गलत आदतों से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीके –

Spread the love

गलत आदतों से छुटकारा कैसे मिलेगा :- गलत आदतों की वजह से व्यक्ति की पूरी लाइफ बर्बाद हो जाती हैं। जब व्यक्ति समय रहते बुरी आदतों को कण्ट्रोल नहीं कर पाता तो पैसे, समय और शरीर से हाथ धो बैठता हैं। गलत आदतों की मुख्य वजह बुरी संगत मानी जाती हैं। बुरी संगत ( buri sangat ka asar ) व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जाता हैं। अगर आप बुरी आदतों की वजह से खुद को मजबूर महसूस कर रहे है तो इस पोस्ट को अंत तक बिना स्किप किए जरुर पढ़ें। बुरी आदतें एक समय के बाद लत बन जाती हैं। लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल लगता है। हालांकि कुछ भी नामुमकिन नहीं होता हैं।

गलत आदतों से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीके -
गलत आदतों से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीके –

अच्छी आदतें अपनाकर हम बुरी आदतों से छुटकारा पा सकते हैं। मैंने इस पोस्ट में गलत आदतों से छुटकारा पाने ( buri aadat kaise chhode ) के कुछ बेहतरीन तरीके और टिप्स दिए जिसकी मदद से आपको सफलता जरुर मिलेगी।

बुरी आदतों को सुधारना ( buri aadat ko kaise sudhare ) इतना भी मुश्किल नहीं जितना की लोग सोचते हैं। गलत आदते लत की तरह होती हैं। कोशिश करने के बावजूद भी छुटकारा पाना मुश्किल लगता हैं। गलत आदतें कई प्रकार की हो सकती हैं। किसी को सिगरेट, गुटखा जैसे नशीले खाद्य पदार्थों की आदत होती है तो किसी को जुएं की लत होती हैं। बुरी आदते चाहे जिस किसी भी चीज की हो, नुकसानदायक ही होता हैं। इसलिए गलत आदतों को लत बनने से पहले ही कण्ट्रोल करना आवश्यक हैं। गलत आदतों से आप कैसे छुटकारा पा सकते है इसकी जानकारी नीचे प्रदान की गयी हैं।

गलत आदतों से छुटकारा पाने के उपाय ( buri aadat kaise chhode )

गलत आदतों की वजह से एक अच्छा ख़ासा स्वस्थ इंसान भी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। अमीर अर्थात राजा भी रंक बन सकता हैं। मैंने खुद कई लोगों को जुएं की लत की वजह से बर्बाद होते देखा हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके गलत आदतों में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए। सिर्फ जुआ खेलना, शराब पीना और स्मोकिंग करना ही बुरी आदतें नहीं हैं। इसलिए आइए सबसे पहले आपको 10 buri आदतें ( in hindi ) बताती हूं जिसकी वजह से लाइफ में समस्याएं आती हैं।

10 buri आदतें in hindi

दोस्तों, जैसा की आपको मैंने बताया की बुरी आदतें लाइफ की खुशियों को छीन लेती हैं। इसलिए समय रहते बुरे लत को छोड़ना जरुरी हैं। निम्नलिखित 10 buri आदतें जल्दी से जल्दी छोड़ देने चाहिए नहीं तो आप कंगाल हो सकते हैं।

अत्याधिक खर्चे करना

कुछ लोग कमाते कम और खर्चे अधिक करते हैं। इस वजह से पूरा परिवार आर्थिक संकट के चपेट में आ जाता हैं। दोस्तों के साथ रोज-रोज की पार्टी, हर महीने दो महीने पर नए कपड़े खरीदना और जरूरत से ज्यादा महंगे एसेसरीज खरीदना जैसी आदतें आपकी पॉकेट को खाली कर सकता हैं। कभी-कभी हमें मेडिकल एमरजेंसी जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता हैं। परन्तु अत्याधिक खर्चे की वजह से आप अकाउंट में पैसे सेव नहीं कर पाते हैं।

जुआ खेलना

जुआ खेलना सबसे बुरी आदतों में से एक हैं। यह एक तरह का लत है जिसकी वजह से हर साल लाखों फॅमिली आर्थिक संकट का सामना करता हैं। यह लत अमीर से अमीर व्यक्ति को भी निर्धन बना देता हैं। जुएं की लत ऐसी होती है की आप जब हारते है तब तनाव में आकर गवाएं पैसे को पुन: प्राप्त करने के लिए दुबारा से खेलते हैं। इस तरह आप धीरे-धीरे सारे पैसे गवां बैठते हैं। पैसे खत्म होने के बाद मानसिक तनाव बढ़ने लगता हैं। जिसका असर पूरी फैमिली पर पड़ता हैं।

शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करना

शराब और नशीले पदार्थों जैसे सिगरेट और गुटखा के सेवन से सिर्फ पैसे की बर्बादी ही नहीं होती हैं। इन नशीले पदार्थों के अत्याधिक सेवन से शरीर को भारी नुकसान होता हैं। शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करना कई प्रकार के कैंसर को न्योता देता हैं।

यह भी पढ़ेंगाली देने से कौन सा ग्रह खराब होता है – गाली देने वाले जरुर पढ़ें यह लेख

खाली बैठे रहना

कहते है न खाली मन शैतान का, शारीरिक एक्टिविटी न करना और दिन भर घर में बैठे रहना न तो शरीर के लिए अच्छा है और न ही आपकी लाइफ के लिए इसलिए रोज्ज सुबह उठकर व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावे कोई जॉब करे ताकि आप अपने खर्चों के साथ-साथ परिवार के खर्चों का भी वहन कर सकें।

यह भी पढ़ें पढाई में मन कैसे लगाए ( padhai me man kaise lagaye )

नकारात्मक सोच

नकारात्मक सोच व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता हैं। जब हम किसी चीज को लेकर मन में नकारात्मक विचार पाल लेते है तब आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता हैं। नकारात्मक विचार सबसे पहले हमारे आत्मविश्वास पर चोट करती हैं। मान लीजिए आपने कोई लक्ष्य स्थापित किया है लेकिन मन में हार का डर बैठा हुआ हो तो कंसन्ट्रेट करना मुश्किल हो जाता हैं। नकारात्मक सोच किसी भी चीज को लेकर हो सकती हैं जैसे:- किसी को खोने का डर, असफलता का डर, शक्की नेचर आदि।

यह भी पढ़ें पढ़ाई में तेज कैसे बने? 2025

अकारण क्रोध करना

क्रोध मनुष्य के सबसे बड़े शत्रुओं में से एक माना जाता हैं। क्रोध में व्यक्ति अपने शब्दों को नियंत्रित नहीं कर पाता हैं। क्रोध में व्यक्ति अपने से बड़ों का भी अपमान कर बैठता है जिसकी वजह से रिश्तों में खटास उत्पन्न होने लगती हैं। अत्याधिक क्रोध करना मानसिक क्षमता को भी प्रभावित करता हैं। इसलिए क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयत्न करना चाहिए।

यह भी पढ़ें Apne Pyar Ko Kaise Paye : प्यार पाने के आसान तरीके

बुरी संगत में रहना

बुरी संगत की वजह से ( buri sangat ka asar ) समय, पैसा और शरीर सब बर्बाद हो जाता हैं। अगर आप शराबी और जुआरी के साथ रहेंगे तो एक समय बाद आप भी उनके जैसे हो जाएंगे। आप बुरे लोगों के साथ रहेंगे तो बुरा ही बनेंगे। आपने महारथी कर्ण के बारें में जरुर सुना होगा। उन्होंने दुर्योधन का साथ देकर द्रौपदी का अपमान करने जैसा पाप किया था। इसलिए हमेशा अच्छे लोगो के साथ रहना चाहिए। बुरी संगत जैसे शराब और जुएं की लत से आर्थिक और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए सोच समझकर दोस्त का चुनाव करें।

यह भी पढ़ें शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी : रियल लाइफ लव स्टोरी इन हिंदी

दुसरे की तरक्की से जलना

दूसरों से जलन रखना न सिर्फ आपका समय बर्बाद करता है बल्कि मानसिक बीमारी का कारण भी बन सकता हैं। इसलिए जलने के बजाय सामने वाले से आगे निकलने का प्रयत्न करें। कड़ी मेहनत से इंसान सबकुछ प्राप्त कर सकता हैं।
देर से उठना और कम सोना

देर से उठना और कम सोने जैसी आदतें आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। जो लोग देर से उठते है उनके पास व्यायाम और योग करने तक वक्त नहीं रहता हैं। देर से उठने की वजह से समय पर न तो नाश्ता कर पाते है और न ही घर का बना भोजन कर पाते हैं। ऐसे में होटल और रोड साइड से फ़ास्ट फ़ूड खाना पड़ता हैं। जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हैं। इसके अलावे कम सोने या पूरी नींद न लेने से दिन भर थकान महसूस होती हैं। जिससे आप किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। नींद की कमी से मोटापा और हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावे चिडचिड़ापन बढ़ जाता है जिसकी वजह से बात-बात गुस्सा आता हैं।

यह भी पढ़ें Chehre Ke Gadde Kaise Bhare : चेहरे के गड्ढे भरने वाली क्रीम और घरेलु उपाय

दूसरों को अकारण नुकसान पहुंचाना

कुछ लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाकर खुश होते हैं। दूसरों को आगे बढ़ते देख जलन और इर्ष्या करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं। इन नकारात्मक भावों की वजह से आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए इन गलत भावों की वजह से किसी को नुकसान पहुँचाने की कोशिश न करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो नुकसान आपको भी होगा।

यह भी पढ़ें जिंदगी में कुछ करना है तो क्या करें – लाइफ बदल देंगे ये टिप्स

गलत व्यवहार

अच्छे व्यवहार से किसी का भी दिल जीता जा सकता हैं। अगर आप किसी के साथ गलत करेंगे तो सामने वाला आपसे निश्चित ही नाराज हो जाएगा। जब आपको उनकी जरूरत होगी तो वे कभी आपकी सहायता नहीं करेंगे। इसलिए बड़ो से बात करते वक्त शब्दों में शालीनता रखना जरुरी हैं।

समय का पाबंद न होना

समय किसी के लिए नहीं रुकता हैं। एक बार जो समय चला गया वो कभी वापस नहीं आता हैं। इसलिए समय का सदुपयोग करना सीखें। मान लीजिए की आज आपका जॉब इंटरव्यू है और घर से ऑफिस की दुरी 15 मिनट हैं। ऐसे में अगर आप सही समय पर घर से नहीं निकलेंगे तो ट्रैफिक जाम और अन्य वजहों से लेट भी हो सकते हैं। आप समय का सही उपयोग कर तनाव से बच सकते हैं। सही समय पर सही लक्ष्य स्थापित कर उसे प्राप्त करना आसान हो सकता हैं। इसलिए जो चीजे आज करनी जरुरी है उसे टालने की कोशिश बिल्कुल न करें।

यह भी पढ़ें रियल लाइफ रोमांटिक लव स्टोरी इन हिंदी

झूठ बोलना

हर कोई जीवन में कभी-न-कभी झूठ बोलता ही हैं। लेकिन अकारण बार-बार झूठ बोलने से आप दूसरों का विश्वास खो बैठते हैं। झूठ की वजह से पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता तक टूट सकता हैं। इसलिए सदैव सच बोले। झूठ तभी बोले जब उससे किसी को नुकसान पहुंच सकता हैं।

इसके अलावे बिना लक्ष्य आगे बढ़ते रहना , समय के साथ खुद को न बदलना , व्यायाम और योग न करना और बड़ों की बातों को अनसुना करना आदि भी buri आदतें ( buri aadat kaise chhode ) है जिन्हें छोड़ देने से आपकी लाइफ बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें बचपन की गलती से आई कमजोरी का इलाज – शादी-शुदा लाइफ बनेगा खुशहाल

गलत आदतों से छुटकारा पाने के जबरदस्त उपाय

बुरी आदतों को दूर करने के लिए सबसे पहले मंथन करना जरुरी हैं। जब आप शांत वातावरण में बैठकर मंथन करेंगे तो आपको पता चलेगा की आपके अंदर कौन-कौन सी खामियां हैं। जब आप अपने अंदर की खामियों की पहचान कर लेते है तो निवारण करना भी आसान हो जाता हैं। हम कई बार बुरी आदतों को जानते हुए भी दुरी बनाने में असमर्थ महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योकि हमें बुरी आदतों की लत लग जाती हैं। किसी चीज की लत लग्न एक मानसिक अवस्था हैं। जिसमें व्यक्ति खुद पर से नियंत्रण खो बैठता हैं।

गलत आदतों से छुटकारा पाने के उपाय ( buri aadat kaise chhode )
गलत आदतों से छुटकारा पाने के उपाय ( buri aadat kaise chhode )

डेली रूटीन बनाएं और डायरी लिखें

डेली रूटीन और डायरी लिखना गलत आदतों से छुटकारा पाने में काफी मदद करता हैं। ज्यादात्तर मामलों में प्रभावित व्यक्ति अपनी बुरी आदतों को भूल जाता हैं अथवा इग्नोर करता हैं। डायरी में अपनी बुरी आदतों और उसकी वजह से उत्पन्न होने वाली समस्यायों को लिखें। जब आप बार-बार हर रोज ऐसा करेंगे तो लत से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। रूटीन में सुबह जल्दी उठना, मैडिटेशन, योग और व्यायाम जैसी अच्छी आदतों को शामिल करें। इस तरह आप बुरी आदतों को अच्छी आदतों से रिप्लेस करने में धीरे-धीरे कामयाब हो जाएंगे। बुरी आदतों को ठीक करने में थोड़ा वक़्त जरुर लग सकता है लेकिन प्रयास से सफलता जल्दी मिल सकती हैं। लत जब बीमारी का रूप लेने लगती है तो हमें पता ही नहीं चलता है की क्या गलत है और क्या सही,

इसलिए अपने कर्मों पर मंथन करना भी आवश्यक हैं। रोज सुबह उठकर व्यायाम और योग जरुर करें। योग और व्यायाम से शरीर और दिमाग दोनों ही फिट रहता हैं। योग तनाव मुक्त रहने में मदद करता हैं। टेंशन की वजह से व्यक्ति का मष्तिष्क सही से कार्य नहीं करता हैं। जब तक आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होंगे तब तक सही निर्णय लेने में कठिनाई होती हैं। इसलिए योग व्यायाम को दैनिक लाइफ में जरुर शामिल करें।

यह भी पढ़ें

गलत आदतों से छुटकारा पाने के लिए बुरी संगत को छोड़े

बुरी आदतों की एक सबसे बड़ी बुरी संगत हो सकती हैं। आप जिस तरह के लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते है आपके विचार, व्यवहार और चाल चलन भी वैसा ही हो जाता हैं। मान लीजिए की आप दिन भर शराबी और जुआरी दोस्तों के साथ रहते है तो आप कुछ दिनों तक खुद को दोस्तों की तरह बनने से रोक सकते हैं। लेकिन जब आपके दोस्त बार-बार शराब और जुआ के लिए फ़ोर्स करेंगे तो एक समय ऐसा आएगा जब आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।

बुरी संगती से शरीर और समय दोनों ही बर्बाद होता हैं। इसलिए सबसे पहले बुरी संगती को छोड़ना जरुरी हैं। जीवन में एक अच्छे दोस्त का होना बहुत जरुरी होता हैं। ज्यादा दोस्तों के होने से अच्छा एक सच्चा और अच्छा दोस्त का होना ही पर्याप्त हैं। इसलिए बुरे लोगों से दोस्ती तोड़ देना ही उचित हैं।

यह भी पढ़ें पैसे बचाने के 6 तरीके जो आपकी लाइफ को बनाएगी खुशहाल

गलत आदतों से छुटकारा पाने के लिए करें मेडिटेशन

मेडिटेशन गलत आदतों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर बार-बार आपका मन बुरी आदतों के प्रति आकर्षित हो रहा है तो इस स्थिति में मष्तिष्क को शांत करना जरुरी हैं। मैडिटेशन के जरिए न सिर्फ आप अपने मष्तिष्क को शांत कर सकते है बल्कि मन को भटकने से रोक सकते हैं। जब भी आपको सिगरेट, शराब, जुआ जैसी बुरी लतें आकर्षित करे तब किसी शांत जगह बैठकर मैडिटेशन शुरू कर दें। अच्छी-अच्छी चीजें सोचकर मन को भटकाने की कोशिश करें। एक लम्बी सांस लेते हुए मन में सिर्फ सकारात्मक चीजों को स्थान देने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – खाएं ये चीजें फिर देखें कमाल

लक्ष्य निर्धारण जरुरी हैं

बिना लक्ष्य व्यक्ति अक्सर भटक जाता हैं। जब हमारे पास करने को कुछ नहीं होता तो गलत आदतों के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। खाली में हमेशा नकारात्मक विचार आते है इसलिए खुद को कभी भी फ्री रहने न दें। अगर जब भी आपका मन गलत चीजों के प्रति आकर्षित हो तो मन को भटकाना आवश्यक हैं। इसलिए अगर आप जॉब या व्यवसाय नहीं करते तो भी मनपसंदीदा कार्यों में खुद को बीजी रखने की कोशिश करें। इसके साथ अपना जीवन लक्ष्य बनाए और उसके लिए कड़ी मेहनत करें। जब आप व्यस्त रहते है तब बूरी आदतों और नकारात्मक सोच से खुद को दूर रखने में मदद मिलती हैं।

यह भी पढ़ें महिलाओं के सीक्रेट इशारे जो खोल देते है राज

अपने करीबियों की मदद लें

करीबियों की मदद से भी इस समस्या से निजात पाने में मदद मिल सकती हैं। लेकिन अपनी समस्यायों और बुरी आदतों को उनके साथ ही शेयर करे जो आपको समझते है, आपसे प्रेम करते हैं। अपनी बुरी आदतों को आप अपनी पत्नी, भाई, बहन, माँ और पापा को बता सकते हैं। इस तरह जब भी आप गलत करने की कोशिश करेंगे तो वे आपको रोकेंगे। इस तरह बार-बार टोका जाना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता हैं। आपके अंदर अपराध बोध पैदा होगा जिससे दुबारा गन्दी आदतों की ओर भागने से पहले बार-बार सोचेंगे। आपका परिवार कभी नहीं चाहेगा की आप बुरी आदतों की वजह से लाइफ खराब कर लें।

यह भी पढ़ें ladki se baat karne ke topic | जबरदस्त टॉपिक 2025

निष्कर्ष – गलत आदतों से छुटकारा

आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की गलत आदतों से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीके कौन-कौन से हैं। गलत आदते जब लत का रूप ले लेती है तब आप स्वयं के साथ-साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचाते हैं। मैडिटेशन करना, करीबियों की मदद लेना, खुद को बीजी रखना, डायरी लिखना और बुरे दोस्तों से खुद को दूर रखना आदि गलत आदतों से सुधार करने में आपकी काफी मदद करता हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जरुरी खुद को गलत आदतों से दूर रखने के लिए तैयार करना हैं। जब आप एक बार ठान लेंगे की मेरी आदते नुकसानदायक है तो कोशिश सफलता में बदल सकती हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” गलत आदतों से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीके – ” बहुर ही पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें Body Health Tips in Hindi: 10 आदतें जो आपको रखेगा डॉक्टर से कोसों दूर

Leave a Comment