सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत

Spread the love

सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत – सपने हमारे जीवन का एक मुख्य हिस्सा हैं। सपने में घर बनाना, जलते और हिलते देखना कुछ ऐसे सपने हैं जिसका जुड़ाव आपके भविष्य से हो सकता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने का मूल उद्देश्य व्यक्ति को सावधान करना होता हैं। कुछ सपने सिर्फ आपके आने वाले सुखद अथवा दुखद पलों को बतलाने की कोशिश करता हैं। हालांकि व्यक्ति अपने कर्मों से संभावित स्थितियों को पूरी तरह से बदल सकता हैं। तो आइए जानते हैं की सपने में दूसरे का घर देखना शुभ माना जाता हैं या अशुभ ?

सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत
सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत

घर के सपने का हम हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता हैं। शास्त्र कहते हैं की जीवन में जो कुछ भी होता हैं उसके पीछे कोई न कोई बड़ी वजह जरुर होती हैं। सपने भी बेशकीमती हैं। जो हमें समय से पहले ही सावधान कर विकट परिस्थितियों पर विजय पाने का मौका देती हैं। नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया हैं की सपने में दूसरे का घर देखना शुभ हैं या अशुभ ?

सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ?

कई बार सपने किसी अनजान या करीबी का घर नजर आता हैं। घर तो घर ही हैं। जिसके सर पर छत नहीं होता हैं उसका जीवन बड़ा ही कठिन जान पड़ता हैं। सपने में दूसरे का घर देखना शुभ सपना हैं। बशर्ते की आप घर को सामान्य और अच्छी स्थिति में देखते हैं। कुछ स्थितियों में दुसरे के घर को देखना अशुभ भी होता हैं। जहां सपने में दूसरे का घर जलते हुए देखना अशुभ माना जाता हैं वही दुसरे के घर को अच्छी स्थिति में देखना संकेत हैं की आपका जीवन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। किसी भी तरह की समस्या जैसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक आपको प्रभावित नहीं कर पाएगी।

सपने में दूसरे का मकान बनते हुए देखना

घर चाहे दुसरे का हो या अपना, अगर आप स्वपन में बनते हुए मकान या घर को देख रहे हैं तो समझ लीजिये की आपकी तमन्ना और रियल लाइफ का सपना पूर्ण होने के कगार पर हैं। व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में की गयी आपकी कड़ी मेहनत का शुभ फल सफलता के रूप में प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने

सपने में दूसरे का घर जलते हुए देखना

सपने में दूसरे का घर जलते हुए देखना
सपने में दूसरे का घर जलते हुए देखना

सपने में दूसरे का घर जलते हुए देखना बेहद अशुभ हैं। निकट समय में कई ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिसकी वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती हैं। परिवार की पद-प्रतिष्ठा समाज में धूमिल हो सकती हैं। यह आवश्यक हैं नहीं की आपके द्वारा सपने में भिन्न-भिन्न अवस्थाओं और स्थितियों में देखा गया घर का सपना रियल लाइफ के घर अथवा मकान से जुड़े हो। जी हां, ये सपने रियल लाइफ में आने वाले खुशियों और दुखद पलों का संकेत हो सकता हैं। सपने में दूसरे का घर जलते हुए देखना इशारा हैं आपके हाथों से जाने-अनजाने कुछ ऐसे अशुभ और अधर्म कार्य हो सकते हैं जिसके चलते समाज के लोग आपका आदर नहीं करेंगे। आर्थिक परेशानियां सबसे बड़ी समस्या बनकर आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए पैसों की बचत करना अभी से शुरू करें।

यह भी पढ़ें सपने में दूसरे के सिर से जुएं निकालना / सपने में लिख देखना

सपने में घर हिलते हुए देखना

सपने में घर हिलते हुए देखना आपके भीतर के डर और वर्तमान में चल रही किसी समस्या के चलते मानसिक तनाव होने की ओर संकेत करता हैं। यह सपना भय और मन के विचलन का प्रतिक हैं। व्यवसाय, स्वास्थ्य और जॉब को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में संभलकर कदम बढ़ाएं क्योकि आपके आसपास कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी बुरी नजर आपके व्यापार पर हैं। घर का हिलना संकेत हैं की सामाजिक प्रतिष्ठा घटेगी जिसका परिवार पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें सपने में कांच की चूड़ियां देखना / सपने में कांच की बोतल देखना शुभ या अशुभ


सपने में घर बदलना

सपने में घर बदलना जीवन में होने वाले कई बदलावों के संकेत देते हैं। आप मौजूदा लाइफ से उतने खुश नहीं हैं। मानसिक तनाव और कुछ समस्याएं आपको प्रतिदिन परेशान कर रही हैं। आप बंदिशों में रहना पसंद नहीं करते हैं। किसी भी कार्य को स्वतंत्र रहकर या बिना रोक टोक के करना पसंद करते हैं। सपने में घर बदलना यह भी संकेत देता हैं की एक नई शुरुवात आपकी प्रतीक्षा में हैं। हालांकि बदलाव मिले जुले प्रभावों वाला हो सकता हैं। इसलिए हमेशा सावधान रहकर ही अपने कदम आगे बढ़ाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें सपने में काला भैंसा देखना कैसा होता है ? – मतलब जान हैरान हो जाएंगे

सपने में घर का दरवाजा खुला देखना

सपने में घर का दरवाजा खुला देखना बड़ा ही शुभ हैं। अगर स्वप्न में आप शाम के वक्त दरवाजे को खुला देखते हैं तो यह स्वप्नद्रष्टा के लिए बेहद शुभ हैं। शाम के वक्त दरवाजा खोलकर रखने से माता लक्ष्मी का आगमन होता हैं। धन अचानक से बढ़ने लगता हैं। व्यापार और जॉब से पैसों की बारिश होने लगती हैं। स्वप्न में दिखी यह स्थिति भी यही संकेत देते है।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत

निष्कर्ष

सपने सभी को आते हैं कुछ भूल जाते हैं तो कुछ को याद रहते हैं। अगर आपके द्वारा देखें गए सपने भी सुबह उठने के बाद याद रह जाते हैं तो समझ लीजिये की ईश्वर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस लेख में मैंने बताया हैं की सपने में दूसरे का घर देखना शुभ होता हैं या अशुभ ?। साथ आपने जाना हैं की घर का जलना, बदलना और हिलना कैसा संकेत देता हैं। सपने का अर्थ चाहे शुभ हो या अशुभ आपको सावधानी तो रखनी ही चाहिए।

यकीन हैं यह जानकारी ” सपने में दूसरे का घर देखना शुभ या अशुभ ? घर का जलना, बदलना और हिलना देते हैं अजीबोगरीब संकेत ” आपके मन में उठ रहे सभी प्रश्नों के बोझ को हल्का करने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना देता हैं भयंकर संकेत

Leave a Comment