पैसे बचाने के 6 तरीके जो आपकी लाइफ को बनाएगी खुशहाल – पैसा बचाना तो सभी चाहते हैं लेकिन यह इतना आसान काम नहीं हैं। महंगाई लगातार बढती जा रही हैं। घर चलाना भी कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया हैं। पैसे बचाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। बैंक और गुल्लक में डेली पैसे जमा करते हैं। इसके बावजूद पैसे जरुरी कार्यों के लिए अचानक से पैसे निकालने पड़ जाते हैं। अगर आप भी इस वजह से परेशान रहते हैं तो पैसे बचाने के 6 तरीके ध्यान से पढ़ें।

कुछ लोग कहते हैं की पैसे बचाने पर ध्यान मत दीजिए बल्कि ज्यादा कमाने पर ध्यान दीजिए। लेकिन सच तो यह हैं की आप जितना भी कमा लो खर्चे भी उसी अनुसार बढ़ते जाते हैं। क्योकिं मनुष्य कभी भी संतुष्ट नहीं होता हैं। इसलिए यह आवश्यक हैं की आज और अभी से पैसे बचाने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दें। क्योकिं बच्चों की पढाई, हॉस्पिटल के बिल्स और घर के खर्चे को मैनेज करना एक मध्यम क्लास के फॅमिली के लिए आसान नहीं होता हैं। तो आइए जानते हैं पैसे बचाने के 6 तरीके जो आपकी लाइफ को बनाएगी खुशहाल।
पैसे बचाने के 6 तरीके

खर्चे जब कमाई से ज्यादा होने लगती हैं तो सेविंग करना नामुमकिन हो जाता हैं। कुछ लोग खूब पैसे कमाते हैं लेकिन महीने के अंत तक सारे के सारे पैसे खत्म कर बैठते हैं। वही आपने आसपास के कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कम कमाई के बावजूद भी अच्छे-खासे पैसे बचत कर लेते हैं। पैसे बचाने के 6 तरीके आपकी इस समस्या का अंत करेगा। पैसे बचाने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है? इसकी जानकारी विस्तार से पढ़ें।
1. बाहरी खान-पान को कहे टाटा बाय-बाय
आज के समय में लोग मेहनत नहीं करना चाहते हैं। सुबह लेट से उठना और बाहरी चीजों का सेवन करना डेली का रूटीन बन गया हैं। अगर आप भी दिन रात फ़ास्ट फ़ूड और बाहरी भोजन करते हैं तो जरा रुक जाइए। बाहरी भोजन काफी महंगा और अनहेल्दी होता हैं। जो लोग बाहरी खान-पान पर ही निर्भर होते हैं वे सामान्य लोगों की तुलना में अधिक बीमार रहते हैं। बीमारी के चलते भी पैसे अधिक खर्च होने लगते हैं। अत: बाहरी खान-पान को टाटा बाय बाय कहकर पैसों की बचत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं – मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2024
2. टीवी और मोबाइल के खर्चों पर करें कण्ट्रोल
टीवी और मोबाइल रिचार्ज करने में लोग हजारों रूपये बर्बाद कर देते हैं। हालांकि मनोरंजन और काम के लिए यह बेहद जरुरी भी हैं लेकिन सबकी एक लिमिटेशन होती हैं। अगर घर में ४ स्मार्टफ़ोन हैं तो उसके रिचार्ज में 1500 तक का खर्चा आएगा। हाल ही में मोबाइल रिचार्ज का रेट बढ़ा हैं। इसके अलावे लोग टीवी के रिचार्ज में भी महीने में 500 तक खर्चा करते हैं। अगर आप घर में wifi लगवा लेते हैं तो इससे खर्चा काफी कम हो जाएगा। इन्टरनेट की मदद से आप टीवी और मोबाइल दोनों ही चला सकते हैं। मोबाइल से बात करने के लिए सस्ते प्लान्स को ले सकते हैं। इसके अलावे टीवी के लिए फ्री डिश का सेटअप बॉक्स इनस्टॉल करा सकते हैं। इससे सेविंग्स के लिए काफी पैसे बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें तेज होगा बच्चा अगर गर्भावस्था के दौरान इन बातों पर गौर करेगी मां – जानना बेहद जरुरी
3. पैसे बचाने का तरीका हैं घरेलु और फ़ालतू के खर्चों को कण्ट्रोल करना
शौपिंग करने में सबको अच्छा लगता हैं। जब लोग शौपिंग करने मॉल जाते हैं तो जो चीजे पसंद आती हैं खरीदने लगते हैं। हर महीने नए-नए कपड़े खरीदना और बेकार की सजावटी चीजों को घर में लाकर ढेर लगाना ये सब फ़ालतू के खर्चे हैं। इसके अलावे शराब और नशे की चीजों में पैसे वेस्ट करना पैसे की बचत करने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकता हैं। खाने-पीने की चीजों में जो जरुरी हो वही खरीदे तो बेहतर हैं।
यह भी पढ़ें बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए? – मोबाइल का लत को हमेशा के लिए होगी खत्म
4. मोटरसाइकिल या अन्य गाड़ी पर होने वाले खर्चे को कण्ट्रोल करें
आज के समय सभी घरों में बाइक या चार चक्के वाली गाड़ी हैं। इनके सर्विसिंग और पेट्रोल पर काफी खर्चा होता हैं। अगर घर से ऑफिस की दुरी २ से ३ किलोमीटर है तो गाड़ी की जगह साइकिल का इस्तेमाल करे। साइकिल चलाने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पैसे भी बचेंगे। महीने में सर्विसिंग और पेट्रोल पर लोग ३ से ५ हजार तक का खर्चा कर देते हैं। ऐसे में यह काफी बड़ी बचत होगी।
यह भी पढ़ें किसी को भुलाने का आसान तरीका – कभी याद नहीं आएगा
5. पैसे बचाने का तरीका हैं सेफ निवेश
निवेश का मतलब स्टॉक्स में निवेश करना बिल्कुल नहीं हैं। अगर आप स्टॉक्स में निवेश करते हैं तो हानि होने की भी सम्भावना रहती हैं। इसलिए सेफ निवेश ही सबसे बेहतर हैं अगर आप पैसे की बचत करना चाहते हैं। इसलिए आप बचे हुए पैसे को फिक्सड डिपाजिट करवा सकते हैं। फिक्सड डिपाजिट के बदले बैंक आपको हर महीने उस पैसे का ब्याज देगी। यह पैसे बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं।
यह भी पढ़ें धोखा देने वाले के लिए एक शब्द – धोखा देने का फल जान पैरों तले जमीन खिसक जाएगी
6. घर के सदस्यों द्वारा होने वाले बेकार के खर्चे रोके
पैसे बचाने के आसान तरीके में यह शामिल हैं। पैसे बचाने के तरीके बहुत सारे हैं बस आपको थोड़ा सोचने और विचारने की जरूरत हैं की आप अपनी सैलरी का सबसे बड़ा हिस्सा कहा-कहा खर्चा कर रहे हैं। अगर आप बच्चों को जरूरत से अधिक पॉकेट खर्च दे रहे हैं तो इससे बचत करना मुश्किल हो जाएगा। क्योकिं बच्चे उन पैसों का सदुपयोग नहीं करते हैं। बच्चों की जरूरत कि चीजे जैसे बुक्स, कॉपी और कपड़े इत्यादि स्वयं खरीदकर दें।
यह भी पढ़ें बिना पैसे के अमीर कैसे बने – ५ तरीके
निष्कर्ष – पैसे बचाने के 6 तरीके
इस पोस्ट में बताया गया हैं की पैसे बचाने के 6 तरीके कौन-कौन सी हैं। अगर आप मौजूदा खर्चों से परेशान हो चुके हैं और कोई भी उपाय नहीं नजर आ रहा हैं तो मेरे द्वारा बताये गए तरीकों पर ध्यान अवश्य दें। बेकार के खर्चे पर रोक और एक अच्छा निवेश पैसों की बचत करने में अहम भूमिका निभा सकता हैं। शराब, सिगरेट और गुटका जैसी चीजों के सेवन पर रोक लगाना भी बचत करना आसान बना देता हैं।
मुझे पूरी उम्मीद हैं की आपको आज की यह लेख ” पैसे बचाने के 6 तरीके जो आपकी लाइफ को बनाएगी खुशहाल ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस लेख को जरूरतमंद लोगों तक शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़ें पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने
1 thought on “पैसे बचाने के 6 तरीके जो आपकी लाइफ को बनाएगी खुशहाल”