पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : 5 उपायों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर

Spread the love

पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : मिनटों में दर्द होगा छूमंतर – पीरियड में कुछ महिलाओं को सामान्य से ज्यादा दर्द महसूस होता हैं। कई बार दर्द इतनी ज्यादा होती है की बेड से उठा भी नहीं जाता हैं। ऐसे में दैनिक कार्यों को संपादित करने में भी परेशानी होती हैं। इस समस्या में अत्याधिक अंग्रेजी दवाओं का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं। घर में मौजूद सामग्रियों और आयुर्वेदिक घरेलू उपायों द्वारा दर्द की समस्या को आसानी से कम किया जा सकता हैं। बार-बार दर्द निवारक दवाओं के सेवन से किडनी और लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। कुछ पेन किलर्स व्यक्ति को उसका आदि बना देते हैं। इसलिए आइए आपको पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय बताते है जिनका शरीर पर कोई भी बुरा साइडइफेक्ट्स नहीं देखा जाता हैं।

पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : 5 उपायों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर

हर महिला को हर महीने पीरियड से गुजरना ही पड़ता हैं। पीरियड का आना दर्शाता है की आपकी प्रजनन प्रणाली स्वस्थ हैं। पीरियड में ब्लड आना और दर्द महसूस होना आम बात हैं। दर्द से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में भी चेंजेज की आवश्यकता हो सकती हैं। लम्बे समय तक एक जगह बैठे रहने से और तेल मसाले या जंक फ़ूड आदि का सेवन दर्द को तीव्र कर सकता हैं। इसलिए प्रतिदिन सुबह उठकर व्यायाम करने की आदत जरुर डालें। आइए अब आपको बताते है की पीरियड में पेट दर्द ( Period me pet dard ) क्यों होता है और दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेस्ट घरेलु उपाय कौन-कौन से हैं।

पीरियड में पेट दर्द क्यों होता है

पीरियड के दौरान होने वाला दर्द मुख्यत: गर्भाशय संकुचन की वजह से होता हैं। संकुचन शुरू होने से पूर्व शरीर प्रोस्टाग्लैंडिन्स होर्मोन को रिलीज करता हैं। गर्भाशय की परतों से रिलीज होने वाला यह होर्मोन संकुचन को शुरू करता हैं। जब यह होर्मोन अधिक मात्रा में रिलीज होती है तो संकुचन भी तीव्र होता है जिसकी वजह से दर्द ज्यादा अनुभव होता हैं। संकुचन प्रारम्भ होने पर रक्त के थक्के तेजी से बाहर निकलते हैं। सामान्यत: यह दर्द पेट के नीचले भाग में महसूस किया जाता हैं। हालांकि दर्द तीव्र होने पर पीठ और सर भी प्रभावित होता हैं। इस समस्या में होने वाला दर्द सामान्य दर्द से कुछ अलग होता हैं। दरसल पेट में मरोड़ जैसा महसूस होता हैं। जिसकी वजह से कई बार उल्टी भी हो जाती हैं। पीरियड में पेट दर्द का निम्नलिखित घरेलू उपाय सबसे प्रभावी मानी जाती हैं।

पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय

पीरियड का दर्द कभी-कभी घंटों तक परेशान करती हैं। ऐसे में काम पर भी फोकस करने में दिक्कतें आती हैं। इसलिए दर्द से बचने के लिए पहले से ही उपाय करने शुरू कर देने चाहिए। जिन स्त्रियों को पीरियड में दर्द ज्यादा महसूस होता है उन्हें ढीले-ढाले कपड़ें पहनने चाहिए। गर्म पानी पीना और उससे नहाना दर्द राहत दे सकता हैं। इसके अलावे योग और व्यायाम भी जरुर करें। भोजन में फाइबर युक्त आहार के अलावे हरी-साग शब्जियों को जरुर शामिल करें। दर्द असहनीय होने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें। पीरियड्स में पेट दर्द कम करने के निम्नलिखित घरेलू उपाय सबसे कारगर हैं :-

पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय
पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय

गर्म पानी

गर्म पानी से स्नान करना और प्रभावित स्थान को सेंकना दर्द से राहत पाने का सबसे पुराना लेकिन प्रभावी घरेलु उपायों में से एक हैं। २ ग्लास गर्म पानी को आग पर अच्छी तरह गर्म कर बोतल में बंद कर दें। उसके बाद सूती कपड़ें में बोतल को लपेटकर पेट पर घुमाएं। इससे दर्द से तुरंत राहत मिलती हैं। इसके अलावे गर्म पानी का सेवन और उससे स्नान करना भी लाभप्रद हैं। ध्यान रहे की पानी को आवश्यकता से अधिक गर्म न करें। हल्के गर्म पानी पीते रहने से पाचन क्रिया तेज होती है साथ ही एंठन से राहत मिलती हैं।

अजवाइन

अजवाइन पेट संबंधी कई समस्यायों के इलाज में आयुर्वेदिक दवा के रूप में उपयोग किया जाता हैं। पीरियड के दौरान होने वाला दर्द गैस की वजह से भी होती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए थोड़े से अजवाइन को हल्के गर्म के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इसके अलावे अजवाइन का काढा भी पीरियड के दर्द से तत्काल ही राहत देता हैं। इसके लिए भुने हुए अजवाइन को एक कप पानी में डालकर गैस पर चढ़ा दें। उसके बाद उसमें स्वाद के लिए नमक ऐड कर सकते हैं। इस काढ़े को पीने से अपच, गैस और दर्द से राहत मिलती हैं। अजवाईन को सलाद, आटे से बनी रोटी और शब्जियों में भी डालकर खाना बहुत ही फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड में दवा खाना चाहिए कि नहीं – पीरियड के दर्द मिनटों में छूमंतर

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज और योग स्वस्थ लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। खराब लाइफस्टाइल शरीर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिन भर ऑफिस में एक जगह बैठे रहना और शारीरिक श्रम न करना कई बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। योग और हल्के एक्सरसाइज के जरिए ब्लड फ्लो तेज होती है साथ मांशपेशियों को आराम पहुंचता हैं। जिससे पीरियड के असहनीय दर्द से छुटकारा मिल सकता हैं। दरसल शोध से पता चला है की एक्सरसाइज एंडोर्फिन के स्त्राव को बढाता है जिससे दर्द कम होता हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखे की पीरियड के दर्द में हार्ड एक्सरसाइज करने से बचना जरुरी हैं। खासकर वैसे एक्सरसाइज जिससे पेट पर प्रेशर पड़ता हो। इसके अलावे मांशपेशियों को राहत देने के लिए पर्याप्त आराम और नींद के साथ एक्सरसाइज भी उतना ही जरुरी हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए – आठ मुख्य कारण

अदरक

अदरक गर्म प्रकृति का होता हैं। अदरक में मौजूद गुण गैस के कारण होने वाले पेट दर्द से तुरंत राहत देता हैं। पीरियड में अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या के चलते दर्द होता हैं। अदरक में जिंजरऑल और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद है जो दर्द की समस्या को तुरंत दूर करने में प्रभावी हैं। अदरक का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता हैं। लेकिन अदरक का काढा पीरियड की समस्यायों को दूर करने में सबसे ज्यादा प्रभावी हैं। अदरक का काढ़ा बनाना बहुत ही आसान हैं। सबसे पहले अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर एक कप पानी के साथ पात्र में डालकर गैस पर चढ़ा दें। उसके बाद १० मिनट तक पकने दें। उसके बाद छानकर इसमें नीबू मिक्स करें। इस काढ़े को दिन में दो बार जरुर पिए।

यह भी पढ़ें पीरियड आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है? ?

गुड़ और तुलसी

गुड़ पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। यह चीनी की जगह उपयोग किया जाता हैं। गुड़ में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक प्रॉपर्टी गर्भाशय की एंठन की समस्या में लाभप्रद हैं। साथ ही गुड का सेवन पाचन क्रिया को भी बेहतर करता हैं। आप चाहे तो गुड़ को रोटी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावे गुड़ की चाय भी पीरियड के दर्द में लाभदायक हैं। तुलसी में कैफीक एसिड होता है जो दर्द का प्राकृतिक उपचार करता हैं। इसलिए आप तुलसी और गुड़ से बने चाय का सेवन दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

पीरियड में दवा खाना चाहिए कि नहीं

जब पीरियड के दौरान सामान्य से ज्यादा से दर्द महसूस होता है तो इस स्थिति में दवाओं के सेवन की जरूरत पड़ सकती हैं। अगर दर्द सहन करने लायक है तो पेन किलर्स नहीं लेनी चाहिए। दर्द से राहत के घरेलु उपाय साइडइफेक्ट्स रहित होता हैं। इसलिए दर्द को दूर करने के लिए घरेलु उपाय ही करने चाहिए। अत्याधिक पेन किलर्स के सेवन से हार्ट, लीवर, किडनी और पाचन क्रिया पर खराब असर पड़ता हैं। इसलिए बार-बार दवा का सेवन करना उचित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड लाने का उपाय – 5 सबसे आसान उपाय

निष्कर्ष

आज की यह आर्टिकल ” पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : 5 उपायों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर ” उन महिलाओं के लिए जिन्हें पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता हैं। पेन किलर्स शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसकी वजह से महिलाएं अंग्रेजी दवाओं की जगह आयुर्वेदिक मेडिसिन लेना प्रेफर करती हैं। पीरियड के दर्द को कम करने के लिए गुड़ और तुलसी के अलावे अदरक, अजवाइन और गर्म पानी काफी लाभदायक हैं। ये सभी होममेड नुस्खे पीरियड पेन को कम करने में सहायक हैं।

मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह खास जानकारी ” पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : 5 उपायों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर ” अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें पीरियड 2 दिन में कैसे खत्म करें? – पीरियड को जल्दी खत्म करने के 5 असरदार उपाय

Leave a Comment