सास बहुत परेशान करती है तो करें सिर्फ ये 2 उपाय – फिर देखें कमाल

Spread the love

सास बहुत परेशान करती है तो करें सिर्फ ये 5 उपाय – फिर देखें कमाल – सास – बहु के लड़ाई झगड़े भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद आम हैं। छोटे-मोटे झगड़े सभी घरों में होती हैं। परन्तु अगर घर में रोज-रोज लड़ाई झगड़े होने लगते हैं तो शांति भंग हो जाती हैं। रोज-रोज के लड़ाई झगड़े व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर कर देता हैं। टेंशन और चिंता की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति कमजोर हो जाता हैं। सास अगर आपको भी बहुत ज्यादा परेशान करती हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढना बेहद जरुरी हैं। अगर आपको सास बहुत परेशान करती है तो कुछ उपायों के जरिए इस स्थिति से निकला जा सकता हैं।

सास बहुत परेशान करती है तो करें सिर्फ ये 2 उपाय
सास बहुत परेशान करती है तो करें सिर्फ ये 2 उपाय

दोस्तों, शादी के बाद एक लड़की जब अपने ससुराल जाती हैं तो उसके मन में कई तरह के सवाल होते हैं। लड़की के मन में सबसे ज्यादा सास को लेकर ही प्रश्न उठते हैं। लड़की सोचती रहती हैं की सास उसको अपनी बेटी की तरह प्रेम करेगी या नहीं। सास बहु पर इतने सारे टीवी सीरियल प्रसारित होते रहते हैं जिसमें अक्सर सास और बहु के बीच तकरार को दिखाया जाता हैं। टीवी सीरियल का भी सास बहु में लड़ाई में अहम योगदान होता हैं। टीवी सीरियल में सास बहु को अक्सर दुशमन की तरह दिखाया जाता हैं। ऐसे में ऐसे टीवी शोज का बुरा प्रभाव तो पड़ना ही हैं। नीचे बताया गया हैं की अगर सास बहुत परेशान करती है तो क्या करना चाहिए।

सास बहुत परेशान करती है तो यह 2 उपाय पढ़ें और आजमायें

अगर सास बहु को परेशान कर रही हैं तो क्यों कर रही हैं। जी हाँ, यह जानना बेहद आवश्यक हैं। किसी भी समस्या का समाधान तभी निकल सकता हैं जब आप स्थिति के कारणों को जान लेते हैं। बीना वजह कोई भी सास बहु को परेशान नहीं करती हैं। अगर सास बहुत परेशान करती है तो निश्अचित ही इसके पीछे कुछ वजहें होंगी। अगर कारण गंभीर नहीं हैं तो इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता हैं। परन्तु अगर सास दहेज़ से जुडी किसी चीज के लिए आपको परेशान कर रही हैं या आपको मार रही हैं तो यह बहुत बड़ी समस्या हैं। नीचे मैंने इस समस्या का उपाय बताया हैं। अगर समस्या गंभीर नहीं हैं और सास छोटी-छोटी चीजें जैसे खाना बनाने या किसी मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से ताने मारती हैं या हर चीज में नुस्ख निकालती रहती हैं तो नीचे बताएं गए उपायों को जरुर करें।

1. सम्मान और प्रेम

सम्मान और प्रेम ये दोनों शब्द कितने छोटे हैं लेकिन इसका महत्त्व बहुत बड़ा हैं। जी हाँ, जिस कार्य को आप शक्ति या क्रोध से नहीं कर सकते हैं उसे प्रेम अर्थात प्यार से करना बेहद सरल हैं। प्रेम की शक्ति बड़े बड़ों को आपके समक्ष झुका सकने का सामर्थ्य रखता हैं। अगर आप सास के तानों से बिल्कुल परेशान हो चुकी हैं तो एक बार इस तरीके को अवश्य आजमायें।

सास जब भी आपको बुरा भले कहें या किसी चीज को लेकर ताने मारे तो सास को मां समझकर उनसे गले से लिपट जाएँ। उनको सॉरी बोले और हँसते हुए पूछे प्यार से पूछे “आप हमेशा ऐसे क्यों बोलती रहती हैं”। यकीन मनियें आपकी सास का गुस्सा बर्फ की तरह पिघल जाएगा। अपनी सास में अपनी माँ को देखने का प्रयत्न करें। जिस तरह आप मां की बातों को सुनती हैं ठीक उसी तरह सास की बातों को काटने का प्रयत्न न करें। सास के साथ थोड़ा समय बिताएं। आप उम्र में छोटी हैं अत: सास से माफ़ी मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए। सीधी बात हैं अगर आप सास में अपनी मां को देखेंगी तो लड़ाई झगड़े बेहद कम हो जायेंगे।

Also, Read प्यार कैसे करते हैं – प्यार क्या होता है जानकर हैरान हो जायेंगे

2. खास होने का एहसास दिलाएं

जी हाँ, अगर सास बहुत परेशान करती है तो कुछ ऐसा करें जिससे उन्हें लगे की आप उनके बारें में सोचती हैं उनकी फ़िक्र करती हैं। खाना बनाना हो तो उनसे पूछे की आज खाने में क्या बनाऊ। किसी खास मौके जैसे मदरडे पर उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट दें। आप उनके मनपसंद की साड़ी या चूड़ी आदि गिफ्ट कर सकती हैं। इससे उनके मन में जमी आपके प्रति सोच निश्चित रूप से बदलेगी।

ऊपर बताएं गए दोनों उपाय बेहद असरदार हैं। इन उपायों से आप अपनी सास के प्रेम को पा सकती हैं। सास और बहु दोनों ही को यह समझना चाहिए की रिश्तों में जुड़ाव तभी आता हैं जब आप एक दुसरे की फ़िक्र करते हैं और एक दुसरे की समस्यायों को अपना समझते हैं। बहु को अपनी सास से मां जैसा व्यव्हार करना चाहिए। साथ ही सास का भी यह कर्तव्य हैं की बहु को बेटी जैसा घरेलू वातावरण प्रदान करें।

Also, Read सच्ची पत्नी की पहचान क्या हैं – 5 ऐसे गुण जो हर पत्नी को बनाता हैं विशेष

अगर ससुराल वाले परेशान करे तो क्या करना चाहिए

अगर ससुराल वाले परेशान करे तो क्या करना चाहिए
अगर ससुराल वाले परेशान करे तो क्या करना चाहिए

अगर ससुराल वाले दहेज़ के लिए परेशान करें या बीना वजह बात-बात पर लड़ाई झगड़े करें तो यह बेहद गंभीर समस्या हैं। यह समस्या तब और भी गंभीर हैं जब पति, पत्नी का साथ नहीं देता हैं। बहु पर सास-ससुर या पति का हाथ छोड़ना या मारना बेहद गंभीर अपराध हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ द्वारा किया गया सर्वे कहता हैं की ज्यादात्तर महिलाएं अपने ऊपर घर में हो रहे अत्याचार को किसी से शेयर नहीं करती हैं। आज भी दहेज़ और अन्य कारणों से हुई घरेलू हिंसा की वजह से सैकड़ो महिलाओं की जान हर वर्ष चली जाती हैं। अत: यह जानना बेहद आवश्यक हैं की अगर ससुराल वाले परेशान करे तो क्या करना चाहिए ?

दोस्तों अगर ससुराल वाले दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं या अक्सर छोटी-छोटी बातों के लिए मारपीट कर रहे हैं तो ऐसे में आप पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। दहेज़ के प्रताड़ित करना बहुत बड़ा अपराध हैं। आईपीसी 498A के तहत केस दर्ज होते ही पुलिस क़ानूनी कदम उठाएगी।

Also, Read पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे

सास-ससुर से अलग होने के उपाय

क्या आप भी सास के ताने सुन-सुन कर परेशान हो चुकी हैं और सास-ससुर से अलग होने के उपाय ढूढ़ रही हैं। अगर हाँ तो नीचे मैंने कुछ बेहतरीन उपाय बताएं हैं। क़ानूनी तौर पर देखा जाएँ जो एक पत्नी अपने पति को परिवार से दूर रखने को बाध्य नहीं कर सकती हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का एक निर्णय सामने आया था जिसमें कहाँ गया था की पत्नी का पति को बार-बार परिवार से अलग रहने के लिए फ़ोर्स करना और आत्महत्या की धमकी देना तलाक का आधार बन सकता हैं।

सास-ससुर से अलग होने के लिए आपको पति से बात करनी होगी। अगर आपको आर्थिक परेशानी नहीं हैं तो पति को आप बोल सकती हैं की सास-ससुर के लिए हेल्पर रख लें। लेकिन यह सभी चीजें पति पर डिपेंड करती हैं। साधारण लड़ाई झगड़े की स्थिति में इस तरह के डिसीजन लेना ठीक नहीं हैं। आप पति की नजरों में गिर सकती हैं। इसलिए कोशिश करें की इस रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकें।

Also, Read स्त्री को क्या चाहिए – 5 चीजें जो हर स्त्री चाहती हैं

निष्कर्ष – सास बहुत परेशान करती है

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सास बहुत परेशान करती है तो करें सिर्फ ये 2 उपाय – फिर देखें कमाल। जी हाँ प्रेम एक ऐसा शस्त्र हैं जो किसी के मन को भी पिघला सकती हैं। लड़ाई झगड़े होने पर या सास के बार-बार ताने देने पर आपको ऊपर बताएं गए उपाय करने चाहिए। परन्तु दहेज़ में मांगी गयी किसी चीज के लिए आपको प्रताड़ित किया जा रहा हैं तो पुलिस केस जरुर करें।

मुझे आशा हैं की आपको सास बहुत परेशान करती है तो करें सिर्फ ये 2 उपाय – फिर देखें कमाल का यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा। इस पोस्ट को जरुरतमन्द लोगों तक जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment