बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है इसे तुरंत कैसे ठीक करें?

Spread the love

दस्त एक ऐसी समस्या हैं जिसकी वजह से व्यक्ति कही बाहर आ जा नहीं सकता यहीं नहीं दस्त की समस्या में कुछ भी खाने का मन नहीं करता हैं। इस समस्या के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं और शरीर कमजोर होने लगता हैं। ज्यादात्तर मामलों में यह समस्या गलत खान पान की वजह से आती हैं। इस समस्या में शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती हैं इसलिए मरीज के शरीर में पानी की पूर्ति करना आवश्यक हो जाता हैं। इस समस्या के लगातार बने रहने से शरीर अत्यंत कमजोर हो जाता हैं। दरसल दस्त की समस्या में मल पतला होने लगता हैं। इसलिए इस समस्या का जल्द से जल्द निदान करना बेहद आवश्यक होता हैं। तो आइये सबसे पहले बार-बार दस्त लगने का क्या कारण क्या है इसके बारें में बताता हूँ।

बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है इसे तुरंत कैसे ठीक करें?
बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है इसे तुरंत कैसे ठीक करें?

दस्त लगने पे दिखाई देने वाले लक्षण

जब व्यक्ति दस्त की समस्या का सामना करता हैं तो उसे कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे काफी कमजोरी महसूस करना, चक्कर आना, पेट में दर्द या एंठन होना, उल्टी, पेट में फूलना, गले में खरास या दर्द का होना, पेट में गुड़ गुड़ करते रहना, बुखार आदि। यह समस्या स्त्री पुरुष या बच्चे किसी को भी हो सकती हैं। अक्सर दस्त से व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं जिसके कारण लक्षण प्रकट होते हैं। इस स्थिति में अगर अपने आहार पर ध्यान रखते हुए घरेलु उपाय कियें जाए तो इसका समाधान संभव हैं।

बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है

अब तक आपने दस्त लगने पर जो लक्षण प्रकट होते हैं उसके बारें में जाना हैं। आइये अब बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है इसके बारें में विस्तार से जानते हैं।

1. यह रोटा वायरस और नोरो वायरस के कारण होता हैं। जब हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती हैं तो संक्रमण से लड़ने में सक्षमता खो देती हैं।
2. दस्त गंदे पानी पीने या दूषित, बासी या एक्सपायरी आहार के ग्रहण करना भी बार-बार दस्त लगने का कारण है।
3. इसके अलावे यह लीवर में किसी तरह की प्रॉब्लम या शरीर में पानी की कमी के चलते भी हो सकती हैं।

Also, Read बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय

बार-बार दस्त लगने से बचाव का उपाय

बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है यह तो आप जान ही गए होंगे। कारणों को जानने के बाद इस समस्या से बचाव करने में आसानी होती हैं। तो चलिए जानते हैं की दस्त से बचाव के क्या तरीके हैं:

1. पानी को हमशा उबालकर पियें
2. बाहरी खाने से बचे। साफ सफाई का ध्यान रखें।
3. ज्यादा तेल में पके खाने को अवॉयड करें।
4. रोटी, चावल आदि न खाएं क्योकिं इसे पचने में वक्त लगता हैं।
5. खाना अधिक न खाएं।

Also, Read सीने में घबराहट होना, डर लगना या शरीर में बेचैनी

दस्त को तुरंत कैसे ठीक करने के घरेलु उपाय

दोस्तों दस्त की समस्या को घरेलु उपाय और अपने खान पान को नियंत्रित कर ठीक किया जा सकता हैं। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो आसानी से पचाया जा सके। इसलिए हल्का भोजन करें और खूब पानी पियें। अगर पानी को पचाने में परेशानी हो रही हैं तो आप सादा पानी में चीनी और थोड़ा नमक डालकर पियें। आइये दस्त की समस्या से निजात पाने का कुछ घरेलु उपाय बताता हूँ। लेकिन नीचे बताएं गए घरेलु उपायों के साथ अपने भोजन में हल्के खाने कद्दू की शब्जी, दलिया आदि खाएं।

1. अदरक की चाय

अदरक की चाय दस्त की समस्या दूर करने में आपकी मदद करेगा। यह एक प्राकृतिक नुस्खा हैं जो काफी असरदार माना जाता हैं। दरसल इसमें जिंजरोल होता हैं जो पेट की समस्यायों में रामबाण दवा की तरह कार्य करता हैं। इसके लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े को एक कप गर्म पानी में मिलाकर उबाल ले। उसके बाद इसे पियें इसका सेवन आप दिन में 2 बार जरुर करें।

Also, Read अदरक के फायदे (Adrak ke Fayde)

2. पुदीना

जी हाँ, दस्त की समस्या में पुदीना का सेवन फायदेमंद माना जाता हैं। इसे कच्चा चबाने से दस्त में आराम मिलता हैं साथ ही उल्टी, पेट में एंठन जैसी समस्यायों में भी फायदा होता हैं।

Also, Read पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)

3. जीरा

आपने शायद इस नुस्खें को पहले भी आजमाया होगा। दरसल जब बच्चे के पेट में गैस या किसी प्रकार की समस्या होती हैं तो माँ जीरा भूंज कर बच्चे को जरुर खिलाती हैं। दरसल जीरा में क्यूमिन पाया जाता हैं साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो दस्त और पेट फूलने और दर्द होने की समस्या से निजात दिलाता हैं।

Also, Read जीरा खाने के फायदे (Jeera Khane ke Fayde)

डॉक्टर से कब मिलें

ध्यान रहें की अगर आपको यह समस्या 2 या उससे अधिक दिनों से हैं तो डॉक्टर से जरुर मिलें। इस समस्या के अधिक दिन तक रहनें से व्यक्ति कमजोर हो सकता हैं। डॉक्टर कुछ दवाइयों जैसे ओफ्लाजेट प्लस टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आपको अपने खान पान को बदलने की सलाह देंगे।

दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना की बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है और इसका घरेलू उपाय क्या हैं। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें। दोस्तों उम्मीद हैं की बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है यह पता चल गया होगा।

और अधिक पढ़ें

Also, Read 2 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें । Sundarta

3 thoughts on “बार-बार दस्त लगने का क्या कारण है इसे तुरंत कैसे ठीक करें?”

Leave a Comment