लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं – लो लो बीपी के लक्षण कारण जाने

Spread the love

लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं – लो बीपी यानी लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या हैं जिससे आज के समय में वयस्कों के साथ-साथ युवा भी परेशान हैं। हम अपने लाइफस्टाइल में सुधार कर इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। कई लोग इस समस्या को लम्बे समय तक नजरंदाज करने की कोशिश करते हैं जबकि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता हैं। कई लोगों को लगता हैं की लो ब्लड प्रेशर एक सामान्य समस्या हैं और इसी कारण इसे नजरंदाज करते हैं। अगर इस समस्या को बढ़ने से समय पर नहीं रोका गया तो यह हार्ट अटैक जैसी स्थिति में भी व्यक्ति को ले जा सकता हैं।

Low Blood pressure me kya khaye iske lakshan karan upay
लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं – लो लो बीपी के लक्षण कारण जाने

तो आइये इस महत्वपूर्ण लेख के द्वारा लो बीपी के लक्षण, कारण आदि के बारें में जानते हैं। साथ ही लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं, लो बीपी में कौन सा फल खाना चाहिए आदि सवालों के जवाब भी विस्तार से दूंगी।

लो बीपी क्या हैं ?

लो बीपी को हाइपोटेंशन के नाम से भी जाना जाता हैं। जब ब्लडप्रेशर 90/60 mmHg होता हैं तो इसे हाइपोटेंशन या लो बीपी कहते हैं। अगर समान्य ब्लड प्रेशर की बात करें तो यह 120/80 mmHg होता हैं। लो बीपी की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं जैसे शरीर में तरल पदार्थ की कमी से, किसी एक्सीडेंट की वजह से, जन्मजात, गलत लाइफस्टाइल, सही समय पर खान पान न करने से या गलत खान पान की वजह से। इसके अलावे यह नशीले पदार्थों के ज्यादा सेवन से भी हो सकता हैं।

इसलिए अपने खान पान और लाइफस्टाइल में बदलाव बेहद आवश्यक हैं। यही कारण हैं की अक्सर लोग यह सवाल करते हैं की लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं या कौन सा फल खाना चाहिए। इससे पहले की मैं आपको खाने की जानकारी दूँ लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और कारणों को जान लेते हैं:

लो ब्लड प्रेशर के कारण और लक्षण

लो ब्लड प्रेशर की समस्या स्त्री पुरुष किसी को प्रभावित कर सकती हैं। यह कुछ दवाओं के सेवन जैसे हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने वाली दवाइयां, एक्सीडेंट, ज्यादा टेंशन, बहुत देर तक भूखे रहने से, गलत खान पान आदि। इसके अलावे कुछ मामलों में यह स्थिति अनुवांशिक कारणों से भी होती हैं। अगर आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं हैं तो यह लो बीपी की समस्या को जन्म दे सकता हैं। लो बीपी की समस्या में नीचे बताएं गए कुछ महतवपूर्ण लक्षण दिखाई ड सकते हैं:

पढ़ें लो बीपी के लक्षण

लो बीपी में व्यक्ति को मुख्य रूप से नीचे बताएं गए लक्षण दिखाई देते हैं। दरसल जब रक्तचाप 90/60 mmHg होता हैं तो इस स्थिति में चक्कर आना, बेहोश होना आदि बेहद आम लक्षण हैं। इसके अलावे कुछ और महत्वपूर्ण लक्षण दिख सकते हैं जैसे:

1. आँखों की रौशनी अचानक से कम होना
2. सिर चकराना और उल्टी जैसा मन करना
3. शारीरिक तौर पे बेहद कमजोर महसूस करना
4. भ्रम जैसी स्थिति या किसी काम में मन न लगना

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

डॉक्टर से जल्द से जल्द मिलें

कुछ गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत आती हैं साथ ही प्लस रेट अचानक से बढ़ जाता हैं। ऐसे में किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह लेकर इसका जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। समय पर इसका इलाज न होने से व्यक्ति की जान का खतरा रहता हैं खासकर तब जब व्यक्ति की उम्र ज्यादा हो।

लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं

अगर आपका खान पान सही रहेगा तो दवाएं भी जल्द असर करती हैं। इसलिए लो बीपी की समस्या में खान पान पे विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता हैं। आइये जानते हैं की लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं जिससे इस समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके।

Also, Read Parsley in Hindi – पार्सले के असीमित फायदे हैरान कर देगी

1. नमक

लो ब्लड प्रेशर में खाने में नमक की उचित मात्रा बहुत ही जरुरी हैं। इसलिए शब्जी या सलाद में उचित मात्रा में नमक मिलाकर जरुर खाएं। लेकिन यह भी ध्यान रखें की नमक का सेवन ज्यादा होना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर में सोडियम आवश्यक माना जाता हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो नमक का सेवन कम कर देना चाहिए।

Also, Read नमक पानी पीने के फायदे (Namak Pani Peene ke Fayde)

2. जूस पियें

जैसा की आप जानते हैं की पानी की कमी की वजह से भी यह समस्या हो सकती हैं। इसलिए इस स्थिति में शरीर में पर्याप्त तरल पदार्थ का होना आवश्यक हैं। यह बॉडी इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करके रखता हैं। शरीर में पानी की पर्याप्त उपस्थिति लो ब्लडप्रेशर की समस्या को कम करता हैं।

3. तुलसी

जैसा की आप जानते हैं तुलसी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि हैं जिसका उपयोग कई तरह के रोगों में किया जाता हैं। इसका सेवन लो ब्लड प्रेशर की समस्या में बेहद लाभकारी हैं। तुलसी में पायें जाने वाले पोटाशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम रक्तचाप को संतुलित करने में मदद करेगा। इसके लिए आप रोज सुबह तुलसी की 5 से 7 पत्तियां खा सकते हैं।

Also, Read सब्जा बीज (Sabja Seeds in Hindi) के असीमित लाभ और सम्पूर्ण जानकारी

4. शब्जी

शब्जी में आप गोभी, पालक, पत्ता गोभी , राजमा, मटर, पपीता, केला, दाल, अंडा, टमाटर, बीन्स आदि का सेवन करें इन सबमें पोटाशियम फॉलिक एसिड और फौलेट होता हैं। दरसल किडनी शरीर में उपस्थित एक्स्ट्रा सोडियम को पोटाशियम की मदद से छानकर शरीर से बाहर निकाल देता हैं। इस कारण यह लो ब्लड प्रेशर में लाभदायक माना जाता हैं।

Also, Read एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं और खाने के फायदे क्या-क्या हैं ?

5. छाछ

बीपी को नियंत्रित करने के लिए छाछ का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं। अगर आप छाछ में काला नमक और हींग डालकर पियेंगे तो इससे बीपी सामान्य स्थिति में आने लगती हैं।

लो बीपी में कौन सा फल खाना चाहिए – लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं

लो बीपी की समस्या में फोलेट, खनिज, नाइट्रिक ऑक्साइड, फ्लेवोनोइड्स, फाइबर, विटामिन सी, पोटाशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन से युक्त और रसदार फल खाना चाहिए। ऐसे फल रक्तचाप को सामान्य बनायें रखने में मदद करते हैं। नीचे बताएं गए फल निम्न रक्तचाप में लाभकारी हैं। आप केला, संतरा, सेब, जामुन, अनार, किवी, पपीता, आम, तरबूज, खरबूज, अंगूर, अनानास, एवोकैडो, निम्बू, चेरी आदि का सेवन जरुर करें। मुझे उम्मीद हैं की लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं इसकी जानकारी आपको मिल गयी हैं।

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको लो बीपी के लक्षण, कारण और लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं या लो बीपी में कौन सा फल खाना चाहिए इसके बारें में सम्पूर्ण जानकारी दी हैं। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस पोस्ट को शेयर करना बिल्कुल न भूलें। हेल्थ से सम्बंधित अन्य जानकारियों हेतु Sundarta ब्लॉग के सभी पोस्ट पढ़ सकते हैं।

Also, Read इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde)

1 thought on “लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं – लो लो बीपी के लक्षण कारण जाने”

Leave a Comment