दीपक के टोटके या उपाय – चारों तरफ से मिलेंगी खुशखबरी ही खुशखबरी

Spread the love

दीपक के टोटके – दोस्तों दीपक जलाने का अर्थ ही होता हैं अंधकारमय जीवन से बाहर निकलना। एक छोटा सा दीपक भी व्यक्ति के जीवन में खुशियाँ भर सकता हैं। जब कोई व्यक्ति किसी परेशानी में होता हैं तो उम्मीद की एक लौ भी उस व्यक्ति को परेशानी से लड़ने की क्षमता देता हैं। दोस्तों हिन्दू धर्म में भगवान् के समक्ष दीपक जलाने की परम्परा हैं। लोग ईश्वर के समक्ष दीपक जलाकर पूजा अर्चना करते हैं और ईश्वर से कष्टों की मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

दीपक के टोटके या उपाय
दीपक के टोटके या उपाय

शास्त्रों के अनुसार दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता हैं खासकर घी और सरसों तेल के दियें। दीपक जलाने से अँधेरे का नाश तो होता ही हैं साथ ही उम्मीद की एक नयी किरण दिखाई देती हैं। यह घर में सुख समृधि , धन वैभव का द्वार खोलती हैं। कहा जाता हैं की दीपक जलाने से घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता हैं। जब नकारात्मकता दूर होती हैं तो हमारे सोचने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपक जलाने से कई लाभ मिलते हैं जो नीचे विस्तारपूर्वक बताएं गए हैं। दोस्तों दीपक के टोटके या उपाय के बारें में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

दीपक के उपाय शास्त्रों के अनुसार – टोटके

सनातन धर्म में किसी भी पूजा दीप जलाना बेहद आवश्यक हैं। दीप जलाने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपक के अनेक टोटके हैं जिससे कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं। आइये जानते हैं की दीपक जलाने के तरीके और उपाय या टोटके कैसे करते हैं और इससे क्या फायदा होता हैं।

1. आर्थिक तंगी में दीपक के टोटके

माना जाता हैं की जो लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं या सही से बचत नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में माँ लक्ष्मी के समीप प्रतिदिन सरसों तेल या घी के दियें जलाने से माता प्रसन्न होती हैं। घर में समृधि धन आदि में वृद्धि होती हैं साथ ही बिज़नस में ग्रोथ होती हैं।

Also, Read रुद्राक्ष पहनने के नुकसान और फायदे – रुद्राक्ष पहनने के बाद के नियम

2. राहू केतु दोष का होता हैं नाश

जब राहू केतु किसी व्यक्ति के ऊपर अपना प्रभाव छोड़ता हैं तो व्यक्ति की सोचने की क्षमता नष्ट होने लगती हैं। घर में नकारत्मक शक्तियों का वास हो जाता हैं। कई बार अच्छे अच्छे नौकरियां भी हाथ से निकल जाती हैं। ऐसे में शास्त्र अलसी के तेल का दीपक जलाने की सलाह देता हैं।

Also, Read औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

3. बच्चे और दाम्पत्य जीवन के लिए

अगर आपके बच्चे को पढने में मन नहीं लगता या घर में लड़ाई झगडे होते हैं तो ऐसी स्थिति में भगवान गणेश के सामने तिन बतियों वाला लौ शाम के वक्त जलाना शुभ माना जाता हैं। आप दीपक जलाने के लिए रुई और देशी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. कर्ज मुक्ति में दीपक के टोटके

जो लोग कर्ज से परेशान हैं या कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं हैं उन्हें रोज सायं काल में पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। माना जाता हैं की पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से नौकरी व्यापार में उन्नति के साथ-साथ कर्ज से भी मुक्ति मिलती हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

5. शत्रु से छुटकारा पाने में दीपक के टोटके

अगर आप किसी अनजान डर से परेशान हैं या शत्रुओं से परेशान हैं तो प्रत्येक दिन काल भैरव के सामने दीपक जलाएं। कहा जाता हैं की यह एक ऐसा सुरक्षा कवच बनाता हैं जिससे आप हर तरह के डर का सामना करने में सक्षम हो पाते हैं। साथ ही शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए रोज सूर्य देव को जल जरुर चढ़ाएं।

निष्कर्ष

कहा जाता हैं की दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन में उत्पन्न होने वाली हर बाधा दूर होती हैं. भगवान दीपक प्रज्वलित करने से खुश होते हैं. दीपक जिस तरह अंधकार को मिटाने का कार्य करती हैं ठीक उसी तरह यह जीवन के वास्तविक अंधकार को मिटा देती हैं. बस जरुरी हैं तो अच्छे कर्म और ईश्वर के प्रति सच्ची श्रधा की. दीपक के टोटके या उपाय के इस आर्टिकल में मैंने भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए दीपक जलाने के 5 लाभ बताएं हैं. उम्मीद हैं यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आई होगी.

दीपक के टोटके या उपाय – चारों तरफ से मिलेंगी खुशखबरी ही खुशखबरी जी हाँ ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ऊपर बताएं गए उपाय या टोटके बहुत प्रभावकारी हैं। उम्मीद हैं की यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल्स को sundarta ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Also, Read शमी का पेड़ की पहचान – शमी के पेड़ की पूजा के चौका देने वाले फायदे

1 thought on “दीपक के टोटके या उपाय – चारों तरफ से मिलेंगी खुशखबरी ही खुशखबरी”

Leave a Comment