जान लो – पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

Spread the love

पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए :- एक स्त्री के लिए सबसे जरुरी पति का प्रेम ही हैं। जब शादी होती है तो लड़की को ससुराल वालों के साथ घुलने-मिलने में काफी वक़्त लग जाता हैं। एक पति ही होता है जिससे वह हर टॉपिक पर खुलकर बातें कर सकती हैं। हिन्दू धर्म में पति-पत्नी को एक दुसरे का पूरक कहते हैं। स्वयं भगवान शिव शंकर ने अर्धनारीश्वर रूप धारण कर यह बतलाने की कोशिश की पति-पत्नी वास्तव में एक ही हैं। जिसके बाद पति-पत्नी को एक दुसरे के अर्धांग से भी संबोधित किया जाता हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक का भी नाराज होना पूरी फॅमिली पर बुरा असर डालता हैं। अगर आपकी अरेंज मैरिज हुई है तो पति का प्रेम पाने में थोड़ा समय लग सकता हैं। हालांकि पति का प्यार पाना कोई मुश्किल कार्य नहीं हैं। आप थोड़ी सी कोशिश से पति का प्यार पाने में सफल हो सकती हैं। तो आइए जानते है की पति का प्यार पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए ?

Thumbnail 1749895073257
जान लो – पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

अगर पति-पत्नी के बीच प्यार न हो तो बच्चे के साथ-साथ पूरी फैमिली टूटकर बिखड़ जाती हैं। रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े की वजह से परिवार में अशांति और नकारात्मक माहौल सा बन जाता हैं। पति-पत्नी के रिश्ते को प्यार की मजबूत डोर ही बांधे रह सकती हैं। कपल्स के बीच प्यार जितना गहरा होगा रिश्ते उतने ही अधिक मजबूत होते हैं। अक्सर स्त्रियों की यह शिकायत रहती है उसके पति उनकी फ़िक्र नहीं करते है या बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। हर पत्नी चाहती है उसका पति दूसरों की तरह सिनेमा, शौपिंग और पार्क आदि में समय व्यतीत करें। परन्तु इसके लिए एक दुसरे के मन में प्यार होना भी जरुरी हैं। इसलिए आइए जानते है की पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ?

पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

जान लो - पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए
जान लो – पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

जब पत्नी को पति का प्यार नहीं मिलता है तो अक्सर वो गूगल से सवाल करती है जैसे :- पति का दिल जीतने के लिए क्या करना चाहिए?, पति को अपनी ओर कैसे आकर्षित करें?, पति के मन में प्यार कैसे जगाएं? आदि। कपल्स के बीच की दूरियों को कम करने के लिए कपल्स में से किसी एक को प्यार जगाने की कोशिश करनी ही पड़ती हैं। पति-पत्नी के बीच होने वाली छोटी मोटी नोक-झोंक आम बात हैं। इससे रिश्ते बिगड़ते नहीं बल्कि समय के साथ और भी मधुर हो जाती हैं। लेकिन जब पति घर में भी अनजान की भांति व्यवहार करने लगे तो पत्नी के लिए वो सबसे कठिन समय होता हैं।

ज्यादात्तर लोग अरेंज मैरिज में ही यह सवाल करते है की पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए । पति का प्यार न मिलने की कई वजहें हो सकती हैं। अरेंज मैरिज में ज्यादात्तर शादियां पेरेंट्स की मर्जी से होती हैं। ऐसे में कपल्स को एक दुसरे को जानने और समझने में वक्त लगता हैं। एक दुसरे की सोच में अंतर भी प्यार में रुकावट पैदा करती हैं। हालांकि दो विपरीत सोच वाले लोग भी जीवन भर के लिए साथ निभा सकते हैं। बस दोनों के बीच प्यार का होना आवश्यक हैं। इसलिए सबसे पहले यह जान लो की पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए :-

पति की छोटी-मोटी जरूरतों का ख्याल रखें

भारतीय घरों में ज्यादात्तर पुरुष ही घर के मुखिया होते हैं। ऐसे में घर के कामों के अलावे आर्थिक जिम्मेदारियां भी इन्हीं के कन्धों पे होता हैं। दिन भर के काम और थकान किसी को भी थका देता हैं। वही स्त्रियां घर के काम करती हैं। ऐसा नहीं है की हाउसवाइफ का काम आसान होता हैं। लेकिन पुरुषों को बाहरी कार्यों के साथ-साथ घर में बहुत से जरुरी कार्य करने होते हैं। ऐसे में शारीरिक और मानसिक थकान व्यक्ति को चिडचिडा कर देता हैं। अगर आप ऑफिस जाने से पहले और आने से बाद पति की थोड़ी हेल्प कर देंगी तो उनके दिल में आपके लिए जगह जरुर बनेगी।

अत: आप पति के लिए छोटी-मोटी चीजे जैसे:- आयरन्ड शर्ट, रुमाल, शॉक्स और लंच आदि पहले से तैयार रखें। इसके अलावे ऑफिस से आने के बाद कॉफ़ी और चाय के लिए पूछ सकती हैं। हर किसी की अपनी पसंद-नापसंद होती है इसलिए खुद को उनकी जरूरतों के हिसाब से ढाल सकती हैं। इस तरह पति का दिल जीतना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें किसी को अपने प्यार में पागल करने का तरीका – 5 तरीके

पति का प्यार पाने के लिए पति के फैसलों का सम्मान करें

पति-पत्नी के बीच हुई छोटी-मोटी अनबन भी कभी-कभी बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती हैं। कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां आती है जब हमें कोई मुश्किल फैसला लेना पड़ता हैं। पति-पत्नी की सोच बिल्कुल एक जैसी हो यह जरुरी नहीं है। ऐसे में अगर पति किसी महत्वपूर्ण फैसले पर अपनी राय दे रहा हो तो उसका विरोध करने के बजाय सही समय देखकर बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। इसके अलावे बाहरी कार्यों और फैसलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। अगर पति द्वारा लिया गया कोई फैसला अनुचित लग रहा हो तो किसी तीसरे के सामने उनकी बातों को काटने से बचना चाहिए। अगर आप पति का सम्मान करेंगी तो पति भी आपका सम्मान करेगा।

यह भी पढ़ें प्यार में सबसे ज्यादा कौन तड़पता है – जानकर हैरान हो जाएंगे

पति के लिए अधिक से अधिक समय निकालें

रिश्तों में समय का अभाव प्यार को कम करता हैं। पति का प्यार पाने के लिए समय निकालना सबसे जरुरी हैं। अगर आप भी बीजी रहती है तो अपने बीजी लाइफस्टाइल से भी समय निकालकर पति के साथ रोमांटिक होने के लिए समय जरुर निकालें। इसके अलावे पति की समस्यायों को सुने और उसे दूर करने में सहायता कर सकती हैं। पति के मूड को ठीक करने के लिए मूवीज , शौपिंग और किसी शांत जगह पर जाने का प्लान कर सकती हैं। हालांकि इसमें पति की भी रजामंदी होनी चाहिए।

इसलिए पहले पति से उनकी रुचियों के विषय में जानने की कोशिश करें। उसके बाद ही कोई डिसीजन लें। जब एक दुसरे के साथ टाइम स्पेंड करते है तो एक दुसरे के पसंद नापसंद आदि के बारे में अच्छी तरह जान पाते हैं। जिसके बाद आप उन्हें खुश करने के लिए नए और कुछ यूनिक तरीके आजमा सकती हैं। इसके अलावे प्रतिदिन पति के साथ बेड पर एक अच्छा समय जरुर बिताएं।

यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं – 5 आसान तरीके

जरूरत पड़ने पर पति की सहायता करें

हर किसी को कभी न कभी हेल्प की जरूरत पड़ती ही हैं। जरूरत के समय हेल्प करने वाले लोगों को कोई जल्दी भूल नहीं पाता हैं। आपके हेल्पिंग नेचर से रिश्ते में सुधार आने की प्रबल सम्भावना हो सकती हैं। पति-पत्नी को हर परिस्थिति में एक दुसरे का साथ देना चाहिए। इससे रिश्ते में मिठास आती हैं। इसलिए संभव हो तो बिज़नस और जॉब में भी अपने पति की हेल्प कर सकती हैं। एक दुसरे की हेल्प करने से विश्वास और प्रेम प्रबल होता हैं। दिल को तसल्ली रहती है की मुसीबत में हेल्प करने के लिए उसके पास कोई तो हैं।

पति का प्यार पाने के लिए पति की मनपसंद डिश बनाए

कहते है की पति का प्यार पाने का रास्ता उसके पेट से गुजरता हैं। सच कहा जाए तो इसमें सच्चाई भी हैं। स्वादिष्ट व्यंजन और भरा हुआ पेट अशांत मन को शांत करता हैं। जब आपको आपकी मनपसंद चीजें मिलती है तो मन ख़ुशी से झूम उठता हैं। ऐसे में हैप्पी होरमोंस रोलिज होते है जो तनाव को दूर करने में मदद करती हैं। इसलिए सप्ताह में दो से तीन दिन पति की फेवरेट डिश जरुर बनाएं। इसके अलावे आप लंच में भी कुछ विशेष और यूनिक चीजें बनाकर दे सकती हैं। जब ऑफिस में पति के कलीग्स खाने की तारीफ़ करेंगे तो पति आपसे हमेशा रहेंगे।

यह भी पढ़ें प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है

निष्कर्ष – पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

आज की इस खास पोस्ट ” पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ” में मैंने आपको बताया है की पति का प्रेम कितना जरुरी है और इसे कैसे पा सकते हैं। जिन स्त्रियों को पति का प्रेम नहीं मिलता है उनकी लाइफ बिल्कुल नीरस हो जाती हैं। रोज-रोज घर में बेकार के लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। फिजिकल रिलेशनशिप में कमी भी पति के गुस्से की वजह हो सकती हैं। इसलिए पति के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालकर उनके साथ रहें।

उम्मीद है की यह पोस्ट ” पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ” पति से नजदीकियों को बढाने में मदद करेगी। हर पति को शरारती पत्नियां बहुत पसंद होती हैं। इसलिए रोमांटिक होने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए। इस खास पोस्ट में बतायी गयी जानकारी निश्चित ही आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इसलिए इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें Apne Pyar Ko Kaise Paye : प्यार पाने के आसान तरीके

Leave a Comment