आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं / साइड इफेक्ट्स ऑफ़ अमला रीठा शिकाकाई

Spread the love

आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं / साइड इफेक्ट्स ऑफ़ अमला रीठा शिकाकाई – आंवला, रीठा और शिकाकाई बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आंवला, रीठा और शिकाकाई सभी बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी हैं। जिसका इस्तेमाल त्वचा, बाल और अन्य कई तरह की समस्यायों में किया जाता हैं। आंवला विटामिन सी का बड़ा स्रोत हैं। आंवले की ख़ास बात यह हैं की इसे उबालने के बाद भी यह विटामिन सी से भरपूर रहता हैं। श्वास संबंधी समस्या के अलावे हार्ट डिजीज, कमजोर बाल, कब्ज और मूत्र विकार में भी बहुत ही लाभदायक हैं। वही रीठा और शिकाकाई बालों को स्वस्थ रखने के लिए जाने जाते हैं। आप घर पर ही आसानी से इन आयुर्वेदिक औषधियों को मिलाकर शैम्पू बना सकते हैं। आंवला, रीठा और शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं इसकी जानकरी नीचे पढ़ें।

आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं
आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं

केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपके बालों को भयंकर क्षति पहुंच सकती हैं। बाजार में हजारों प्रकार के शैम्पू हैं लेकिन उसके इस्तेमाल कई लोगों को बाल तेजी झड़ने की शिकायत होती हैं। अगर आपको अपने बालों की फ़िक्र हैं तो बाजारू शैम्पू की जगह होममेड शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन ज्यादात्तर लोग होममेड शैम्पू बनाने का तरीका नहीं जानते हैं। इसलिए आइए जानते हैं की आंवला, रीठा और शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाते हैं।

अमला रीठा शिकाकाई शैम्पू और पाउडर के फायदे

दोस्तों, इस शैम्पू का इस्तेमाल लगातार कुछ दिनों तक करने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। जिन्हें रुसी की समस्या अधिक रहती हैं उनके लिए भी यह बेहद फायदेमंद हैं। अक्सर देखा जाता हैं की कुछ लोगों के बालों में जल्दी ग्रोथ नहीं होता हैं। अगर आपके बाल भी बहुत ही धीमी गति से बढ़ते हैं तो इस शैम्पू का इस्तेमाल जरुर करें। इस शैम्पू में विटामिन सी और इ होते हैं जो बालों की कई समस्यायों से आपको राहत देता हैं। शैम्पू में मौजूद टैनिन सूर्य की हानिकारक रेज से बालों को सुरक्षित रखता हैं। शिकाकाई ठंडी और रीठा गर्म प्रकृति का होता हैं। शिकाकाई , ब्लड डिसॉर्डर, पेट की समस्याएं और हृदय रोगों में लाभप्रद हैं। वही आंवला टीबी, फ्लू और रीठा का इस्तेमाल मुख्यत: बालों के स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए होता हैं।

आंवला के फायदे बालों के लिए

आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता हैं। साथ इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लामेंट्री और फंगल इन्फेक्शन को रोकने के गुण हैं। इस तरह अगर आपके बालों की जड़ों में किसी तरह की इन्फेक्शन हैं तो आंवला से बने प्रोडक्ट्स को स्कैल्प में लगाना अति लाभदायक हैं।

यह भी पढ़ें Face Glow Tips in Hindi : ये 7 उपाय चमत्कारी रूप से बढ़ाएगा चेहरे की सुंदरता

रीठा के फायदे बालों के लिए

रीठा बालों में मौजूद गंदगी को साफ़ करने के साथ-साथ स्कैल्प के अतिरिक्त तेल को हटाता हैं। यह बालों के झड़ने-टूटने से बचाता हैं। रीठा में खूब प्रोटीन होता हैं। इसलिए यह बालों को मजबूती देने और उसके ग्रोथ के लिए भी काफी प्रभावी हैं।

यह भी पढ़ें नाक के बढे हुए मांस nasal polyps का रामबाण इलाज

शिकाकाई के फायदे बालों के लिए

दोस्तों क्या आप जानते हैं की शिकाकाई में सैपोनिन मौजूद होता हैं जिसकी वजह से यह शैम्पू जैसा झाग बनाता हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी हैं।

यह भी पढ़ें बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है – बालों के लिए 5 सबसे अच्छा शैम्पू

आंवला, रीठा शिकाकाई से बने शैम्पू को बालों में लगाने के फायदे

अमला रीठा शिकाकाई शैम्पू और पाउडर के फायदे
अमला रीठा शिकाकाई शैम्पू और पाउडर के फायदे
  • बालों का झड़ना बंद होता हैं।
  • बाल मोटे और मजबूत होते हैं।
  • बालों से रुसी की समस्या दूर होती हैं।
  • सफ़ेद बाल काले होते हैं।
  • दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलता हैं।
  • स्कैल्प इन्फेक्शन से राहत मिलती हैं।
  • बालों में जमी गंदगी दूर होती हैं।
  • बालों में मौजूद एक्स्ट्रा तेल नष्ट होती हैं।
  • बालों को तेज ग्रोथ मिलती हैं।
  • बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

यह भी पढ़ें चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे

आंवला, रीठा शिकाकाई का शैंपू कैसे बनाएं

आंवला, रीठा शिकाकाई का शैंपू बनाना बेहद आसान हैं। इस शैम्पू की खास बात यह हैं की इसके साइड इफेक्ट्स बेहद मामूली हैं। लेकिन इसके फायदे ही फायदे हैं। जी हां, आप आसानी से इन तीनों आयुर्वेदिक औषधियों की मदद से घर पर ही शैम्पू तैयार कर सकते हैं। तो आइए बिना देरी यह जानते हैं की आंवला, रीठा शिकाकाई का शैंपू कैसे बनाएं ?

जरूरत की सामग्री

  • रीठा फली – 10
  • शिकाकाई के टुकड़े – 10
  • आंवला – 10

सबसे पहले इन सभी चीजों को डेढ़ गिलास गुनगुने पानी में रात भर फूलने के लिए छोड़ देना हैं। उसके बाद इसे आधे घंटे तक उबालते रहें। जब यह उबल जाएं और पानी एक कप हो जाएं तो उसे पतला करके ठंडा कर देना हैं। अब बाकी बचे बड़े टुकड़ों को छान कर हटा दें। अब आपका शैम्पू पूरी तरह तैयार हैं। यह शैम्पू मार्केट के शैम्पू जैसा झाग भी देता हैं।

जिस तरह आप अन्य शैम्पू से अपनी बालों को रोजाना साफ़ करते हैं ठीक उसी तरह आप इस शैम्पू का भी यूज कर सकते हैं। इसके यूज से आपकी बालों की चमक फिर से लौट आएगी। आपके बाल पहले से अधिक मजबूत और मुलायम हो जाएंगे। बालों से रुसी की समस्या हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है – सच हैरान कर देगा

साइड इफेक्ट्स ऑफ़ अमला रीठा शिकाकाई

दोस्तों, आंवला, रीठा शिकाकाई का शैंपू बालों के लिए किसी वरदान के जैसा हैं। लेकिन अगर आप इसका उपयोग सामान्य से अधिक करेंगे तो साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। साइड इफेक्ट्स ऑफ़ अमला रीठा शिकाकाई की जानकारी नीचे पढ़ें।

  • ज्यादा यूज करने से बालों की जड़ों से नमी गायब हो सकती हैं।
  • कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स के रूप में सर की त्वचा में जलन और लाल रंग के पैच पड़ सकते हैं।
  • कुछ लोग इसके पाउडर का सेवन करते हैं। ऐसे में अपच की शिकायत हो सकती हैं।
  • स्कैल्प में सनसनाहट जैसा महसूस हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन – ५ सबसे अच्छी सनस्क्रीन

निष्कर्ष – आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं या बनाया जाता हैं। साइड इफेक्ट्स ऑफ़ अमला रीठा शिकाकाई की जानकारी भी इस पोस्ट में संलग्न हैं। इस शैम्पू में यूज किया गया प्रत्येक आयुर्वेदिक औषधि बालों के लिए वरदान के समान हैं। ये शैम्पू होम मेड हैं जिसके साइड इफेक्ट्स भी बेहद कम है। शैम्पू बनाने के लिए इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पीस कर छानना होता हैं।

मुझे पूरी उम्मीद हैं की आपको आज की जानकारी ” आंवला, रीठा शिकाकाई शैम्पू कैसे बनाएं / साइड इफेक्ट्स ऑफ़ अमला रीठा शिकाकाई ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें।

यह भी पढ़ें बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment