प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है

Spread the love

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है: प्रेगनेंसी एक महिला के लिए बहुत खास होती है। गर्भावस्था के इस दौर में उसे काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार खाना अच्छा नहीं लगाता तो कई बार मूड स्विंग भी होता है, चिड़चिड़ापन, बैचेनी, घबराहट और पेट में दर्द ऐसी बहुत सारी प्रॉब्लम्स से लड़ना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन में भी बदलाव आने लगता है।

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है

इन सारे बदलावों के कारण कई बार पेट में पीरियड जैसा दर्द होता है और गर्भवती महिला को टेंशन होने लगती है की यह दर्द नॉर्मल है या कोई सीरियस प्रोब्लम हो सकती है। 

आज हम इसी प्रोब्लम को समझेंगे की आख़िर प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है।

शुरुआत में यह दर्द होना एक आम लक्षण है। क्योंकि प्रेगनेंसी में आपके गर्भ का आकार बढ़ता है जिसके कारण आपको पीरियड जैसा दर्द होता है। अगर यह दर्द आपको हल्का होता है तो टेंशन ना करे यह सामान्य है। 

डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए 

पेट में होने वाला दर्द अगर ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से बात करे। क्योंकि बहुत सी महिलाओ को इस वक्त अपने बच्चे को खोने का डर लगता है। ऐसे में ज्यादा टेंशन लेने के बजाय डॉक्टर से पूछना आपके लिए ज्यादा सही रहेगा।

क्यों होता है प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द

प्रेगनेंसी के पहले महीने से लेकर तीसरे महीने तक  महिला की बॉडी में होने वाले बच्चे को गर्भ में स्थान बनाने में के लिए बहुत सारे बदलाव होते है। 

ऐसे बदलावों में गर्भाशय की मसल्स बढ़ रही होती है। इस परिस्थिति में आपको ऐसा महसूस हो सकता है की आपके पेट में दोनो तरफ खिंचाव हो रहा हो।

इस दौरान आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसे मासिक धर्म होने पर होता है। गर्भावस्था में पेल्विक एरिया पर दबाव बढ़ने लगता है। साथ ही शरीर प्रेगनेंसी की डिलीवरी के लिए खुद को इस दौरान तैयार करता है। जिसके कारण आपको दर्द होने ओर अन्य परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

Also, Read जीभ के पीछे दाने होने के कारण और इलाज

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसे दर्द के दूसरे कारण

एक्टोपिक गर्भावस्था

जिसे हिंदी में अस्थानिक ग्रभावस्था कहते है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी में पेट दर्द के अलावा अगर आपको ब्लड भी दिखे तो यह आपके बच्चे को खोने का संकेत हो सकता है। कुछ महिलाओ में एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई देते है। लेकिन सभी में दिखे यह जरूरी नहीं है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी में अंडा गर्भाशय में नहीं जा पाता बीच में ही वह फेलोपियन ट्यूब में अटक जाता है। ऐसे में पेट में  दर्द महसूस होने लगता है। 

Also, Read नाक के बढे हुए मांस nasal polyps का रामबाण इलाज

यूरिन में इन्फेक्शन होना

प्रेगनेंसी में बहुत बार ऐसा देखा गया है की महिलाओ को यूरिन में इन्फेक्शन हो जाता है जिसकी वजह से पेट में पीरियड जैसा दर्द या ऐठन होती है। यह समस्या प्री मैच्योर बेबी होने का संकेत भी हो सकता है यानी कुछ महिलाओ में इस प्रॉबलम के कारण वक्त से पहले डिलिवरी हो जाती है।

कब्ज या गैस बनने की प्रॉब्लम

कुछ महिलाओ को प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। जिसके कारण प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की संख्या में वृद्धि हो जाती है। इस परेशानी के कारण जिस आंत से खाना जाता है वह प्रक्रिया बिल्कुल धीरे होने लगती है। और यह गैस बनने का कारण बन जाता है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसे दर्द से आराम कैसे पाए?

  • आप टहल सकती है।
  • गुनगुने पानी से नहा सकती है।
  • किसी से पीठ के निचले हिस्से में हल्के दबाव के साथ मालिश करवा सकती है।
  • अपने शरीर को डीहाइड्रेट रखे इसके लिए आप भरपूर पानी पिए साथ ही आप फलों का जूस पी सकती है।
  • वजन वाला समान ना उठाए।
  • खुद को आराम दे।
  • आप चाहे तो बेली बैंड पहन सकती है जो गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द से राहत पाने में आपकी मदद करता है।
  • एक बार में भर पेट खाने के बजाय आप दिन में थोड़ा थोड़ा करके खाएं। 
  • प्रेगनेंसी के दौरान ऐसे कुछ एक्सरसाइज होते है जिन्हे आप कर सकती है यह पेट दर्द से राहत पाने में आपकी मदद करते है।
  • फाइबरयुक्त खाना खाए और अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जगह दे जेसे हरी सब्जियां, दाल, विटामिन वाले खाद्य पदार्थ आदि।

नमस्कार दोस्तो ये था हमारा आज का टॉपिक प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है। हम यह उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में आने वाले सवालों के जवाब पाकर आपको राहत महसूस होगी।

गर्भावस्था में पेट दर्द के अन्य कारण

आपका इस आर्टिकल पर आने के लिए धन्यवाद।

Also, Read 1 मिनट में नींद आने का तरीका

FAQ

Q. प्रेगनेंसी के लक्षण क्या है?

Ans: सबसे पहला लक्षण आपके पीरियड मिस होना ही होता है। इसके बाद दूसरे जो अन्य लक्षण नजर आते है वो है उल्टी होना, जी मचलना, पेट में दर्द होना, और कुछ भी  ठीक से खाया नहीं जाता। 

Q. प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द होने का कारण क्या है?

Ans: प्रेगनेंसी में शिशु का आकार बढ़ने पर लिंगामेंट्स पर दबाव पड़ता है।

Q. प्रेगनेंसी में पेल्विक दर्द कब से  स्टार्ट होता है?

Ans: प्रेगनेंसी के आठवें सप्ताह से बाहरवे सप्ताह के बीच दर्द होने लगता है।

Also, Read नाक से खून आना किस बीमारी का लक्षण है

5 thoughts on “प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है”

Leave a Comment