कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

Spread the love

कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए? :- आप यह प्रश्न पूछ रहे है इससे यह साफ़ पता चलता है की सामने वाला व्यक्ति आपकी लाइफ में काफी महत्त्व रखता हैं। हम जिनसे प्रेम करते है उनसे कभी दूर होना नहीं चाहते हैं। लेकिन कई बार गलतफहमियां, जलन, स्वार्थ, लालच, शक और क्रोध रिश्तों में दरार पैदा कर देती हैं। अपनों का रूठना दिल को सबसे ज्यादा दर्द देता हैं। अगर कोई आपसे बात ना करे तो इसका ये मतलब कतई नहीं है की वह आपसे सारे रिश्ते नाते तोड़ चूका हैं।

एक साथ – एक जगह रहने वाले लोग कई बार एक दुसरे से छोटी-मोटी बातों पर नाराज होकर बात करना बंद कर देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण विचारों का न मिलना हैं। रिश्ते में समझदारी बहुत जरुरी हैं। अगर रिश्ते में तनाव है तो समझदारी पूर्वक स्थिति को नियंत्रित करना ही एकमात्र उपाय हैं। आइए विस्तार से जानते है की कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?
कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

कोई हमसे बात ना करे तो मानसिक तनाव बढ़ने लगता हैं। खासकर तब जब सामने वाला व्यक्ति आपके दिल के बेहद करीब हो। प्यार में कपल्स भी एक दुसरे कई बार नाराज होकर ब्रेकअप कर लेते हैं। जिसके परिणामस्वरूप बातचीत भी पूरी तरह से बंद हो जाती हैं। अगर समय रहते रिश्ते को फिर से जोड़ने की कोशिश न की जाए तो दूरियां लगातार बढती ही चली जाती हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर की नाराजगी को झेल रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए ही हैं। यकीन मानिए इस पोस्ट को पढने के बाद आप अपने पार्टनर, दोस्तों या रिश्तेदारों की नाराजगी को आसानी से दूर कर सकते हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है की कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

अकारण कुछ भी नहीं होता हैं। अगर कोई हमसे बात ना करे तो नि:संदेह इसके पीछे कोई न कोई वजह तो होगी। इसलिए सबसे पहले यह जानने की कोशिश करे की सामने वाले आख़िरकार आपसे नाराज क्यों हैं। कई बार हमसे जाने-अनजाने ऐसी गलतियां हो जाती है जिसकी जानकारी खुद को भी नहीं होती हैं। ऐसी स्थिति में सामने वाले से डायरेक्टली जाकर नाराजगी की वजह पूछ सकते हैं। जब आपको यह पता चल जाता है की आपका पार्टनर, दोस्त या रिश्तेदार आपसे क्यों नाराज है तो स्थिति को संभालना आसान हो जाता हैं। कई बार गलतफहमी और शक की वजह से भी यह स्थिति पैदा होती हैं। ऐसे में आपको आगे बढकर गलतफहमी और शक को दूर करने के लिए कोशिश करनी पड़ती हैं।

कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?
कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

1. कारण जानना है सबसे जरुरी

कोई हमसे बात ना करे तो इसका मतलब है की वह आपसे नाराज हैं। नाराजगी की वजह जानकर आप समस्या का निवारण आसानी से निकाल सकते हैं। अगर आपको नाराजगी की वजह पता है तो सामने वाले व्यक्ति से डायरेक्टली बात कर सकते हैं। अगर सामने वाले को किसी तरह की गलतफहमी हुई है तो एक्सप्लेन कर स्थिति को तुरंत ही नियंत्रित कर सकते हैं। रिश्ते में दूरियों को कम करने के लिए गलतफहमी को जितनी जल्दी दूर किया जाए उतना ही अच्छा होता हैं।

गलतफहमी और शक को समय रहते सही समय पर दूर न किया जाए तो यह यकीन में बदल जाता हैं। इसलिए अगर आपका पार्टनर/रिश्तेदार या दोस्त किसी गलतफहमी की वजह से आपसे बात करना बंद कर चूका है तो उससे पूछे की आपने क्या देखा और सुना हैं ?। उसके बाद आप उसी समय बातचीत कर सभी चीजों को क्लियर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें ?

2. माफ़ी मांगना है जरुरी

गलतियां हर किसी से होती हैं। लेकिन अपनी गलतियों को स्वीकार करना जरुरी हैं। कुछ लोग गलतियां करने के बावजूद भी झुकने को तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में रिश्ते में दरार पड़ना निश्चित हैं। माफ़ी मांगने से न सिर्फ आप अपराधबोध से मुक्त महसूस करते है बल्कि मन शांत भी होता हैं। अपनी गलतियों के लिए जब आप सामने वाले से माफ़ी मांगते है तब उसका गुस्सा भी तत्काल ही शांत हो जाता हैं। माफ़ी मांगने से आप छोटे नहीं हो जाते हैं।

रिश्ते को बचाने के लिए झुकना मुर्खता नहीं समझदारी हैं। सामने वाले से माफ़ी मांगना दर्शाता है की आप उनसे कितना प्रेम और कद्र करते हैं। इससे एक दुसरे पर विश्वास और भावनाएं भी प्रबल होती हैं। दिल और दिमाग को भी सुकून मिलता हैं। माफ़ी मांगने से अगर टूटे हुए रिश्ते जुड़ सकते है तो कोशिश जरुर करें।

यह भी पढ़ें फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें? – जान लो

3. सामने वाले को थोड़ा समय दें

अगर नाराज होकर कोई हमसे बात ना करे तो जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। नाराजगी मिनटों में दूर नहीं हो सकती हैं। नाराजगी की वजह अगर बड़ी है तो सामने वाले को मनाना मुश्किल होता है और इसमें काफी समय लगता हैं। कई बार हम जल्दबाजी कर बैठते है जिससे सामने वाला और भी गुस्सा हो जाता हैं। इसलिए जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए। कहते है न घाव चाहे कितना ही गहरा क्यों न हो समय का लेप उसे भर ही देता हैं।

जब सामने वाला आपसे बातचीत बंद कर देता है तो उसके पीछे भागने के बजाय कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें। अगर वह व्यक्ति भी आपसे उतना ही प्रेम करता है जितना की आप करते है तो वह ज्यादा दिन तक आपसे दूर नहीं रह पाएगा। एक समय ऐसा आएगा जब वह आपसे बातचीत करने के लिए खुद को बेचैन महसूस करेगा। वह वक्त पैचअप करने का सबसे सही वक्त होगा।

यह भी पढ़ें लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है? – हर लड़की पार्टनर से रखती है ये उम्मीदें

4. अपने काम पर फोकस करना शुरू करें

जो वास्तव में आपके अपने है वे आपसे ज्यादा समय तक नाराज नहीं रह सकते हैं। लेकिन कुछ नाराजगी लम्बे समय तक चलती हैं। ऐसे में मानसिक टेंशन आपके दैनिक कार्यों में रुकावट पैदा करती हैं। बार-बार एक ही विषय पर सोचते रहने से मानसिक तनाव बढ़ता हैं। अगर सामने वाला इन्सान लाख समझाने पर भी नहीं समझ रहा और माफ़ी मांगने के बावजूद आपको इग्नोर कर रहा है तो उसके पीछे भागते रहने से न सिर्फ आपका समय बर्बाद होगा बल्कि मानसिक तनाव भी बढेगा। इसलिए मष्तिष्क को किसी अन्य कार्य में लगाकर ध्यान को भटकाना जरुरी हैं। जो लोग आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करते वे आपके साथ के काबिल नहीं हैं। दूसरों के लिए अपने भविष्य को दांव पर लगाना सही नहीं हैं। इसलिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें।

खुद को रोजाना के कार्यों में ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखकर मन को नकारात्मक ख्यालों से फ्री रख सकते हैं। जब व्यक्ति अकेला होता है तब उनकी याद ज्यादा सताती है जो कभी दिल के करीब हुआ करते थे। इसलिए खुद को कभी अकेला न रहने दें। दोस्तों और परिवार के साथ टाइम स्पेंड करें। उनकी छोटी-छोटी खुशियों को एक साथ सेलिब्रेट करें। इसके अलावे आप अपने मनपसंदीदा कार्यों में भी खुद को व्यस्त रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश कैसे करे :- 5 बेहतरीन तरीके

5. आप भी उसे नजरंदाज करना शुरू करें

जो इंसान आपसे बातचीत बंद कर चूका है और किसी भी परिस्थिति में आपसे फिर से रिश्ता नहीं जोड़ना चाहता तो उससे उम्मीद रखना ही बेकार हैं। जब आप मनाने के लिए बार-बार कोशिश करते है तो आपकी अहमियत और सम्मान सामने वाले की नजर में गिर जाता हैं। माफ़ी मांगने की एक सीमा होती हैं। बार-बार माफ़ी मांगने से आपके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचती हैं। खासकर तब जब आपकी कोई गलती नहीं होती हैं। कोई हमसे बात ना करे तो निसंदेह हमारा मन ग्लानी से भर जाता हैं। अगर सामने वाला इंसान आपसे रिश्ते को तोड़कर नयी जिन्दगी की शुरुवात कर चूका है तो सच्चाई को स्वीकार कर आपको भी आगे बढ़ना चाहिए।

किसी को नजरंदाज करने की भी एक हद होती हैं। जब वह सीमा पार कर जाए तो कोशिश करना बेकार हैं। रिश्ते को एकतरफा नहीं निभाया जा सकता हैं। रिश्ते को बचाने की कोशिश दोनों तरफ से की जानी चाहिए। अगर कोशिश एकतरफा है और सामने वाला आपको हर वक्त नजरंदाज कर रहा है तो इस केस में आपको भी ठीक ऐसा ही करना चाहिए। एक समय आएगा जब सामने वाले के बिना आप जीना सीख जाएंगे। या फिर ऐसा भी हो सकता है की सामने वाले का गुस्सा आपके इग्नोर करने से शांत हो जाएं।

यह भी पढ़ें लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है : जानकर हैरान हो जाएंगे

निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट ” कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए? ” में मैंने बताया है की कोई नजरंदाज कर रहा है तो उसके साथ क्या करना सही होता हैं। निसंदेह जब आपका कोई अपना आपसे बात करना बंद कर देता है तो दिल में एक अजीब सा दर्द होता हैं। गुस्से कई बात हमारे अपने भी हमसे नाराज हो जाते हैं। लेकिन नाराजगी समय के साथ धीरे-धीरे दूर हो ही जाते हैं। अपनों से माफ़ी मांगने में कोई बुराई नहीं हैं। अगर आपसे गलती नहीं भी हुई है तो भी रिश्ते को बचाने के लिए माफ़ी मांग लेना समझदारी हैं। गुस्से में अक्सर लोगों को गलती का एहसास नहीं होता है लेकिन आपकी माफ़ी मांगने से सामने वाले कोई उनकी गलती का एहसास जरुर होगा।

उम्मीद है की आपको आज की यह लेख ” कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए? ” आपको पसंद आयी होगी। इस लेख को जरुरतमन्द लोगों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें नामर्द आदमी की पहचान : यकीनन आप नहीं जानते होंगे

Leave a Comment