त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है : आइए जानते है विस्तार से

Spread the love

त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है :- अंग्रेजी दवाओं के साइडइफेक्ट्स के चलते ज्यादात्तर लोग शरीर को रोग मुक्त करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। दरसल ज्यादात्तर आयुर्वेदिक दवाएं शरीर को हानि नहीं पहुंचाती हैं। त्रिफला चूर्ण भी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से निर्मित दवा हैं। त्रिफला चूर्ण सभी आयुर्वेदिक स्टोर पर आसानी मिल जाती हैं। आयुर्वेदिक स्टोर में कई कंपनियों के त्रिफला चूर्ण मिलते हैं। त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल मुख्यत: पेट संबंधी समस्यायों को दूर करने में किया जाता हैं।

अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर लोगों का भरोसा ज्यादा होता हैं। लेकिन कुछ नए ब्रांड्स के भी त्रिफला चूर्ण काफी अच्छा होता हैं। आज की इस पोस्ट में मैंने 5 कंपनियों के त्रिफला चूर्ण के बारें में बताया हैं। तो आइए जानते है की त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है ?

त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है
त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है

सभी कंपनियों के त्रिफला चूर्ण में लगभग एक ही तरह की सामग्री इस्तेमाल की जाती हैं। हालांकि सामग्रियों के अनुपात में भिन्नता हो सकती हैं। इसके अलावे अलग-अलग कंपनियों के त्रिफला चूर्ण में सामग्रियों में कुछ अंतर हो सकते हैं। सामान्यत: त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल युवाओं, गर्भवती महिलाओं और बूढों के लिए पूरी तरह सेफ मानी जाती हैं। छोटे बच्चों को त्रिफला चूर्ण का सेवन न करने की सलाह दी जाती हैं।

अगर आप पेट से जुड़ी समस्यायों से जूझ रहे है तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर त्रिफला चूर्ण के सेवन पर विचार कर सकते हैं। इसका सेवन शुरू करने से पहले यह जान लेना आवश्यक है की त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है ?

त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है

आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो चुकी हैं। इसकी वजह है खराब लाइफस्टाइल और अत्यधिक तेल मसाले वाले भोजन करना। त्रिफला चूर्ण में मुख्य रूप से आमला, हरीतकी और बहेड़ा होती हैं। आमला विटामिन सी से धनी होता हैं। विटामिन सी न सिर्फ इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है बल्कि पाचन के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है
त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है

विटामिन सी स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता हैं। बहेरा बॉडी को डीटोक्सीफाई करती है और इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती हैं। वही हरीतकी एसिडिटी, पेट में सुजन और गैस को कम करने में मदद करती हैं।

त्रिफला के सेवन से पाचन तीव्र होती है जिससे भूख में भी बढ़ोतरी देखी जाती हैं। इसके अलावे यह कब्ज को भी दूर करने में सहायक हैं। लगातार कुछ दिनों तक इसके सेवन से मल में सॉफ्टनेस आती हैं। पुराने से पुराने कब्ज की समस्या को जड़ से नष्ट करने में त्रिफला चूर्ण का सेवन काफी प्रभावी हैं। बहेड़ा लिग्नान, फ्लेवोन और टैनिन से भरपूर होता हैं।

अक्सर देखा जाता है की लीवर संबंधी समस्यायों के चलते पाचन में दिक्कतें आती हैं। बहेड़ा में मौजूद लिग्नान, फ्लेवोन और टैनिन लीवर संबंधी समस्यायों को दूर कर उसे स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इसके सेवन से पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। आइए अब आपको बताते है की त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है :-

डाबर त्रिफला चूर्ण – त्रिफला चूर्ण का फायदा

डाबर कंपनी कई तरह के आयुर्वेदिक दवाइयां बनाती हैं। डाबर कंपनी का त्रिफला चूर्ण बहुत अच्छा होता है। डाबर कंपनी का त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल मुख्यत: बदहजमी, कब्ज, गैस और पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के उपचार में किया जाता हैं। इस दवा का सेवन सिर्फ वयस्कों और बुजुर्गो को ही करना चाहिए। आंवला, हरीतकी और बहेड़ा जैसी आयुर्वेदिक जडीबुटीयों से बनी डाबर की त्रिफला चूर्ण में पाचन को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं।

दरसल इसके सेवन से गैस्ट्रिक रस स्त्राव बढ़ता है जो पाचन प्रक्रिया को तीव्र करने में मदद करती हैं। इस चूर्ण का इस्तेमाल लीवर इन्फेक्शन को दूर करने में भी किया जाता हैं। डाबर त्रिफला चूर्ण हानिकारक टॉक्सिन को खत्म करने में भी मदद करता है। दरसल यह चूर्ण कॉलन क्लींज़र की तरह करता हैं। जिसका मतलब है की इसके सेवन बड़ी आंत से गंदगी साफ़ होती हैं।

डाबर त्रिफला चूर्ण को खाली पेट नहीं लेना चाहिए। इसका सेवन सुबह और शाम के नाश्ते के बाद किया जा सकता हैं। जी हां, इसका सेवन दिन में दो बार करने की सलाह दी जाती हैं। आप इसका सेवन 3 से 5 ग्राम हल्के गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य डाबर त्रिफला चूर्ण का सेवन कम से कम एक महीने तक लगातार करने की सलाह देते हैं। यह दवा मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिलने वाली दवा हैं। इस दवा को बिना डॉक्टर के पर्चे के भी खरीदा जा सकता हैं। लेकिन सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़ें कमजोरी कैसे दूर करें – महिलाओं और पुरुषों की कमजोरी दूर करेगी देसी चीजें

डाबर त्रिफला चूर्ण खाने का तरीका

डाबर त्रिफला चूर्ण खाने के बाद ही लेने की सलाह दी जाती हैं। इस चूर्ण का सेवन ज्यादा ठंडे या ज्यादा गर्म पानी के साथ नहीं करना चाहिए। एक ग्लास हल्के गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच चूर्ण मिला लें। उसके बाद इसे पी सकते हैं। इसका सेवन सुबह और शाम अर्थात 24 घंटे में दो बार कर सकते हैं।

डाबर त्रिफला चूर्ण का रेट क्या है

अमेजन पर 500 ग्राम त्रिफला चूर्ण का रेट 206 रूपये हैं।

पतंजली त्रिफला चूर्ण – त्रिफला चूर्ण का फायदा

पतंजली त्रिफला चूर्ण में भी मुख्य रूप से हरीतकी, बिभीतकी और आमलकी ही होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस चूर्ण के सेवन से शरीर में रोगों का प्रतिरोध करने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। आज के भागम-भाग भरी लाइफस्टाइल के चलते लोगों के पास घर के बने पौष्टिक भोजन करने का भी समय नहीं होता हैं। स्ट्रीट फूड्स में उपयोग की जाने वाली ज्यादात्तर सामग्रिया बेहद खराब क्वालिटी की होती हैं। जिसकी वजह से पेट में गैस, कब्ज, दर्द, जलन, एसिडिटी होना आम बात हैं।

पतंजली त्रिफला चूर्ण में मौजूद विषहरण और रेचक गुण पेट की कई समस्यायों जैसे मल में कड़ापन, लीवर और आंत से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना, कब्ज आदि को दूर करने में प्रभावी हैं। साथ ही इस चूर्ण में विटामिन C और फ्लैवोनॉइड्स भी होते हैं। जो सामान्य सर्दी-जुकाम और खांसी में लाभप्रद हैं। इसका विषहरण गुण न सिर्फ पेट बल्कि समग्र शरीर की त्वचा के लिए अच्छी हैं। त्वचा संबंधी समस्यायों जैसे फुंसी आदि में भी यह फायदेमंद हैं। इसका सेवन त्वचा को स्मूद और चमकदार बनाने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें सनाय पत्ती की तासीर कैसी होती है इसके फायदे नुकसान की जानकारी

पतंजलि त्रिफला चूर्ण खाने का तरीका

पतंजलि त्रिफला चूर्ण को घी, शहद और हल्के गर्म पानी के साथ लिया जा सकता हैं। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास पानी, एक चम्मच शहद या एक चम्मच घी के साथ मिलाकर लिया जाता हैं। पतंजली के इस प्रोडक्ट्स के विवरण में साफ़ लिखा है की इसका सेवन रात के समय ज्यादा फायदेमंद हैं। हालांकि इसका सेवन सुबह शाम भी किया जाता हैं। दिन में दो बार इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़ें अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी

पतंजली त्रिफला चूर्ण का रेट क्या है

200g Patanjali Triphala Churna की कीमत अमेज़न पर सिर्फ 90 रूपये हैं।

बैधनाथ त्रिफला चूर्ण – त्रिफला चूर्ण का फायदा

वैधनाथ कंपनी की पतंजली त्रिफला चूर्ण भी प्रसिद्ध हैं। वैधनाथ की त्रिफला में भी आंवला, हरीतकी और बहेड़ा होती हैं। इस चूर्ण का इस्तेमाल मुख्य रूप से एसिडिटी, पेट का फूलना, कब्ज और पाचन संबंधी समस्यायों जैसी स्थितियों से निबटने में किया जाता हैं। इसके सेवन से मलाशय द्वार भी मजबूत होता हैं। दरसल यह मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता हैं। विटामिन सी से भरपूर यह चूर्ण इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर को अनेकों रोगों से रक्षा करता हैं। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई कर रोगों को पनपने से रोकने में भी मदद करता हैं। इसके अलावे यह चूर्ण गैस की वजह से होने वाले लक्षणों जैसे पेट दर्द, फूलना और जलन से भी राहत देता हैं।

बैधनाथ त्रिफला चूर्ण का सेवन पानी और छाछ के साथ किया जा सकता हैं। सबसे पहले एक ग्लास हल्का गुनगुना पानी लें। उसके बाद उसमें 1 बड़ी चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर अच्छी तरह मिला दें। कंपनी के अनुसार, इस चूर्ण का सेवन बिना कुछ खाए पिए करनी चाहिए। अगर आप शाम को इसका सेवन करे रहे है तो सेवन से 2 घंटे पहले कुछ भी न खाएं। इससे जल्द और अच्छा परिणाम मिलता हैं।

यह भी पढ़ें गर्दन के पीछे दर्द हो तो क्या करना चाहिए – कारण, लक्षण और इलाज

बैधनाथ त्रिफला चूर्ण खाने का तरीका

बैधनाथ त्रिफला चूर्ण का सेवन दिन में सिर्फ एक बार करनी होती हैं। डेढ़ बड़ी चम्मच त्रिफला पाउडर को छाछ या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता हैं। इसका सेवन भी खाने के बाद ही करने की सलाह दी जाती हैं।

बैधनाथ त्रिफला चूर्ण का रेट क्या है

500 ग्राम के 2 पैक Baidyanath Triphala Churna का अमेज़न पर price 345 रूपये हैं।

त्रिफला चूर्ण कितने दिन खाना चाहिए

अच्छे रिजल्ट के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन कम से कम एक महीने करने की सलाह दी जाती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए किसी अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरुर लें।

त्रिफला चूर्ण के नुकसान

अगर सही मात्रा में त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जाए तो नुकसान की संभावना न के बराबर होती हैं। हालांकि कुछ मामलों में इसके साइडइफेक्ट्स भी देखे जाते हैं। जैसा की आप जानते है की त्रिफला चूर्ण मल को पतला और सॉफ्ट करता हैं। इसका ज्यादा सेवन दस्त का कारण बन सकती हैं। दरसल यह चूर्ण आंत को उत्तेजित करता हैं। जिससे कुछ मामलों में पतले दस्त की समस्या उप्तन्न हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी का होना भी संभव हैं।

यह भी पढ़ें कौन सी जड़ी-बूटी किस काम आती है – 22 जड़ी-बूटी इसके काम जान हैरान हो जाएंगे

निष्कर्ष – त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है

आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है। तीन कंपनियों के त्रिफला चूर्ण सबसे बेस्ट माने जाते हैं। बैधनाथ, पतंजली और डाबर कंपनी के त्रिफला चूर्ण सबसे बेस्ट माने जाते हैं। इस खास पोस्ट में त्रिफला चूर्ण खाने का तरीका, फायदे और नुकसान आदि की समग्र जानकारी दी गयी हैं। सभी कंपनियों के त्रिफला चूर्ण में मुख्यत: आमला, हरीतकी और बहेड़ा ही होती हैं। सभी कंपनियों के त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल मुख्य रूप से पेट की समस्याओं को दूर करने और इम्युनिटी को बूस्ट करने में ही की जाती हैं।

उम्मीद है की यह जानकारी ” त्रिफला चूर्ण किस कंपनी का अच्छा होता है : आइए जानते है विस्तार से ” आपको पसंद आयी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें महिला कितनी देर में चढ़ती है – महिलाओं को जोश में लाने के उपाय

Leave a Comment