पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि

Spread the love

पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि – पोहा रेसिपी बनाना बहुत ही आसान हैं। झटपट नाश्ते के लिए पोहे से टेस्टी और हेल्दी कुछ हो ही नहीं सकता हैं। यह रेसिपी पुरे भारत में सबसे ज्यादा बनायीं और खायी जाने वाली रेसिपी हैं। पोहा कई तरीके से बनायी जाती हैं। पोहा चुरा से बनाया जाता हैं। चावल से बने चूरे का पोहा स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता हैं। बशर्ते की आप इसका सेवन उचित मात्रा में करें। डॉक्टर्स कुछ बीमारियों में पोहा का सेवन न करने की सलाह देते हैं। लोग अक्सर यह सवाल करते हैं की शुगर में पोहा खा सकते हैं या नहीं और क्या पोहा खाने से वजन बढ़ता है ? आदि। तो आइए आपको बताते हैं पोहा कैसे बनता है और पोहा खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या हैं।

पोहा कैसे बनता है - पोहा बनाने की विधि
पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि

अगर आपको सुबह-सुबह उठकर खाना बनाना पसंद नहीं हैं तो पोहा बना सकते हैं। क्योकि पोहा रेसिपी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। अगर आप पोहे को चटपटा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीके से ही बनाएं। पोहा लम्बे समय तक आपके पेट को भरा रखकर भूख को नियंत्रित करता हैं। इसलिए सुबह के नाश्ते के बाद आप सीधे लंच भी कर सकते हैं। पोहा कैसे बनाया जाता है इसकी जानकरी नीचे पढ़े।

पोहा किस चीज से बनता है – पोहा बनाने की सामग्री

पोहा मुख्यत: चावल के दाने से बने चूरे से बनाया जाता हैं। बाजार में चुरा २५ से ३० रूपये किलो मिलता हैं। अर्थात इस रेसिपी को बनाने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। पोहे को बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी इसकी लिस्ट नीचे प्रदान की गयी हैं। सामग्रियों को इकठ्ठा करने के बाद आप पोहा बनाना शुरू कर सकते हैं। चटपटा आलू पोहा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप पढ़ें :-

पोहा बनाने के लिए जरुरी सामग्री की लिस्ट

  • ३ कप पोहा
  • २ प्याज बिल्कुल बारीक़
  • थोड़ा सा जीरा
  • करी का पत्ता – ६ से ७
  • स्वाद अनुसार नमक
  • २ हरा मिर्च
  • एक निम्बू
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच चीनी
  • सरसों तेल एक बड़ा चम्मच
  • हरी धनियाँ का पत्ता

यह सामग्री हर किसी के किचन में हमेशा उपलब्ध रहती हैं। इसलिए आपको सामग्रियों के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। आलू के बिना भी पोहा बनाया जाता हैं। अगर आप चाहे तो बिना आलू के भी पोहे बना सकते हैं। आलू वाला पोहा हर किसी को पसंद आता हैं इसलिए मैंने आलू वाला पोहा कैसे बनाएं इसके बारें में नीचे बताया हैं।

यह भी पढ़ें घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं? – 5 रेसिपी जो हाथ चाटने पर मजबूर कर देगी

पोहा बनाने का तरीका – चटपटा आलू पोहा बनाने की विधि

पोहा बनाने का तरीका - चटपटा आलू पोहा बनाने की विधि
पोहा बनाने का तरीका – चटपटा आलू पोहा बनाने की विधि

चटपटा आलू पोहा बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बतायी गयी सामग्रियों का इन्तेजाम कर लें। पोहे को कड़ाही में आसानी से बनाया जा सकता हैं। अगर आपने आज तक आलू वाला पोहा नहीं खाया हैं तो एक बार जरुर खाकर देखें। मुझे यकीन हैं की एक बार खाने के बाद आप बार-बार इस रेसिपी को बनाएंगे।

  • सबसे पहले गैस पर एक छोटी कड़ाही चढ़ाएं।
  • जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें २ चम्मच तेल डालें।
  • अब उसमें सबसे पहले जीरा और हरी मिर्च डालें।
  • अब बाकी की चीजें जैसे प्याज, करी का पत्ता और नमक आदि डालें।
  • अब इसमें उबले हुए आलू को मसलकर मिला दें।
  • कुछ देर भूनने के पश्चात उसमें हल्दी डालें।
  • अच्छी तरह भूनने के बाद पोहा डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब पोहा बन जाए तो उसके ऊपर कटी हुई धनियाँ के पत्ते और निम्बू के रस को मिलाकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें सिर्फ 2 मिनट में डिनर की रेसिपी ढूँढो – मुंह से पानी आ जायेगा

पोहा खाने के फायदे और नुकसान

पोहा में आलू, चावल और चीनी होती हैं। ये सभी चीजें मोटापे को बढ़ा सकती हैं। लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी हैं। आलू वाले पोहे में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, खनिज, प्रोटीन और कई तरह के मिनरल्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं। जिनके शरीर में आयरन की कमी हैं उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी हैं जो भूख को कण्ट्रोल करने में मदद करता हैं। अगर सिमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो वजन नहीं बढ़ता हैं। परन्तु सुबह-शाम रोजाना इसका सेवन चर्बी को बढ़ा सकता हैं। दरसल वजन का बढ़ना पोहे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और अधिक कैलरी के चलते होता हैं। अधिक सेवन से एसिडिटी और शुगर लेवल बढ़ सकता हैं। इसमें मौजूद फाइबर के कारण एसिडिटी की समस्या होती हैं। पोहा विटामिन बी का एक बड़ा स्रोत हैं। यह खून के निर्माण और शरीर को उर्जा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं। इस विटामिन की कमी से हृदय सम्बन्धी समस्याएं आम बात हैं।

यह भी पढ़ें जन्मदिन के केक की रेसिपी खोजो – गजब की रेसिपी

शुगर में पोहा खा सकते हैं

शुगर में पोहा का सेवन करना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोगो के मन में संशय की स्थिति रहती हैं। आपको बता दे की शुगर के पेशेंट के लिए पोहे फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कई तरह के विटामिन होते हैं। फाइबर शुगर के पेशेंट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। पोहे का सेवन मेटाबॉलिज्म तेज करता हैं। हालांकि पोहे चावल से बने होते हैं इसलिए इसका सेवन पेट भरने के लिए नहीं करना चाहिए। नाश्ते के रूप में लिया गया पोहा शुगर में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। पोहे के सेवन से डाइजेशन भी सही से होता हैं।

यह भी पढ़ें Aubergine Pizza in Hindi : सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट पिज्जा मिनटों में तैयार

क्या पोहा खाने से वजन बढ़ता है

नाश्ते में लिए गए पोहे से वजन नहीं बढ़ता हैं। हालांकि अगर आप पोहे का सेवन सामान्य से अधिक करते हैं तो इससे आपको अधिक कैलरी और कार्बोहाइड्रेट मिलेगा। साथ ही ज्यादातर लोग पोहे में चीनी और आलू भी डालते हैं। यह सभी चीजे अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन में वृद्धि हो सकती हैं। पोहा में मौजूद फाइबर और निम्बू वजन को कण्ट्रोल में सहायता करते हैं। अगर आप वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो नाश्ते के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। पोहे खाने से भूख में भारी कमी देखने को मिलती हैं। इस तरह आप खुद को उर्जावान भी महूसस करेंगे साथ ही कम खाने के कारण वजन घटाने में भी कामयाब होंगे।

यह भी पढ़ें पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – विस्तार से जाने

निष्कर्ष – पोहा कैसे बनता है

आज की इस खास लेख में मैंने आपको बताया हैं की पोहा कैसे बनता है ?। पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन हैं। पुरे भारत में हेल्दी नाश्ते के रूप में यह व्यंजन प्रसिद्ध हैं। हर तरह के पोषक तत्वों से युक्त पोहे का सेवन आपके शरीर को स्वस्थ पोषण प्रदान करता हैं। पोहे बनाने में लोग ज्यादा तेल-मसाले का उपयोग नहीं करते हैं। इसलिए यह आपके स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार से हानि नहीं पहुंचाती हैं। लेकिन यह ध्यान रहे की इसका सेवन नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में न करें।

मुझे आशा हैं की आपको यह लेख ” पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि ” बहुत अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने निकटतम दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें फाइलेरिया में क्या क्या नहीं खाना चाहिए – फाइलेरिया में परहेज

Leave a Comment