ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय – महिलाओं के लिए

Spread the love

ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय :- ऐसी बहुत सारी स्त्रियां है जिनकी ये शिकायत रहती है की ससुराल में उन्हें मान-सम्मान नहीं मिलता हैं। जब एक लड़की विवाह पश्चात ससुराल जाती है तो वहा अकेली फील करती हैं। उसका सबसे बड़ा सहारा और दोस्त उसका पति ही होता हैं। सास-ससुर का कर्तव्य है की वो बहु को बेटी की तरह प्यार दें। वही बहु को भी सास-ससुर की छोटी-मोटी फटकार को इग्नोर करना चाहिए। जिस तरह गलतियां करने पर माता-पिता अपनी संतान को सही रास्ता दिखाते है ठीक उसी तरह बहु को भी प्यार से समझाना चाहिए। गलतियां तो इंसान से ही होती है इसलिए गलतियों को सुधारकर आप दुबारा खोए हुए सम्मान को पा सकती हैं। रिश्तों में कड़वाहट और लड़ाई झगड़ो की सबसे बड़ी वजह गलतफहमियां और शक करना हैं। ससुराल में मान-सम्मान न मिलने की कई वजहे हो सकती हैं।

ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय - महिलाओं के लिए
ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय – महिलाओं के लिए

हर कोई चाहता है की उसकी फॅमिली में उसकी एक खास जगह हो। मान-सम्मान न मिलने पर आप मानसिक रूप से परेशान रहने लगते हैं। अगर ससुराल में सास-ससुर की सेवा करने के बावजूद इज्जत नहीं मिल रही है तो आपको हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो जरुर करना चाहिए। जब एक स्त्री की ससुराल वालों को खुश करने की हर कोशिश नाकाम हो जाती है तो वह अक्सर गूगल पर कुछ सवाल करती है जैसे :- ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय क्या है , इज्जत पाने के लिए क्या करें? आदि।

ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय

एक लड़की जो बहु बनकर ससुराल आयी है उसके उपर सैकड़ों प्रकार की जिम्मदारियां लाद दी जाती हैं। अचानक से ढेरों जिम्मेदारियों को देख लड़की घबरा जाती हैं। ऐसे में गलतियां होना आम बात हैं। कुछ ससुराल वाले गलतियों को ढूंढ-ढूँढ कर बहु को परेशान करते हैं। अगर दिल जितने के लिए सास-ससुर और पति की सेवा कारगर साबित नहीं हो रही तो इस स्थिति में संभावित कारणों पर मंथन आवश्यक हैं। मैंने आपको इस पोस्ट में बताया है की ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय करें?

ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय - महिलाओं के लिए
ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय – महिलाओं के लिए

1. ससुराल की समस्यायों को खुद तक रखें

ससुराल ही स्त्री का अपना घर होता हैं। शादी के बाद ससुराल वालो की चुगली मायके में नहीं करनी चाहिए। माता-पिता से बात जरुर करे लेकिन ससुराल वालो की बुराई अपने माता-पिता या मायके वालो से न करें। आपका चुगली करना पति और सास-ससुर को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। जब ससुराल वालो को यह बात पता चलती है की आप हर स्थिति-परिस्थिति की जानकारी मायके में देती है तो वे आपका सम्मान नहीं करेंगे। हर घर में छोटी-मोटी लड़ाई-झगड़े होते ही हैं। पति या सास-ससुर से हुई छोटी-मोटी बहस या लड़ाई आदि के बारे में मायके में नहीं बताना चाहिए। अपनी इन समस्यायों को खुद ही सोल्व करने की कोशिश करें। समस्या बड़ी और विकट होने पर ही मायके वालों को खबर करना उचित हैं। चुगली करने से खुद को रोकना ससुराल में मान-सम्मान पाने के ही उपाय हैं.

2. व्यवहार और बातचीत करने के तरीकों में बदलाव करें

अक्सर देखा जाता है की ससुराल वाले जब किसी गलती को सुधारने के लिए कहते है तो लड़की गुस्से में पलट कर तुरंत जवाब दे देती हैं। जब ससुराल में डांट पड़े ये समझकर शांत रहने की कोशिश करे की पति के माता-पिता आपके माता-पिता हैं। बात करते वक्त शब्दों में शालीनता आवश्यक हैं। अगर सामने वाला गुस्से में कुछ बोल रहा है तो आपको शांत रहने की जरूरत हैं। क्रोध को कभी भी क्रोध से नहीं काटा जा सकता हैं। अगर सामने वाला गुस्सा है तो एक प्यारी सी स्माइल ही उसे शांत करने के लिए काफी हैं।

सास को सासु कहने के बजाय माँ कहकर पुकारें। इससे उन्हें जरुर अच्छा लगेगा। ससुराल में अपनों से बड़े से बात करते वक्त आवाज को ज्यादा लाउड न रखें। ससुराल में कुछ समय बिताने के बाद आप परिवार के सभी सदस्यों को समझ पाती हैं। एक समय के बाद आप मायके की तरह ही ससुराल में ख़ुशी और आनंद महसूस कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण

3. खुद को योग्य बनाना भी है ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय

कुछ महिलाएं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होती हैं। शिक्षा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता का विस्तार करता हैं। हालांकि यह आवश्यक नहीं की जो कम पढ़े लिखे हो वो बुद्धिमान और समझदार न हो। अगर ससुराल वाले शिक्षित न होने की वजह से आपको अक्सर इग्नोर करते है तो आप समझदारी और बुद्धि से उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करें। किसी भी समस्या पर तुरंत रियेक्ट करने से बचें। कुछ भी बोलने से पहले २ बार जरुर सोचें। अगर संभव हो तो पढ़ाई जारी रखे और जॉब की तलाश करें। जब आप अपने पैरों पर खड़ी हो जाएंगी तो आप पर कटाक्ष करने की हिम्मत कोई नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी साथ में क्यों सोते हैं ? / मिलन कब और कैसे होना चाहिए

4. गिफ्ट्स जरुर दें

किसी खास मौके पर ससुराल वालों को गिफ्ट देना उन्हें खुश करने का एक बढ़िया तरीका साबित हो सकता हैं। अपनों को कुछ गिफ्ट करना प्यार दर्शाने का ही एक तरीका हैं। प्रेम बड़े से बड़े शत्रु के दिल को भी पिघला सकती हैं। ससुराल वाले तो आपके अपने ही हैं। इसलिए जन्मदिन या फिर किसी विशेष दिन सासु माँ और अन्य सदस्यों को चूड़ियाँ, साड़ी, पैंट-शर्ट आदि गिफ्ट जरुर करें। यह आवश्यक नहीं की गिफ्ट महंगा ही हो। आप उनसे उनकी पसंद पूछकर गिफ्ट का प्लान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2025

5. मददगार बने

मदद करना ससुराल में मान-सम्मान पाने के बेस्ट उपाय हैं। परिवार में हर किसी को कभी-न-कभी मदद की जरूरत पड़ती ही हैं। जब भी कभी ससुरालवालों को मदद की जरूरत हो आपको सबसे आगे रहना चाहिए। इस तरह उनकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। एक-दूजे की मदद करने से संबंधों में मिठास आती हैं। एक दुसरे पर विश्वास बढ़ता है जिससे गलतफहमियां और शक जैसी परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ता हैं।

यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति को बहुत सताती है – मिनटों में कण्ट्रोल करने के उपाय

6. समय के महत्त्व को समझे

मायके में ज्यादात्तर लड़कियां लेट उठती हैं। लेकिन ससुराल में नाविवाहिता के उपर कई जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए ससुराल में टाइम पर उठने की आदत डालनी चाहिए। कुछ अच्छी आदतें ससुराल में आपके सम्मान को बढाने में मदद कर सकती हैं। इसलिए रोजाना सभी के जागने से पहले उठकर स्नान आदि निवृत होकर किचन कार्यो को सम्पादित करें। ज्यादात्तर घरों में लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं। इसलिए सबसे पहले चाय बनाकर ससुराल वालों को दें।

यह भी पढ़ें पति को पत्नी का कौन सा अंग नहीं छूना चाहिए / स्त्रियों के किस अंग को छूना शुभ माना जाता है

6. तारीफ़ करना सीखें

अपनों से जलन, द्वेष और इर्ष्या जैसे भाव रखना रिश्तो में कडवाहट पैदा करती हैं। अगर आप इन भावों से ग्रस्त है तो आपका कोई सम्मान नहीं करेगा। अगर कोई अच्छा करता है तो उसकी तारीफ करें। तारीफ़ सुनना हर किसी को अच्छा लगता हैं। इससे सामने वाले का मन गदगद हो जाता हैं। ऐसे में सामने वाला तारीफ़ करने वाले को इग्नोर नहीं कर पाता हैं। वही जलन और इर्ष्या आपके मन को दूषित करने का कार्य करती हैं।

यह भी पढ़ें पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज

7. सोच को सकारात्मक रखें

ससुराल में आपको अलग-अलग किस्म के लोग मिलेंगे। सभी की सोच और दृष्टिकोण में अंतर हो सकता हैं। अगर कोई किसी वजह से आपके कार्य करने के तरीके और क्षमता पर सवाल उठा रहा है तो इस स्थिति में आपको शांत रहकर उनकी बात सुननी चाहिए। आप यह सोचे की वे आपसे उम्र और अनुभव में बड़े है। उनकी बातों को दिल पर लेने के बजाय दिमाग पर लेने की जरूरत हैं। इन विषयों पर अधिक सोचने के बजाय खुद को बेहतर बनाने का प्रयत्न करना चाहिए ताकि दूसरों को उंगली उठाने का कोई भी मौका न मिलें।

यह भी पढ़ें पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं – 4उपाय

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको ससुराल में मान-सम्मान पाने के कुछ बेहतरीन उपाय बताए हैं। हर स्त्री का असली घर उसका ससुराल ही होता हैं। ससुराल में घुलने-मिलने और ढलने में कुछ वक्त लग सकता हैं। लेकिन ससुराल में जगह बनाना इतना भी मुश्किल कार्य नहीं हैं। प्रेम और अपनी बुद्धिमता से समय को भांपते हुए सही फैसला लेकर ससुराल में मान-सम्मान पाया जा सकता हैं। ससुराल हर स्त्री का अपना घर होता है। वहा के लोग आपके अपने लोग हैं। इसलिए मुसीबत में उनकी मदद करके और ख़ुशी में उनका साथ देकर उनका विश्वास जितने की कोशिश करें। जीवन के अनुभवों से आपने सीखा ही होगा की लोग उनका ही मान-सम्मान करते है जिनकी अपनी कोई पहचान होती हैं। इसलिए सर्वप्रथम आपको योग्य बनना होगा।

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट ” ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय – महिलाओं के लिए ” आपको पसंद आयी होगी। यह आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे

Leave a Comment