पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स

Spread the love

पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स :- पहली डेट हर किसी के लिए खास होती हैं। क्योकि इसी दिन से आपकी लव लाइफ की शुरुवात होती हैं। हालांकि पहली डेट पर हुई छोटी सी भी गलती आपके संभावित लाइफ पार्टनर को आपसे हमेशा के लिए दूर भी कर सकता हैं। इसलिए अगर आप पहली बार किसी के साथ डेट पर जाने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए यह जान लेना बेहद जरुरी है की पहली डेट पर क्या करना चाहिए ?। किसी अनजान लड़की\लड़के के साथ पहली बार डेट पर जाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता हैं।

डेट पर जाने से पहले मन में घबराहट और एक अनजान सा डर बना रहता हैं। हालांकि हम डेट उसी को करते है जिनमें हमारा इन्टरेस्ट होता हैं। यही वजह है की हमारा मन अंदर से खुश भी होता हैं। पहली डेट पर क्या करें इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं।

पहली डेट पर क्या करें - लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स
पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स

पहली डेट पर अक्सर लड़के-लड़कियां छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते है जिसकी वजह से सामने वाले को इम्प्रेस करने में कामयाबी नहीं मिलती हैं। जैसा की आपने सुना होगा की पहला इम्प्रेशन ही अंतिम इम्प्रेशन होता हैं। अर्थात पहली नजर में जो व्यक्ति हमें अच्छा लगने लगता है उसे भूल पाना मुश्किल होता हैं। किसी को इम्प्रेस करने के लिए सिर्फ अच्छे लुक्स की ही जरूरत नहीं होती हैं। इम्प्रेस करने के लिए बाहरी सुंदरता और आंतरिक सुंदरता दोनों ही जरुरी हैं। इसलिए डेट पर जाने से पहले प्लानिंग बहुत जरुरी हैं। तो आइए इस पोस्ट में विस्तार से जानते है की पहली डेट पर क्या करें जिससे सामने वाले पर आपका इम्प्रेशन अच्छा पड़ें।

पहली डेट पर क्या करें

पहली डेट पर क्या करना चाहिए यह जानने से पहले यह जानना जरुरी है की डेट पर जाने का मतलब क्या है? । डेट पर जाना मतलब रोमांटिक सफर की शुरुवात करना हैं। पहले के समय में परिवार की मर्जी से शादियां होती थी। लेकिन अब लड़के लड़कियां अपने हमसफर का चयन स्वयं ही करने लगे हैं। डेट पर जाने का मुख्य उद्देश्य एक दुसरे के साथ समय बिताना और समझना हैं। इस दौरान दो लोग पसंद-नापसंद, परिवार, शिक्षा, करियर, रिलेशनशिप और भविष्य आदि टॉपिक्स पर बातें करते हैं। अगर दोनों को ऐसा लगता है की उनकी सोच बिल्कुल मिलती जुलती है तो वे अपने रिश्ते को आगे बढाने की सोचते हैं। हालांकि पहली डेट पर जल्दबाजी करना संभावित पार्टनर को आपसे दूर भी कर सकता हैं। इसलिए डेट पर जाने से पहले खुद को हर तरह से रेडी रखना जरुरी हैं।

पहली डेट पर सभी थोड़ा नर्वस होते ही हैं। इसलिए पहली डेट पर बातचीत के दौरान शब्दों का सही चयन आवश्यक हैं। पहली मीटिंग में बातचीत के दौरान ऐसे प्रश्न पूछने से बचना होता है जिससे सामने वाले को बुरा लग सकता हैं। कई बार लोग पहली डेट पर प्यार का इजहार कर देते हैं। तो कुछ लोग पहली डेट पर उटपटांग सवाल पूछ बैठते हैं। ऐसे में बात आगे बढ़ने से पहले खत्म हो जाती हैं। डेट पर जाने से पहले में मन में कई तरह के सवाल आते है जैसे :- पहली डेट पर क्या पहनें , डेट पर जाने का मतलब क्या है?, पहली डेट पर क्या करें? और लड़की/लड़के को कैसे इम्प्रेस करें आदि। आपके इन सभी सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।

1. पहली डेट पर सही जगह का चुनाव और रोमांटिक वातावरण तैयार करें

पहली डेट पर कहा जाना है इसका चुनाव अक्सर लड़के ही करते हैं। अगर आपको लड़की को इम्प्रेस करना है तो लड़की की पसंदीदा जगहों में से किसी एक जगह का चुनाव करना चाहिए। लेकिन डेट के लिए सही जगह का चुनाव करना ही पर्याप्त नहीं हैं। लड़की को इम्प्रेस करने के लिए आसपास के वातावरण को रोमांटिक बनाना भी जरुरी हैं। इसलिए डेटिंग की जगह को दिल वाले गुब्बारे और अन्य चीजों से सजा सकते हैं। कुछ लोग गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने एक लिए fireworks की भी व्यवस्था करते हैं। हालांकि यह थोड़ा महंगा हो सकता हैं।

डेट पर लड़की को रेस्टोरेंट, थियेटर, शौपिंग मॉल, पार्क या उसकी कोई खास पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं। अगर लड़की को शोर-शराबा पसंद नहीं है तो उसे किसी शांत जगह जैसे, समुद्र, नदी अथवा पहाड़ों पर भी ले जा सकते हैं। अर्थात फर्स्ट डेट पर लड़की की पसंद की जगह का चुनाव करना ही लड़के की पहली प्रायोरिटी होनी चाहिए।

2. पहली डेट पर क्या पहनें इसका ध्यान रखें

पहली डेट पर क्या करें इस सवाल को लेकर अब टेंशन में रहने की जरूरत नहीं हैं। पहली डेट पर कपड़े का सही चुनाव बहुत ही जरुरी हैं। डेट पर फॉर्मल कपड़े पहनने के बजाय ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा। अच्छे कपड़े आपके कॉन्फिडेंस को बढाने का कार्य करती हैं। अगर आप लड़की की फेवरेट कलर को जानते है तो उसी रंग के कपड़े पहनना सही रहेगा। लड़कियों को पिंक कलर बहुत लुभाती हैं। अगर आपको यह पता नहीं है की लड़की की पसंदीदा कलर कौन सी है तो पिंक शर्ट और जीन्स पहन सकते हैं। इसके अलावे लड़कों पर वाइट शर्ट भी खूब जंचता हैं।

वही पहली डेट पर लड़कियों को सादे या ब्लैक एंड वाइट ड्रेस नहीं पहनने चाहिए। पहली डेट पर लाल, पिंक, गुलाबी या लड़के की पसंद की ड्रेस ही पहननी चाहिए। हालांकि यह इस बात पर डिपेंड करता हैं की आपकी स्किन का कलर कैसी हैं। अगर आप गोरी है तो स्किन पर हर कलर सूट करेगा। सांवली स्किन वाली लड़कियों को कलरफुल ड्रेस ही पहननी चाहिए। पहली डेट पर समीज-सलवार, जीन्स-टॉप या साड़ी पहनना सबसे बेस्ट रहेगा। पहली डेट पर गलती से भी रिविलिंग ड्रेस न पहनें। रिविलिंग ड्रेस में आप स्वयं भी अनजान लड़के के सामने अनकम्फ़र्टेबल फील करेंगी। जिससे बातचीत करने या ऑय कांटेक्ट में समस्या आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें ब्रेकअप के बाद खोया हुआ प्यार कैसे पाए – दुनियां का सबसे प्रभावकारी उपाय

3. मेकअप – पहली डेट पर क्या करें

पहली डेट पर लड़कियां मेकअप जरुर करें। लड़के ज्यादा मेकअप नहीं करते हैं। लेकिन कोई अच्छा सा परफ्यूम जरुर खरीद लें। घर से निकलने से पहले स्नान के साथ फेश वाश जरुर करें। अगर आपके बाल ज्यादा लम्बे हो गए है तो कटवा लें। कुछ लड़कियों को लड़के बिना दाढ़ी के तो कुछ को दाढ़ी के साथ अच्छे लगते हैं। इसलिए डेट पर जाने से पहले इन चीजों का ध्यान रखना भी जरुरी हैं। लड़कियों को ज्यादा स्ट्रोंग परफ्यूम बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए सही परफ्यूम का चुनाव भी बेहद जरुरी हैं। पहली डेट पर क्या करें, इसकी जानकारी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने में काफी मदद करेगी।

लड़के लड़कियों को मेकअप में देखना पसंद करते हैं। मेकअप का मतलब यह बिल्कुल नहीं है की आप चेहरे को पेंट कर लें। मेकअप बिल्कुल हल्का होना चाहिए। कुछ लड़कियां इतना मेकअप कर लेती है की उतारने के बाद चेहरे को पहचान पाना मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए मेकअप के लिए फेश वाश, ब्राइटनिंग क्रीम और लिपस्टिक आदि ही पर्याप्त हैं। इसके अलावे डेट पर जाने से पहले बालों को कर्ली लुक भी दिया जा सकता हैं। कर्ली बाल लड़के को आपकी तरफ आकर्षित करने के लिए मजबूर कर सकता हैं।

यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे

4. पहली डेट पर समय पर पहुंचे

डेट पर लड़के को कभी भी देरी नहीं करनी चाहिए। अगर लड़की पर अच्छा इम्प्रेशन जमाना है तो बताए गए टाइम से पहले पहुंचना जरुरी हैं। अगर किसी कारण से कोई लेट होता भी है तो गुस्सा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ट्रैफिक और अन्य किसी वजह से लेट होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। समय पर डेट पहुंचना दर्शाता है की आपके रिश्ते को लेकर कितने सीरियस हैं। मान लीजिए की आपने लड़की को डेट स्पॉट पर 10 बजे बुलाया हैं। और आपको घर से वहां जाने में आधे घंटे का समय लगता हैं। ऐसे में आपको घर से 9 बजे ही निकल जाना चाहिए।

सिर्फ लड़के को ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी फर्स्ट डेट पर लेट होने से बचना चाहिए। सही वक्त से पहले पहुंचना दर्शाता है की डेट पार्टनर में आपकी रूचि हैं। इसके अलावे डेट पर नर्वस होने की वजह से कई लोग मोबाइल में बीजी होने की एक्टिंग करने लगते हैं। ऐसा करने से लड़के और लड़कियों दोनों ही को बचना चाहिए। इससे सामने वाले को लग सकता है की आपका उनमें कोई इंटरेस्ट नहीं हैं। चूंकि डेट पर दोनों ही नर्वस होंगे इसलिए धीरे-धीरे ही सही बातचीत जरुर करें।

यह भी पढ़ें जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें ?

5. ईमानदारी से अपनी बातें करें

कुछ लड़के-लड़कियां पहली डेट पर लम्बी-लम्बी डींगे हांकने लगते हैं। परिवार से जुडी बातें हो या आपकी फीलिंग्स पूरी ईमानदारी के साथ रखें। एक छोटा सा झूठ भी रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं। एक न एक दिन सामने वाला आपका झूठ पकड़ ही लेता हैं। इसलिए अगर आप रिश्ते को मजबूत करना चाहते है तो ईमानदारी और विश्वास सबसे जरुरी हैं। लड़के हो या लड़की हर किसी को झूठ से नफरत होता हैं। झूठ की बुनियाद पर खड़े बड़े से बड़े महल भी एक न एक दिन गिर ही जाते हैं।

इसलिए जान लीजिए की यह दिल का मामला है तो दिल से जवाब देना सही हैं। पहली डेट पर अपने पिछले रिलेशनशिप अथवा डेट की बातें करने से बचना चाहिए। चाहे आप जो भी बातें करे उनमें सच्चाई और ईमानदारी होनी चाहिए। तोड़-मरोड़कर कर चीजों को बताना या कुछ पूछे जाने पर घबराना साबित करता है की आप कुछ छुपा रहे हैं। इसलिए पुरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बातें रखें।

यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे

6. स्पेशल फील करवाने की कोशिश करें

अपने डेट पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए बहुत सी चीजें की जा सकती हैं जैसे:- ध्यान से हर बात को सुनना, बार-बार खूबसूरती की तारीफ करना, कोई अच्छा सा प्यार सा गिफ्ट देना, एक साथ फोटो क्लिक करना या विडियो बनाना आदि। लेकिन इससे भी जरुरी कुछ चीजें है जिससे आप डेट पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं। आप लड़की के सामने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर सकते हैं। जिसका मतलब है की अभी सिर्फ और सिर्फ डेट पार्टनर ही उसके लिए सबसे जरुरी हैं। इसके अलावे पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए उसकी हर बात में हां में हां मिलानी हैं। अगर खाने के लिए कुछ आर्डर करना है तो उसकी पसंद को तवज्जों देनी हैं। कुर्सी पर खुद बैठने से पहले पार्टनर को बैठने के लिए कहना भी उसे स्पेशल फील दे सकती हैं।

स्पेशल फील करवाने के और भी हजारों तरीके हैं। डेट स्पॉट पर आप साज-सजावट करवा सकते हैं। इसके अलावे पार्टनर के लिए कोई बड़ा सा गिफ्ट या केक रख सकते हैं। इसके अलावे आप भी पार्टनर के पसंद के अनुसार कोई नया और खास तरीका ढूंढ सकते हैं।

यह भी पढ़ें सच्चे प्यार की पहचान क्या है? – 6 सबसे बड़ी पहचान

7. संभावित पार्टनर की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें

डेट पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। कुछ लोग अपनी पसंद को दूसरों पर थोपने लगते हैं। अगर आपका नेचर भी इसी तरह का है तो खुद को बदलना बहुत ही जरुरी हैं। सबकी पसंद नापसंद में अंतर होता हैं। डेट पर अगर आप सिर्फ अपनी पसंद को प्रायोरिटी देंगे तो लड़की को लग सकता है की आप सेल्फिश हैं। डेट पर लोग पार्टनर को इम्प्रेस करने जाते है न की खराब इम्प्रेशन ज़माने के लिए। इसलिए अगर आपको डेट पार्टनर की पसंद-नापसंद के विषय में कुछ पता नहीं हैं तो इस स्थिति में हर कार्य जैसे :- क्या खाना हैं , कहा जाना हैं , क्या करना है आदि पूछकर ही करें। इससे आपका पार्टनर आप पर फ़िदा हो सकता/ सकती हैं।

यह भी पढ़ें ब्रेकअप के बाद खोया हुआ प्यार कैसे पाए – दुनियां का सबसे प्रभावकारी उपाय

8. पिछले रिलेशनशिप के बारें में बात करने से बचें

पहली डेट पर क्या करें यह सोच सोचकर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योकि आज मैं आपको आपके सभी सवालों के जवाब देने जा रही हूं। लड़की को इम्प्रेस करने के लिए डेट पर क्या करें और क्या न करें यह जानना बहुत जरुरी हैं।

कुछ लोग डेट पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के बारें में बातें करने लगते हैं। वही कुछ अपने पहले डेट की बातें करते है और किसी दुसरे की तारीफ़ करने लगते हैं। ऐसा करने से सामने वाला सोच सकता है की आपमें निश्चित ही कोई कमी है या अवगुण है। मैं यह नहीं कह रही की आपको झूठ बोलना हैं। लेकिन पहली डेट पर पिछले रिलेशनशिप के बारें में बात करना संभावित पार्टनर को आपसे दूर कर सकता हैं। इसलिए अगर आप डेट पर है तो सिर्फ और सिर्फ पार्टनर पर ही फोकस करें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण

9. लड़की को खाना आर्डर करने दें लेकिन बिल खुद चुकाएं

डेट पर अगर आप कही होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे है तो खुद आर्डर करने के बजाय लड़की को आर्डर करने के लिए कहें। अगर लड़की खाने का आर्डर देने से मना कर रही है तो उसकी पसंद पूछकर स्वयं भी आर्डर कर सकते हैं। पहली डेट पर अच्छा इम्प्रेशन जमाने के लिए लड़की के खाने खाने से पहले ही बिल जमा कर दें। दरसल हर लड़की चाहती है की लड़का ही शौपिंग और खाने का बिल दें। पहली डेट पर ज्यादात्तर लड़कियां कम खाती हैं। दरसल ऐसा लड़कियां अपने शर्मीले स्वाभाव के कारण करती हैं। अत: आप खाने की चीजों को चखकर लड़की की तरफ बढ़ा सकते है और कह सकते है की ये खाओ ये अच्छा हैं।

यह भी पढ़ें दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान

10. एक दुसरे को जानने-समझने के लिए सवाल करें

डेट पर लोग एक दुसरे को जानने और समझने के लिए ही जाते हैं। सिर्फ साथ में खाना खाना, घूमना, मूवीज देखना ही पर्याप्त नहीं हैं। इन चीजों से सिर्फ पार्टनर की कुछ पसंद की जानकरी ही मिल पाती हैं। इसलिए एक दुसरे से क्वेश्चन पूछने से पीछे नहीं हटना चाहिए। लेकिन ज्यादात्तर लोगो को यह पता ही नहीं होता है की पहली डेट पर कौन से प्रश्न पूछने चाहिए। पहली डेट पर उल्टे-सीधे सवाल पूछने से रिलेशनशिप की शुरुवात से पहले ही the end हो सकता हैं।

एक दुसरे को जानने और समझने के लिए निम्नलिखित सवाल पूछे जा सकते हैं :- आपका पूरा नाम क्या हैं ?, आपकी लाइफ गोल क्या हैं, आप फ्री टाइम में क्या करना पसंद करते हो, आपको खाने में क्या पसंद हैं, आप हनीमून पर कहा जाना चाहोगे ?, आपके परिवार में कौन-कौन हैं, आपकी हौबिज क्या हैं ? आदि।

यह भी पढ़ें पत्नी को कैसे खुश रखें (patni ko kaise khush rakhe )

11. किसी और की बात करने से बचें

जब पहली बार हम किसी अनजान लड़के/लड़की से मिलने के लिए डेट पर जाते है तो मन में यह सवाल उठना आम है की पहली डेट पर क्या करें ?। पहली डेट पर आपका फोकस पार्टनर को खुश और इम्प्रेस करने पर ही होना चाहिए।

कई बार डेट पर लोग इधर-उघर की बातें करने लगते हैं। यह जरुरी नहीं की आपकी गॉसिप सबको पसंद आए। इसलिए बेकार की बातें करने से बचना चाहिए। अगर डेट पार्टनर को आपकी बाते पसंद नहीं आयी तो वह बोर हो सकता/सकती हैं। इसलिए सिर्फ एक दुसरे से जुडी बातें करने की ही कोशिश करें। आप एक दुसरे से जितना अधिक बात करेंगे उतना एक दुसरे को समझ सकेंगे। इसलिए बेकार की गॉसिप से अच्छा है की आप एक दुसरे को जानने में समय व्यतीत करें।

निष्कर्ष

आज की यह पोस्ट ” पहली डेट पर क्या करें ” आपको निश्चित ही पसंद आयी होगी। जब लोग पहली बार डेट पर जाते है तो मन घबराया हुआ रहता हैं। घबराहट में गलतियां होना आम बात हैं। इसलिए डेट पर जाने से पहले खुद को इसके लिए पहले से तैयार रहना जरुरी हैं। अपने अंदर के आत्मविश्वास को बढाने के लिए सबसे पहले अच्छा दिखना सबसे जरुरी हैं। इसलिए डेट पर जाने से पहले मेकअप और पहनावे पर ध्यान दें। डेट पर लड़की को इम्प्रेस करने के लिए उसे जानना सबसे जरुरी हैं। इसलिए एक दुसरे से खूब बातें करें। बातों ही बातों में आप एक दुसरे की पसंद नापसंद के बारें में पूछ सकते हैं। इस तरह डेट पर पार्टनर की पसंद का ख्याल रख उसे इम्प्रेस कर सकते हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स ” आपको जरुर ही पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ बेझिझक शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि महिला दूसरे के संपर्क में हैं – गलत पत्नी के लक्षण

6 thoughts on “पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स”

Leave a Comment