Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर

Spread the love

Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर – Body को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सिर्फ व्यायाम करना ही पर्याप्त नहीं हैं। अगर आप अपने Body को फिट और रोगों से दूर रखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें। बॉडी को स्वस्थ रखने के लिएआपको अपने लाइफस्टाइल और खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करना होगा। जी हाँ स्वस्थ रहने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी हैं। आपको आज मैं कुछ छोटी-छोटी चीजें बताउंगी जो आपके Body Health के लिए आवश्यक हैं।

Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर
Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर

हर कोई चाहता हैं की वह स्वस्थ रहें। कोई नहीं चाहता की उसे बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ें। अत: मैं आपके लिए लेकर आयी हूँ कुछ बेहतरीन बॉडी हेल्थ टिप्स (Body Health Tips in Hindi) जिसकी मदद से आपकी Body हमेशा फिट और तंदुरुस्त रहेगा।

बॉडी हेल्थ टिप्स – Body Health Tips in Hindi

आज के समय में कुछ बीमारियाँ बेहद आम हो गयी हैं। जिसे देखों वह हाई बीपी , मोटापे और डायबिटीज जैसी अनेक समस्यायों से जूझ रहा हैं। बीमारियों के इलाज में लोगों की आधी से ज्यादा आमदनी वेस्ट हो जाती हैं। अत: आपको कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। मेरे बताएं गए बॉडी हेल्थ टिप्स की मदद से आपका खर्चा निश्चित ही कम हो जाएगा।

1. सुबह उठकर दौड़ लगाएं

सुबह उठकर हल्की-फुलकी व्यायाम के साथ-साथ दौड़ लगाना आपके बॉडी को फिट रखता हैं। दौड़ लगाने से या तेज चलने जैसी एक्टिविटी कैलरी बर्न होती हैं। यह मोटापे जैसी समस्या को जन्म देने से रोकती हैं। दरसल मोटापा स्वयं ही एक बीमारी हैं। अत्यधिक मोटा होना डायबिटीज जैसे रोगों को बढ़ावा देता हैं। दौड़ने से गैस और अपच जैसी समस्या से भी राहत मिलती हैं। अगर आप पेट सही रहेगा तो निश्चित ही आपकी बॉडी भी स्वस्थ रहेगी।

Also, Read व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

2. खूब पानी पियें

Body Health Tips in Hindi:  खूब पानी पियें
Body Health Tips in Hindi: खूब पानी पियें

कई लोग पानी बहुत कम पीते हैं। पानी कम पीने से Body की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती हैं। कम पानी का सेवन बॉडी स्किन को भी प्रभावित करती हैं। अत: रोज सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी जरुर पियें। उचित मात्रा में पानी पीने से आपका पाचन तन्त्र भी सही से कार्य करती हैं। अत: रोज आपको कम से कम 3 से 4 लिटर पानी जरुर पीना चाहिए। फ्रीज का पानी की आदत को भी जल्दी छोड़ दें।

Also, Read गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे

3. पर्याप्त नींद लें – Body Health Tips in Hindi

बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए प्रयाप्त नींद लेना भी बेहद जरुरी हैं। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना आपकी एनेर्जी को बूस्ट करता हैं। कम सोना आपकी यादाश्त को कमजोर करता हैं। पर्याप्त नींद लेना तनाव, चिंता जैसी स्थिति को भी दूर करने में सहायक हैं। हाल ही के रिसर्च में यह दावा किया गया हैं की पर्याप्त नींद लेने से आपका पाचन तन्त्र भी मजबूत होता हैं।

Also, Read नींद ना आने के कारण और घरेलू उपाय

4. पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें

Body Health Tips in Hindi: 4. पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें
Body Health Tips in Hindi: 4. पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें

बॉडी हेल्थ के लिए सभी पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करें। अपने भोजन में इम्युनिटी बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थों को भी जरुर शामिल करें। निम्बू, संतरा और अन्य कई तरह के खट्टे फल आपके Body की प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत कर रोगों से लड़ने में मदद करता हैं। इसके अलावे खाने में ब्रोकली, लहसुन, फल फुल, दही, मशरूम, हल्दी, पालक जैसे फायदेमंद चीजों को जरुर शामिल करें। ब्रोकली में उपस्थित आयरन, विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होती हैं जो आपके बॉडी को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

प्रोटीन और फाइबर युक्त खाना खाने से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता हैं जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। बादाम और दूध में खूब सारा प्रोटीन होता हैं। आप इसका सेवन कर सकते हैं। वही लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इन्फेक्शन जैसी समस्या में लाभप्रद हैं। दही आपके पाचन तन्त्र को दुरुस्त रखती हैं।

फल जैसे तरबूज, खीड़ा, ककड़ी आदि आपके Body को हाइड्रेट रखती हैं। मशरूम में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन बी के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं जो आपके बॉडी को रोगों से लड़ने में सक्षम बनाता हैं। बाहरी खाने जैसे जंक फ़ूड, ज्यादा तेल वाले खाने आदि से बचें।

यह भी पढ़ें कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

5. सन स्क्रीन का उपयोग करें

सन स्क्रीन क्रीम आपको सन बर्न से बचाता हैं। यह त्वचा को तेज धुप से सुरक्षित रखने में मददगार हैं। जब भी आप घर से ऑफिस के लिए बाहर निकले तो सनस्क्रीन क्रीम का उपयोग जरुर करें। इसे लगाने से आपकी त्वचा काली भी नहीं होगी।

निष्कर्ष

Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर की इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की किन आदतों को अपनाकर आप Body को स्वस्थ रख सकते हैं। Body को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने के साथ-साथ इन आदतों को अपनाना बेहद जरुरी हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शराब, गुटखा, सिगरेट आदि से दूर रहें। नशा करने से आपका Body बुरी तरह से बर्बाद हो सकता हैं। शराब, गुटखा, सिगरेट आदि कैंसर जैसे भयावह रोग का कारण बन सकता हैं।

मुझे आशा की आज की यह पोस्ट Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर , आपको बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सभी तक शेयर करें।

Also, Read आंख में कितनी हड्डियां होती है / महिलाओं के शरीर में कितनी हड्डियां होती है जानकर हैरान हो जायेंगे

3 thoughts on “Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर”

Leave a Comment