मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके – मुंह की बदबू का कारण

Spread the love

मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके – अक्स्कर ही लोग मुंह से दुर्गन्ध आने की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या के कारण कई बार हम शर्मिंदगी का भी सामना करते हैं। अगर आप कही इंटरव्यू के लिए जाते हैं और बोलने के दौरान मुंह से बदबू या दुर्गन्ध आती हैं तो आपको लापरवाह समझा जा सकता हैं। मुंह से बदबू आने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। यह ज्यादा धुम्रपान या शराब के सेवन से भी हो सकता हैं। तो आइये विस्तार से इस समस्या को समझते हैं और मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके जानते हैं।

मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके - मुंह की बदबू का कारण
मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके – मुंह की बदबू का कारण

मुंह की बदबू का कारण

दोस्तों ऐसे तो मुंह की दुर्गन्ध ब्रश न करने के कारण या मुंह की साफ-सफाई न होने के चलते आ सकती हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती हैं की रोज सुबह-शाम ब्रश जरुर करनी चाहिए। मुंह की साफ-सफाई से दुर्गन्ध आने की समस्या को रोकने का सबसे अच्छा तरीका हैं। खैर मुंह से दुर्गन्ध आने के अन्य कारणों को जान लेते हैं उसके बाद आपको मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके बताएँगे जो आपकी समस्या को छूमंतर कर देगी।

1. दांतों के सड़ने की वजह से
2. शराब और सिगरेट के सेवन से
3. मसुढे की समस्या के चलते
4. सल्फर युक्त भोज्य पदार्थों के अधिक सेवन से
5. मुंह में बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण
6. पाचन में समस्या के वजह से
7. ब्रश न करने से

मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके –

दोस्तों मुंह की दुर्गन्ध अगर सामान्य कारणों की वजह से हैं तो नीचे बताएं गए इन 8 उपायों को जरुर करें। इन उपायों से मुंह की दुर्गन्ध समाप्त हो जाएगी। लेकिन अगर आपकी समस्या मसुढे की किसी बीमारी या दांतों में सडन की वजह से हैं तो किसी डेंटिस्ट से मिलकर इसका इलाज करवाएं। आइये जानते हैं मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके :-

1. नियमित ब्रश करें

दांतों और मसूढ़ों की अगर देखभाल न की जाएँ तो यह मुंह की दुर्गन्ध का कारण बन जाता हैं। नियमित साफ-सफाई से खाने का टुकड़ा जो हमारे दांतों के बीच फंसा रहता हैं वह आसानी से निकल जाता हैं। इस तरह इन्फेक्शन का खतरा दूर होता हैं। आपको रोज सुबह-शाम ब्रश करने की आदत डालनी चाहिए इससे मुंह की दुर्गन्ध को दूर किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

2. दालचीनी

दालचीनी को शहद के साथ मिलाकर मसूढ़ों और दांतों पे लगाने से दर्द के साथ-साथ दुर्गन्ध से भी मुक्ति मिलती हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को बढ़ने से रोककर मुंह को तरोताजा रखती हैं। दालचीनी एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला खाद्य पदार्थ हैं। इसका इस्तेमाल शब्जी आदि में भी किया जाता हैं।

Also, Read गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे

3. नीम

नीम के 10 पत्ते प्रतिदिन खाने से मुंह की दुर्गन्ध दूर होती हैं। इसका सेवन खून को साफ करता हैं और मुंह में बैक्टीरिया के फैलाव को रोकने में सक्षम हैं।

4. लौंग

लौंग का उपयोग पुराने समय से ही दन्त दर्द की समस्या में किया जा रहा हैं। लौंग के तेल से मुंह के दुर्गन्ध की समस्या भी दूर होती हैं। इसका तेल बाजार में भी आसानी से उपलब्ध हैं। इस तेल के 2 बूंद मुंह में डालने से दुर्गन्ध दूर होती हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आपके दांतों और मसूढ़ों की भी रक्षा करती हैं।

Also, Read लौंग खाने के फायदे (long khane ke fayde)

5. तुलसी

एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर तुलसी मुंह के बैक्टीरिया से लड़कर दांतों को स्वस्थ रखती हैं साथ ही दुर्गन्ध को दूर करती हैं। इसके लिए आप तुलसी के 10 पत्ते 1 गिलास पानी में उबालकर रोज दिन में एक बार कुल्ला कर सकते हैं।

Also, Read खुजली क्यों होती है इसके लक्षण और घरेलू उपाय

6. खूब पानी पियें

पानी की कमी से मुंह के सूखने के कारण भी दुर्गन्ध आना आम बात हैं। रोज कम से कम 4 लिटर पानी पीना बहुत जरुरी हैं।

7. निम्बू

निम्बू के सेवन से भी मुंह की गन्दी दुर्गन्ध की समस्या से राहत मिलता हैं। दरसल यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारकर आपके मुंह को स्वस्थ रखता हैं। इसके लिए आप रोज आधे निम्बू का टुकड़ा चूस सकते हैं।

Also, Read सर्दी में क्या खाना चाहिए | सर्दी-जुकाम के घरेलु उपाय

8. ब्रेथ फ्रेशनर – मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके

बाजार में कई ऐसे ब्रेथ फ्रेशनर मौजूद हैं जो की मुंह की दुर्गन्ध की समस्या में बेहद असरदार हैं। आप इस जेल को ट्रेवल करते वक्त कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके बताएं जो की काफी असरदार हैं। मुझे उम्मीद हैं की आपको यह प[पोस्ट बहुत पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

1 thought on “मुंह की दुर्गंध भगाने के 8 तरीके – मुंह की बदबू का कारण”

Leave a Comment