काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे

काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे :- आपने कई लोगों को काले नमक और निम्बू पानी का सेवन करते देखा होगा। ऐसे में यह जानने की इच्छा हुई होगी की इसके फायदे क्या हैं। नमक और निम्बू पानी का मिश्रण सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। गर्मी का मौसम आ रहा हैं। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरुरी हैं। शरीर में पानी की कमी संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य को प्रभावित करता हैं। काला नमक और नींबू हर घर में आसानी से मिलने खाद्य पदार्थ हैं। ये दोनों चीजें फायदेमंद तो है ही साथ ही बहुत सस्ती भी हैं। जिसका उपयोग मुख्य रूप से पेट संबंधी समस्यायों को दूर करने में किया जाता हैं। हालांकि इसके कई अन्य फायदे हैं। आइए जानते है की काला नमक और नींबू पानी पीने के कौन-कौन से फायदे हैं।

काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे
काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे

काले नमक का उपयोग रायता, चाट, चटनी, मसाले और सलाद आदि में सबसे अधिक किया जाता हैं। यह आम नमक की अपेक्षा ज्यादा सुगंधित और स्वादिष्ट होता हैं। काला नमक और नींबू पानी में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, पोटाशियम, विटामिन सी, मैग्नीशियम और फाइबर के अलावे कई अन्य जरुरी पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को अनेकों लाभ देते हैं। नीचे काला नमक और नींबू पानी पीने के सभी फायदे बताएं गए हैं।

काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे

काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे
काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे

दोस्तों, काला नमक शीतल प्रकृति का होता हैं। आयुर्वेद में कई दवाओं के निर्माण में इसका उपयोग होता हैं। यह मेटाबोलिज्म को ठीक करता हैं। शरीर का मोटापा या बढ़ी हुई तोंद को कम करने में भी सहायता करता हैं। हालांकि इसका सेवन आवश्यकता से अधिक नहीं करनी चाहिए। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन सी शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता हैं। काला नमक और नींबू पानी पीने के 5 प्रमुख फायदे की जानकारी नीचे दी गयी हैं।

वजन को करता है नियंत्रित

इस मिश्रण में फाइबर होता हैं। फाइबर का सेवन व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक भोजन करने से रोकता हैं। जिससे वजन का बढ़ना रुकता हैं। दरसल फाइबर पेट को भरा रखती हैं। जिससे जल्दी भूख का एहसास नहीं होता हैं। इसके अलावे इसमें मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने वाले गुण हैं। जिसकी वजह से भोजन द्वारा ग्रहण कैलरी तीव्रता से जलती हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है जो वजन कम करने में सहायक हैं।

नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें?

नींबू से पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। इस खास ड्रिंक को बनाने के लिए एक नींबू और थोड़ी मात्रा में काले नमक की आवश्यकता होगी। एक ग्लास पानी में आधे चम्मच काले नमक और एक छोटे निम्बू को निचोड़ लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। खाने से पहले रोजाना लगातार एक महीने तक इसका सेवन पेट की चर्बी तेजी को कम करती हैं।

यह भी पढ़ें

शरीर को हाइड्रेट रखता हैं

हमारे शरीर को रोजाना पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती हैं। शरीर में पानी की कमी कई शारीरिक समस्यायों को न्योता देते हैं। जी हां, डिहाइड्रेशन की वजह से कब्ज, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रोब्लेम्स, पीला पेशाब, पेशाब में जलन, स्किन ड्रायनेस, अपच, मष्तिष्क से जुड़ी समस्याएं और कमजोरी जैसी कई गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ता हैं। काला नमक और नींबू पानी शरीर में आसानी से अब्सोर्ब हो जाता हैं। दरसल इसमें कई इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स खनिज जैसे सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड आदि शरीर में पानी का संतुलन बनाएं रखने में मदद करती हैं। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो बेहोशी, सरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं।

पाचन तंत्र के लिए है अच्छा

जी हां, अगर आपको अक्सर गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या रहती है तो इसका सेवन लाभप्रद हैं। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता हैं। साथ ही मल की चिकनाई को बढाता हैं। काला नमक भी पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। दरसल निम्बू-नमक पानी कई पाचक एंजायम होते हैं। जो खाद्य पदार्थों के पाचन में मदद करते हैं।

हार्ट के लिए है अच्छा

दोस्तों, लो बिपि की समस्या में काले नमक और नींबू से बना पेय बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक हैं। इस मिश्रण में सोडियम और विटामिन सी हैं। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रोल लेवल डाउन तो होता ही है साथ ही यह बेस्ट डिटॉक्सीफायर हैं। इसमें अन्य कई मिनरल्स होते हैं। जो हार्ट का ख्याल रखता हैं।

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की काला नमक और नींबू पानी पीने के मुख्य फायदे कौन-कौन से हैं। इसका सेवन स्किन प्रोब्लेम्स, गले की खराश और शारीरिक कमजोरी में भी फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें

काला नमक और नींबू पानी कब पीना चाहिए

अगर आप वेट को जल्दी घटाना चाहते है तो सुबह खाली पेट ही इसे पीना लाभप्रद होगा। हालांकि आप इस खास ड्रिंक को दिन के किसी भी समय पी सकते हैं। खाने के बाद इस ड्रिंक का सेवन पाचन क्रिया को तीव्र करती हैं।

निष्कर्ष

आज की यह खास आर्टिकल ” काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे ” आपको जरुर पसंद आयी होगी। इस बेहतरीन जूस का सेवन डिहाइड्रेशन, हार्ट प्रोब्लम्स, पाचन समस्यायों, मोटापा और कमजोरी में लाभप्रद हैं। आपको बता दे की नींबू नमक पानी में बहुत कम मात्रा में कैलरी होती हैं। इसके अलावे यह वजन को घटाने में भी बेहद प्रभावी हैं। अगर आप इसका सेवन आवश्यकता से अधिक करते है तो नुकसान भी संभव हैं। इसलिए रोजाना सिर्फ एक गिलास पीना ही फायदेमंद हैं। अधिक जानकरी के लिए नजदीकी चिकित्सक से सम्पर्क करें।

उम्मीद है की आपको यह जानकारी ” काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे ” पसंद आयी होगी। इस जानकारी को अपने करीबियों तक जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment