महिलाओं के पेट दर्द का इलाज और कारण :- पेट दर्द की समस्या कभी-न-कभी सभी को होती ही हैं। ज्यादात्तर लोग पेट दर्द की समस्या में तुरंत पेन किलर्स का सेवन कर लेते हैं। पेन किलर्स का अधिक सेवन उचित नहीं हैं। घरेलु नुस्खों द्वारा भी महिलाओं के पेट दर्द का इलाज संभव हैं। दर्द की वजह से आप दिन भर बेड पर पड़े रहते हैं। जिसकी वजह से आप दैनिक कार्यों को सम्पादित करने में भी असमर्थ महसूस करते हैं। महिलाओं में पेट दर्द की कई वजहें हो सकती हैं। इसलिए इलाज से पहले पेट दर्द की वजहों को जानना जरुरी है। आइए सबसे पहले जानते है की महिलाओं में पेट दर्द के क्या कारण हैं?

पेट दर्द की समस्या में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जी का बार-बार मिचलाना, उल्टी जैसा फील होना, कमजोरी, लैट्रिन होना, एंठन होना, पेट में भारीपन, भूख महसूस न होना और गैस आदि इस समस्या में लक्षण के रूप में दिखाई दे सकते हैं। ज्यादात्तर घरेलु उपाय सुरक्षित और प्रभावी होते हैं। घरेलु नुस्खे बनाने में यूज होने वाली ज्यादात्तर आयुर्वेदिक औषधियां घर में के किचन में मिल जाएंगी। तो आइए जानते है की जब महिला के पेट में दर्द होता है तो इसका क्या मतलब होता है? और इससे कैसे तुरंत आराम मिल सकता हैं।
महिलाओं में पेट दर्द के क्या कारण हैं?
महिलाओं में पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं। गलत खान-पान पेट दर्द की सबसे प्रमुख वजह हैं। हालांकि महिलाओं में हर महीने आने वाली पीरियड्स भी इसका एक बड़ा कारण कारण हैं। दरसल पीरियड्स के दौरान प्रोस्टाग्लैंडिन बनता है जो गर्भाशय को संकुचित कर परतों को तोड़ता है जिससे दर्द का अनुभव होता हैं। परन्तु पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द आमतौर पर पेट के नीचले भाग में अधिक देखा जाता हैं। महिलाओं में पेट दर्द के सभी कारण नीचे बताए गए हैं।
- सामान्य से अधिक भोजन करना
- पेट में अधिक गैस बनना
- कब्ज और पतला लैट्रिन
- पीरियड्स
- पथरी की समस्या
- किसी तरह की पेट की सर्जरी
- पेट में लगी चोट
- पेट का इन्फेक्शन ( बैक्टीरिया या वायरल )
- ज्यादा मसाले दार या तीखे भोजन से एसिडिटी की समस्या होती हैं।
- फूड पॉइजनिंग जैसे:- ( एक्सपायरी पैक्ड खाद्य पदार्थ या कई दिनों के बासी भोजन से )
जब महिला के पेट में दर्द होता है तो इसका क्या मतलब होता है?
दर्द की समस्या महिला के पेट से जुड़ी समस्यायों के चलते होता हैं। अगर आपके पेट में किसी तरह की समस्या हैं जैसे:- कब्ज, गैस, एसिडिटी, चोट, गर्भाशय को संकुचित करने वाले केमिकल्स का बनना, पथरी आदि तो यह दर्द का कारण बन सकती हैं।
अब आइए जानते है की पेट दर्द में तुरंत आराम के लिए क्या करें?
महिलाओं के पेट दर्द का इलाज
पेट दर्द की समस्या चाहे जिस किसी भी वजह से हो तेल-मसाले, फ़ास्ट फ़ूड और शराब जैसे हानिकारक खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। पेट में हल्के-फुल्के दर्द होने पर घरेलु नुस्खों की मदद से भी आसानी से आराम मिल सकता हैं। अगर दर्द गंभीर है तो इस स्थिति में चिकित्सीय सलाह आवश्यक हैं। कुछ अन्य स्थितियों जैसे दर्द का कई दिनों तक बने रहना, भूख न लगना, वजन घटना, लैट्रिन न होना या दर्द के साथ बार-बार उल्टी आदि में भी डॉक्टरी सलाह जरुरी हैं। महिलाओं के पेट दर्द का इलाज निम्नलिखित घरेलु उपायों द्वारा करना सबसे प्रभावी हैं:-

खान-पान को सही करें
पेट दर्द की सबसे बड़ी वजह आपके द्वारा ग्रहण की गया गलत भोजन ही हैं। खराब भोजन पेट के इन्फेक्शन, फ़ूड पोईसनिंग, अपच, एसिडिटी और कब्ज-गैस का कारण बन सकती हैं। जिसकी वजह से पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। कब्ज और गैस की समस्या अपच की वजह से होती हैं। फाइबर युक्त भोजन पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। ज्यादात्तर हरी शब्जियों में फाइबर होता हैं। इसके अलावे फलों जैसे सेब, एवोकाडो, ब्रोकली, गोभी, राजमा, अखरोट आदि का सेवन भी फायदेमंद हैं।
इसमें भी भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं। रोजाना के भोजन में गेहूं के आटे और ब्राउन चावल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावे अधिक तेल मसाले से पेट की जलन, गैस और एसिडिटी बढती हैं। दरसल एसिडिटी पीएच बैलेंस बिगड़ने की वजह से होता हैं। मिर्च में उपस्थित कैप्साइसिन जलन का कारण बनती हैं। इसके अलावे बाजारू फ़ास्ट फ़ूड भी पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचाता हैं। दरसल फ़ास्ट फ़ूड में वसा ज्यादा और फाइबर न के बराबर होता है।
इस वजह से कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती हैं। अगर पेट दर्द पीरियड की वजह से है तो भी फाइबर युक्त आहार का सेवन जरुर करें। पीरियड के पेट दर्द में प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और खट्टे फलों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसके अलावे महिलाओं को पीरियड की समस्यायों को कम करने के लिए विटामिन ई, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन युक्त आहार जरुर लेना चाहिए। हरी शब्जियों में इन पोषक तत्वों की प्रचुरता होती हैं।
अदरक और चीनी की चाय
अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुणों से समृद्ध होता हैं। इसका सेवन पेट संबंधी कई समस्यायों में लाभप्रद हैं। इसका सेवन पेट फूलने, अपच और गैस जैसी समस्यायों में लाभप्रद हैं। इस आयुर्वेदिक औषधि से निर्मित चाय को पीने से उल्टी, गैस और सुजन से राहत मिलती हैं। चाय बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर कुच देना हैं। इस तरह रस आसानी से चाय के पानी में मिल जाएगा। अब इसमें थोड़ी चीनी और स्वादानुसार चायपत्ती डाल दें। 10 मिनट बाद आपका चाय तैयार हो जाएगा। इस चाय को पीने से हल्के-फुल्के दर्द में काफी आराम मिलता हैं।, अदरक की चाय न सिर्फ पेट के लिए अच्छा है बल्कि हृदय रोगों और मधुमेह में भी फायदेमंद हैं। हालांकि मधुमेह रोगियों को चीनी डालकर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें
अदरक के फायदे (Adrak ke Fayde)
महिलाओं के पेट दर्द का इलाज: गर्म पानी से पेट की सिंकाई
गर्म पानी से सिंकाई दर्द की समस्या को दूर करने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक हैं। सिंकाई से मांशपेशियों को आराम मिलता हैं। इस उपाय को साधारण पेट दर्द अथवा पीरियड में करना बहुत ही लाभदायक हैं। सिंकाई के लिए सबसे पहले पानी को गर्म कर एक प्लास्टिक के बोतल में भर लें। उसके बाद बेलन की तरह पेट पर आगे पीछे घुमाते रहे। महज कुछ मिनटों में पेट दर्द से मुक्ति मिलती हैं। आप सिंकाई १० से १५ मिनट तक लगातार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे
अजवाइन से बना नुस्खा
अजवाइन में मौजूद एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव प्रॉपर्टी गैस और पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता हैं। अगर आपको गैस है तो इस स्थिति में बिना कुछ खाए पिए ही इसका सेवन करना चाहिए। अजवाइन ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास पानी और थोड़ी सी अजवाइन की जरूरत हैं। हल्के गर्म पानी में अजवाइन को पीसकर मिला दें। उसके बाद चम्मच की सहायता से अजवाइन को अच्छी तरह मिला दें। इसका सेवन दिन में दो बार करने से दर्द में जल्दी आराम मिलता हैं।
यह भी पढ़ें तुरंत गैस भगाने के उपाय : 2 मिनट में मिलेगी गैस से राहत
महिलाओं के पेट दर्द का इलाज : पुदीना
पेट दर्द में पुदीना का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता हैं। इसके तेल से पेट पर मालिश करना भी फायदेमंद हैं। इसके अलावे इसकी पत्तियों में मौजूद मेन्थॉल मांसपेशियों को आराम देने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने का काम भी करती हैं। इसमें एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरिया गुण भी होते हैं। इसके सेवन से इन्फेक्शन और सुजन से राहत मिलती हैं।
पत्तियों का रस निकालकर एक गिलास हल्के गर्म पानी में मिला दें। उसके बाद इसमें आधे निम्बू का रस डालें। इस ड्रिंक से तुरंत ही गैस से राहत मिलती हैं। इसके अलावे आप पुदीने से बने चाय का भी सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)
निष्कर्ष – महिलाओं के पेट दर्द का इलाज
महिलाओं के पेट दर्द का कारण और इलाज की यह जानकरी हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा प्रदान की गयी हैं। ये घरेलु नुस्खे हल्के-फुल्के पेट दर्द में ही लाभप्रद हैं। अगर पेट दर्द कई दिनों से है अथवा बेहद गंभीर है तो इस स्थिति में देर न करें। जल्द ही किसी डॉक्टर से संपर्क कर इलाज शुरू करें। पेट दर्द में पुदीना, अजवाइन, गर्म पानी, अदरक और मध्यम फाइबर युक्त भोजन करना फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
इस पोस्ट ” महिलाओं के पेट दर्द का इलाज और कारण ” में प्रोवाइड की गयी जानकारी निश्चित ही आपके लिए उपयोगी साबित होगी। ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें।
यह भी पढ़ें पेट में कीड़े