पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं – 4 उपाय:- जब पति गलत रास्ते पर होता है तो सबसे ज्यादा टेंशन पत्नी को ही होती हैं। अगर आप भटके हुए पति को सही रास्ता दिखाना चाहती है तो इस खास पोस्ट को जरुर पढ़ें। गलत संगत, नशे की लत, जुएं की लत और बेलगाम खर्चे सिर्फ और सिर्फ समस्यायों को जन्म देती हैं। पति का एक गलत फैसला पुरे परिवार को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आपका पति गलत रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता ही जा रहा है तो इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करना आवश्यक हैं। पति को सही रास्ते पर लाने के लिए सर्वप्रथम Pati को गलत संगत से बचाने के उपाय करने चाहिए। अगर पति बात नहीं सुनता है और आपके सजेशन्स को इग्नोर करता है तो इस स्थिति में नीचे बताएं गये टिप्स फॉलो जरुर करें।
कहा जाता है की पति-पत्नी डोर और पतंग के समान हैं। चाहे पतंग कटे या डोरी नीचे गिरना तय हैं। पति-पत्नी में से कोई एक अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर गलत रास्ते का चयन करता है तो प्रभावित दोनों ही होते हैं। अगर पति किसी कारण वश भटक कर गलत रस्ते का चयन करता है तो पत्नी का फर्ज है की उसे सही रास्ता दिखाएं। लेकिन ज्यादात्तर पत्नियों की शिकायत होती है की पति उसकी कोई बात नहीं सुनता है। ऐसे में पत्नियां अक्सर गूगल पर सर्च करती है की पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं?
पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं
ऐसा नहीं है की लोगों को गलत और सही का एहसास नहीं होता हैं। बावजूद इसके लोग गलतियां करते ही हैं। गलत संगत, लत और नशा हमारे मष्तिष्क को भ्रमित करते हैं। जिसकी वजह से हम सही गलत के बीच भेद नहीं कर पाते हैं। कुसंगति या गलत संगत पति को सही रास्ते से भ्रमित करते हैं। आइए अब जानते है की पति को सही रास्ते पर लाने के सबसे बेस्ट उपाय कौन-कौन से हैं।
Pati को गलत संगत से दूर रखें
अगर आपका पति कुसंगति की वजह से घर में प्रोब्लम्स खड़ी कर रहा है तो सबसे पहले गलत संगत छुड़ाने के उपाय करने चाहिए। कुसंगति से पति को बचाने के कई उपाय हैं। जिसके बारें में आपको विस्तार से बताउंगी। कुसंगति की वजह से व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक कर पैसे, रिश्ते और समय बर्बाद करते हैं। आप जिस तरह के लोगों के साथ उठते-बैठते है वैसे ही बन जाते हैं। शराब और गैंबलिंग की वजह से राजा भी रंक बन जाते हैं। बुरी लत मानसिक, आर्थिक और शारीरिक क्षति का कारण बन सकती हैं। शराब की वजह से पति-पत्नी के बीच रिश्तों में भी दरारें आनी शुरू हो जाती हैं। समाज भी शराब पीने वालों को गलत निगाहों से देखते हैं। इसलिए समय रहते Pati को गलत संगत से बचाने की कोशिश करना हर पत्नी का कर्तव्य हैं।
सबसे पहले पति से बात करने की कोशिश करें। पति को यह अवगत कराए की वह गलत संगत में हैं। दरसल कई बार व्यक्ति गलत और सही के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। इसलिए सबसे पहले पति से बात करें। पति को बताए की गलत संगत की वजह से आपके साथ-साथ उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से डिस्टर्ब हैं। शराब और नशे की वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा हैं। उन्हें बताए की गलत आदतों की वजह से फ्यूचर प्लानींग्स प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावे समझाने की कोशिश करे की पैसों की बचत करने में भी परेशानी हो रही हैं। अगर पति आपकी बात नहीं सुनता तो इस स्थिति में पेरेंट्स की मदद जरुर लें।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण
पति से प्रेम कर सही रास्ते पर लाएं
प्रेम पति के मन को पढने का सबसे बढ़िया माध्यम साबित हो सकता हैं। जब आपके पति का मूड अच्छा हो तब शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयत्न करना चाहिए। अगर पति सही रास्ते पर नहीं है तो लड़ाई करने के बजाय प्यार से समझाने का प्रयत्न करें। घर का वातावरण जब तनाव भरा होता है तब अक्सर लोग शराब और जुआ आदि से दिल बहलाने की कोशिश करते हैं। इसलिए पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का होना बहुत जरुरी हैं। एक दुसरे के साथ खूब समय व्यतीत करें। और रात को अपने पति के साथ रोमांस करना बिल्कुल न भूलें। रात के रोमांटिक समय में आप अपने पति से कोई भी बात मनवा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें की अपनी वाणी पर सयंम रखकर ही बोलना चाहिए।
यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए
पति को फ्री न रहने दे
जब व्यक्ति के पास अधिक खाली समय होता है तो वह अक्सर उल्टी-सीधी चीजें सोचता हैं। दोस्तों का एक फ़ोन कॉल और दौड़कर उनके पास चले जाना और रात-रात भर पार्टी कर पैसे उड़ाना भला कैसे किसी पत्नी को अच्छा लग सकता हैं। इससे पैसे और समय दोनों ही की बर्बादी होती हैं। इसलिए पति को घर पर बैठे रहने के बजाय कुछ काम-धंधा करने की सलाह दें। जब आपका पति बीजी रहेगा तो उसके पास बेकार की चीजें सोचने और करने का वक्त नहीं बचेगा। पति को सही रास्ते पर लाने के लिए उनसे उनके सपनों और लक्ष्य के बारें में जानने की कोशिश करें। उसके बाद लक्ष्य को पाने में उनकी सहायता जरुर करें।
यह भी पढ़ें पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे
पति को समझने का प्रयत्न करें
ज्यादात्तर महिलाएं पति की गलतियों पर क्रोधित होकर झगड़े करना शुरू कर देती हैं। जबकि ऐसा करना रिश्ते को कमजोर करती हैं। जब पति का मूड ठीक हो तो उससे बात करें। उसकी गलतियों को प्यार से बताएं। संभव है की वह किसी मज़बूरी अथवा टेंशन की वजह से गलत रास्ते पर हो। इसलिए उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनें। अपने पति को यह महसूस कराना जरुरी है की आप हमेशा हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं। पति को समझाते वक्त बातों में संवेदनशीलता, शालीनता और समर्थन का भाव जरुरी हैं। जब आप उनकी गलतियों का एहसास कराकर कभी साथ न छोड़ने का वादा करती है तब पति भी सोचने पर मजबूर हो जाता हैं।
यह भी पढ़ें पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं ?। पति को सही रास्ते पर लाने के 4 बेहतरीन उपाय इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं। हम सभी कभी-न-कभी अपने जीवन काल में लक्ष्य से भ्रमित जरुर होता हैं। लेकिन समय रहते जो खुद को संभाल लेते है उनकी लाइफ नर्क बनने से बच जाती है। अगर पति गलत रास्ते पर है तो उसे सही रास्ता दिखाना पत्नी का कर्तव्य हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं – 5 उपाय ” बहुत पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले