प्रेगनेंसी में दूध कब आता है – जाने विस्तार से

Spread the love

प्रेगनेंसी में दूध कब आता है – हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नई ब्लॉग पोस्ट पर जहां आज हम जानेंगे की प्रेगनेंसी में दूध कब आता है। अक्सर गर्भवती महिलाओं के मन में बहुत से सवाल आते है। जिनका जवाब उनको नही मिल पाता है। और आज ऐसे ही एक सवाल का जवाब लेकर हम हाजिर है। आपके सामने।

प्रेगनेंसी में दूध कब आता है
प्रेगनेंसी में दूध कब आता है

दोस्तो गर्भावस्था एक ऐसा टाइम पीरियड है जिसमे एक औरत के शरीर में बहुत सारे बदलाव आते है। आधे बदलाव तो ऐसे होते है। जिनके बारे में खुद गर्भवती महिला भी नहीं जानती है। ऐसे में जब उनके शरीर में कुछ बदलाव वो महसूस करने लगती है तो अक्सर डर जाती है की कही कुछ ज्यादा गंभीर तो नहीं या कुछ प्रोब्लम तो नहीं है। इस तरह से उनके मन में बहुत सारे सवाल आते है जिनमे से एक सवाल प्रेगनेंसी में दूध कब आता है ये भी है, और आज इस आर्टिकल पर हम आपको सारी जानकारी देंगे। इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढे।

प्रेगनेंसी में दूध कब आता है : एक परिचय

प्रेगनेन्सी यानी महिला के लिए बदलाव का दौर। इस वक्त आपके शरीर में काफी बदलाव होंगे लेकीन उन बदलावों को लेकर आपको डरना बिलकुल भी नही है। गर्भावस्था के दौरान आपका शरीर खुद को डिलिवरी के लिए तैयार करता है। जिसके कारण आपके शरीर में बदलाव महसूस होते है। प्रेगनेंसी में दूध आना भी उनमें से एक बदलाव ही है। यह एक नॉर्मल बात है। ना की डरने वाली।

दूध डिलिवरी के एक दो दिन पहले या बाद में नही बनता है। अगर बात करे आपके सवाल प्रेगनेंसी में दूध कब आता है की तो यह प्रेगनेंसी के तिमाही के बाद यानी लगभग 14 वे सप्ताह से दूध बनना शूरू हो जाता है। इसे आप पीले रंग के गाढ़े कोलोस्ट्रम के रूप में पहचान सकते है। कोलोस्ट्रम मां का पहला दूध होता है और डिलिवरी से पहले बच्चे को इसी से पोषण मिलता रहता है। लेकीन प्रेगनेन्सी में जब ब्रेस्ट में दूध भर जाता है तो यह बाहर निकलने लगता है। जो की एक सामान्य लक्षण है प्रेगनेन्सी का।

Also, Read प्रेगनेंसी में मंदिर जाना चाहिए या नहीं – विस्तार से

ब्रेस्ट लीक होना यानी गर्भावस्था में दूध आना यह एक बिल्कुल नॉर्मल सी शरीर की प्रक्रिया है। जो यह संकेत देती है की आपके शरीर ने आपके बच्चे के लिए दूध बनना शुरु कर दीया है। इसे आप एक अच्छे संकेत के रूप में देखे। लेकिन ब्रेस्ट लीक यानी गर्भावस्था में दूध ब्रेस्ट के भरने पर बाहर आने लगता है तो महिलाओ को शर्मिंदा होना पड़ जाता है।

कोलोस्ट्रम के गुण

यह आपके बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है। जिसे शिशु आसानी से पचा लेता है। कोलेस्ट्रम में फेट और शुगर की मात्रा बिल्कुल कम पाई जाती है।। जिसके कारण बच्चा इसे आसानी से पचा लेता है।
कोलोस्ट्रम आपके बच्चे को बीमार पड़ने से भी रोकता है और बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है। कोलोस्ट्रम बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरुरी माना जाता है। इस कोलोस्ट्रम में बच्चे की बीमारियों से रक्षा करने के लिए एंटीबॉडी होती है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

प्रेगनेंसी में दूध कब आता है

हर महिला का गर्भावस्था का काल अलग होता है और हर महिला के शरीर में बदलाव भी अलग अलग आते है। इसलिए प्रेगनेन्सी में दूध आना भी हो सकता है सबका अलग अलग वक्त पर हो। जेसे किसी का तिमाही के बाद ही 14 वे सप्ताह से शुरु होता है तो किसी महिला में किसी पोषक तत्व की कमी के कारण थोड़ा बाद में शूरू होता है। लेकीन एक स्वस्थ महिला की बात करे तो 14 वे सप्ताह तक प्रेगनेन्सी में दूध आने लगता है।

गर्भावस्था के आठवें महीने में दूध आना ( प्रेगनेंसी में दूध कब आता है )

किसी किसी महिला के डिलिवरी के पहले और आठवें महीने से भी ब्रेस्ट में दूध आने लगता है। हालाकि हर औरत में इसके लक्षण अलग हो सकते है। लेकिन यह टेंशन वाली बात नहीं होती है। तीसरे महीने से दूध आने का कारण महिला के शरीर में प्रोलेक्टिन हार्मोन के स्तर का बढ़ना होता है। जिसके कारण गर्भवती महिला में दूध बनना शुरु होता है। और तीसरे महीने के बाद ब्रेस्ट लीक सेक्स करने पर भी हो सकता है।

दोस्तो प्रेगनेंसी में दूध कब आता है यह तो जान लिया। लेकिन आपको इस अवस्था में यानी ब्रेस्ट लीकेज होने पर खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए यह भी जान लेते है।

प्रेगनेन्सी में ब्रेस्ट लीकेज हो तो क्या करे

अगर आपकों ब्रेस्ट लीकेज तिमाही के दौरान हो या डिलिवरी के बाद भी दूध आ रहा हो तो आप ब्रेस्ट पैड का इस्तेमाल करे।

डिलिवरी के बाद ब्रेस्ट लीकेज हो रहा है तो आप बच्चे को दूध पिलाए वर्ना यह आपके ब्रेस्ट में जम सकता है। इसके अलावा आप मेटरनिटी ब्रा का उपयोग कर सकती है।

Also, Read भुना हुआ लहसुन के फायदे (Bhuna hua Lahsun ke Fayde)

कोलोस्ट्रम चिंता का विषय हो सकता है

वैसे तो यह नॉर्मल बात है लेकिन कई बार गंभीर भी हो सकता है। क्योंकि कुछ महिलाओ में कोलोस्ट्रम का रिसाव रुकता नहीं है या कोलोस्ट्रम के साथ ब्रेस्ट से ब्लड भी आने लगता है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले।

दोस्तो यह थी प्रेगनेंसी में दूध कब आता है के बारे में जानकारी हम उम्मीद करते है आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा। और इस पर उपलब्ध करवाई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। दोस्तो ऐसी ही और जानकारी हासिल करने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है। ताकि उपयोगी जानकारी आपको सही समय पर मिलती रहे। इस ब्लॉग आप आने के लिए आपका धन्यवाद। अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें

Also, Read 2 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें । Sundarta

FAQ

Q. क्या ब्रेस्ट लीकेज चिंता का कारण है?

Ans: अधिकतर महिलाओं में यह सामान्य ही है। लेकीन ब्रेस्ट लीकेज के साथ ब्लड आए तो चिकित्सक से सलाह ले।

Q. गर्भावस्था में ब्रेस्ट में दूध बनने लगा है यह कैसे पता करे?

Ans: जब आपके ब्रेस्ट में दूध बनना शुरु होता है तो यह ब्रेस्ट में भरकर लीकेज होने लगता है।

Q. दूध पिलाने वाली किन खाद्य पदार्थों से दूर रहे?

Ans: केफीन,वसा में घुलने वाले विटामिन, खट्टे फल आदि खाने से बचे।

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है

3 thoughts on “प्रेगनेंसी में दूध कब आता है – जाने विस्तार से”

Leave a Comment