बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? – तुरंत शुरू होगा असर

Spread the love

बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? – तुरंत शुरू होगा असर – हर स्त्री चाहती हैं की उसके बाल लम्बे, काले और घने हो। आज के समय में लड़के भी लम्बे बाल रखते हैं। अगर आपकी बालों का ग्रोथ रुक चूका हैं तो इस लेख को पूरा पढना जरुरी हैं। केमिकल वाले शैम्पू, भीषण गर्मी, प्रदुषण और गलत खानपान हेयर ग्रोथ को प्रभावित करती हैं। हालांकि की लड़कियां पूरी तरह गंजी नहीं होती हैं। लेकिन सर पर बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। खैर आज हम आपको लम्बे बालों का राज बताने जा रहे हैं। लम्बे बाल वाली महिलाएं देखने में बहुत खुबसुरत लगती हैं। हर महिला बालों को लम्बा करना चाहती हैं। तो आइए आपको बताते हैं की बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें?

बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? - तुरंत शुरू होगा असर
बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? – तुरंत शुरू होगा असर

लम्बे बालों से कई तरह के हेयर स्टाइल बनायी जा सकती हैं। इसके अलावे यह देखने में भी बेहद अच्छा लगता हैं। यही सब कारण हैं की लड़कियां बालों को लम्बा करना चाहती हैं। कई लोगों के बाल तो बढ़ते हैं लेकिन ग्रोथ बहुत स्लो होता हैं। बालों के न बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे – प्रदुषण, धुल मिटटी का बालों की जड़ों में बैठना, पोषण की कमी, केमिकल्स और बालों में रुसी का होना। इसके अलावे अनुवांशिक और देखभाल की कमी भी बालों के ग्रोथ को स्लो करता हैं। आइए आपके सवाल बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? इसकी जानकारी देते हैं।

बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें?

बालों को लम्बा करने के लिए सही टेम्परेचर, जरुरी पोषक तत्व और खूब पानी पीने की आवश्यकता होती हैं। साथ ही ध्यान रहे की बालों में साबुन गलती से भी नहीं लगाएं। साबुन बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप बालों में शैम्पू लगाना चाहते हैं तो सप्ताह में २ बार ही लगाएं। केमिकल वाले शैम्पू की जगह हर्बल शैम्पू का ही उपयोग करें। बालों को तेजी से बढाने के लिए टेंशन से दूर रहे। स्ट्रेस लेवल बढ़ने से बालों का ग्रोथ स्लो होता हैं। स्ट्रेस दूर करने के लिए सुबह-शाम शांत वातावरण में टहले और योग करें। इसके अलावे खूब पानी पीना भी जरुरी हैं। पानी की कमी से बालों में रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसके अलावे खान-पान का भी ध्यान रखना जरुरी हैं।

रुसी और गंदगी से बालों की जड़ों को बचाएं अन्यथा बाल कमजोर हो सकते हैं। गर्म पानी और हेयर ड्रायर भी बालों के ग्रोथ को प्रभावित करते हैं। इसलिए गर्म पानी से बाल धोने से बचे। बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? इसकी सम्पूर्ण जानकरी विस्तार से पढ़ें।

बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? - तुरंत शुरू होगा असर
बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? – तुरंत शुरू होगा असर

1. खान-पान का रखें ध्यान

अगर आप बालों को तेज ग्रोथ देना चाहते हैं तो भोजन में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन बी, विटामिन ई और विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। ये सभी पोषक तत्व बालों के तेज ग्रोथ के लिए जरुरी हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे की बाल प्रोटीन से ही निर्मित होता हैं। इसलिए प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना बहुत जरुरी हैं। आयरन जो की ऑक्सीजन सप्लाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं ऐसे में इसकी कमी बालों के सेल्स को कमजोर करता हैं।

बालों के झड़ने और ग्रोथ रुकने का एक महत्वपूर्ण कारण आयरन की कमी भी हैं। वही विटामिन जैसे सी आयरन को शरीर में लगाने का कार्य करता हैं। स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने के लिए विटामिन ई बहुत जरुरी हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड भी बालों को मजबूती देता हैं और नए बाल उगाने में मदद करता हैं। बालों को 5 दिन में घरेलु उपायों द्वारा लंबा कैसे करें? इसकी जानकारी नीचे पढ़ें।

आयरन वाले खाद्य पदार्थ

हरी शब्जी, मांस, मुर्गा, ब्रोकली, नट्स, मटर, मछली, सेब, केला, अनार, पालक आदि।

प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ

मुर्गा, मछली, दाल, अंडा, सोयाबीन, मक्का, चना, बीज, बीन्स आदि।

विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थ

दूध, मांस, अंडा, पनीर, मूंगफली, दही, साग-शब्जी आदि।

विटामिन ई और विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ

खट्टे फल जैसे- संतरा, निम्बू, अनानास, मिर्च आदि में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती हैं। विटामिन ई के लिए हरी शब्जियां, मछली, बीज, अनाज, एवोकाडो, आम, पालक, बादाम आदि खाएं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ

मछली, चिया बीज, खरबूज, फूलगोभी, ब्रोकली, केला, अखरोट, बादाम आदि।

यह भी पढ़ें बालों को जल्दी लंबा और घना करने के उपाय

2. घरेलु उपाय से बालों को 5 दिन में लंबा करें

ऊपर बताएं गए खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। पोषक तत्वों के अभाव के चलते बालों का झड़ना आम बात हैं। इसलिए उल्टे-सीधे भोजन जैसे ज्यादा जंक फ़ूड, शराब, सिगरेट और नशीले पदार्थों से बचें। छोटे बालों को लंबा कैसे करें? आइये विस्तार से जानते हैं। नीचे बताएं गए उपायों से सिर्फ 5 दिन में बालों को लंबा करें।

आंवला और अंडा का मिश्रण

आंवला और अंडे के मिश्रण में विटामिन सी, ई, आयरन और प्रोटीन होता हैं। यह बालों को पोषण देकर ग्रोथ को तेज करता हैं। सबसे पहले एक छोटी सी कटोरी में आंवला का १ चम्मच पाउडर और एक अंडे डालें। अगर आपके पास घर का शुद्ध सरसों तेल हैं तो यह सबसे बेस्ट हैं। कटोरी में २ चम्मच सरसों तेल मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर लगाएं। आधे घंटे बाद हर्बल शैम्पू से धो लें। ऐसा आप सप्ताह में २ बार कर सकते हैं। इसे लगाने से स्कैल्प संक्रमण के साथ-साथ रुसी की समस्या भी दूर होती हैं। बालों का ग्रोथ देखने लायक होता हैं।

प्याज का रस और एलोवेरा जेल

प्याज और एलोवेरा के मिश्रण में विटामिन सी, ई, आयरन और विटामिन बी होता हैं। यह एंटी बैक्टीरियल भी होता हैं। इसका नुस्खा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें। अब इस कटोरी में एलोवेरा का २ चम्मच जेल और १ प्याज का पूरा रस मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा शहद डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। मिलाने के बाद इसे सर पर अप्लाई करें। इस नुस्खे से बालों का झड़ना तुरंत बंद होता हैं और बाल तेजी से लंबा होने लगता हैं।

यह भी पढ़ें एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद – 5 घरेलू उपाय

निष्कर्ष –

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? इसकी जानकारी दी हैं। बालों को लंबा करने के लिए स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना चाहिए। बालों में जमी मैल भी आपके बालों को बेजान करते हैं। आंवला और अंडा का मिश्रण आपके बेजान बालों में भी जान डाल देता हैं। प्याज का रस और एलोवेरा जेल से बने नुस्खे बालों की जड़ों को इन्फेक्शन से बचाता हैं। रोजाना विटामिन और प्रोटीन से युक्त फल और शब्जियों के सेवन से बाल लम्बे काले और मजबूत बनते हैं।

मुझे पूरी आशा हैं की इन उपायों की मदद से आपकी समस्या का निदान होगा। अनुवांशिक कारणों से बालों की समस्या का निदान थोड़ा मुश्किल होता हैं। इसके बावजूद इन उपायों से बहुत हद तक इस समस्या का निदान होता हैं। बालों को 5 दिन में लंबा कैसे करें? इसकी जानकारी निश्चित तौर पर आपको पसंद आयी होगी। इसलिए इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment