नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय

Spread the love

नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय: नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे,  नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय (neend na anne ke karan aur gharelu upay) के बारे में। जिस तरह से हमारे जीवन में खानपान का महत्व है उसी प्रकार नींद का  असर भी हमारे शरीर में होता है। एक अच्छे शरीर के लिए अच्छी नींद आना बेहद जरूरी होता है। जो लोग रात भर जागते हैं उन्हें रात का उल्लू कहते हैं। समय पर ना सोना और रात भर जागने से आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल भी हो जाते हैं।

नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय
नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय

दोस्तों नींद ना आने के कारण (neend na anne ke karan aur gharelu upay) कई हो सकते हैं और इसके घरेलू उपाय भी है।  जिन लोगों को रात भर नींद नहीं आती वे इनसोम्निया से पीड़ित होते हैं। इनसोम्निया एक तरह की बीमारी है जिसमें लोगों को नींद नहीं आती या फिर नींद लेने में काफी परेशानी आती है। दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं जो इनसोम्निया के शिकार हैं।

कितने घंटें सोना हैं आवश्यक

इनसोम्निया आपके शरीर के साथ-साथ आप पर मानसिक प्रभाव भी डालता है। अगर आपको अपने शरीर को फिट रखना है तो दिन में आपको 8 घंटे तो सोना ही होगा। अनिद्रा में कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ता है जैसे अवसाद, सिर दर्द, टेंशन, और थकान इत्यादि। नींद ना आने के कारण (neend na anne ke karan aur gharelu upay) की वजह से आपकी दिनचर्या भी खराब हो जाती है। लेकिन आज सुंदरता के इस लेख में हम जानेंगे नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय (neend na anne ke karan aur gharelu upay) के बारे में।

जो भी लोग नींद ना आने के कारण की वजह से परेशान है वे इस लेख को पूरा  अंत तक पढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय (neend na anne ke karan aur gharelu upay) के बारे में संक्षेप में बताएंगे।

रात में नींद ना आने के कारण

जानते हैं नींद ना आने के कारण (neend na anne ke karn aur gharelu upay) के बारे में:

तनाव या  स्ट्रेस

हमारी जीवन शैली कुछ इस प्रकार की है कि इसमें तनाव और स्ट्रेस का होना लाजमी है। दिन भर काम करके हमारे मस्तिष्क पर प्रभाव तो पड़ता ही है लेकिन अगर हमें अन्य समस्याएं सता रही है तो भी उसका असर हमें रात भर सोने नहीं देता।

अधिक काम

कुछ लोग अपने काम में इतने  मगन हो जाते हैं कि वे सब कुछ छोड़ छाड़ के उस काम को करने लगते हैं। अपना खाना पीना यहां तक की नींद को भी त्याग कर काम में इतना मगन होना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। रात भर काम करने से भी नींद की समस्या हो सकती है।

खराब आदत

कई लोग रात भर फोन चलाते हैं या फिर अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर लगे रहते हैं जिसकी वजह से उनकी आदतें खराब हो जाती है। रात भर मोबाइल स्क्रीन पर लगे रहना और उल्लू की तरह जगे रहना आपकी नींद ना आने का कारण हो सकता है। इन्हीं खराब आदतों की वजह से आपकी नींद का समय बिगड़ता है और आप ठीक प्रकार से नींद नहीं ले पाते।

ज्यादा भोजन करना

जो लोग अधिक मात्रा में भोजन करते हैं उन्हें सोने में काफी दिक्कत आती है। अधिक भोजन करने की वजह से आपको सोने में तो परेशानी होगी लेकिन आपके पेट में समस्याएं होती है जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आती। सोने से पहले अधिक मात्रा में खाना ना खाए तो बेहतर होगा।

मानसिक विकार

हमारे मस्तिष्क में कई तरह की समस्याएं चलती रहती है।  जो आपको रात भर सोने नहीं देती। यह समस्याएं घर से जुड़ी हो सकती है या आप के काम से जुड़ी हो सकती है। हर मनुष्य के जीवन में तनाव तो रहता ही है जिसके कारण आपके मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ता है जो आपको रात भर सोने नहीं देता।

डिप्रेशन

लोगों में अवसाद बढ़ जाने की वजह से भी नींद की समस्या हो सकती है। लोग रात भर तनाव में रहते हैं और अपने ख्यालों में खोए रहते हैं जिसकी वजह से नींद नहीं आ पाती। आज के समय में डिप्रेशन इतना आम हो गया है कि हर दूसरा इंसान डिप्रेशन का शिकार है। तनाव और चिंता इंसान के दिमाग को परेशान करते हैं और उसे सोने नहीं देते जिसके कारण कई समस्याएं होती है।

नींद लाने के घरेलू उपाय

हमने जान लिया नींद ना आने के कारण के बारे में  अब जानते हैं उसके घरेलू उपाय के बारे में:

जीरा का इस्तेमाल

अगर आप लोग जीरे का सेवन करते हैं तो यह आपकी पाचन की शक्ति को बढ़ाता है साथ ही साथ आपकी नींद को भी ठीक करता है। प्राचीन काल से ही नींद को बढ़ाने के लिए जीरे का इस्तेमाल होता आ रहा है इसलिए आप लोग चाय के साथ जीरे का सेवन करें या फिर सोने से पहले एक चम्मच जीरा पाउडर केले में मिलाकर खा ले।

गर्म दूध पिए

नींद ना आने की समस्या अगर आपको है तो गर्म दूधआपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दूध में नियासिन एमिनो एसिड मिलता है जो आपकी नींद को बढ़ाता है और अगर आप इसमें 1 टेबलस्पून दालचीनी पाउडर डाल दे तो इसका असर बढ़ जाता है।

हॉट बाथ ले

आप लोग सोने से पहले हॉट बाथ  ले सकते हैं  जिससे नींद काफी अच्छी आती है। यह आपके शरीर को आराम देता है  और आपकी थकान को उतारता है।

केसर का इस्तेमाल करें

अगर आप लोग केसर का सेवन करते हैं तो आपकी नींद अच्छी होगी। एक गिलास दूध में केसर डालकर पीने से आपकी नींद में काफी अच्छा असर होता है।

FAQ:

अगर रात को नींद ना आए तो क्या करना चाहिए?

अगर आपको सोने में परेशानी आती है तो आप लोग सोने से एक घंटा पहले गर्म पानी से नहा ले।

तुरंत नींद कैसे लाएं?

सोने से पहले अपने कमरे में अंधेरा कर ले जिससे अच्छी नींद आती है।.

कौन सी चीज खाने से नींद ज्यादा आती है?

अगर आप लोग गर्म दूध पीते हैं तो उससे नींद अच्छी आती है।

इस आर्टिकल में मैंने आपको नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय बताएं। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

अधिक जानने के लिए यहाँ पढ़ें

2 thoughts on “नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय”

Leave a Comment