शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – खाएं ये चीजें फिर देखें कमाल

Spread the love

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – क्या आप भी अपने दुबले पतले और कमजोर शरीर से परेशान हैं। अगर हाँ तो निश्चिंत रहें आज के इस पोस्ट में मैं आपको आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारें में बताउंगी जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट तो होगी ही साथ ही आप शारीरिक रूप से फिट और तंदुरूस्त रहेंगे। गलत जीवनशैली और खान पान के कारण हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाता हैं। इसलिए यह आवश्यक हैं की हम अपनें खान पान का ध्यान रखें। अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले जंक फूड्स और ज्यादा तेल मसालें युक्त भोजन के सेवन से अपना शरीर ख़राब कर लेते हैं। स्वस्थ और शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए हमें इम्युनिटी को बूस्ट कर रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत होती हैं।

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए - खाएं ये चीजें फिर देखें कमाल
शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – खाएं ये चीजें फिर देखें कमाल

तो आइये जानते हैं की शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्व मिलता रहें। जब शरीर कमजोर हो जाता हैं तो व्यक्ति साधारण हलके फुल्के वेट उठाने में भी थक जाता हैं और हांफने लगता हैं। इस समस्या का मुख्य कारण गलत जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतें हैं।

जंक फ़ूड के सेवन से बचें

समय की बचत करने के लिए आज के समय में लोग घर में बने खाने की अपेक्षा बाहरी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जंक फ़ूड के सेवन से शरीर को अत्यंत नुकसान होता हैं। जंक फ़ूड में शरीर को फायदा पहुँचाने वाले कोई भी पोषक तत्व नहीं होता हैं। इसमें हाई कैलोरी होती हैं और प्रोटीन और अन्य जरुरी पोषक तत्व न के बराबर होता हैं। जंक फ़ूड का अत्याधिक सेवन आपकी इम्युनिटी को प्रभावित कर धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं। इसमें अत्याधिक सोडियम होता हैं जिसके कारण सुजन की समस्या के साथ-साथ हड्डियाँ भी कमजोर होने लगती हैं साथ ही यह कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी बढ़ा सकता हैं। इसलिए अपने खानपान का ध्यान रखना जरुरी हैं तो आइये जानते हैं की शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए नीचे बताएं गए खाद्य पदार्थों का सेवन जरुर करें। निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के सेवन से आपकी इम्युनिटी अच्छी होगी साथ ही उचित पोषक तत्व शरीर को प्राप्त जिससे आप एनेरजेटिक फील करेंगे। लगातार कुछ दिनों तक इसके सेवन से शरीर में ताकत आएगी। अक्सर कम उम्र में ही हड्डियों, मांशपेशियों और खून की कमी के चलते शरीर बेहद कमजोर हो जाता हैं और कई रोग शरीर पर अटैक करता हैं। शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए इसकी जानकारी नीचे पढ़ें।

Also, Read यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए – यूरिन में इन्फेक्शन के लक्षण और कारण

1. रोज खाएं एक केला

दोस्तों केला में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता हैं। इसमें मौजूद पोटाशियम मासपेशियों को मजबूत करता हैं। विटामिन बी 6 से भरपूर केला शारीरिक ताकत को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता हैं। इसके सेवन से शरीर का वजन बढ़ता हैं और तनाव अनिद्रा जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम आदि भी भरपूर मात्रा में पायें जाते हैं। अगर आपका वजन कम हैं तो प्रतिदिन केले का सेवन जरुर करें। केला में उच्च कैलरी हैं जो वजन को बढ़ाने में सहायता करता हैं।

Also, Read खाली पेट केला खाने के नुकसान ( Khali Pet Kela Khane ke Nukshan)

2. बादाम

बादाम फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, A, B,C,E, ओमेगा 3 और मैग्नीशियम आदि प्रचुर मात्रा में होती हैं। रोज सुबह सुबह नाश्ते के रूप में इसका सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता हैं। इसके सेवन से शरीर उर्जावान बना रहता हैं। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट करें तो सबसे अच्छा रहेगा। आप चाहे तो पानी या दूध में बादाम को रात भर भींगने के लिए छोड़ सकते हैं। उसके बाद सुबह उठकर इसका सेवन करें।

Also, Read बादाम पाक के फायदे (Badam Pak ke Fayde)

3. गुड़ और चना का सेवन

अगर आप जिम करते हैं या फिर शरीर को चुस्त दुरुस्त करना चाहते हैं तो चना और गुड़ का सेवन जरुर करें। इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करना हैं। प्रति दिन सुबह सुबह इसके सेवन से किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती हैं। यह आपके पाचन तन्त्र को भी ठीक करता हैं साथ ही हड्डियों को मजबूत करता हैं। चना में मौजूद प्रोटीन आपके शरीर के मसल्स के विकास को तेज करता हैं।

Also, Read चने खाने के फायदे (chane khane ke fayde)

नोट– यह एक सामान्य जानकारी हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नजदीक के किसी डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल के द्वारा मैंने आपको प्रदान की हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग पे मौजूद स्वास्थ्य जानकरियों को जरुर पढ़ें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के बीच शेयर जरुर करें।

Also, Read पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – विस्तार से जाने

1 thought on “शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – खाएं ये चीजें फिर देखें कमाल”

Leave a Comment