कमजोरी कैसे दूर करें – महिलाओं और पुरुषों की कमजोरी दूर करेगी देसी चीजें

Spread the love

कमजोरी कैसे दूर करें – आज के समय में बच्चे हो या बूढ़े शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ होना बेहद आम हैं। अक्सर गलत खान पान, गलत लाइफस्टाइल और टेंशन आदि इस समस्या के कारण होते हैं। इसके अलावे अत्यधिक तेल मसाले युक्त भोजन, शराब, सिगरेट और फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से भी व्यक्ति शारिरीक रूप से कमजोर हो सकता हैं। जब शरीर को उचित पोषण नहीं मिलता हैं तो रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैं। शरीर रोगों का घर बन जाता हैं। उचित पोषण के आभाव मे हड्डियों और मांशपेशियों में कमजोरी की समस्या आ जाती हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति बहुत जल्दी थक जाता हैं। तो आइये आपको विस्तार से बताते हैं पुरुषों और महिलाओं की कमजोरी कैसे दूर करें ।

कमजोरी कैसे दूर करें
कमजोरी कैसे दूर करें

अगर आप भी कमजोर शरीर से परेशान हैं तो निश्चिंत रहे आप अपने खान- पान में थोड़ा बदलाव कर अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं। कमजोरी कैसे दूर करें ? इसके लिए आपको बहुत अधिक पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं हैं आप सस्ते आहार से भी शारीरिक कमजोरी दूर कर सकते हैं। इसके अलावे मानसिक कमजोरी को दूर करने के लिए आप व्यायाम कर सकते हैं। प्रतिदिन व्यायाम करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता हैं। महिलाओं और पुरुषों में शारीरिक कमजोरी अलग-अलग कारणों से भी हो सकती हैं। तो आइये पहले शारीरिक और मानसिक कमजोरी के कारणों को जानते हैं:

कमजोरी होने के कारण

शारीरक और मानसिक कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं। नीचे कमजोरी के मुख्य कारण बताएं गए हैं ध्यान से पढ़ें:

1. पोषण की कमी की वजह से
2. तनाव के कारण
3. चिंता, मानसिक रोग
4. किसी रोग के कारण
5. इम्युनिटी के कमजोर होने से
6. अत्याधिक शारीरिक कार्य करने से
7. शरीर में खून की कमी के कारण
8. बढती उम्र
9. नींद की कमी के कारण
10. वायरल सक्रमण
11. महिलाओं में अनियमित पीरियड
12. टेस्टोस्टेरोन के स्तर का कम होना
13. आयरन की कमी
14. थायराईड के कारण
15. विटामिन डी की कमी

महिलाओं और पुरुषों में कमजोरी के लक्षण

महिलाओं और पुरुषों में कमजोरी होने की स्थिति में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कमजोरी की स्थिति में निम्नलिखित लक्ष्ण दिखाई दे सकते हैं।

1. व्यक्ति चिडचिड़ा हो जाता हैं
2. बीमारी का जल्दी ठीक न होना
3. सर दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस होना
4. बार-बार बेहोश होना
5. खड़े होने पर चक्कर आना
6. यादाश्त का कमजोर होना
7. जल्दी नींद न आना
8. शारीरिक सबंध बनाने में दिक्कत
9. मासिक धर्म में अनियमितता
10. पाचन तन्त्र में गड़बड़ी

कमजोरी कैसे दूर करें

कमजोरी दूर करने के लिए प्रतिदिन ड्राई फ्रूट्स, केला, हर्बल चाय, निम्बू पानी, फल फुल, हरी ताज़ी शब्जियाँ का सेवन करना चाहिए। इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं इसके अलावे अखरोट के सेवन से भी शरीर को तत्काल उर्जा मिलती हैं। केला मे मौजदू फाइबर और पोटाशियम थकान को दूर करने में सहायक हैं। इतना ही नहीं केले में कई तरह के मिनरल्स और फ्रक्टोज के साथ-साथ शुक्रोज भी होता हैं जिसकी मदद से शरीर को तुरंत उर्जा प्राप्त होती हैं। केला किसी भी उम्र का व्यक्ति खा सकता हैं चाहे वह बच्चा हो या बुढा।

अगर आपको कमजोरी के कारण चक्कर आने की समस्या हैं तो निम्बू पानी पि सकते हैं इसे पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स सामान्य बना रहता हैं। साथ ही खूब पानी का सेवन करें क्योकिं कई बार डीहाईड्रेशन के कारण भी शरीर में थकान महूसस होती हैं। इसके अलावे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बनायें रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल का सेवन करें।

Also, Read गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे

पुरुषों की कमजोरी कैसे दूर करें

पुरुषों की कमजोरी कैसे दूर करें
पुरुषों की कमजोरी कैसे दूर करें

आइये अब जानते हैं कुछ ऐसे आहार के बारें में जो शारीरिक और मानसिक कमजोरी को दूर कर आपकी समस्या का समाधान कर सकती हैं।

1. ड्राई फ्रूट

इंस्टेंट एनर्जी का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं ड्राई फ्रूट। अगर आपका शरीर दुबलेपन के कारण कमजोर हैं तो इस स्थिति में ड्राई फ्रूट का सेवन बेहद फायदेमंद हैं। आप प्रतिदिन काजू, किशमिश, छोहारा, अंजीर, अलसी के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आपकी कमजोरी को दूर करेगा।

2. अश्वगंधा से पुरुषों की कमजोरी कैसे दूर करें

पुरुषों की कमजोरी कैसे दूर करें , अश्वगंधा एक बेहद प्रभावकारी आयुर्वेदिक औषधि हैं इसके सेवन से पुरुषों में अनेक लाभ होता हैं। इसमें प्रोटीन, कैलरी, आयरन, कार्बोहाइड्रेट के अलावे एंटी ट्युमर गुण भी होते हैं जो शरीर की बीमारियों से तो बचाता ही हैं साथ ही कमजोरी को दूर करता हैं। रोज सुबह-शाम 1 -1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को दूध में मिलाकर पीने से थकान, कमजोरी, अनिद्रा जैसी शिकायते दूर होती हैं।

Also, Read अश्वगंधारिष्ट

3. लहसुन से कमजोरी कैसे दूर करें

लहसुन कई तरह से गुणों से युक्त हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोटाशियम, मैग्नीशियम, और विटामिन आदि पायें जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की वृद्धि होती हैं। अगर आप रोज सुबह इसे खाली पेट खायेंगे तो कई फायदे होंगे।

Also, Read भुना हुआ लहसुन के फायदे (Bhuna hua Lahsun ke Fayde)

4. चने के साथ गुड़

हड्डियों की मजबूती और शारिरीक कमजोरी को दूर करने में चना और गुड़ का मिश्रण आपकी मदद करेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ -साथ जिंक, सेलेनियम और कई तरह के मिनरल्स होते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत हिता हैं। प्रोटीन से भरपूर चना का सेवन बॉडी बनाने के लिए भी किया जाता हैं।

Also, Read चने खाने के फायदे (chane khane ke fayde)

महिलाओं की कमजोरी कैसे दूर करें

महिलाओं की कमजोरी कैसे दूर करें
महिलाओं की कमजोरी कैसे दूर करें

1. आहार

चाहे महिला हो या पुरुष स्वस्थ आहार व्यक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखता हैं। इसलिए अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन शामिल करना चाहिए। इसके अलावे ड्राई फ्रूट का सेवन भी महिलाओं की कमजोरी को दूर करता हैं।

TDEE calculator

2. व्यायाम

मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना बेहद जरुरी हैं। व्यायाम न सिर्फ आपको शारीरक रूप स्वस्थ रहने में मदद करता हैं बल्कि यह मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। इसलिए रोज सुबह व्यायाम की आदत डालें। साथ ही रोज शाम के वक़्त कम से कम आधे किलोमीटर तक टहलना चाहिए। ज्यादा देर तक एक ही मुद्रा में बैठने से या शारिरीक श्रम न करने से भी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। अत: रोज व्य्यायम करना बेहद आवश्यक हैं।

Also, Read व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

3. अधिक से अधिक पानी पियें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए रोज पर्याप्त पानी पीना बेहद आवश्यक हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में उपस्थित अपशिष्ट पदार्थ पेशाब के जरियें बाहर आ जाते हैं। पानी की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं जैसे पेशाब में जलन, कब्ज, पाचन शै तरीके से न होना, स्किन में रूखापन, पानी की कमी से बेहोशी, मुंह से गन्दी दुर्गन्ध आना इत्यादि।

Also, Read नमक पानी पीने के फायदे (Namak Pani Peene ke Fayde)

4. नींद भरपूर ले

शारीरिक और मानसिक कमजोरी का एक और बड़ा कारण हैं पर्याप्त नींद न लेना। जी हाँ नींद की कमी की वजह से भी थकान महूसस हो सकती हैं। इसलिए प्रति दिन 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक हैं।

नस की कमजोरी कैसे दूर करें

नस की कमजोरी कैसे दूर करें
नस की कमजोरी कैसे दूर करें

नसों में कमजोरी होने पर व्यक्ति को गंभीर समस्यायों का सामना करना पड़ता हैं। यह तो आप जानते ही हैं की शरीर में नस रक्त को संचारित करती हैं। जब नसों में कमजोरी होती हैं तो असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता हैं। जी हाँ कई बार कमजोरी की वजह से नसें दब जाती हैं जो दर्द का कारण बनती हैं। अगर आप भी पीठ, गर्दन, जांघ आदि में नसों के दर्द से परेशां हैं तो नसों की कमजोरी को दूर करना बेहद जरुरी हैं। कई बार ज्यादा वजनी चीज उठाने से भी नसें चटक जाती हैं जिसके कारण नसों में दर्द होता हैं। यह कमजोरी की वजह से भी हो सकता हैं। तो आइयें जानते हैं की नस की कमजोरी कैसे दूर करें।

Also, Read मजबूत हड्डियों के लिए सबसे अच्छा बच्चा तेल की मालिश

1. अश्वगंधा

नसों की कमजोरी दूर करने के लिए अश्वगंधा का उपयोग लाभकारी हैं। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए हैं। अश्वगंधा का उपयोग आयुर्वेद में प्राचीन समय से होता आ रहा हैं। यह एक बेहद प्रभावकारी जड़ी बूटी हैं जो नसों के कमजोरी को दूर करता है। इसकी जड़ और पत्तियां दोनों ही बेहद लाभकारी हैं। नसों में दर्द होने की समस्या में रोज रात के समय एक ग्लास दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर पीने से कमजोरी दूर होती हैं।

Also, Read अश्वगंधारिष्ट के फायदे (Ashwagandharishta ke fayde)

2. सिंकाई

ठन्डे पानी या बर्फ से सिंकाई भी नसों की कमजोरी या समस्या में लाभ देता हैं। एंटी-इंफलेमेटरी गुणों के कारण बर्फ नसों के सुजन को कम करता हैं। इसके अलावे यह दर्द से भी काफी राहत देता हैं। इसका इस्तेमाल कपड़े में बर्फ को बांधकर प्रभावित जगह पर सिकाई कर कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से सुजन दर्द से आराम तो मिलता ही हैं साथ ही नसें मजबूत भी होती हैं।

नसों के दर्द से राहत के लिए पुदीने का तेल

पुदीने के तेल से प्रभावित जगह पर मालिश करने से नसों के दर्द में काफी राहत मिलती हैं। अगर आप नसों के दर्द से परेशान हैं तो रोज सुबह शाम पुदीने के तेल से नसों पे हलके हाथों से मसाज करें। इस तरीके से दर्द में जल्दी आराम मिलता हैं।

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको कमजोरी कैसे दूर करें या पुरुषों या महिलाओं की कमजोरी कैसे दूर करें के बारें में विस्तार से बताया हैं। साथ ही आपको नसों की कमजोरी और मानसिक कमजोरी कैसे दूर करें इसके बारें में भी बताया हैं। उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Also, Read हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण

2 thoughts on “कमजोरी कैसे दूर करें – महिलाओं और पुरुषों की कमजोरी दूर करेगी देसी चीजें”

Leave a Comment