लड्डू में कितना बेसन डालें – 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि

Spread the love

लड्डू में कितना बेसन डालें1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि – बेसन का लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता हैं। इस मिठाई को घर पर बनाना बेहद आसान हैं। इस पोस्ट में मैं आपको बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका बताउंगी। आप घर पर ही आसानी से बीना किसी की मदद के लड्डू बना सकते हैं। लड्डू बनाने से पहले इसमें लगने वाली सामग्री की जानकरी बेहद जरुरी हैं। लड्डू में कितना बेसन डालें और अन्य सामग्रियों की मात्रा कितनी होनी चाहिए इन सब चीजों की जानकारी विस्तार से इस पोस्ट में दी गयी हैं। आइए जानते हैं की बेसन के लड्डू बनाने का सबसे आसान तरीका क्या हैं और 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी।

लड्डू में कितना बेसन डालें - 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि
लड्डू में कितना बेसन डालें – 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि

बेसन का लड्डू अन्य लड्डुओं की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट होता हैं। भारत में इस लड्डू को अक्सर त्योहारों के मौके पर बनाया जाता हैं। बेसन के लड्डू में काजू, किशमिश सहित अन्य कई चीजों को भी मिलाया जाता हैं। अगर आप पहली बार बेसन के लड्डू बनाने जा रही हैं तो आपके लिए यह जानना आवश्यक हैं की लड्डू में कितना बेसन डालें अर्थात बेसन और अन्य सामग्री का अनुपात कितना होना चाहिए और अन्य किन सामग्रियों को मिलाने से इसका स्वाद बेहतरीन हो सकता हैं।

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री

दोस्तों, मैं आपको यहाँ 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि और आवश्यक सामग्री के बारे में बताने जा रही हूँ। अगर आप आधे बेसन के लड्डू बनाना चाहते हैं तो सामग्री को आधा करके बनाएं। नीचे 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि और सामग्री बतायी गयी हैं। लड्डू में कितना बेसन डालें , इस सामग्री लिस्ट से समझ जाएंगे।

  • बेसन – 1 किलों
  • बारीक़ चीनी – 800 से 1000 ग्राम (स्वाद अनुसार) – अगर ज्यादा मीठा पसंद हैं
  • घी – 500 ग्राम
  • इलायची पीसा हुआ – 3 चम्मच
  • बारीक़ काजू – 250 ग्राम
  • किशमिश
  • बारीक़ कटा बादाम – 250 ग्राम
  • पिस्ता

Also, Read डिनर की रेसिपी

लड्डू में कितना बेसन डालें

अगर आप एक किलों बेसन के लड्डू बनाना चाहते हैं तो पीसी हुई चीनी और बेसन समान मात्रा में डालें। कुछ लोग ज्यादा मीठा पसंद नहीं करते हैं ऐसे में चीनी की मात्रा कुछ कम कर सकते हैं। एक लड्डू में आधा बेसन और आधा चीनी की मात्रा जरुर होनी चाहिए। इससे आपका लड्डू बेहद स्वदिष्ट और मीठा बनेगा। लड्डू में कितना बेसन डालें यह तो आप समझ ही गए होंगे। आइए अब आपको बताते हैं की बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका क्या हैं।

Also, Read सिर्फ 2 मिनट में डिनर की रेसिपी ढूँढो – मुंह से पानी आ जायेगा

बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका – 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका - 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका – 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि
  • सबसे पहले बेसन को साफ़ कर थाली में रखें।
  • अब एक कड़ाही लेकर गैस पर चढ़ा दें।
  • जब कड़ाही गर्म हो जाएं तो उसमें 500 ग्राम घी डाल दें।
  • अब घी को अच्छी तरह पिघलने तक इंतेजार करें।
  • घी जब पिघल जाएं और अच्छी तरह गर्म हो जाएं तो उसमें 1 किलो बेसन मिक्स कर अच्छी तरह छोलनी से चलाते रहें।
  • बेसन को भूंजने में कम से कम 10 मिनट का समय लगता हैं।
  • इसे धीमी आंच पर भुन्जना ही बेहतर हैं अन्यथा जल सकता हैं।
  • जब इसका कलर चेंज होकर ब्राउन हो जाएं और सुगंध आने लगे तो इसमें काजू, पानी, किशमिश, बादाम आदि डालकर चला दें।
  • चलाते-चलाते जब पानी सुख जाएं तो इसे निकालकर किसी साफ़ थाली में रखें।
  • अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दे ताकि छूने पर हाथ न जलें।
  • हल्का ठंडा होने पर इसमें पीसी हुई चीनी और इलायची को मिक्स करना हैं।
  • मिक्स करने के बाद हाथों की मदद से गोल-गोल लड्डू तैयार करें।
  • जब लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तो इसे थाली में रखकर पिस्ता ऊपर से साट दें।

दोस्तों अब आपका बेसन का लड्डू तैयार हैं। यह बेसन के लड्डू बनाने का सबसे आसान तरीका हैं। इसे त्यौहार आदि के मौके पर बना सकते हैं। मुझे यकीन हैं की आपको अब बेसन के लड्डू तैयार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आपका संशय भी दूर हुआ होगा की लड्डू में कितना बेसन डालें या कितनी मात्रा में बेसन होना चाहिए।

Also, Read तंदूरी रोटी कैसे बनाई जाती है? – घर पे बनायें ढाबे से भी अच्छा तंदूरी रोटी

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की लड्डू में कितना बेसन डालें जिससे लड्डू स्वादिष्ट लगें। मुझे आशा हैं की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें। बेसन का लड्डू बनाने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता हैं। बीना घी के बेसन का लड्डू स्वादिष्ट नहीं होगा। एक किलों बेसन के लिए 500 से 1000 ग्राम घी का उपयोग किया जाता हैं। ध्यान रखें की बेसन को हल्की आंच पर भुन्जना चाहिए।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह जानकारी ” लड्डू में कितना बेसन डालें ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा

Also, Read लौंग का फूल क्यों नहीं खाना चाहिए – लौंग के फायदे इन हिंदी

2 thoughts on “लड्डू में कितना बेसन डालें – 1 किलो बेसन के लड्डू बनाने की विधि”

Leave a Comment