनके जीवन में कुछ भी शुभ नहीं होता हैं। आइये जानते हैं की खुश रहने का सबसे आसान तरीका क्या हैं।

खुश रहने का सबसे आसान तरीका
खुश रहने का सबसे आसान तरीका

हाल में कई शोध की गए हैं जिससे पता चला हैं की खुश रहने से हृदय संबंधी और मानसिक समस्याएं व्यक्ति को जल्दी प्रभावित नहीं कर पाती हैं। स्वयं को तनाव मुक्त रखने के लिए भी खुश रहना बेहद जरुरी हैं। हालिया शोध कहता हैं की खुश रहने से बेहोशी, सर दर्द जैसी समस्या भी नहीं होती हैं। इतना ही नहीं खुशमिजाज मूड शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बनाएं रखने में भी मदद करता हैं। जो लोग खुश रहते हैं उन्हें तनाव या टेंशन प्रभावित नहीं कर पाता हैं। तनाव होरमोंस के बैलेंस जी बिगाड़ती हैं जिससे स्किन जवानी में ही बुढा जैसा दिखने लगता हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना आवश्यक हैं की खुश रहने का सबसे आसान तरीका क्या हैं।

खुश रहने का सबसे आसान तरीका

भला वह कौन व्यक्ति होगा जो दुखी रहना चाहता हो। जीवन में सुख हैं तो दुःख भी आएंगे ही लेकिन इस स्थिति उबड़ने के लिए बहुत सारे आसान तरीके हैं। हमेशा खुश रहना इसलिए भी जरुरी हैं क्योकि यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट कर रोगों से बचाने के अलावे लम्बे समय तक जीने का जरिया हैं। तनाव के कारण स्त्रियों के मासिक धर्म पर भी असर पड़ता हैं। खुश रहने का कुछ सबसे आसान तरीका इस लेख में नीचे विस्तार पूर्वक बताएं गए हैं।

खुश रहने का सबसे आसान तरीका - 6 तरीके
खुश रहने का सबसे आसान तरीका – 6 तरीके

1. बुरी आदतों से दुरी बनाएं

बुरी आदतें हमें सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही दे सकती हैं। शराब, सिगरेट, नाजायज संबंध और दूसरों को नीचा दिखाना जैसी बुरी आदतें आपके जीवन को बर्बाद कर सकती हैं। जब आप किसी के साथ बुरा करते हैं तो वो भी बदला लेने की कोशिश करता हैं। शराब और सिगरेट पीने से कैंसर होता हैं। इतना ही नहीं समाज के प्रतिष्ठित लोग ऐसे लोगों की बुराई करते हैं। ऐसे में कोई खुश कैसे रह सकता हैं। इसलिए कोशिश करें की बुरी आदतें आपसे दूर रहें। नाजायज संबंध रखने वाला व्यक्ति भी कभी खुश नहीं रहता हैं। रोज-रोज घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता हैं।

यह भी पढ़ें बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए? – मोबाइल का लत को हमेशा के लिए होगी खत्म

2. पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें

भोजन के बिना तो जीवन की कल्पना भी असंभव हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की खुश रहने के लिए हेल्दी भोजन की आवश्यकता हैं। खाने में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल जरुर करें। शरीर में खून की कमी होने पर व्यक्ति चिडचिड़े स्वाभाव का हो जाता हैं। गलत खान-पान के चलते शरीर बीमार हो जाता हैं ऐसे में कोई भला कैसे खुश रह सकता हैं।

यह भी पढ़ें अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde)

3. ज्यादा सोचने से बचने की कोशिश करें

ओवरथिंकिंग से तनाव बढ़ता हैं। जब आप किसी चीज के बारें में ज्यादा सोचते हैं तो मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करते हैं। ओवरथिंकिंग की वजह से आप अन्य किसी काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। हमारे आस-पास ऐसे कुछ लोग होते हैं जो हमेशा आपकी बुराई करते रहते हैं। उनके द्वारा कहे गए वर्ड्स को सीरियसली लेकर सोचते रहने से तनाव बढ़ता हैं। इसलिए वैसे लोगों से दुरी बनाएं अथवा उन्हें महत्त्व न देकर मुस्कुरा दें। इस तरह दुबारा वे आपको परेशान नहीं करेंगे। आप जिन्हें पसंद करते हैं या जिनकी सोच आपसे मिलती हैं वैसे लोगों के साथ ही समय बिताएं।

यह भी पढ़ें झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

4. नींद और योग हैं बेहद आवश्यक

खुश रहने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी पर्याप्त नींद लेना हैं। अगर आप कम से कम 7 घंटे नहीं सोयेंगे तो इससे आपको चिडचिडापन महसूस होगा। नींद न पूरी होने की वजह से गुस्सा और बेचैनी हावी हो सकती हैं। जब आप पूरी नींद लेते हैं तो दिमाग शांत रहता हैं। दिन भर उर्जा बनी रहती हैं। इस तरह आप खुश भी रहते हैं। सुबह-सुबह योग और व्यायाम करने से भी शरीर स्वस्थ और मन सकारात्मक एनर्जी से भरा रहता हैं।

यह भी पढ़ें इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा

5. दूसरों से तुलना करना छोड़े और सबसे प्रेम करें।

जब आप दूसरों से अपनी तुलना करते हैं तो इससे स्ट्रेस बढ़ता हैं। ऐसे में खुश रहना मुश्किल हैं। आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी जाहे विधि रखे राम ताहे विधि रहिये। मतलब ईश्वर जैसे आपको रखता हैं वैसे ही रहिए। परन्तु अपना कर्म कभी न छोड़ें। कोई अमीर हैं तो उससे जलने के बजाय खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आत्मसंतुष्टि खुशहाल जीवन के लिए बेहद आवश्यक हैं। आपने भी कई लोगों को देखा होगा की वे गरीब होने के बावजूद खुश रहते हैं। इसका सबसा बड़ा कारण संतुष्टि और प्रेम ही हैं। परिवार के साथ मिलकर रहें। परिवार के किसी भी सदस्य से लड़ाई-झगड़े न करें।

यह भी पढ़ें बिना पैसे के अमीर कैसे बने – ५ तरीके

6. खुश रहने के लिए पैसा भी हैं जरुरी

जी हाँ, बिना पैसे के न तो आपको भोजन मिल सकता हैं और न ही घर। इस आर्थिक युग की कड़वी सच्चाई यही हैं की बिना पैसे कुछ भी संभव नहीं हैं। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी पैसे की जरूरत होती हैं। अगर आपके पास नहीं हैं तो लाइफ पार्टनर मिलना भी बेहद मुश्किल हैं। जब आप कंगाल होते हैं तो कोई भी आपका साथ नहीं देता हैं। अपने भी आपसे मुंह मोड़ लेते हैं। ऐसे में भला ख़ुशी कैसे मिल सकती हैं। इसलिए खुश रहने के लिए खूब पढ़ें और पैसे कमाएं।

यह भी पढ़ें किसी को भुलाने का आसान तरीका – कभी याद नहीं आएगा

निष्कर्ष – खुश रहने का सबसे आसान तरीका

दोस्तों, इस लेख के जरिए मैंने आपको बताया हैं की खुश रहने का सबसे आसान तरीका कौन-कौन सा हैं। खुश रहने के लिए स्वस्थ रहना भी जरुरी हैं। अगर आपका स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं होगा तो खुश रहना नामुमकिन हो जाएगा। खुद को क्रोध, लालच और अन्य बुरी आदतों से दूर रखकर ही खुश रहा जा सकता हैं। पर्याप्त नींद और योग भी आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाता हैं।

आशा हैं की मेरे द्वारा दी गयी यह जानकारी ” खुश रहने का सबसे आसान तरीका – 5 तरीके ” आपके बेहद काम आएगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें।

यह भी पढ़ें शादी के लिए क्या जरूरी है जानकर हैरान हो जायेंगे – 5 चीजों पर अभी से ध्यान देना शरू करें

Leave a Comment