पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें 7 चमत्कारी उपाय

Spread the love

पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें 7 चमत्कारी उपाय :- सरसों राई के समान छोटे-छोटे लेकिन पीले कलर का होता है जिसका इस्तेमाल पूजा और तांत्रिक कार्यों में भी किया जाता हैं। देवी देवताओं पर भी पूजा के दौरान राई चढ़ाया जाता हैं। सरसों का छोटा गोल दाना आपकी लाइफ बदल सकने की क्षमता रखता हैं। शत्रुओं और नकारात्मक बुरी शक्तियों को खुद से दूर रखने के लिए हवन और तांत्रिक उपाय करने की सलाह दी जाती हैं। तंत्र शास्त्रों शास्त्रों में पीली सरसों को शत्रु नाशक और सकारात्मकता को आकर्षित करने वाला बताया गया हैं। पीली सरसों का तांत्रिक प्रयोग किसी को नुकसान पहुँचाने के लिए नहीं करना चाहिए। नीचे पीली सरसों के चमत्कार और शत्रु नाश के लिए कुछ प्रभावी उपाय बताएं गए हैं।

पीली सरसों के तांत्रिक उपाय आर्थिक तंगी, कर्ज, घरेलु कलह, नेगेटिव एनर्जी और शत्रुओं से बचने के लिए किया जाता हैं। इन समस्यायों से छुटकारा पाने में जब व्यक्ति असमर्थ सा महसूस करता है तो तांत्रिक उपायों के विषय में सोचता हैं। तंत्र शास्त्रों की माने तो पीली सरसों से शत्रु नाश का प्रयोग अचूक उपायों में से एक हैं। पीली सरसों से शत्रु नाश के निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।

पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए 10 उपाय

पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए 10 उपाय
पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए 10 उपाय

अगर शत्रु और नकारात्मक शक्तियां आपके ऊपर हावी हो रही है तो इस स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। कई बार शत्रु आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। मन में जब जलन, इर्ष्या और द्वेष का भाव आता है तो करीबी भी शत्रु बन जाते हैं। अगर शत्रु आपको पराजित करने के लिए घिनौनी चाले चलते रहते है तो पीली सरसों के टोटके जरुर करें। पीली सरसों के टोटके बाहरी शत्रुओं के अलावे आंतरिक शत्रुओं जैसे नकारात्मक सोच और अकारण आने वाले क्रोध से भी व्यक्ति की रक्षा करता हैं।

1. शत्रु चाहे जितना भी प्रबल हो ” ॐ बगलायै नम: ” मंत्र को 11 बार बोलकर मिट्टी के दिए में घी और सरसों को डालकर रुई की बत्ती के साथ जलाने से पीछा छोड़ देता हैं।
2. गाय के गोबर से निर्मित जलावन या दीपक में तेल के साथ सरसों के दाने रखकर जलाने से भी शत्रुओं की चाल बेअसर हो जाती हैं।
3. शत्रुओं पर हावी होने के लिए काले रंग के कपड़े में सरसों के बीज को रखकर माता लक्ष्मी के चरणों में रख देना चाहिए।
4. नकारात्मक उर्जा और आतंरिक शत्रुओं से पीछा छुड़ाने के लिए सरसों के बीज को सात बार सर पर फेड़कर जला दें।
5. अगर व्यापार और कार्यक्षेत्र में कोई दुश्मन परेशान कर रहा है तो ऐसी स्थिति में सरसों को गीले गोबर में डालकर पूजा करनी चाहिए।
6. सरसों के बीज को कपड़े की पोटली में डालकर उसपे दुश्मनों का नाम लिखकर बहती जलधारा में प्रवाहित कर देने से शत्रु अपनी चाल में निष्फल हो जाता हैं।
7. ॐ ह्रीं सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए गंगा जल में सरसों बीज मिलाकर पूर्व दिशा में मुख कर सुबह जल अर्पित करने से भी दुश्मन कमजोर होते हैं।

पीली सरसों जलाने से क्या होता है?

पीली सरसों को घर के अंदर जलाने से नकारात्मक उर्जा का नाश होता हैं। जो लोग प्रतिदिन शाम को सरसों के 11 दाने जलाते है उन्हें धन संबंधी समस्याएं नहीं आती हैं। इसके अलावे इसे दुकान और कार्यस्थल पर जलाते रहने से नकारात्मक लोगों के बुरी नजर का प्रभाव नष्ट होता हैं। कर्ज में डूबे व्यक्ति की आय में वृद्धि होती है जिससे आर्थिक समस्याएं भी जल्दी दूर होती हैं। शास्त्र कहते है की इन समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना शाम के वक्त माता लक्ष्मी के सामने सरसों या तील के तेल में सरसों के ११ दाने डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन भी सुख पूर्वक व्यतीत होता हैं। घर में अकारण लड़ाई-झगड़े भी नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है?- ज्योतिषी के अनुसार

पीली सरसों से हवन करने से क्या होता हैं ?

हवन में हुमाद के साथ पीली सरसों को जलाने से सकारात्मक एनर्जी का प्रवाह तीव्र होता हैं। जिससे बुरी शक्तियां घर से दूर होती हैं। भुत-प्रेत बाधाएं नष्ट होती हैं। पीली सरसों से हवन करने से घर के चारों तरफ एक दैवीय सुरक्षात्मक आवरण बनता हैं। जिससे नकारात्मक उर्जा और नकारात्मक सोच वाले लोग घर के अंदर प्रवेश करने से भी डरते हैं। इस हवन से देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैं। जिससे जीवन में चल रही अनेक तरह की समस्याएं स्वत: ही नष्ट होने गलती हैं।

यह भी पढ़ें काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका सभी राशियों के लिए

शिवलिंग पर पीली सरसों चढ़ाने के फायदे

शिवलिंग पर पीली सरसों चढाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। आशीर्वाद फलस्वरूप व्यक्ति के शत्रु भी मित्रता की चाहत रखने लगते हैं। घर-परिवार में चाहे जैसी भी समस्याएं हो शिव कृपा से बाधाएं स्वत: ही दूर होने लगती हैं। रोगी को रोग और अच्छे व्यक्ति को शत्रुओं से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावे शिवलिंग पर पीली सरसों चढ़ाने धन से जुड़े कार्यों जैसे व्यापार और जॉब में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें सफेद आंकड़े की जड़ (Safed Aakde Ki Jad) के लाभ और उपाय उड़ा देंगे होश

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट ” पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें 10 चमत्कारी उपाय ” में दी गयी जानकारी कई शास्त्रों और मान्यताओं पर आधारित हैं। तांत्रिक अक्सर दुश्मनों से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरसों के जरिए तंत्र मन्त्र करते हैं। सरसों को दीपक और हवन कुंड में डालकर डालकर अग्निदेव के मन्त्रों का उच्चारण करने से भी शत्रुओं की बुरी मंशा नाकाम होती हैं। सरसों के टोटके व्यक्ति को आर्थिक समस्यायों के साथ-साथ जीवन में चल रही विविध समस्यायों से निजात देता हैं।

उम्मीद है की आपको यह जानकारी ” पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें ” पसंद आयी होगी। इस खास जानकारी को उन लोगों के साथ जरुर शेयर करे जिनकी लाइफ शत्रुओं की वजह से प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

Leave a Comment