रात में बिल्ली रोने का मतलब :- घर में बिल्लियों का आना नार्मल हैं। चाहे शहर हो या गांव हर जगह बिल्लियां दिख ही जाती हैं। ज्यादात्तर बिल्लियां घर में खाने-पीने की चीजों की तालाश में आती हैं। कई बार तो बिल्लियां चूहों को पकड़ने के लिए घर में तबाही मचा देती हैं। यही वजह है की घर में बिल्लियों को देखते ही लोग उसे भगा देते हैं। लेकिन रात होते ही बिल्लियां आतंक मचाना शुरू कर देती हैं। कई बार हमें रात को सोने के बाद बिल्लियों के रोने या लड़ाई करने की आवाजें सुनाई देती हैं। शास्त्रों में बिल्ली का रास्ता काटना, एक दुसरे से लड़ना और राते के समय रोने जैसे स्थितियों का मतलब बताया गया हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है की रात के समय बिल्ली के रोने और लड़ने का मतलब क्या हैं :-

अलग-अलग धर्मों में बिल्लियों के रोने और झगड़ने का मतलब भी अलग-अलग हो सकता हैं। कई लोग बिल्लियों को रात की जगह दिन में रोते हुए देखते हैं। आज हम आपको असल जीवन के कुछ वास्तविक दृश्यों जैसे :- घर में बिल्ली का लड़ना ( Ghar men billi ka ladna ) , सुबह-सुबह बिल्ली का रोना और घर के अंदर बिल्ली का रोना ( Ghar ke andar billi ka rona ) आदि पर शास्त्रों के अनुसार विस्तृत चर्चा करेंगे। आइए शकुन शास्त्र अनुसार जानते है की बिल्ली को रोते और लड़ते हुए देखने का अर्थ क्या हैं।
रात में बिल्ली रोने का मतलब / घर के अंदर बिल्ली का रोना
आमतौर पर बिल्लियों को रोते हुए नहीं देखा जाता हैं। बिल्लियां जब रोती है तब जोर जोर आवाज करती हैं। उसकी आवाज बिल्कुल इंसानों की तरह होती हैं। ऐसा जान पड़ता है की बिल्ली नहीं कोई इंसान रो रहा हैं। जब आप घर से बाहर निकलकर देखते है तो वहां इंसान न्हिन्न बल्कि बिल्ली होती हैं। रात के समय घर के अंदर बिल्ली का रोना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता हैं। अगर आप अक्सर घर के बाहर या अंदर रात के समय बिल्लियों के रोने की आवाजें सुनते है तो सावधान हो जाइए। शकुन शास्त्र में बताया गया है की रात को बिल्ली का घर में आना और रोना अशुभ हैं।
बिल्लियों के रोने से घर के सभी सदस्यों पर आफत की बारिश होती हैं। जिसका मतलब है की घर का वातावरण खराब हो सकता हैं। घर के सदस्यों के बीच छोटी-मोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े शुरू हो सकते हैं। अर्थात गृह क्लेश बढ़ सकता हैं। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिससे पैसों की तंगी और मानसिक प्रेशर भी बढ़ सकता हैं। अगर आप किसी शुभ कार्य की शुरुवात करने जा रहे है और रात को रात में बिल्ली को रोते देखते है तो कुछ दिन के लिए कार्य को टाल देना उचित हैं।
घर में बिल्ली रोए तो क्या करना चाहिए?
हिंदू धर्म में घर के अंदर या आंगन में बिल्लियों का रोना अशुभ माना जाता हैं। इसलिए अगर आप बिल्लियों को रात या दिन के समय रोते या लड़ते हुए देखते है तो बिना देरी उन्हें वहा से भगा देना चाहिए। बिल्लियों के रोने की कई अन्य वजहे भी हो सकती है जैसे भूखा होना और चोटिल होना आदि। अत: आप उसे भोजन और इलाज की व्यवस्था भी कर सकते हैं। इससे भविष्य इमं होने वाले नुकसान की संभावना बेहद कम हो जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में इसके निवारण का उपाय बताया गया हैं। हर घर में प्रतिदिन पूजा-पाठ तो होता ही हैं। सुबह उठने के बाद स्नान करें। उसके बाद नीम के 9 पत्ते तोड़कर मां दुर्गा पर चढ़ाकर उसे मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे नकारात्मक उर्जा घर के अंदर प्रवेश करने से भी डरती हैं। इसके अलावे गौमूत्र और गंगा जल का छिड़काव भी घर को पवित्र करता हैं।
यह भी पढ़ें kali मक्खी का घर में आना शुभ या अशुभ
सुबह-सुबह बिल्ली का रोना

अलग-अलग धर्मों के गुरु इसकी व्याख्या अलग-अलग तरीके से करते हैं। कुछ लोग इस दृश्य को शुभ तो कुछ अशुभ मानते हैं। जी हां, माना जाता है की बिल्लियों का रोना दुर्भाग्य लेकर आता हैं। जिस घर में बिल्लियां रोजाना रोती हुई सुनी जाती है उस घर के प्रत्येक सदस्यों पर विपदा आने की संभावना बनी रहती हैं। लेकिन वही कुछ देशों में इसे शुभ भी माना जाता हैं। अगर आप सुबह-सुबह बिल्ली का रोना देखते है तो इसका मतलब यह हो सकता है की व्यापार में सामान्य से अधिक लाभ हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें चमगादड़ का बच्चा घर में आना शुभ अशुभ
घर में बिल्ली का रोना शुभ है या अशुभ
घर में बिल्ली का रोना शुभ नहीं होता हैं। यह दुर्भाग्य, गरीबी और बुरा समय शुरू होने की ओर इशारा करता हैं। जिनके घरों में अक्सर ही बिल्ली रोती है उनके घर का वातावरण नकारात्मक हो जाता हैं। जिससे घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने लगता हैं। शकुन शास्त्र कहता है की घर में बिल्ली का रोना इशारा करता है की भविष्य में आपका स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं।
यह भी पढ़ें सोते समय मुंह से लार गिरना शुभ या अशुभ
घर में बिल्ली का बोलना शुभ या अशुभ
घर में बिल्ली का बोलना शुभ माना जाता हैं। बिल्लियां घर में घुसते ही म्याऊ की आवाज निकालती हैं। बिल्लियों का बोलना आम माना जाता हैं। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। बिल्लियों का बसेरा आमतौर पर इंसानों का घर ही होता हैं। ऐसे में उनका घर में आना और बोलना आम बात हैं। घर में बिल्ली का बोलना शुभ या अशुभ नहीं होता हैं।
यह भी पढ़ें सपने में दो कुत्ते देखना और हमला करना करना शुभ या अशुभ
रात को बिल्ली का घर में आना ( Raat ko billi ka ghar me aana )
रात को बिल्ली का घर में आना भी आम बात हैं। लेकिन अगर रात में बिल्ली घर में प्रवेश कर तबाही मचाती है तो यह नकारात्मक ऊर्जा के घर में प्रवेश के संकेत हो सकते हैं। वही रात में बिल्ली का झगड़ना, रोना और दूध पीना अशुभ माना जाता हैं। घर में बिल्ली द्वारा इन क्रियाओं का होना अशुभ घटनाओं के शुरुवात के संकेत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें नारियल में बीज निकलना शुभ या अशुभ
बिल्ली के रोने का मतलब क्या है
बिल्ली के रोने (Ghar ke andar billi ka rona ) का मतलब है की आपकी निकट भविष्य में लाइफ में नकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जिसका असर न सिर्फ आप पर बल्कि पुरे परिवार पर हो सकता हैं। बिल्लियों के रोने की वजह आमतौर पर भूख अथवा चोट होती हैं। इसलिए जब भी बिल्ली को रोते हुए देखे तब उसे बर्तन में खाने की कुछ चीजें जरुर दें। शकुन शास्त्र में बताया गया है की बिल्लियों का रोना बिन बुलाए मुसीबतों को आमन्त्रण देता हैं। जी हां, रात हो या दिन किसी भी वक्त बिल्लियों का रोना इंगित करता है की भविष्य में स्वास्थ्य और धन हानि हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें सपने में घर की मरम्मत देखना / सपने में घर लीपना देखना शुभ या अशुभ
घर में बिल्ली का लड़ना
घर में बिल्ली का लड़ना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, घर में बिल्ली का लड़ना संकेत है की परिवार में किसी वजह से बिखराव उत्पन्न हो सकता हैं। धन-सम्पत्ति या अन्य कारणों से विवाद बढकर लड़ाई-झगड़े का रूप ले सकती हैं। इसलिए अगर आप बिल्लियों को घर के अंदर लड़ते-झगड़ते देख रहे है तो परिवार के सदस्यों से बात करते वक्त शब्दों पर ध्यान जरुर रखें। आपका अच्छा व्यवहार ही आने वाली मुसीबत को टाल सकती हैं।
यह भी पढ़ें सपने में कुत्ते का प्यार करना / सपने में कुत्ते का अटैक शुभ या अशुभ
निष्कर्ष – रात में बिल्ली रोने का मतलब
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की रात में बिल्ली रोने का मतलब क्या हैं। रात को बिल्ली का घर में आना और रोना ( Raat ko billi ka ghar me aana aur rona ) अलग-अलग धर्मों में अलग-अलग अर्थ रखता हैं। हिंदू धर्म में बिल्लियों का घर में लड़ना-झगड़ना और रोना अशुभ माना जाता हैं। अशुभ स्थिति को टालने के लिए सुबह उठते ही नीम के पत्ते दरवाजे पर टांगकर घर में गंगा नदी के जल का छिड़काव कर देना चाहिए।
यहा बतायी गयी जानकारी शास्त्रों और मान्यताओं पर आधारित हैं। अगर यह पोस्ट ” रात में बिल्ली रोने का मतलब ” आपको पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत