लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए – आसान घरेलू उपाय

Spread the love

लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए” अगर आप इस सवाल को लेकर यहाँ आयें तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं लड़कों के चेहरे पर से पिंपल हटाने के कुछ ऐसे तरीके और घरेलु उपाय बताउंगी जो इतने कारगर हैं की इनके एक बार के प्रयोग से ही असर दिखने लगता हैं। लड़कों के फेस पर मुख्यतः 14 से 21 वर्ष की उम्र के बीच ज्यादा पिंपल्स की ज्यादा समस्या रहती हैं हालाँकि ये किसी भी उम्र में हो सकती हैं। पिंपल्स हो जाने के बाद अक्सर ही लडकें पिंपल्स हटाने के लिए लड़कियों वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने लगते हैं। लेकिन उन प्रोडक्ट्स से उन्हें कोई खास लाभ नहीं होता हैं। दरसल मार्केट में ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स लड़कियों को ध्यान में रखकर ही बनायें जाते हैं।

लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए
लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए

ये तो आप जानते ही हैं की लड़कियों की स्किन लड़कों के मुकाबले बहुत मुलायम होते हैं। लड़कों के चेहरे सख्त होने के कारण लड़कियों वाले क्रीम सही से काम नहीं करते हैं। तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको एक बेहतरीन घरेलु नुस्खे से बने फेस पैक के बारें में बताउंगी जो आप आसानी खुद तैयार कर सकते हैं। जो फेस पैक मैं बताने जा रही हूँ वो बिल्कुल ही हर्बल हैं जिसके कोई साइडइफ़ेक्ट नहीं हैं तो चलिए आपको डिटेल में बताती हूँ।

Lips ko Patla Kaise Kare(होठों को पतला कैसे करें)

पिंपल्स होने के कारण

पिंपल्स होने के अनेकों कारण हो सकते हैं जिनमें नीचे बताएं कारण प्रमुख हैं :-

  1. पिंपल की समस्या मुख्यतः आपके खान पान की वजह से होती हैं। अगर आप अपने आहार में अधिक तेल मसाले का सेवन करते हैं तो पिंपल्स की समस्या आ सकती हैं। इसलिए अपने खान पान को सही रखना आवश्यक हैं। बाहरी चीजे जैसे बर्गर, पिज्जा, समोसा आदि कम खाएं। अक्सर ही युवा 14 से 21 की उम्र में तैलीय पदार्थ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में पिंपल्स होने का खतरा बना रहता हैं। साथ ही ध्यान दे दूध के साथ कभी भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध और नमक एक साथ खाने से आपको पिंपल्स की समस्या हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार दूध और नमक के एक साथ सेवन से गैस सम्बन्धी समस्याएं आती हैं। ऐसे में ये पिंपल्स का कारण बन सकती हैं। दूध के सेवन के कम से कम आधे घंटें बाद ही नमक वाले भोजन को ग्रहण करना उचित हैं। लड़कों के चेहरे पर अक्सर ही गलत खान पान की वजह से पिंपल आते हैं। इसलिए जहाँ तक हो सकें बाहरी खाद्य पदार्थों से बचें।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

अन्य कारण

  1. आनुवांशिक :- दोस्तों कई बीमारियाँ हमें आनुवांशिक कारणों से भी हो सकती हैं। पिंपल्स भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। दरसल अगर भुत में आपके माता पिता को ये समस्या रही हो तो बहुत हद तक chances हैं की आपको भी पिंपल्स की समस्या हो जाएँ।
  2. बैक्टीरियल इन्फेक्शन :- इन सब के अलावे आपको Bactrial इन्फेक्शन की वजह से भी पिंपल की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। अक्सर ही साफ़ सफाई की कमी से हमारे चेहरे पर बैक्टीरिया अपना घर बना लेती हैं।
  3. होरमोंस :- पिंपल्स होने के मुख्य कारणों में होरमोंस का असंतुलन भी शामिल हैं। कम उम्र के नौजवानों में अपनी पढाई, जॉब , relationship को लेकर काफी स्ट्रेस रहता हैं ऐसे में ज्यादा स्ट्रेस से होरमोंस का स्राव ज्यादा होता हैं जिसकी वजह से पिंपल्स आ सकते हैं।
  4. आयुर्वेद के अनुसार जब हमारे स्किन के रोम छिद्र किसी कारण बंद हो जाते हैं तब भी ऐसी समस्या आ सकती हैं।

लड़कों के चेहरे पर से पिंपल हो जाने पर कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए

  1. जब आपके चेहरें पर पिप्म्प्लेस उभरने लगे तो ध्यान रखें की किसी भी प्रकार के तेल को अपने फेस पर न लगायें । क्योकिं तेल के प्रयोग से आपके चेहरें के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे आपको और ज्यादा पिंपल्स हो सकते हैं ।
  2. ठन्डे पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा उचित रहेगा क्योकिं गुनगुना पानी आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करती हैं।
  3. कम से कम 7 घंटें की नीन्द आवश्यक हैं ताकि आप स्ट्रेस फ्री रहें।
  4. ज्यादा तैलीय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। खासकर बाहरी चीज जैसे बर्गर , पिज्जा आदि।
  5. मांस और चीनी से बने उत्पाद के अधिक से बचें। मांस अम्लीय होता हैं साथ ही इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन की उपस्थिति होती हैं जो शरीर के पीएच लेवल को असंतुलित कर सकता हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका – लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए

ये फेस पैक खासकर लड़कों की सख्त त्वचा को ध्यान में रखकर बताया जा रहा हैं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से लड़कों के चेहरे पर से पिंपल आसानी से गायब हो जाते हैं । नीचे फेस पैक बनाने का तरीका बताया गया हैं जिससे आप घर पर ही फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की लिस्ट बताई गयी हैं जिसकी आपको आवश्यकता होगी।

Chehre Pe Glow Kaise Laye(चेहरे पर ग्लो कैसे लायें)

आवश्यक सामग्री

  1. आलू
  2. निम्बू
  3. बादाम का तेल
  4. बेसन

लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए फेस पैक से

  1. सबसे पहले 1 आलू ले और उसे कई टुकड़ों में विभाजित करें।
  2. उसके बाद आप किसी उपकरण की सहायता से उसका रस निकाल ले
  3. एक छोटी कटोरी में एक पुरे निम्बू का रस गाड़ ले।
    4.उस कटोरी में 5 बूंद बादाम का तेल जरुर डालें।
    5.अब कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें।

मिक्स करने के बाद आपको अपने चेहरें पर लगाकर इसे 5 मिनट तक छोड़ना हैं। इस प्रक्रियां को आप सात दिन के बाद दोहरा सकतें हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नींबू में मौजूद विटामिन सी पिंपल्स को दूर करने में काफी सहायक हैं। इसके अलावा कैटेकोलेज नामक एंजाइम जो की आलू में मौजूद होती हैं वो भी मुहांसे को दूर करती हैं। मुझे उम्मीद हैं की अब आप लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए इस सवाल को दुबारा सर्च नहीं करेंगे क्योकिं मैंने कुछ बेहतरीन घरेलु उपाएँ बताएं हैं जो काफी प्रभावकारी हैं।

BEAUTY TIPS

असली सौंदर्य या सुंदरता(Sundarta)क्या है?

तो दोस्तों “लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए” इसका जवाब तो आपको मिल गया होगा। फिर भी अगर आपके मन में कोई और प्रश्न हैं तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरुर पूछें।

अन्य ब्यूटी टिप्स के लिए Sundarta ब्लॉग पर जाएँ।

9 thoughts on “लड़कों के चेहरे पर से पिंपल कैसे हटाए – आसान घरेलू उपाय”

Leave a Comment