ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है – इसके कारण, लक्षण और उपाय

Spread the love

ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है – ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति तब उत्पन्न होती हैं जब महिलाओं के स्तन में कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके बढ़ने लगती हैं। अगर समय पर महिला इसकी पहचान नहीं कर पाती हैं तो यह धीरे धीरे शरीर के अन्य अंगों तक फैलते जाता हैं। दरसल कैंसर कोशिकाएं दूध की नली और दूध का उत्पादन करने वाले लोब्युल्स पर आक्रमण कर उसमें तेजी से फैलना शुरू करती हैं। उसके बाद यह स्तन के उत्तकों पर हमला कर सकती हैं जिससे गाँठ बनना शुरू हो जाता हैं। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम हैं। महिलाओं में अन्य कैंसर की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा देखा जाता हैं।

ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है - इसके कारण, लक्षण और उपाय

Breast Cancer kitne din me failata hai iske karan lakshan aur ilaj
ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है – इसके कारण, लक्षण और उपाय

WHO के अनुसार सिर्फ 2020 में 6 लाख 85 हजार महिलाओं की मौत का कारण ब्रेस्ट कैंसर था। यह कैंसर महिलाओं में 18 वर्ष के बाद ही देखा जाता हैं। शुरुवात में यह हर 180 दिन पर दुगुनी तेजी से बढ़ सकता हैं।

ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण – कैंसर के 7 चेतावनी के संकेत

अगर ब्रेस्ट कैंसर शुरुवाती अवस्था में हैं तो लक्षण बेहद कम ही दिखाई देते हैं। जब उत्तकों को स्तन उत्तकों को क्षति पहुँचाने लगता हैं तो कुछ मुख्य लक्षण या संकेत द्वारा इसकी पहचान की जा सकती हैं। नीचे ब्रेस्ट कैंसर के 7 चेतावनी के संकेत या ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण बताये गए हैं:

1. ब्रेस्ट को दबाने पर गांठ का अनुभव होना। ज्यादात्तर मामलों में गाँठ में दर्द मह्सुस नहीं होता हैं।
2. इस स्थिति में स्तन का साइज़ में परिवर्तन आ सकता हैं। कई बार स्तन के रूप रेखा में बदलाव देखा जाता हैं
3. ब्रेस्ट के आस पास या ब्रेस्ट में सुजन का होना
4. कई बार ब्रेस्ट की त्वचा लाल हो जाता हैं और जलन की स्थिति रहती हैं
5. स्तन में गढ्ढे जैसा लगना
6. निप्पल की त्वचा में बदलाव
7. कई मामलों में निप्पल से पानी जैसा तरल निकलना

ऊपर बताएं गए ब्रेस्ट कैंसर के 7 चेतावनी के संकेत की मदद से ब्रेस्ट कैंसर की पहचान की जा सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताएं गए लक्षण दिखाई देते हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालाँकि स्तन में होने वाले सभी गाँठ कैंसर हो ऐसा जरुरी नहीं हैं। इसलिए डॉक्टर से मिलकर इसके कारणों का पता कर सही समय पर निदान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

ब्रेस्ट कैंसर के कारण या जोखिम कारक

ब्रेस्ट कैंसर होने के कोई सटीक कारण अभी तक डॉक्टर्स पता नहीं लगा पायें हैं। लेकिन कुछ जोखिम कारक हैं जिसके चलते ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में ही होता हैं। लेकिन कभी-कभी यह पुरुषों में चेस्ट कैंसर के रूप में विकसित हो सकता हैं। यदि आपकी आपकी उम्र ज्यादा हैं यानी 30 के ऊपर तो जैसे जैसे आपकी उम्र बढती जाएगी ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा भी बढ़ता चला जायेगा। इसके अलावे यह अनुवांशिक तौर पे भी आपको प्रभावित कर सकती हैं।

अगर आपके परिवार में पहले किसी को स्तन कैंसर की शिकायत रही हो तो आपको भी यह हो सकती हैं। साथ ही अत्याधिक शराब , रेडिएशन, बहुत अधिक गर्भनिरोधक पिल्स का सेवन आदि कारक भी ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं की ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है और इस स्थिति में दर्द होता हैं या नहीं।

Also, Read मिर्गी जड़ से खत्म करने का इलाज – मिर्गी के कारण लक्षण और घरेलू उपाय

ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है

ब्रेस्ट कैंसर को शुरुवात में पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं। दरसल शुरुवात में इसके लक्षण कम ही प्रकट होते हैं। जैसे जैसे यह कोशिकाओं, उत्तक लिम्फ नोड्स और फेफड़े को तेजी से क्षति पहुँचाना शुरू करती हैं तो वहां गाँठ बनना शुरू हो जाता हैं। यह कैंसर 18 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को प्रभावित करती हैं। ब्रेस्ट कैंसर कई स्टेज से होकर गुजरता हैं । जब यह 4th स्टेज में होता हैं तो इसे मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर के नाम से जाना जाता हैं। यह कैंसर का लास्ट स्टेज होता हैं। इस स्टेज में पहुँचने के बाद व्यक्ति की आयु बिल्कुल कम हो जाती हैं। ब्रेस्ट कैंसर के 4th स्टेज में एक महिला 5 साल तक जिन्दा रह सकती हैं। अगर यह कैंसर सिर्फ ब्रेस्ट सिमित हैं तो कई मामलों में आयु 10 साल तक बढ़ जाती हैं।

हालाँकि यह जरुरी नहीं हैं की कैंसर के सभी रोगीयों की मृत्यु हो जाए। अगर कैंसर का पता शुरुवाती चरणों में चल जाए तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता हैं। WHO के एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर से मृत्यु दर में लगभग 40% से भी ज्यादा कमी देखी गयी हैं। ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है यह तो अप जान ही गए होंगे। अब जानेंगे की डॉक्टर से मिलना कब बेहद जरुरी हैं।

Also, Read चेहरे और जबड़े और कान के बाईं ओर में दर्द – कारण, उपाय और बचाव

ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है

ब्रेस्ट कैंसर की वृद्धि जोखिम कारकों पर निर्भर करता हैं। यदि ब्रेस्ट कैंसर को तेजी से बढ़ाने वाले कारकों पर ध्यान दिया जाएँ तो इसकी वृद्धि को रोका जा सकता हैं। स्तन कैंसर का आकार या फैलाव हर 6 महीने पर दुगुनी तेजी से होती हैं। फिर भी ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है यह आप पर निर्भर करता हैं। क्योकिं अगर सही समय पर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसकी वृद्धि रुक सकती हैं।

Also, Read लैट्रिन की जगह दर्द हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय

क्या ब्रेस्ट कैंसर में दर्द होता है

कई महिलाओं के मन में यह सवाल चलता हैं की क्या ब्रेस्ट कैंसर में दर्द होता है ?। आपको बता दे की ब्रेस्ट में हुए गाँठ में कई मामलों में दर्द नहीं भी हो सकता हैं। लेकिन जब ब्रेस्ट कैंसर से उत्तक और नसें प्रभावित होने लगती हैं तो इस स्थिति में सुजन के साथ तेज दर्द की भी शिकायत हो सकती हैं। ब्रेस्ट कैंसर में सम्पूर्ण ब्रेस्ट में दर्द हो यह जरुरी नहीं हैं। ब्रेस्ट के किसी खास जगह पर भी दर्द की शिकायत हो सकती हैं।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

ब्रेस्ट कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी हैं। अगर आपको अपने ब्रेस्ट में गाँठ जैसा महसूस हो रहा हैं तो इस स्थिति में देर नहीं करना चाहिए। यह आवश्यक नहीं की हर गाँठ कैंसर ही हो। लेकिन डॉक्टर से मिलकर उचित सलाह के साथ इसका निदान आवश्यक हैं। ऊपर मैंने आपको कैंसर के 7 चेतावनी के संकेत बताएं हैं। जिससे आप कैंसर की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको भी उनमें से कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो चिकित्सक से जरुर मिलें। अगर आपका कैंसर 4th स्टेज में नहीं हैं तो इसका इलाज संभव हैं। इसके इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी, ब्रेस्ट सर्जरी, होर्मोन थेरेपी और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता हैं।

Also, Read हर्निया रोग क्या है – लक्षण, कारण और इलाज के बारें में जाने

निष्कर्ष

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव हैं। लेकिन इसके लिए सही समय पर लक्षणों की पहचान करना आवश्यक हैं। आप अपने ब्रेस्ट को प्रेस कर गाँठ की पहचान कर सकते हैं। अगर कैंसर शुरुवाती अवस्था में हैं तो इलाज के बाद रोगी पूरी तरह स्वस्थ भी हो सकता हैं। इसलिए अगर आपको भी ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी बिल्कुल न करें। ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है और ब्रेस्ट कैंसर और इसके लक्षण क्या हैं इसके बारें में विस्तारपूर्वक ऊपर बताया गया हैं।

दोस्तों इस लेख के माध्यम से मैंने आपको विस्तार से ब्रेस्ट कैंसर के बारें में बताया हैं। साथ ही बताया हैं की ब्रेस्ट कैंसर क्या हैं – ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है तथा ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण क्या हैं। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर जरुर करें। हेल्थ से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए Sundarta ब्लॉग के अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें।

Also, Read ओआरएस पाउडर के फायदे और नुकसान – जाने ओआरएस पाउडर बनाने की विधि

1 thought on “ब्रेस्ट कैंसर कितने दिन में फैलता है – इसके कारण, लक्षण और उपाय”

Leave a Comment